बरेली: – दिसम्बर महा का प्रथम समाधान दिवस एसडीएम आँवला ने सुनीं शिकायतें,61हुईं दर्ज,6का हुआ निस्तारण।

इस दौरान तहसील क्षेत्र के गांव चम्पतपुर निवासी ग्रीश व अन्य ग्रामीण ने तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनके खेत भूरीपुर के रकवे में हैं।उनके खेतों में खुला गंदा पानी चल रहा है।खेतों से गंदा पानी निकलने के कारण उनकी फसलों को बहुत नुकसान हो रहा है।बह कई शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है और न ही कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा है।कुछ दवंग पानी को आगे जाने से रोक रहे हैं।सरकारी जमीन पर भी कब्जा का पानी का…

बरेली: – सिरौली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खाई में मिला मजदूर का शव क्षेत्र में फैली दहशत।

जानकारी के अनुसार सिरौली के गांव अज़मेर के ग़ुलाम हुसैन किसी ठेकेदार के साथ लकड़ी काटते हैं। शुक्रवार की देर शाम गांव से वह अपनी मोटरसाइकिल से सिरौली की ओर गए थे। शनिवार की सुबह कल्यानपुर और गुरवा के बीच सड़क किनारे एक खाई में उनका शव पड़ा देखा गया था पास ही बाइक भी पड़ी थी। खेतों पर जा रहे लोगों शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कर मृतक के परिजनों को बुलाया और कानूनी प्रक्रिया के बाद शव पोस्टमार्टम को…

जौनपुर: लेखपाल ने कहा की घुस नही दिया तो आवास भूल जाओ यह मेरा रेट ही है..

.जौनपुर। बदलापुर तहसील के हरिदास पट्टी गांव में तैनात हल्का लेखपाल सनन्दन भट्ट ने उक्त गांव निवासी ओम नारायण तिवारी पुत्र राम शिरोमणि तिवारी से प्रधानमंत्री आवास के लिए रिपोर्ट लगाने हेतु ₹8000 की रिश्वत लिया। इस के संदर्भ में वायरल वीडियो में लेखपाल यह कहते हुए देखा जा सकता है कि ₹8000 तो मेरा रेट ही है किसी से पूछ लो। 3000 दे दिए हो 5000 और दे देना तुम्हारा आवास बन जाएगा।जिस प्रधानमंत्री आवास के लिए केंद्र और राज्य सरकारें पारदर्शिता का दंभ भरते नहीं थकतीं, उसी प्रधानमंत्री…

फर्रुखाबाद :जिलाधिकारी तहसील सदर फर्रुखाबाद समाधान दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ

फर्रुखाबाद जिलाधिकारी श्री संजय सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर फर्रुखाबाद समाधान दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ मौजूद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को समाधान करने के निर्देश दिए अधिकतर जमीन विवाद को लेकर फरियादियों की होड़ लगी रही फरियादियों ने न्याय करने की मांग की है lबृजमोहन सिंह राजपूत राजनीति ब्यूरो फर्रुखाबाद l

प्रयागराज : इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड इलाहाबाद एवं नाबार्ड के सौजन्य से लखनपुर साधन सहकारी समिति में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया गया

दिनांक:-04.12.2021 को इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड इलाहाबाद एवं नाबार्ड के सौजन्य से लखनपुर साधन सहकारी समिति में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया गया I जनपद प्रयागराज एवं कौशाम्बी के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड के सहयोग से जिला सहकारी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन शुरू की गई है , जिसके द्वारा घर घर एवं ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र जहाँ पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है एवं सेवानिवृत वरिष्ठ नागरिकों को बैंकिंग की सुविधाएँ सेवा प्रदान कराई जाएगी I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक के…

पीलीभीत : थाना हजारा में गौवंशी तस्करों ने किया आत्म समर्पण

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण एंव गौवशींय पशुओ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना हजारा पुलिस द्वारा गैंगचार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट महोदय पीलीभीत के अनुमोदन से अभियुक्त 1. मंगल सिंह पुत्र कलतार सिंह उर्फ करतार सिंह 2. पिन्टू सिंह पुत्र सुन्दर सिंह 3. बब्लू पुत्र जगतार सिंह 4. बिन्दर सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासीगण ग्राम बाजारघाट थाना जनपद पीलीभीत…

रायबरेली-प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की प्रेमिका के पति व देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या 

रायबरेली-थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव में प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। चर्चा है कि प्रेमिका ने पति और देवर के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है।बताया जाता है कि गांव का 22 साल का अंकित यादव बीती शाम पास के एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम में गया था। उसका गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। रात में लौटने के वक्त…

जौनपुर: आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

जौनपुर: आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आज मछलीशहर के माधव बस्ती में तिरंगा शोभा यात्रा निकाला गया। जिसमें समाज के सभी लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मातृ शक्तियों ने अपने देश के लिए दिये गए सर्वोच्च बलिदानों का स्मरण किया और उन्हें श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजली दी। और सभी लोगो ने भारत माता की आरती के पश्चात संगठित भारत, स्वच्छ भारत व भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्प लिया। इस दौरान उमराना मोहल्ले की गलियां अमर शहीदों के नारे व भारत माता की जयकरो से गूँजती रही। सवांददाता: कमल…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग एवं व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु/निवेश बन्धु की समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा विगत माह की बैठक में दिये गये निर्देशो के अनुपालन व उद्योग/व्यपारिक बंधु द्वारा बताई गई समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की गई। ललौरीखेड़ा में उद्योग हेतु आवंटित किये गये भूखण्डों पर इकाई न लगाने पर निर्गत किये नोटिस के उपरान्त जिन इकाईयों द्वारा जवाव नही दिया गया निरास्तिकरण की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। मिनी औद्योगिक इकाई की स्थापना हेतु बरखेडा, बीसलपुर, जहानाबाद, पिपरिया अगरू…

पीलीभीत:जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके दिव्यांगजन मतदाताओं को विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत मतदाता पहचान पत्र वितरित किये गये। इस दौरान दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। इसके उपरान्त दिव्यांगजनों की मतदाता जागरूक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मतदाता जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से ड्रमण्ड कॉलेज तक आयोजित की गई। मतदाता जागरूकता रैली शहर के विभिन्न चौराहों व स्थानों का भ्रमण कर पुनरीक्षण अभियान…

पीलीभीत:आरआरटी टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों की नियमित की जाये समीक्षा-जिलाधिकारी।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में एवियन एन्फ्लुएन्जा (बर्ड फ्लू) की बीमारी से बचने हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने ब्लाक स्तर पर गठित आरआरटी टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में निर्देशित करते हुये कहा कि प्रतिदिन किये गये कार्यों की समीक्षा निर्धारित प्रारूप पर भेजना सुनिश्चित करेंगें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अबतक जनपद में 245 सैपल जांच के लिए प्रेषित किये गये हैं और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई…

बरेली – स्वतन्त्रता आन्दोलन के महानायक क्रान्तिकारी युवा खुदीराम बोस।

जीवन परिचय:खुदीराम बोस का जन्म 3 दिसंबर 1889 ई. को बंगाल में मिदनापुर जिले के हबीबपुर गाँव में त्रैलोक्य नाथ बोस के यहाँ हुआ था। खुदीराम बोस जब बहुत छोटे थे तभी उनके माता-पिता का निधन हो गया था। खुदीराम बोस की बड़ी बहन ने उनका लालन-पालन किया था। सन् 1905 ई. में बंगाल का विभाजन होने के बाद खुदीराम बोस देश के मुक्ति आंदोलन में कूद पड़े थे। सत्येन बोस के नेतृत्व में खुदीराम बोस ने अपना क्रांतिकारी जीवन शुरू किया था। अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ:खुदीराम बोस राजनीतिक गतिविधियों…

बरेली – सिरौली अलीगंज रोड पर कार में डंपर ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा होने टला बाल बाल बचे लोग।

आँवला – सिरौली बरेली मार्ग सिरौली नगर में बंटी सीमेंट दुकान वाले के पास आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें बैठे दो लोग बाल-बाल बच गए, बताया जा रहा है कि डंपर रामपुर से बरेली की ओर जा रहा था जैसे ही वह सिरौली अड्डे से गुजर रहा था तभी डंपर ने कार को बायीं साइड मार दी,जिससे गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई । सिरौली में कस्बा गश्त कर रहे कॉन्स्टेबल मोहित चौधरी एवं कॉन्स्टेबल इकबाल तत्काल मौके…

आँवला – आँवला तहसील के ब्लाक मझगवां में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजनकिया गया।

आँवला – ब्लाक मझगवां में आज एसएमसी अध्यक्ष, सचिव, ग्राम प्रधान एवम् प्रधान अध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उनमुखिकरण कार्यक्रम का आयोजन ओम बैंकट हॉल अलीगंज में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह ने प्रधान व प्रधानाध्यापक के बीच समन्वय स्थापित करने के बारे में बताया तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में आए उप जिला अधिकारी एन राम ने बताया सरकार की ओर से डीवीटी के माध्यम से 1100 रुपए की धनराशि प्रत्येक अभिभावक के खाते में भेजी गई है जिसको वह अपने बच्चों…

बरेली – रामनगर ब्लाक में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आँवला – रामनगर ब्लाक में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सचिव एवं ग्राम प्रधान की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण का कार्यक्रम ब्लाक रामनगर पर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में ब्लाक प्रमुख रामनगर श्रीमती विजेता ठाकुर उपस्थित रही एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी आंवला खंड विकास अधिकारी रामनगर खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर स्वास्थ्य अधिकारी रामनगर उपस्थित रहे उप जिला अधिकारी महोदय का प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनुज शर्मा ने साल पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन ए आर…

प्रयागराज- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में माघ मेला-2022 के आयोजन हेतु गठित सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता एवं मेलाधिकारी श्री शेषमणि पाण्डेय की उपस्थिति में माघ मेला-2022 के सफल आयोजन हेतु गठित सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित समिति के सदस्यों से माघ मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में बिंदुवार चर्चा की। बैठक में आए अचार्यबाड़ा, दण्डीवाडा एवं अन्य संगठनों के महंतों ने मेले में मूलभूत समस्याओं का मुद्दा जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिसपर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन जिलाधिकारी ने संत समाज को दिया। संत समाज…

प्रयागराज- थाना मांडा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर की कार्यवाही

प्रयागराज – पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेंजा के आदेश के अनुपालन में प्र0नि0 थाना मांडा अवन कुमार दीक्षित के कुशल नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 प्रीत कुमार पांडे व का0 प्रदीप कुमार यादव द्वारा आज दि0, 03 /12/ 2021 को बहेलिया टोला मांडा खास से सार्वजनिक रास्ते में दीवार उठाने की बात को लेकर वाद ,विवाद में एकपक्षीय नवाब अली पुत्र वहाब अली निवासी बहेलिया टोला मांडा खास थाना मांडा प्रयागराज को तथा ग्राम मुरलीधर का पूरा कस्बा भारतगंज थाना मांडा प्रयागराज मे…

कासगंज- स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

कासगंज: एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा की अपनी सहेली के घर में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन कासगंज एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. यहां मौके से पुलिस ने एक रायफल भी बरामद की. मृतक के परिजनों ने रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है. दरअसल मामला कासगंज जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है. जहां घर के अंदर कक्षा 9 की छात्रा की गोली लगने…

मैनपुरी :उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने 7 सूत्रीय मांगों का दिया ज्ञापन

मैनपुरी में स्वास्थ्य कर्मचारी ने धरना प्रदर्शन दिया जिसमें उन्होंने सरकार को अवगत कराया कि मैं पिछले 2 साल से पुराना में टीकाकरण जैसी महत्वपूर्ण कार्य को बहुत ही जिम्मेदारी से पूरा कर रही हैं और इन लोगों का योगदान भी बहुत है जिसमें इन कर्मचारियों को कोई भी सार्वजनिक अवकाश नहीं दिया गया है और ना ही अवकाश का कोई अलग से भुगतान किया गया है इसके लिए संगठन ने आज मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के कार्यालय का घेराव भी किया।1 समायोजन ब असृर्जित पदों का…

पीलीभीत:जिलाधिकारी ने मियांवाकी वाटिका का किया गया निरीक्षण और स्वयं के द्वारा भी एक पौधे का भी किया गया रोपण।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज के0जी0एन0 कालोनी निकट खकरा नदी के पास स्थित मियांवाकी वन का निरीक्षण किया गया। जापानी तकनीकी पर आधारित मियांवाकी वाटिका में कम क्षेत्रफल में अधिक पौधों का रोपण कर शहरी क्षेत्र में प्रदूषण को रोकने का कार्य किया जाता है। मियांवाकी प्रणाली के अन्तर्गत पौधों को दो भागों में विभाजित कर निश्चित दूरी के अनुसार लगाया जाता है, जिसमें अधिक ऊॅचाई से कम ऊॅचाई के पौधो का क्रम निर्धारित करते हुये पौधा रोपण का कार्य किया जाता है। जिलाधिकारी ने पूर्व में डीएफओ…