पीलीभीत: गोमती उद्गम पर 50 लाख से होगा विकास कार्य

पीलीभीत: माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल को विकसित करने के लिए विधायक बाबूराम पासवान के अनुरोध पर शासन ने 50 लाख की मंजूरी दी है। इस रुपए से उनके उद्गम स्थल पर गेस्ट हाउस और धर्मशाला आदि का निर्माण किया जाएगा। एक दिन पूर्व गोमती उद्गम स्थल पहुंचे अभियंताओं ने इसके लिए जगह देखी और नाप जोख कराई। एस्टीमेट तैयार होने के बाद शासन को स्वीकृत के लिए भेजा जाएगा।गोमती उद्गम स्थल को तीर्थ स्थल व पर्यटन स्थल बनाने के लिए हर संभव प्रयास शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे…

पीलीभीत/ पूरनपुर: भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने मुजफ्फरनगर और कारगिल शहीद सुरेंद्र सिंह वाटिका में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा सुमन समर्पित किए

पूरनपुर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में पूरनपुर के शहीद सुरेंद्र सिंह लवाणा पार्क और मुजफ्फरनगर के अमर शहीद नत्थू लाल माखनलाल स्मारक पर मेलों का आयोजन किया गया। विधायक बाबूराम पासवान ने दोनों जगह पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा सुमन समर्पित किए। कारगिल शहीद सुरेंद्र सिंह लवाणा की पत्नी को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण भी किया गया।विधायक श्री पासवान सबसे पहले मुजफ्फरनगर पहुंचे और अमर शहीद नत्थूलाल व माखनलाल के स्मारक पर…

पीलीभीत: निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आगामी तिथियों में कराया जाये टीकाकरण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला टास्कफोर्स समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान कोविड-19 महाअभियान के आगामी चरण फ्रन्ट वर्कर कर्मचरियों के टीकाकरण की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। आगामी 05, 11, 12, 18, व 22 फरवरी को होने वाले टीकाकरण के सम्बन्ध में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उपरोक्त तिथियों में राजस्व, पंचायत, होमगार्डस, पुलिस, एसएसबी के फ्रन्ट वर्कर कर्मचारियों का टीकाकरण किया जायेगा, जिसमें 05 फरवरी को 10 प्रतिशत, 11 फरवरी को 20 प्रतिशत…

पीलीभीत : रिकार्डरूम की साफ-सफाई कराकर बाईडिंग व लैमीनेशन कर किया जाये सुरक्षित।

पीलीभीत : मा0 मण्डलायुक्त श्री रणवीर प्रसाद द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पीलीभीत का बार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय द्वारा न्याय सहायक, राजस्व सहायक, डीएलआरसी, एलआरसी, सामान्य लिपिक, अभिलेखागर सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया गया। न्याय सहायक पटल के निरीक्षण के दौरान विभिन्न तिथियों में भेजी गई डाक की समयावधि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी पूरनपुर द्वारा विदेश सत्यापन हेतु जन्म प्रमाण पत्र की सूचना विलम्ब से भेजने के कारण स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये। डीएलआरसी पटल के निरीक्षण के…

शाहगंज(जौनपुर): नगर पालिका के बिजली कर्मी को दी विदाई

शाहगंज(जौनपुर): नगर पालिका परिषद में बिजली कर्मचारी के पद पर 33 साल छह महीने सेवा देने वाले रुपचंद के सेवा निवृत्ति होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।चेयरमैन गीता जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन पति व सभासद प्रदीप जायसवाल ने कहा की गहुनी मेंहनगर आजमगढ़ निवासी रुपचंद ने साढ़े 33 वर्ष नगर पालिका के माध्यम से नागरिकों की जो सेवा की है। वो काबिल ए तारीफ है। कहा नगर पालिका की विद्युत आपूर्ति की समस्या के लिए 24 घण्टे तैयार रहते रहे।…

प्रयागराज:कोरांव 20 लीटर अबैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कोरांव / प्रयागराज :पुलिस उपमहानिरिक्षक/पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध नियंत्रण व अबैध शराब माफियाओं के गि फ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेजा के नेतृत्व में प्र0नि0 सुरेन्द्र कुमार पाण्डे के कुशल प्रयास से थाना मांडा se उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह अपने सहयोगी साँथियो के साथ दि 0 01/02/2021 को समय 5 बजे मुखबीर की सूचना पर ग्राम कोसड़ा कला थाना मांडा पहुँच कर समर बहादुर पुत्र बैजनाथ कोसड़ा कला थाना मांडा जिसकी उम्र करीब 55 साल को 20 लीटर अबैध कच्ची…

पीलीभीत: अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान

पीलीभीत: दिनांक 02/03-02-2021 को अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पीलीभीत पुलिस द्वारा धारा 420/406/411 ipc के अंतर्गत 06 अभियुक्तों से 56000 रुपये की बरामदगी,13 जी एक्ट के अंतर्गत 03 अभियुक्त, धारा 363/366 ipc व 16/17 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। थाना दियोरिया कलाअभियुक्त का नाम- 1.जमुना प्रसाद पुत्र किशनलाल उम्र 48 वर्ष निवासी मो0 दुर्गा प्रसाद कस्बा व थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत के कब्जे से 11000/- रुपये 2. अवधेश…

आजमगढ़:नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर बहाने वाले को पुलिस ने पास्को एक्ट में किया गिरफ्तार

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़, क्षेत्राधिकारी नगर जनपद आजमगढ़ व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली आजमगढ़ के नेतृत्व में उप निरीक्षक में हमराह के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि आप के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को जो नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया था । वह लड़का पुरानी जेल तिराहे के पास खड़ा है कहीं भागने की फिराक में है। मुखबिर की…

आजमगढ़: मतदाता सूची में नाम कटने पर ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर किया प्रदर्शन

आजमगढ़: जिले में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं के नाम सूची से कटने और उनके लिए आए दिन विरोध प्रदर्शन जारी हैं। ताजा मामला सगड़ी तहसील के सेठा कोली सहनुपुर गांव का है जहां समाधान दिवस पर दर्जनों किसानों ने तहसील पर प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा सगड़ी तहसील पर आयोजित समाधान दिवस पर हरैया ब्लाक के सेठाकोली और सहनुपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और बीएलओ पर मतदाता सूची में सेठाकोली के 177 नाम एवं सहनूपुर के लगभग 70 से अधिक लोगों के नाम…

प्रयागराज:चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारम्भ 04 फरवरी से

प्रयागराज: 04 फरवरी 2021 से 04 फरवरी 2022 तक चलने वाले चौरी- चौरा शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन का शुभारम्भ 04 फरवरी को गौरव पूर्ण ढंग से किया जायेगा। जनपद में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन के अवसर पर शहीद स्थल/शहीद स्मारक स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जनपद में 28 प्रमुख शहीद स्थल/शहीद स्मारक स्थलों को चिन्हित किया गया है। मा0 मंत्री जल शक्ति, (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) उ0प्र0 डाॅ0 महेन्द्र सिंह 04 फरवरी को पूर्वान्ह 09ः55…

बरेली: मझगवां ब्लाक के ग्राम राजपुर कला में नियम अनुसार नहीं बांटा आंगनबाड़ियों ने पोषाहार तो ग्रामीणों ने एसडीएम आँवला से की शिकायत

आँवला – मझगवां ब्लाक के ग्राम राजपुर कला में प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं समूह के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव ने मनमानी करके बच्चों को नहीं दिया पोषाहार बच्चों के अभिभावकों ने एसडीएम आंवला को फोन करके घटना की जानकारी दी एसडीएम आंवला ने फोन पर जानकारी लेकर सही बांटने का आदेश दिया ग्रामीणों ने बताया कि यहां आंगनबाड़ी केंद्र पर कर्मचारियों ने बिना लिस्ट के पोषाहार बांट दिया जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है अनुराग पुत्र बचन सिंह अभिषकेस, लवकेश पुत्र बिजनेस लकी पुत्री दिनेश आदि…

पीलीभीत: घुघचिहाई बिजली उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांव की सप्लाई बंद रही।

पीलीभीत /पूरनपुर: एचटी लाइन में फाल्ट आने से सोमवार की शाम से घुंघचिहाई बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों की सप्लाई ठप हो गई। इससे पूरी रात गांवों में ब्लैक आउट रहा। दूसरे दिन सुबह से लगे कर्मचारियों ने फाल्ट तलाश कर कार्य शुरू किया। हालांकि देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। रात दिन बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया। आरोप है कि उपकेंद्र पर कार्यरत जेई की उदासीनता के चलते पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई चल रही है। इसको लेकर उनमें आक्रोश…

एटा- आईटीआई की परीक्षा को लेकर छात्रों में रहा रोष

एटा- राजकीय औधौगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज हुई आईटीआई की परीक्षा को लेकर छात्रों में रोष, छात्रों ने लगाया आरोप- सर्वर हो रहा था हैंग, परीक्षा निरस्त कर पुनः परीक्षा कराने के लिए ज़िलाधिकारी एटा से लगायी गुहार। सवांददाता: सोनू यादव

एटा :थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, पांच दिन पूर्व पुलिस अभिरक्षा से भागा शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, एसएसपी एटा ने अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25000 रुपए का रखा था इनाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सकीट श्री देवानन्द के नेतृत्व में थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 13/2021 धारा 379/411 भादवि, मु0अ0सं0 14/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 16/20201 धारा 224 भादंवि में वांछित चल रहा 25000 रुपए का पुरस्कार घोषित अभियुक्त रवि उर्फ भदला को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी घटना:- दिनांक 27.01.2021 को थाना मलावन पुलिस द्वारा अभियुक्त रवि उर्फ भदला पुत्र मुन्नालाल तथा कमलेश उर्फ गटुआ पुत्र कालीचरण निवासीगण होली मौहल्ला…

जौनपुर: मौर्यवंशी उत्सव वाटिका में नमस्ते जौनपुर के कार्यक्रम में मनाया गया बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का जन्मदिन

जौनपुर:आज दो फरवरी को जौनपुर के मौर्यवंशी उत्सव वाटिका में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के जन्म दिन पर प्रियदर्शी अशोक मिशन के तत्वाधान में लोक मंगल दल अध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष मुकेश मौर्य द्वारा नमस्ते जौनपुर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मोर बंधुत्व क्लब के अध्यक्ष माननीय इंजीनियर रामअचल मौर्य जी एवं रामसजीवन मौर्य बब्बू जी का आगमन हुआ था।कार्यक्रम में युवाओं की शिक्षा,संस्कृति,संगठन, सत्ता और राजनीति के क्षेत्र में बेहतर भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम का संचालन प्रियदर्शी अशोक…

जालौन:- जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में तहसील जालौन के तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ

जालौन:- जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में तहसील जालौन के तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम उन्होने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थिति पंजीका का निरीक्षण किया। इसके उपरान्त पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुये प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की अद्यतन समीक्षा कर उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों को लम्बित न रखा जाये। लम्बित प्रार्थना पत्रों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की…

जौनपुर।मारपीट के दौरान चली गोली से छात्रा घायल, दोनों पक्षों में लाठी डंडे के प्रहार से चार घायल,

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के बेसहूपुर गॉव में मंगलवार को प्रातः सिंचाई हेतु प्लास्टिक की पाइप बिछाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बीच गोली चलने से एक बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सीमू तिवारी पुत्री श्रीचन्द्र तिवारी(19 वर्ष) गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसका उपचार जिला चिकित्सालय जौनपुर में चल रहा है। जबकि दोनों पक्षों से कुल चार लोग लाठी डंडे व ईंट पत्थर के हमलों से घायल है। सूचना पर मौका ए वारदात पर पहुची पुलिस मामले को गम्भीरता से जांच पड़ताल…

आजमगढ़: जिलाधिकारी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

आजमगढ़: जिला अधिकारी राजेश कुमार द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पैकेज 06 में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सड़क, फ्लाईओवर, अंडरपास का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पैकेज 6 के अंतर्गत है। तहबरपुर ,किशुंदासपुर एकरोड़ा, बिलरियागंज में चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि वे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की…

आजमगढ़: पत्रकार साथी की पत्नी के असमय मृत्यु से सभी पत्रकार संघ में शोक व्याप्त

आजमगढ़: अतरौलिया क्षेत्र के बुढ़नपुर तहसील के हिंदुस्तान संवाददाता कप्तानगंज थाना क्षेत्र के समधी पुर गांव निवासी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा की पत्नी 40 वर्षीय रीता मिश्रा का आज स्वर्गवास हो गया। पत्रकार साथी के पत्नी के असमयिक मृत्यु से सभी पत्रकार संघ में शोक व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार संतोष मित्र आज अपनी पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ ले जा रहे थे। अचानक तबीयत काफी गंभीर हो गई रास्ते में ही उनकी पत्नी का निधन हो गया। शोक व्यक्त करने वालों…

आजमगढ़:कोयलसा विकासखंड के ग्राम प्रधान द्वारा डोमन पुर में हुए विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम

आजमगढ़: अतरौलिया विकासखंड के ग्राम प्रधान द्वारा डोमन पुर में हुए विकास कार्यों की जांच करने आज पहुंची टीम ने स्थानीय ग्राम निवासी फूल चंद्र पुत्र पुनवासी ने विगत 12 /6/ 2020 को शपथ पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर प्रधान द्वारा गांव के झूठे विकास के नाम पर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए 50 बिंदुओं पर शिकायत की थी। जिसके क्रम में जिलाधिकारी आजमगढ़ के आदेश पत्र संख्या 1602 दिनांक 7/ 7/2020 को जिला उद्यान अधिकारी आजमगढ़ को जांच अधिकारी नामित करते…