प्रयागराज: जिलाधिकारी ने बाल गृह शिशु, राजकीय बाल गृह बालिका और राजकीय महिला शरणालय का भ्रमण कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं

प्रयागराज: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ अपनी पत्नी सहित दिनांक 30.10.2024 को जनपद में संचालित राजकीय बाल गृह शिशु, राजकीय बाल गृह बालिका और राजकीय महिला शरणालय का भ्रमण करते हुए आवासित बच्चों से भेंट की तथा वहां पर आवासित बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई, फल व वस्त्र का वितरण किया तथा संस्थाओं के समस्त स्टॉफ को भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई भेंट स्वरूप प्रदान किया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज: राजनैतिक दल, निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार एवं जन-सामान्य निर्वाचन सम्बंधी किसी भी प्रकार की शिकायत/शंका के समाधान हेतु मा0 प्रेक्षकगणों से नियत समय पर कर सकते है सम्पर्क

प्रयागराज-राजनैतिक दल, निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार एवं जन-सामान्य निर्वाचन सम्बंधी किसी भी प्रकार की शिकायत/शंका के समाधान हेतु मा0 प्रेक्षकगणों से नियत समय पर कर सकते है सम्पर्क 256-फूलपुर विधानसभा उप निर्वाचन-2024 को सकुशल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मा0 सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक का अवस्थान सर्किट हाउस प्रयागराज है। मा0 सामान्य प्रेक्षक डॉ0 ललश्रिआतजुआली राल्ते (Mrs. Dr, Lalhriatzuall Ralte) का दूरभाष नम्बर-0532-2990419 तथा मोबाइल नं0-9129550278 एवं मा0 व्यय प्रेक्षक श्री अजय ई0 यूकेई (Mr. Ajay E UKE) का दूरभाष नं0-0532-2990421 एवं…

प्रयागराज: संगम क्षेत्र में चल रही तैयारियों/व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी

प्रयागराज: महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत दि0-30.10.2024 को संगम क्षेत्र में अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा मेला क्षेत्र में चल रही तैयारियों/व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी एवं संगम में प्रयोग की जाने वाली जे0टी0 का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा संगम तट पर गंगापूजा, दीपदान किया गया जिसमें बड़े हनुमान जी मंदिर के महंत बलवीर गिरी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेला, पुलिस उपायुक्त नगर व अन्य पुलिस अधिकारीगण सम्मिलित हुये । द दस्तक 24प्रभारी…

भाजपा PDA की ताकत से घबराई, इसलिए इतिहास का सबसे खराब नारा लेकर आई : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए की ताकत से घबराई हुई है, इसलिए राजनीतिक इतिहास का सबसे खराब और नकारात्मक नारा लेकर आई है। अखिलेश यादव ने बुधवार को हरदोई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पीडीए सबको जोड़ेगा और जीतेगा। पीडीए परिवार सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है। सामाजिक सद्भाव के रास्ते पर चल रहा है। सरकार पीडीए की ताकत से घबराई हुई है, इसलिए राजनीतिक इतिहास का सबसे खराब और नकारात्मक नारा लेकर आई है।…

फर्रुखाबाद:डीएम एवं एसपी ने जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण,जेल निर्मित दीपावली गिफ्ट हेम्परों की तारीफ की।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 24 को जिलाधिकारी डॉ. बीके सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि सर्व प्रथम जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों का हाल चाल जाना बीमार बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं , नाश्ता, खाना एवं दवा के बारे में जानकारी की गई। चिकित्साधिकारी डा विजय अनुरागी ने बंदियों की बीमारी के बारे में बताया, दिए जा रहे उपचार की जानकारी दी गई। बैरकों में बंदियों की परेड का निरीक्षण किया। बैरक संख्या 07 के…

फर्रुखाबाद : कुलगाम में शहीद जीत कुमार की पत्नी को 35लाख व शहीद के माता पिता को 15लाख अनुदान राशि प्रदान की गई।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 29 अक्टूबर 2024 दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को कुलगाम जम्मू कश्मीर में बैटल एक्सीडेन्ट में शहीद हुए जीत कुमार निवासी ग्राम लुकटपुरा, पोस्ट पिपरगांव, थाना मोहम्मदाबाद, तहसील सदर, जनपद फर्रूखाबाद की पत्नी श्रीमती सरिता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य सरकार की तरफ से राज्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी द्वारा सांसद मुकेश राजपूत एवं विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर एवं जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की उपस्थित में अनुग्रह अनुदान राशि रूपये 50 लाख प्रदान की गई। जिसमें से स्व0 श्री जीत…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने महिला टेलरिंग में प्रशिक्षित जिजोटा बुजुर्ग की लड़कियों को सिलाई मशीन उपहार स्वरूप प्रदान की ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 29 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में, धनतेरस के त्यौहार के उपलक्ष्य में आरसेटी फतेहगढ़ से महिला टेलरिंग में प्रशिक्षित ग्राम जिजोटा बुजुर्ग,तहसील कायमगंज की लड़कियों एकता, चाँदनी राठौर, प्रीती चौहान, मनोरमा देवी को सिलाई मशीन उपहार स्वरूप प्रदान की गई । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, जिला विकास अधिकारी व संवंधित मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने प्रा.वि. बर्ना बुजुर्ग पहुँचकर बच्चों से बर्तालाप व बच्चों को उपहार वितिरित किए।

(द दस्तक 24 न्यूज़) . 29 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी  डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा  दीपावली के उपलक्ष्य में प्रा0वि0बर्ना बुजुर्ग पहुँचकर बच्चों से बर्तालाप किया गया व बच्चों को उपहार स्वरूप मिठाई,कलर,ज्योमैट्री बॉक्स ,डोम्स किट, च्यवनप्राश इत्यादि वितिरित किया गया।   इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की व ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल हल कराये व सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जिनका बच्चों ने सही उत्तर दिया, विद्यालय में पढ़ाई का स्तर अच्छा पाया गया, जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप…

प्रयागराज में देश की एकता और अखण्डता के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में देश की एकता और अखण्डता के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को सत्यनिष्ठा से राष्ट्र की एकता, अखंडता व आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मार्च पास्ट का भी आयोजन किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज : प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने उ0प्र0 कामगार और श्रमिक आयोग जनपद समिति व श्रम विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ?

मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में उ0प्र0 कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग जनपद समिति व श्रम विभाग से सम्बंधित बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सेवायोजन अधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस आयोग का गठन सरकारी तथा गैर-सरकारी क्षेत्र में अधिकाधिक सेवायोजन एवं रोजगार सृजित करना एवं इसमें शतत् वृद्धि करना है।मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को उ0प्र0 कामगार और श्रमिक आयोग के द्वारा विकसित एकीकृृत रोजगार संगम पोर्टल पर अपने जनपद स्तरीय कार्यालयों का पंजीकरण…

धनतेरस के दिन CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान, यूपीवालों को दे दिया कमाई का बड़ा मौका

दे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है. दरअसल, यूपी सरकार डिजिटल दुनिया में रोजगार के नए दरवाजे खोल दिए हैं. इस क्रम में योगी आदित्यनाथ ने नई सोशल मीडिया पॉलिसी की घोषणा की है. इस पॉलिसी के तहत सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स अब राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार कर प्रत्येक महीने 8 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं. यूपी सरकार की यह योजना राज्य के युवाओं खासकर डिजिटल क्रिएटर्स के लिए कमाई के नए रास्ते खोलेगी. इसके सरकार का फायदा यह होगा…

फर्रुखाबाद: लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अक्टूबर 2024 शासन के निर्देश पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में 31 अक्टूबर की जगह आज 29 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में मनाई गई इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा सरदार पटेल जी की फोटो पर माल्यार्पण किया व उपस्थित कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अपर उपजिलाधिकारी सदर व कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित रहे।

कन्नौज: समाज कल्याण मंत्री सदर विधायक असीम अरुण ने पहुंच कर दुखी परिवार लोगों से की मुलाकात

कन्नौज। जिले में मच्छर मारने की अगरबत्ती के कारखाने में दो महिला कर्मियों की मौत के मामले में परिजनों को अब तक न्याय नहीं मिला है। मामले का संज्ञान लेते हुए रविवार को राज्यमंत्री असीम अरुण ने रविवार को मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और प्रदूषण विभाग अपना काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कारखाना मालिक के खिलाफ लेबर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि…

कन्नौज: शिक्षा के साथ साथ खेल कूद प्रतियोगिता में भी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तिर्वा अव्वल

कन्नौज। विद्या भारती शिक्षा के साथ-साथ खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है जिससे छात्रों में खेलों के प्रति नया उत्साह और नई उमंग आ सके। इसी तरह मध्य प्रदेश के सतना में विद्या भारती द्वारा 35वां अखिल भारतीय खेलकूद एथलेटिक्स समारोह 2024 का आयोजन 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक किया गया । इसमें खेल कूद की विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा के छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित…

कन्नौज: ब्लॉक कर्मी का शराब पीते वीडियो वायरल

कन्नौज ।सदर ब्लाक कार्यालय का वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें कुर्सी पर बैठा कर्मचारी ड्यूटी के समय शराब पीते नजर आ रहा। ये वीडियो सदर ब्लाक के कार्यालय का बताया जा रहा है। ब्लाक के अकाउंट आफिस में तैनात कर्मचारी ड्यूटी के समय बेखौफ होकर नशेबाजी करते हैं। यहां काम के लिए आने वालों की न कोई सुनवाई होती और न ही समस्याओं का समाधान होता है। ऐसे में कार्यालय जाने वाले किसी व्यक्ति ने अकाउंट ऑफिस में ड्यूटी के समय दारू पीते कर्मचारी का फोन से वीडियो बना लिया,…

कन्नौज:रामलीला में खड़ी बाइक चोरी

कन्नौज। कस्बा खडिनी में चल रही रामलीला मे पुलिस की निगरानी होने पर भी रामलीला देखने आये गांव नगला मुड़िया निवासी प्रशांत ने अपनी बाइक रामलीला ग्राउंड के पास खड़ी कर दी। वही वह रामलीला देखने लगा। रामलीला देखने के बाद अपनी बाइक को देखने ग्राउंड की तरफ आया । वहां पर बाइक न पाकर इधर-उधर ढूंढने लगा। लेकिन वाइक का कोई पता नहीं चल सका। जिसकी सूचना रामलीला ग्राउंड पर मौजूद पुलिस फोर्स को दी। वही चौकी खडिनी पर पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात युवक द्वारा बाइक चोरी…

कन्नौज की बेटी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर बढ़ाया मान

कन्नौज। कन्नौज की बेटी ने जनपद का मान बढ़ाया। शूटिंग रेंज में शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान गोल्ड मेडल प्राप्त कर जनपद के साथ घर परिवार के लोगों का मान बढाकर सर गर्व से ऊंचा कर दिया। कन्नौज जनपद के ग्राम सभा चियासर के मजरा गुरगुजपुर गांव के धर्मेंद्र सिंह और बबलू ठाकुर की 24 वर्षीय अनुष्का पुत्री ने गांव के साथ-साथ जनपद का भी मान बढ़ाया। हरियाणा की करणी सिंह शूटिंग रेंज फरीदाबाद में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर पिस्टल में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। गोल्ड मेडल मिलते ही…

प्रयागराज: सिविल लाइन्स कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनर्स 1 नवम्बर से जीवित प्रमाण-पत्र करें प्रस्तुत

प्रयागराज-कोषागार सिविल लाइन्स से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनर्स अपना जीवित प्रमाण-पत्र दिनांक 01 नवम्बर, 2024 से प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक इंदिरा भवन के भूतल पर पेंशनर परिचय पत्र/आधार कार्ड/पैन कार्ड/बैंक पासबुक के साथ उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। यह जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी, सिविल लाइन्स कोषागार राजेन्द्र कुमार सिंह ने दी है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा7571974858

प्रयागराज: प्रेक्षक ने 256-फूलपुर विधान सभा उप निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु नोडल/सहायक नोडल अधिकारियोें के साथ की बैठक

माननीय प्रेक्षक डॉ0 ललश्रिआतजुआली राल्ते की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में 256-फूलपुर विधान सभा उप निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु नोडल/सहायक नोडल अधिकारियोें के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रेक्षक महोदया ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने एवं अपने दायित्वों का पूरी तनमयता के साथ निर्वहन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने एवं…

फर्रुखाबाद:जिला जेल की महिला बंदियों द्वारा निर्मित डिजाइनर मोमबत्ती और मिट्टी के दीए से रोशन होगी जेल

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2024 जिला जेल की महिला बंदियों द्वारा निर्मित डिजाइनर मोमबत्ती और डिजाइनर मिट्टी के दीए से रोशन होगी जेल। इस संदर्भ में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद जिला कारागार फतेहगढ़ ने बताया कि महिला बंदियों द्वारा आगामी दीपावली त्योहार के लिए पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी महिला बैरक में डिजाइनर मिट्टी के दीए और डिजाइनर मोमबत्तियां तैयार की गई है । जिसकी बिक्री जेल बंदी उत्पाद केंद्र के माध्यम से आम जनता के बीच की जा रही है । जेल में आने वाले…