श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना होलागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 व 3(2)v एस0सी0/एस0टी0 एक्ट तथा बढ़ोत्तरी धारा-3(5) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त 1. उज्ज्वल त्रिपाठी पुत्र प्रमोद कुमार निवासी दहियांवा मेला मैदान थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज 2. संदीप यादव पुत्र राकेश यादव निवासी पटेल नगर चौराहा बरईहरख थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-15.05.2026 को थाना होलागढ़ क्षेत्रान्तर्गत बरईहरख के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-10.05.2026 को थाना होलागढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टोडी की पुरवा स्थित नहर के पास पुरानी रंजिश को लेकर हाथापाई करते हुए तमंचे से हुए फायरिंग में हिमांशु पासी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना होलागढ़ पर मु0अ0सं0-44/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित नामजद अभियुक्त साहिल यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी चन्देलन का पुरा पूरबनारा थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज को दिनांक-12.05.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश मे आया कि करीब 01 वर्ष पूर्व सहिल यादव उपरोक्त व हिमांशू पासी के मध्य पुराने मोटरसाइकिल भिड़ने को लेकर रंजीश चल रही थी जिसके समझौता के लिये दिनांक-10.05.2026 को थाना होलागढ़ क्षेत्रान्तर्गत टोडीपुरवा नहर पुल के पास मृतक हिमांशु को बुलाया गया था, जहां पर उनके मध्य हाथापाई की गयी थी, हाथापाई के दौरान अभियुक्तों के साथी साहिल यादव द्वारा तमंचे से हिमांशु (मृतक) के ऊपर फायर कर दिया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- उज्ज्वल त्रिपाठी पुत्र प्रमोद कुमार निवासी दहियांवा मेला मैदान थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष
- संदीप यादव पुत्र राकेश यादव निवासी पटेल नगर चौराहा बरईहरख थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 व 3(2)v एस0सी0/एस0टी0 एक्ट तथा बढ़ोत्तरी धारा-3(5) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- व0उ0नि0 वीरेन्द्र प्रताप सिंह, थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 कमलेश यादव, थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 नन्दकिशोर, थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 राहुल गोंड, थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
