प्रयागराज: ओ-लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु इच्छुक संस्थाएं करें ऑनलाइन आवेदन

प्रयागराज, ओ-लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु इच्छुक संस्थाएं करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन 20 मई से 03 जून तक होंगे

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओ-लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार की अधिकृत संस्था “निलिट” से मान्यता प्राप्त जो जनपद स्तर पर कार्यरत “ओ” लेवल / सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराने हेतु इच्छुक संस्थाओं (आवेदन की अंतिम तिथि तक संस्था की मान्यता वैलिड हो) द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ०प्र० की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर दिनांक 20 मई, 2026 से 03 जून, 2026 तक ऑन-लाइन आवेदन किया जाना एवं मान्यता से सम्बन्धित अभिलेखों व आधारभूत ढाँचे तथा दिये गये प्रारूप पर नोटरी शपथ-पत्र का विवरण अपलोड करने के साथ हार्ड कॉपी निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, इन्दिरा भवन लखनऊ/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रयागराज के कार्यालय में दिनांक 03 जून, 2026 की सायं 05:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाना है। अभिलेखीय सत्यापन तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन के उपरान्त निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण उ०प्र० लखनऊ की अध्यक्षता की गठित समिति द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।

(कोमिल द्विवेदी)
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याणअधिकारी,
प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858