प्रयागराज: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा दिनांक 30. 3.2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी प्रयागराज परिसर में प्रातः 9:30 बजे से

प्रयागराज,उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा दिनांक 30. 3.2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी प्रयागराज परिसर में प्रातः 9:30 बजे से एकदिवसीय दिया तो रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है उक्त मेले में निजी क्षेत्र की 35 कंपनियों द्वारा 4000 से अधिक पदों पर जिसमें वेतनमान रुपया 12500 से 30000 तक के पदों पर चयन किया जाएगा उक्त रोजगार मेले में हाई स्कूल,इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा,बीटेक, एमबीए, बीबीए, बीसीए, आदि उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर…

प्रयागराज: थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0-75/2026 धारा-137(2)/87/61(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 01 बाल अपचारी को आज दिनांक-26.03.2026 को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत तकिया तिराहे से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । पीड़िता के बयान व साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-76 भा0न्या0सं0 व 7/8 पॉक्सो…

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेट्रोल, डीजल की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में संबंधित के साथ बैठक सम्पन्न

ईरान-इजराईल एवं मध्य पूर्व के संघर्ष के फलस्वरूप ईंधन की कमी होने सम्बन्धी अफवाहें सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचारित हो रही है, के दृष्टिगत एल०पी०जी० एवं पेट्रोल/डीजल की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) विजय शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह, पेट्रोल/डीजल तथा एल०पी०जी० के समस्त विक्रय अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षक एवं पेट्रोल/डीजल व एल०पी०जी० एसोसियन के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहें। जिला पूर्ति अधिकारी एवं विक्रय अधिकारी…

प्रयागराज: वाराणसी में वृहद रोजगार मेले का आयोजन 25 मार्च को इच्छुक अभ्यर्थी वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु क्यूआर कोड के माध्यम से करें रजिस्टेशन

प्रयागराज,वाराणसी में वृहद रोजगार मेले का आयोजन 25 मार्च को इच्छुक अभ्यर्थी वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु क्यूआर कोड के माध्यम से करें रजिस्टेशन उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा दिनांक 25 मार्च, 2026 को स्थान- वाराणसी (राजकीय आई0टी0आई0, करौंदी वाराणसी परिसर) में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न शहरों की 100 से अधिक कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है और उनमें 15 हजार से अधिक रिक्तियॉ उपलब्ध है। उक्त वृहद रोजगार मेले में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, राजकीय…

प्रयागराज: थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-74/26 धारा-64(1)/352/351(3) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम परमानन्दपुर थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-23.03.2026 को थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत सेमरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (राजस्व) राजस्व कार्यों, राजस्व वादों, ई-आफिस, कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (राजस्व) राजस्व कार्यों, राजस्व वादों, ई-आफिस, कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः जिन भी राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों की सीएम डैशबोर्ड पर रैकिंग बी, सी, डी है, उन्हें प्राथमिकता पर निस्तारित करते हुए रैकिंग को ए श्रेणी में लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अपर…

प्रयागराज :विकास प्राधिकरण की 142वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न

मंडलायुक्त/अध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी मनीष वर्मा, उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण ऋषि राज, नगर आयुक्त साई तेजा, सचिव अजीत सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की 142वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम मा० मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नवीन शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत शहरों के समग्र विकास तथा विकास प्राधिकरण क्षेत्र के विस्तार की आवश्यकता पर सार्थक चर्चा की गई, जिसके क्रम में आवश्यकता का आकंलन कर प्रस्ताव तैयार करने के…

प्रयागराज: निम्न जनपदों में ओलावृष्टि की संभावना इस क्षेत्र में अधिक

बांदा, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर एवं आसपास के इलाकों में। निम्न जनपदों में तड़ित झंझावात (गति 50-60 किमी/घंटा) की संभावना इस क्षेत्र में अधिक हैः- बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा,…

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति (बैंकर्स) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना का किया गया विमोचन जिलाधिकारी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लम्बित आवेदनों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराये जाने के दिए निर्देश कम सीडी रेशियों वाले बैंको को स्थिति में सुधार लाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने कहा-योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंक सक्रिय भूमिका निभाते हुए पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराये योजनाओं का आम जनमानस ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सके, इसके लिए व्यापक रूप से योजनाओं का करायें प्रचार प्रसार-जिलाधिकारी प्रयागराज 17 मार्च, 2026।…

सम्यक पार्टी के चौथे राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए के. के. मौर्य

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महानगर में आयोजित पार्टी के चौथे राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से के. के. मौर्य को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वह पार्टी के चौथे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, दूसरे डॉ. शिव प्रसाद विश्वकर्मा और तीसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजामणि सुब्बैया राय रहे। राजामणि सुब्बैया राय ने समय के अभाव के कारण कार्यकाल पूरा होने से पहले ही त्याग पत्र दे दिया था। अतः पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया और नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ। के. के. मौर्य…

प्रयागराज:मुख्यमंत्री लघु सिचाई योजनान्तर्गत ट्राली माउण्टेड 02 एच.पी. सोलर पम्पसेट का आवंटन

प्रयागराज,मुख्यमंत्री लघु सिचाई योजनान्तर्गत ट्राली माउण्टेड 02 एच.पी. सोलर पम्पसेट का आवंटन वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री लघु सिचाई योजनान्तर्गत चेकडैम/तालाबों पर भूस्तरीय सिंचाई सुविधा के रूप में ट्राली माउण्टेड 02 एच.पी. के सोलर पम्पसेट स्थापना में जनपद प्रयागराज को कुल 20 का लक्ष्य मिला है। जिस पर उ०प्र० सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है। लघु सिचाई विभाग की ओर से चेकडैम/तालाबों पर भूस्तरीय सिंचाई सुविधा के रूप में ट्राली माउण्टेड 02 एच.पी. के सोलर पम्पसेट की स्थापना कराने की योजना है। जिस पर कुल 205952.49 रू०…

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले- सपा मुखिया अखिलेश यादव देशद्रोही तो नहीं, लेकिन उनकी देशभक्ति पर संदेह

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर प्रयागराज में निशाना साधा। सपा प्रमुख के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव ने कहा कि मैं अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह सकता, लेकिन उनकी देशभक्ति पर संदेह जरूर है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण देश और दुनिया ऊर्जा संकट का सामना कर रहे हैं। इस संकट से पहले जहां रोजाना 50-55 लाख गैस सिलिंडर बुक होते थे, अब यह आंकड़ा 88 लाख तक पहुंच गया है। अखिलेश यादव और या…

प्रयागराज में सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया अनावरण

प्रयागराज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद के अरैल (नैनी) स्थित सम्राट हर्षवर्धन बुद्ध विहार में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान के ऐतिहासिक शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बौद्ध भिक्षु और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का समाजसेवी अरविंद महरा तथा उनके समर्थकों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात डिप्टी सीएम ने बौद्ध विहार परिसर में स्थापित सम्राट अशोक…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी/जिला उपसंचालक चकबंदी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनआईसी सभागार में चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।बैठक में अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष के आरम्भ में कुल 53 ग्राम चकबंदी प्रक्रियाधीन थे, जिसमें 5 ग्रामों में धारा -52 का प्रस्ताव संदर्भित किया गया है। बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा बताया गया कि 31 मार्च तक 4 अन्य ग्रामों का भी धारा 52 प्रस्ताव प्रेषित कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 30 साल से पुराने लम्बित ग्रामों की चकबन्दी प्रक्रिया शीघ्र पूरी…

प्रयागराज: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद प्रयागराज में लगभग 5 लाख 80 हजार कृषकों को लगभग 116 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हुए हस्तांतरित

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुक्रवार को असम राज्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से कृषकों के खाते में हस्तांतरित की गई। माननीय प्रधानमंत्री जी के उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया। संगम सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां पर उनके द्वारा कृषकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जनपद के साथ प्रयागराज के प्रत्येक ब्लॉक और गांव स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

प्रयागराज में मशरूम उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, खुसरो बाग प्रयागराज में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत औद्यानिक फसलों के उत्पादन प्रबंधन एवं संरक्षित खेती के साथ-साथ मशरूम उत्पादन तकनीक पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन लगभग 100 प्रशिक्षार्थियों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया।इस प्रशिक्षण में फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जनपदों से आए किसानों और प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया।मुख्य उद्यान विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा योजना…

प्रयागराज: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने, जनसाधारण की शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा विभिन्न पटलों पर लंबित मामलों की संख्या कम करने के उद्देश्य से मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने आज प्रयागराज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, संबंधित अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण से पूर्व मंडलायुक्त ने संगम सभागार में विभिन्न पटलों से जुड़े लिपिकों एवं पटल सहायकों के साथ बैठक कर उन्हें अपने-अपने पटलों पर लंबित सबसे पुराने वादों की स्थिति तथा पेंडेंसी…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 की प्रारम्भिक तैयारियो के सम्बंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जनगणना-2027 की प्रारम्भिक तैयारियां, प्रशिक्षण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका, जनसंख्या की गणना, वित्त एवं उपयोगिता प्रमाणपत्र, आंकड़ों के प्रकाशन एवं सारिणी करण आदि कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण कराये जाने से सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारियों व तहसीलदार/चार्ज अधिकारियों, नगर निकाय/चार्ज अधिकारियों, नगर निगम व कैण्टोमेंट बोर्ड के चार्ज अधिकारियों एवं सहायक चार्ज अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों व कम्प्यूटर आपरेटरों की जनगणना प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना…

प्रयागराज:माह फरवरी-2026 की IGRS पुलिस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज को प्रथम स्थान

प्रयागराज, माह फरवरी-2026 की IGRS पुलिस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज को प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की समस्याओं को त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं समाधान हेतु एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर (नोडल आईजीआरएस) एवं सहायक पुलिस आयुक्त/प्रभारी आईजीआरएस के कुशल पर्यवेक्षण में माह फरवरी 2026 में IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायत सम्बन्धी आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पुलिस कमिश्नरेट…

प्रयागराज:जनपद न्यायाधीश ने 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा दिनांक 14.03.2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधकगण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर रविकांत नोडल ऑफिसर लोक अदालत/एडीजे व शशि कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य…