फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2024 जिला जेल की महिला बंदियों द्वारा निर्मित डिजाइनर मोमबत्ती और डिजाइनर मिट्टी के दीए से रोशन होगी जेल। इस संदर्भ में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद जिला कारागार फतेहगढ़ ने बताया कि महिला बंदियों द्वारा आगामी दीपावली त्योहार के लिए पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी महिला बैरक में डिजाइनर मिट्टी के दीए और डिजाइनर मोमबत्तियां तैयार की गई है । जिसकी बिक्री जेल बंदी उत्पाद केंद्र के माध्यम से आम जनता के बीच की जा रही है । जेल में आने वाले…
Category: उत्तर प्रदेश
कानपुर:जिम ट्रेनर ने की महिला की हत्या, फिल्म दृश्यम की तर्ज पर डीएम कंपाउंड में दफनाया शव
कानपुर,(द दस्तक 24 न्यूज़) एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें ग्रीन पार्क जिम ट्रेनर विमल सोनी ने जिम में आने वाली एक महिला की चार माह पहले हत्या कर दी और हत्या करने के बाद बेखौफ हत्यारे ने कानपुर जिला अधिकारी के आवास के बगल में बने ऑफिसर क्लब के परिसर में महिला के शव को दफना दिया। इस हत्या के खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान है कि कैसे इतनी हाई सिक्योरिटी एरिया में हत्यारे ने शव को दफनाया होगा और इसमें जिन लोगों…
फर्रुखाबाद:शहर में बनने बाली पार्किग नवंबर माह के अंत तक आम लोगो के लिये खोल दी जाएगी-नगर पालिका
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि शहर में बनने बाली पार्किग नवंबर माह के अंत तक आम लोगो के लिये खोल दी जाएगी। बेडिंग जोन के लिये जगह चिन्हित है जिलाधिकारी द्वारा त्यौहारो बाद बेडिंग जोन में आवश्यक सुबिधायें उपलब्ध कराने के लिये निर्देशित किया गया। स्ट्रीट डॉग के बधियाकरण के लिये निर्देशित किया गया। त्योहारों पर कूड़ा रात में…
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बैंकों को सभी लंबित आवेदन 10 नवंबर तक निस्तारित करें-जिलाधिकारी
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा में जिलाधिकारी ने बैंकों को सभी लंबित आवेदन का 10 नवंबर तक निस्तारण करने का निर्देश दिया, निरस्त किये गए 192 आवेदनों का सीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा जाँच करने के निर्देश दिये, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिये सहायक आयुक्त इंडस्ट्री सोनाली सिंह को नोडल नामित किया गया।
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में कुल 350 आवेदन प्राप्त, 81 स्वीकृति
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर 02 केस आये है कल तक दोनों का निस्तारण हो जायेगा, ईज ऑफ डूइंग में जनपद को श्रेणी A व 18वा स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में कुल 350 आवेदन प्राप्त हुये है जिनमे से 81 स्वीकृति हुये है। ओडीओपी में 49 आवेदन प्राप्त हुये है जिनमें…
फर्रुखाबाद:एक जनपद एक उत्पाद विपणन प्रोत्साहन योजना की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में एक जनपद एक उत्पाद विपणन प्रोत्साहन योजना की बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मेलो में प्रतिभाग करने पर स्टाल किराये, यात्रा व्यय, माल ढुलाई पर मिलने बाले वित्तीय अनुदान के लिये आये हुए आशीष साध के आवेदन पर विचार कर दावे को शासनादेश के अनुसार उपयुक्त पाये जाने पर भुगतान का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, उपायुक्त उधोग केंद्र व संवंधित अधिकारी व…
फर्रुखाबाद:आगामी पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज के दृष्टिगत एफएसडीए ने छापामारी कर जांच हेतु भरे नमूने
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2024 आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के अनुपान में आगामी पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, दूध एवं दुग्ध पदार्थ से निर्मित मिठाईया, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, रंगीन मीठे खिलौने, अन्य खाद्य पदार्थ आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज 28 अक्टूबर 2024 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अजीत कुमार के निर्देशन एवं…
फर्रुखाबाद:जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, दुर्घटनाओं में 57 प्रतिशत तथा मृतकों की संख्या में आई 50 प्रतिशत कमी
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत ने समिति को बताया कि जनपद-फर्रूखाबाद में वर्ष 2024 में माह सितम्बर में 16 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई, जिनमें 09 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 13 व्यक्ति घायल हुये है जबकि वर्ष 2023 में माह सितम्बर में 37 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई, जिनमें 18 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 19 व्यक्ति घायल हुए थे। वर्ष 2023…
फर्रुखाबाद:जिला प्रभारी के प्रतिष्ठान पर श्री राजपूत करणी सेना की जिला इकाईका हुआ विस्तार ,मनोनयन पत्र वितरित
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2024 आज श्री राजपूत करणी सेना की जिला इकाई की एक बैठक ग्राम बरौन(बढ़पुर ब्लॉक) में श्री सुशील सिंह चौहान जिला प्रभारी के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में संगठन को विस्तार देते हुए मनोनयन पत्र दिए गए बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज की एकता पर बल दिया साथ ही युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी ग्रहण करने की अपील की क्योंकि संस्कारों के बिना युवा पीढ़ी भ्रमित हो रही है प्रदेश उपाध्यक्ष विनय प्रताप ने समाज के लोगों से…
फर्रुखाबाद:विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में 01 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चल रहे दस्तक अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई, समीक्षा में कमालगंज व मोहम्दाबाद ब्लॉक में झाड़ी कटाई व नालियो की सफाई कम पाई गई,बढपुर ब्लॉक क्षेत्र में फागिंग व…
मैनपुरी में शिवपाल यादव का तंज- भाजपा वाले अधिकारियों से मांगते हैं वोट, हम लोग जनता से
समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने कहा है कि उपचुनाव में उनकी पार्टी की रिकॉर्ड तोड़ जीत और भाजपा की हार होगी। तंज कसा कि अधिकारियों के सहारे पार्टी वोट हासिल करती है। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने प्रदेश की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि ये चुनाव पूरा रिकॉर्ड तोड़ देगा। उपचुनाव के मद्देनजर प्रशासन द्वारा बीएसएफ के 13 बटालियन को बुलाए जाने पर उन्होंने कहा कि जनता के सामने सब फेल होंगे। आयोग के निर्देश का पालन करना चाहिए।…
रायबरेली : उन्मुखीकरण स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन ?
ब्लॉक संसाधन केंद्र राजपुर माफ़ी सलोन में एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधानों की उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारी सुधा कुमारी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।ज्योति सोनी द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।अपने उद्बोधन में खंड विकास अधिकारी ने कायाकल्प द्वारा विद्यालयों की बदलती दिशा पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अहम बिंदुओं पर आरपी आशुतोष,तुलसी राम,अतुल पांडेय,संदीप सिंह ने कार्यशाला को संदर्भित किया। एडीओ पंचायत ने अपने वक्तव्य में विद्यालयों की भौतिक व्यवस्थाओं और परिवेशीय…
मैनपुरी : करहल विधानसभा उपचुनाव से पहले पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ ?
11 अवैध तमंचा व 2 कारतूस पुलिस ने किए बरामद । भारी तादात में शस्त्र बनाने के उपकरण हुए बरामद । शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले 2 लोगो को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार। करहल विधानसभा उपचुनाव को लेकर शस्त्र बनाने का किया जा रहा था काम , थाना औंछा क्षेत्र के मोहम्मदपुर पुल के पास चल रही थी शस्त्र फैक्ट्री। रिपोर्टर – अर्पित यादव
पीलीभीत में घर से लापता युवक का दूसरे दिन मिला शव ?
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव मैदना निवासी जसवीर सिंह (32) पुत्र राम प्रसाद शनिवार सुबह करीब नौ बजे नाश्ता करने के बाद साइकिल से निकला। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हुए। इसके बाद उसको आसपास गांवों और रिश्तेदारी में तलाश किया गया। गांव के निकट से गुजर रही रेलवे लाइन पर भी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवक का मोबाइल भी बंद आया। आधी रात तक तलाश करने के बाद परिजन हताश हो गए। रविवार सुबह पास के गांव में…
पीलीभीत में कार की चपेट में आया ई-रिक्शा, 16 घायल ?
कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर के एक परिवार के लोग रविवार को बीसलपुर के एक धार्मिक स्थल पर बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराने के बाद ई-रिक्शा से लौट रहे थे। रास्ते में अहिरपुरा और गुलैंदा के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को चपेट में ले लिया। इससे ई-रिक्शा पलट गया। इसे प्रेमपाल चला रहा था। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार प्रेम पाल, सुनीता, बसंती, देवी, अवनीश, अमरेश, सत्यदेव, कमल, अनन्या, आरिका, सुनीता, मीरा, रामबेटी, बेबी घायल हो गए। कार में सवार बरेली के थाना क्योलड़िया…
प्रयागराज में वर्ष 2024-25 में धान खरीद का लक्ष्य 235000 मीट्रिक टन ?
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में धान क्रय केन्द्रों की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र सागरवाल ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जनपद प्रयागराज का धान खरीद का लक्ष्य 235000 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। धान खरीद के लिए कुल 6 क्रय एजेसियां तथा 88 क्रय केन्द्र निर्धारित किए गए है। धान खरीद की शुरूआत 01 नवम्बर से निर्धारित की गयी है।बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों की सहायता के लिए डिप्टी आरएमओ…
प्रयागराज- द्वितीय चरण के निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सीसी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर तक कर सकते है ऑन-लाइन आवेदन ?
वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को द्वितीय चरण के निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सीसी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ऑन-लाइन आवेदन आमंत्रित है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रयागराज कोमिल द्विवेदी ने बताया है कि निर्धारित अर्हता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑन-लाइन आवेदन दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 तक किया जा सकता है। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिण्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलखों/विवरणों (आय/जाति/निवास/आधार…
प्रयागराज : मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न ?
मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में शनिवार को गॉधी सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा में जनपद प्रयागराज के लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित 06 प्रकरणों (रोड कटिंग) के निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि अपर जिलाधिकारी नगर से सम्पर्क कर शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण कराये जाए। ऋणपरक योजनाएँ यथा- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम /मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार कार्यक्रम/एक जनपद एक योजना की समीक्षा में मण्डल की प्रगति की सराहना की गयी। जनपद फतेहपुर…
कन्नौज : आईटी सेल के जिला संयोजक चौथी बार बने अभिषेक पांडे ?
भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान के दौरान देशभर में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसमें जनपद कन्नौज में अभी तक 1 लाख 50 हजार से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। इस दौरान भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक अभिषेक पाण्डेय चौथी बार पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उभर कर सामने आए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, सदस्यता अभियान प्रमुख नरेंद्र…
कन्नौज : रावण पुतले में आग लगते ही जय श्री राम के लगे नारे ?
जनपद कन्नौज कस्बा नादेमऊ में चल रही रामलीला में रविवार देर शाम रावण के पुतले में आग लगता ही धू धू कर जल उठा रावण का पुतला। प्रभु श्री राम ने असत्य पर सत्य की पाई विजय। अत्याचारी दुराचारी रावण का वध कर लंका पर पाई विजय। रामलीला मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। रविवार दोपहर चल रही रामलीला कार्यक्रम में रावण वध की लीला का कार्यक्रम दिखाया गया। राम रावण का युद्ध चला। राम ने रावण पर बाण का प्रहार कर धराशाही किया। इधर रामलीला मैदान…
