पीलीभीत: नोडल अधिकारी सुरेश चंद्र पूरनपुर पहुंचे वहां उन्होंने चलते-चलते गाड़ी से उतरकर गलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान गलियों में मौजूद लोगों से उन्होंने कस्बे में साफ-सफाई की हकीकत पूछी। स्टेशन चौराहा पर उन्होंने नगरपालिका यू आर के भार्गव से भी साफ सफाई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद में कोतवाली रोड से होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ डीडी, सीडीओ, एसडीएम बीडीओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
Category: उत्तर प्रदेश
जौनपुर:सोधी स्वास्थ्य केंद्र पर चौवन लोगो का कोरोना टेस्ट हुआ
जौनपुर :एक अगस्त शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी जौनपुर में पिछले दिनों पोसिटिव पायी गयी पुष्पा गुप्ता के संपर्क में आने वाले 17 लोगो का और साथ ही बीबीगंज मेन मार्किट के 37 अन्य लोगो का सेम्पल लेकर किट से चेक किया गया । राहत की बात रही कि न तो उषा गुप्ता के संपर्क में आने वाले और न ही 37 अन्य लोगो के रिपोर्ट में किसी का पोसिटिव नही आया है।
ग़ाज़ीपुर/बरही: मवेशियों को अच्छे दिन का इंतजार आज भी
गाज़ीपुर/बरही: मंदिरो के तो अच्छे दिन गये लेकिन मवेशियों को अच्छे दिन का इंतजार आज भी है । नेशनल हाईवे पर मवेशियों का जमावड़ा किसानों व राहगिरियो के लिए सिरदर्दः बना हुआ है, वही पशुओं का भी बुरा हाल है। पशु रोड़ पर ही कराह रहे है उनकी सुध भी लेने वाला कोई नही है ।
पीलीभीत: नेपाल के व्यवहार से तराई जन विकास समिति हुई नाराज
पीलीभीत: बीसलपुर के निवासी चन्द्र पाल मौर्य (अध्यक्ष तराई जन विकास समिति) ने नेपाल के लोगों से आवाहन किया है की जिस प्रकार चीन ने अपना एक सूत्रीय कार् क्रम विस्तारवादी नीति का चला रखा है, ठीक उसी प्रकार चीन के. नकसे कदमो पर चल कर हमारा पडोसी मित्र देश नेपाल भी उसी प्रकार से भारत में कोशिशें कर रहा है.मै नेपाल की अऩेक ऐसी हरकतें देख कर खामोश नहीं रह सकता हूं. कुछ दिनो से नेपाल के लोग भारत के तराई क्षेत्र में आ कर घटनाये कर रहे हैं.…
पीलीभीत:तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम खासपुर में एक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
पीलीभीत: तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम खासपुर जमुनिया में जयद्रथ सिंह की रिपोर्ट आई। कोरोना पॉजिटिव जयद्रथ सिंह हरियाणा में काम करने के लिए गया था। 29 जुलाई को कराई जांच 31 को आई रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव । ग्राम खासपुर जमुनिया में पॉजिटिव रिपोर्ट आने के कारण गलियां सुनसान गांव में मचा हड़कंप ।
पीलीभीत: घरो में हुई बकरीद की नमाज़, कोरोना खात्मे को लेकर उठे नमाज़ियों के हाथ
पूरनपुर कोरोनाकाल के भयावह माहौल में सरकारी नियमो पर अमल करते हुए बकरीद की नमाज़ घरो में अदा की गई। मुस्लिम समुदाय ने पूरे जोशों खुलूस के साथ घरो में नमाज़ अदा करते हुए हवा में फ़ैली कोरोना बीमारी से हिंदुस्तान को निजात दिलाने की दुवाये मांगी ।
पीलीभीत: कोटेदार व मास्टर साहब मिलकर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ा रहे धज्जियां
पीलीभीत: एक तरफ कोरोना अपने जोरों पर है तो वहीं पीलीभीत जनपद की तहसील पूरनपुर के ग्राम कढैरचौरा में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं .यहां अचानक काफी भीड़ इकट्ठा होते दिखी. सभी नियमों को घसीटते हुए यहां राशन वितरण किया जा रहा था . यहां आरोप भी है की कोटेदार और मास्टर मिलकर राशन देने में परेशान भी करते हैं. साथ ही यहां किसी भी व्यक्ति के पास मास्क नहीं दिखे. आखिर क्यों न फैले कोरोना ? राशन डीलर , मास्टर साहब भी बिना मास्क के नियम…
बरेली – भमोरा पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता पुलिस पर हमला करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बरेली/आँवला – बीते 26 जुलाई 2020 को भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा में फर्जी लूट की सूचना देकर पुलिस को हैरान करने वाले तथा सिपाहियों से मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ने वाले गैंग के सरगना हरिओम गुप्ता पुत्र मंगू लाल गुप्ता निवासी देवचरा पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेजा है। साथ ही इसके 3 साथी पहले से ही जेल में हैं अपराधी हरिओम गुप्ता को 31 जुलाई 2020 की शाम को 6 बजे देवचरा से ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर…
पीलीभीत : शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस फो़र्स के साथ पीलीभीत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर क़ानून व्यवस्था का जायजा़ लिया गया व लोगों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर कोई भी व्यक्ति नियमों तथा क़ानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी। आगामी त्यौहार ईद की ड्यूटी में लगे कर्मचारीगणों को ब्रीफ किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी…
बरेली : रामनगर क्षेत्र के गांव लीलौर बुजुर्ग में बने प्राथमिक विद्यालय में हुई हजारों की चोरी
बरेली : आँवला रामनगर क्षेत्र के गांव लीलौर बुजुर्ग में बने प्राथमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी किया। जिसमें गैस ,सिलेंडर, चूल्हा ,सीलिंग फैन ,वॉल फैन, स्टार्टर 1 किलो वाट का स्टेपिलाइजर एवं रसोई के बर्तन इत्यादि चुरा कर ले गये ।इंचार्ज प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि इसकी सूचना थाना सिरौली में दे दी है एवं बीआरसी रामनगर पर भी इसकी सूचना दे दी है ।विद्यालय में वर्तमान समय में 86 बच्चे पंजीकृत हैं ।चार टीचर स्टाफ हैं सहायक अध्यापक…
पीलीभीत :सरकारी नौकरी पाने वाली 420 शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीलीभीत : कूट रचित फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी पाने वाली शिक्षिका के खिलाफ आखिरकार थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा किए गए दर्ज मुकदमा एफआईआर के अनुसार बेसिक शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देश पर विकासखंड ललौरीखेडा के खंड शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद गौतम के द्वारा थाना जहानाबाद पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर इंदुदेवी कार्यरत तत्कालीन पूर्व कालिक शिक्षिका शारीरिक शिक्षा पुत्री राजित राम ग्राम मझगवां पोस्ट पोईराना,भदोही उत्तर प्रदेश भारत पर जालसाजी…
पीलीभीत: जिलाधिकारी का आदेश
-मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ग्रह गोपन अनुभाग 3 लखनऊ के आदेश संख्या 1903/2020 सीएक्स 3 दिनांक 30 जुलाई 2020 में अनलॉक 3 हेतु दिए गए निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक कतिपय प्रतिबंधों के साथ लागू व्यवस्था पूर्व में जारी। -शासनादेश संख्या 1755/2020 सीएक्स3 दिनांक 14 जुलाई 2020 के अनुसार जारी रहेगी। -जिला अधिकारी पीलीभीत वैभव श्रीवास्तव के आदेश अनुसार रक्षाबंधन के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 2 अगस्त 2020 दिन रविवार प्रातः 9 बजे से सांय 7 बजे तक राखी तथा…
पीलीभीत : सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रही धज्जियां
पीलीभीत : त्योहारों को लेकर बाजार में उमड़ रही भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रही है। मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार खुद के अलावा दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। कोरोना के लगातार संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोरोना महामारी से पूरे विश्व में खलबली मची हुई है। जनपद में लगातार संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। लगातार जागरूकता के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाने…
शाहगंज(जौनपुर): सात की हुई जांच, एक पुलिसकर्मी मिला संक्रमित
शाहगंज(जौनपुर): शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजन रैपिड किट से कुल सात लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिसमें कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी कार्यवाहक चिकित्साधिकारी डा. आरबी यादव ने दी।
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक महोदय ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक महोदय ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीलीभीत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था 31-07-20 को पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस फो़र्स के साथ, पीलीभीत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर क़ानून व्यवस्था का जायजा़ लिया गया व लोगों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की. साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर कोई भी व्यक्ति नियमों तथा क़ानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी.
बेबर/मैनपुरी: समाजवादी साईकल यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत
मैनपुरी : युवा नेता रावल सिंह यादव के नेतृत्व में पूरे जनपद में साईकिल चला कर आव्हान प्रपत्र वितरण 20/07/2020 से चल रहा है, जो जिले के एक सैकड़ा से अधिक ग्रामों में जाकर समाजवादी पार्टी के विचारों को पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। 10 वे दिन (07/01/2020) 262 किलोमीटर का सफर कस्बा बेबर पहुँचने पर विवेक कुमार उर्फ मोनू यादव ने सभी साइकिल यात्रियों का शॉल उड़ाकर भव्य स्वागत किया । इस मौके पर पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने सरकार की कानून व्यवस्था को खराब बताया और कहा…
बरेली-ईद पर बोले अधिकारी,घर पर करें नमाज अदा,बाहर जाने पर झेलनी होगी पुलिस की सख्ती
बरेली-थाना क्योंलड़िया क्षेत्र की समस्त जनता से मेरी अपील है कि ईद का त्यौहार व रक्षाबंधन के त्यौहार की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई साथ ही यह निवेदन करना चाहता हूं की ईद के त्यौहार पर सभी लोग अपने अपने घरों पर नमाज अदा करें तथा केवल 5 लोग ही मस्जिद के अंदर नमाज अदा कर सकते हैं, ईदगाह पर कोई नमाज अदा नहीं होगी तथा जो कुर्बानी होगी वह अपने घर पर करें. कुर्बानी का जो मलबा होगा उसको बाहर कदापि नहीं डालें तथा किसी भी तरह की ना…
कानपुर : नकली पान मसाला और तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
कानपुर : डिफेंस कालोनी जाजमऊ में फिरदोश आलम के एक मकान में गुपचुप तरीके से पान मसाला तैयार किया जा रहा था । यहां अक्सर रात को काम होता है और रात में माल सप्लाई के लिए भेज दिया जाता है। बीते दिन CO सीसामऊ की टीम के द्वारा मकान पर छापा मारा गया तो एक कमरे में पान मसाला और तंबाकू के कई पैकेट मिले। वहीं, पान मसाला निर्माण में लगने वाली सामग्री भी बरामद की गई।
एटा: बीस मिनट की बरसात से सब हुआ पानी पानी
सिर्फ बीस मिनट की बारिश में एटा नगरपालिका के विकास की आंधी इस बार सड़कों और गलियों के दायरे को तोड़कर लोगों के बेडरूम तक पहुंच गयी। यहां का नजारा आज देखने लायक था। बरसात में सभी जगह पानी पानी ही नजर आता दिखा ,यहां कई सवाल लोग एक दूसरे से पूंछते दिखे। जिधर देखो उधर बरसात का मंजर देखने को मिला। अचानक बीस मिनट हुई बरसात ने तांडव मचा दिया।
बरेली-दलालो के साए में चल रहा है आंवला का सीएचसी केंद्र
आंवला। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वालों तक अवैध पैठ बनाकर क्षेत्र के कुछ सक्रिय दलाल चोट के ग़ैरजरूरी और ज्यादातर फ़र्जी मामलों को भी डाक्टरी कराने के लिए जिला अस्पताल तक रेफर करा देते हैं। बताते हैं कि कुछ वार्ड ब्वाय के जरिए इंचार्ज तक को जोड़कर दो-तीन हजार के लेनदेन का यह धंधा आंवला में आजकल खूब फलफूल रहा है। अंधेरगर्दी की इस करतूत का सबसे बुरा ख़ामियाजा तमाम उन बेग़ुनाहों को भुगतना पड़ता है जिनके खिलाफ़ जिला अस्पताल की फ़र्जी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस फौजदारी के…
