मैनपुरी में झोलाछाप के गलत इलाज से हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप के विरुद्ध अभियान चलाकर शुरू की कार्रवाई

मैनपुरी में झोलाछाप डॉक्टरों के गलत इलाज से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है। जिसमें झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की गई। विभाग अब शिकायतों के बाद सक्रिय होकर झोलाछापों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई के क्रम झोलाछाप द्वारा घर में अस्पताल बनाकर चारपाईयों पर मरीज को भर्ती कर डेंगू का इलाज कर रहे चिकित्सक के देशी जुगाड़ अस्पताल को चिकित्सा अधीक्षक ने सील कर नोटिस चस्पा किया। नोटिस का जवाब तीन दिन में न देने पर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की…

मैनपुरी में बुखार से पीड़ित महिला ने तोड़ा दम, पांच मरीज गभीर हालत में रेफर; चार डेंगू संक्रमित फिर मिले

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 51 दिन में 28 लोगों की बुखार से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर निवासी बुखार से पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। पांच अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में 1056 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सबसे अधिक मरीज बुखार, सर्दी…

मैनपुरी में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे शिक्षक, BSA बोलीं- कार्रवाई से बचने और दबाव बनाने के लिए किया जा रहा धरना

अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे शिक्षक, BSA बोली कार्रवाई से बचने और दबाव बनाने के लिए किया जा रहा धरना, शिक्षक पति-पत्नी पर हुई है कार्रवाई मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर बीते तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं धरना प्रदर्शन को लेकर शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों ने धरना कर रहे शिक्षकों को लेकर अपनी सफाई दी है। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांगे मान ली गई है। लेकिन शिक्षक…

पीलीभीत में अब रामपुर के डीएफओ पकड़ेंगे बांसखेड़ा से भागा बाघ

कलीनगर के बांसखेड़ा क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने बाघ को पकड़ने के लिए अब रामपुर के डीएफओ राजीव कुमार को भेजा गया है। आबादी क्षेत्र में बाघ की सक्रियता कम करने के लिए दो हाथियों से निगरानी शुरू कर दी गई है। हालांकि बृहस्पतिवार को विभागीय टीम बाघ की मौजूदगी ट्रेस नहीं कर सकी। माधोटांडा क्षेत्र के गांव बासखेड़ा में बाघ ने 27 सितंबर को आबादी के निकट एक बाग में डेरा जमा लिया था। सात दिन तक बाघ यहां मौजूद रहा। इस दौरान वन विभाग की ओर से…

पीलीभीत में दो लोगों के खिलाफ शिक्षक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज

शिक्षक की मौत के मामले में न्यूरिया पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच में जुट गई है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव डंडिया निवासी पूनम राणा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके पति खूबचंद ग्राम धनकुना के सेंट मारिया इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। एक अक्तूबर को वह अपने मायके पीलीभीत गई थीं। पति घर पर अकेले थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश में गांव के ही विनोद व जसवंत ने घर में…

पीलीभीत में लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 माह की बच्ची समेत दंपति को गन-पॉइंट पर लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था

पीलीभीत में 8 माह की मासूम बच्ची समेत दंपती को गन पॉइंट पर लेकर जन सेवा केंद्र में कुछ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी महिला के सोने के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए थे। पूरे मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 17 सितंबर को जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बालपुर पट्टी गांव के पास वारदात हुई थी। जन सेवा…

पीलीभीत में सीएम योगी खोलेंगे विकास का पिटारा, एक दिन पहले अधिकारियों ने डेरा डाला

पीलीभीत में वन्यजीव प्राणी सप्ताह का समापन शुक्रवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। इसको लेकर सरकारी कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 1:25 बजे होगा। मुख्यमंत्री वन्य जीव प्राणी सप्ताह पर बाघ मित्र समेत कई अफसरों का सम्मानित करेंगे। इसके अलावा टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा की भी घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा जिले में कराए गए विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी के द्वारा जिले में 15…

संकटा देवी मंदिर एक ऐतिहासिक मंदिर है, जानिए कहाँ है ?

उत्तर प्रदेश की राजधानी अपनी ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है. इस शहर की धरोहर में एक ऐसा मंदिर भी शामिल है जो अपने अपार सौंदर्य और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है. यह मंदिर चौपटियां के रानी कटरा में विराजीं संकटा देवी मां का है. यह मंदिर लखनऊ के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है जहां भक्त दूर दराज से माता के दर्शन के लिए आते है.संकटा देवी मंदिर समिति के मंत्री राजकुमार ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक मंदिर है, जिसे कश्मीरी समुदाय के…

पीलीभीत पूरनपुर वाराणसी में आठ लोगो का हुआ हादसा डेड बॉडी आते ही घर में मचा कोहराम

भीषण हादसा होने पर घर में मचा कोहराम, कार और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत आज बॉडी घर वापस आई घरों पर कोहराम मचासुरही गांव के सामने 04 अक्टूबर की सुबह एक कार पीछे से चलती हुई ट्रक में जा घुसी. हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं घटना में एक 4 वर्षीय मासूम बच गया, ट्रामा सेंटर में उसका इलाज जारी है. जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया.वाराणसी में आठ लोगों की…

जौनपुर : अधिवक्ता समिति ने की 2 लाख रुपये की मदद

शाहगंज : सेंट थॉमस रोड भादी निवासी अधिवक्ता आरपी सिंह के निधन पर तहसील अधिवक्ता समिति ने दिवंगत अधिवक्ता की पत्नी शशिकला सिंह को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक उनके घर पहुंचकर दिया।गम्भीर बीमारी से ग्रसित अधिवक्ता आरपी सिंह (65) का एजीएमयू लखनऊ में उपचार चल रहा था। जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार की सुबह अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष भोलेन्द्र यादव, महामंत्री डाॅ. दुर्गा प्रसाद, धर्मेन्द्र यादव आदि उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांडस देते हुए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता…

प्रयागराज आगामी एयरफोर्स_डे कार्यक्रम के दृष्टिगत भ्रमण व निरीक्षण

आगामी एयरफोर्स_डे कार्यक्रम के दृष्टिगत भ्रमण व निरीक्षण, पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा संगम क्षेत्र के नाविकों, गोताखोरों तथा जल पुलिस के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण भी किया गया। उक्त अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर/गंगानगर उपस्थित रहे। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

बरेली – उपजिला अधिकारी आवला ने की प्रधानों के साथ मीटिग।

उपजिला अधिकारी आंवला ने ब्लाक रामनगर व आलमपुर जाफराबाद के प्रधानों के साथ एक जरूरी बैठक की जिसमें समस्त प्रधानों को निर्देशित किया गया की शासन के निर्देशानुसार अपने-अपने गांव में दो-दो वीडियो कैमरा लगवाए जाएं किसी भी गांव में कोई भी किसान पराली ना जलाने पाय संचारी रोग की रोकथाम के लिए गांव में पर्याप्त सफाई व्यवस्था की जाए जिसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता नहीं बरती जाए और उप जिला अधिकारी आंवला ने बताया की 9 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है विशेष टीकाकरण अभियान में सहभागिता निभाई…

आंवला बरेली रुट पर ई-बस सेवा आरंभ,कस्बे वासियों ने जताई खुशी।

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गुरुवार को बरेली जंक्शन से आंवला के लिए ई- बस सेवा की शुरुआत हो गई। बरेली से भमोरा के रास्ते होते हुई ई- बस आंवला पहुंची इस दौरान लोगों ने बस पर बैठकर ई- बस का आनंद लिया। बरेली- आंवला रुट पर ई- बस सेवा आरंभ होने से कस्बे वासियों मे खुशी का ठिकाना न रहा लोग खुशी के साथ उछल पड़े। बरेली जंक्शन से यात्रियों को लेकर ई- बस जैसे ही आंवला पहुंची तो कस्बे वासियों ने ई-बस सेवा आरंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त…

बरेली – रामनगर के मऊ चन्दपुर के प्रधान पर गांव में माहौल खराब करने का आरोप। हिन्दू जागरण मंच में रोष।

आंवला तहसील के व्लाक रामनगर की ग्राम पंचायत मऊ चंदपुर थाना आवंला जिला बरेली में हिंदू समाज को न्याय नहीं मिल रहा प्रशासन केवल एक तरफ की बात कर रहा है जिससे गांव का हिंदू समाज पलायन को मजबूर हुआ । गांव में लगे जगह-जगह बैनर हिंदू जागरण मंच बरेली इसका विरोध करता है हिंदू जागरण मंच पीड़ित समाज के साथ खड़ा है किसी भी हिंदू को पलायन करने की कोई आवश्यकता नहीं है माननीय योगी जी बहुत शीघ्र संज्ञान लेंगे और कड़ी कार्रवाई होगी रामनगर ब्लाक के मऊ चन्दपुर…

बरेली – सिरौली पुलिस ने हत्या में नाम दर्ज आरोपी को किया गिरफ्तार।

आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव में हुई महिला हत्या में नाम दर्ज देवर दुर्गेश को मुखबिर की सूचना पर सिरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दियाआपको बता दें बड़ा गांव निवासी नन्हे नल की पत्नी शशि वाला की हत्या 2 अक्टूबर शाम 4:00 बजे घर में ही कर दी गई थीजिसमें मृतक शशि वाला के चाचा हरपाल निवासी परम मिलक रामपुर ने मृतक के पति नन्हे पाल ब देवर दुर्वेश पर हत्या की नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें हत्यारोपी घर से फरार चल रहे थे…

फर्रुखाबाद: एनसीसी कैडेट को तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दिया गया प्रशिक्षण,तंबाकू का सेवन व्यक्ति को अंदर से कर देता खोखला-डॉ आरसी माथुर

5 अक्टूबर 2023 तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम” के अन्तर्गत गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में 4 यू पी बटालियन एनसीसी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम,2003 ( कोटपा) के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का लोगो लगा बैग और पानी की बोतल वितरित की गई lइस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर सी माथुर ने सभी एनसीसी कैडेट्स को अपने स्कूल को तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित करने और स्कूल के आस पास…

लखनऊ: प्रसार भारती कर्मचारियों ने विभागीय भेदभाव को लेकर किया देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन

देश के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती के कर्मचारियों व अधिकारियों ने उनके साथ एक कटऑफ डेट 5 अक्टूबर 2007 के आधार पर हो रहे भेदभाव को दूर करने के लिए आज देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लखनऊ में दूरदर्शन केंद्र के सामने लंच के समय पर किया गया। लखनऊ के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेपई, बेंगलुरू, जयपुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, अहमदाबाद, पटना, रांची व शिमला, लेह, कारगिल सहित देश के कई शहरों में आकाशवाणी व दूरदर्शन के कार्यालयों के सामने यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ। प्रसार भारती के प्रोग्राम, इंजीनियरिंग…

रायबरेली : संदिग्ध परिस्थितियों मे युवती ने लगाई फाँसी मचा हड़कम्प

जिले से है जहाँ पर आज दिनांक 5 अक्टूबर 2023 समय लगभग सुबह 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों मे युवती ने लगाई फाँसी मचा हड़कम्प आपको बता दे कि थाना गदागंज क्षेत्र के सुदामापुर गांव की रहने वाली नैंसी पुत्री श्री राम उम्र लगभग 21 वर्ष है जो अपने घर मे छत के ऊपर फाँसी लगाकर आत्मा हत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त करली है जिससे परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है जानकारी के अनुसार पता चला कि मृतिका के घर पर उसके माता पिता और मृतिका नैंशी रहती थी…

प्रयागराज : कलेक्ट्रेट कोषागार में सितम्बर माह में अपना जीवित प्रमाणपत्र जमा करने वाले पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

मुख्य कोषाधिकारी प्रत्यूष कुमार के माध्यम से बताया गया है कि कलेक्ट्रेट, कोषागार के समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि यद्यपि अब जीवित प्रमाण पत्र पूरे वर्ष भर किसी भी कार्यदिवस में प्रस्तुत/प्रेषित किये जाने की व्यवस्था है, जो कि आगे 01 वर्ष के लिए मान्य रहता है, अतः जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र सितम्बर-2023 में जमा होना अपेक्षित है, उन पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन अवरूद्ध हो गयी है। ऐसे समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि कोषागार में उपस्थित होकर प्रत्येक कार्यदिवस में पूर्वान्ह 10ः00…

प्रदेश भर में कांग्रेस नौ अक्तूबर को बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि आयोजित करेगी

बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़ें सामने आने के बाद कांग्रेस दलित वोटबैंक को साधने में जुट गई है। इसके लिए कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ अक्तूबर से दलित गौरव संवाद कार्यक्रम शुरू करेगी। इसके जरिये दलितों के बीच जनजागरण करेगी, उनकी बातों को सुनने के साथ ही एक लाख दलित अधिकार पत्र भी भरवाएगी।प्रदेश में 80 के दशक तक दलित वोटबैंक कांग्रेस के पाले में रहा। बसपा के उभार होते ही वह कांग्रेस से छिटक गया। नतीजतन कांग्रेस सत्ता से बेदखल हुई। उसके साथ जुड़ीं अन्य जातियां भी छिटक…