प्रयागराज:उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज परिसर में दिनांक 18 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की टी0सी0आई0 इंस्टीट्यूट आफ लॉजिस्टिक्स भारत के प्रमुख कंपनी द्वारा 50 पदों पर कंपनी पैरोल पर सीधे भर्ती की जानी है, जिसमें वेतनमान 13500 से 18000 तक वेतन दिया जाएगा। उक्त रोजगार मेले में हाई स्कूल, इंटर, स्नातक उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं l
रोजगार मेले में अभ्यर्थी रोजगार संगम rojgaar sanagam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं इस रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं है।
सहायक निदेशक सेवायोजन प्रयागराज।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
