प्रयागराज दिनांक-19.05.2026पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026, दिनांक 17.05.2026 से 19.05.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स ,कमिश्ररेट प्रयागराज मे आयोजित की गयी। जिसमे 07 जनपदों की टीम (बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कौशाम्बी, महोबा, प्रतापगढ) व कमिश्ररेट प्रयागराज की कुल 08 टीमों के 142 खिलाड़ियों (महिला/पुरूष) द्वारा प्रतिभाग किया गया।आज दिनांक 19.05.2026 को मुख्य अतिथि श्री जोगेन्द्र कुमार(आईपीएस) पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट प्रयागराज द्वारा कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026 का समापन किया गया। प्रतियोगिता समापन के अवसर पर श्री नीरज कुमार पाण्डेय (आईपीएस) पुलिस उपायुक्त लाइन्स कमिश्ररेट प्रयागराज, श्री कुलदीप गुनावत (आईपीएस) पुलिस उपायुक्त गंगा नगर कमिश्ररेट प्रयागराज, श्री सागर जैन (आईपीएस) पुलिस उपायुक्त कमिश्ररेट प्रयागराज, श्री ईश्वर लाल गुर्जर सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स , श्री विमल किशोर मिश्रा सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज, श्री विनोद कुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक,लाइन्स प्रथम एवं श्री प्रवीण कुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।कबड्डी प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में कमिश्ररेट प्रयागराज एवं जनपद कौशाम्बी के मध्य खेला गया जिसमें कमिश्ररेट प्रयागराज 50 अंक अर्जित कर, प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती का खिताब प्राप्त किया एवं जनपद कौशाम्बी 42 अंक अर्जित कर, द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता रही।कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग में कमिश्ररेट प्रयागराज एवं जनपद प्रतापगढ़ के मध्य खेला गया जिसमे कमिश्नरेट प्रयागराज 18 अंक अर्जित कर, प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती का खिताब प्राप्त किया एवं जनपद प्रतापगढ़ 04 अंक अर्जित कर, द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता रही।खो-खो प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में कमिश्ररेट प्रयागराज एवं जनपद फतेहपुर के मध्य खेला गया जिसमें कमिश्ररेट प्रयागराज 12 अंक अर्जित कर, प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती का खिताब प्राप्त किया एवं जनपद फतेहपुर 05 अंक अर्जित कर, द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता रही।खो-खो प्रतियोगिता महिला वर्ग में कमिश्ररेट प्रयागराज एवं जनपद प्रतापगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें कमिश्ररेट प्रयागराज 07 अंक अर्जित कर, प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती का खिताब प्राप्त किया एवं जनपद प्रतापगढ़ 03 अंक अर्जित कर, द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता रही।जिम्नास्टिक प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में कमिश्ररेट प्रयागराज 123.80 अंक अर्जित कर, प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती का खिताब प्राप्त किया एवं जनपद बांदा 79.40 अंक अर्जित कर, द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता रही।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
