भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। टीम की कमान एक बार फिर शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम कप्तान: शुभमन गिलउपकप्तान: केएल राहुलयशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत…
Category: क्रिकेट
एक बार फिर देश का नाम रोशन करेंगी मानुषी छिल्लर, कॉमनवेल्थ गेम्स में देंगी खास परफॉर्मेंस
मानुषी छिल्लर ने हमेशा भारत को ग्रेस और आत्मविश्वास के साथ रिप्रेजेंट किया है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद से ही वह देश का एक ग्लोबल चेहरा बन चुकी हैं और कई इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत की पहचान को आगे बढ़ाया है। अब वे एक बार फिर भारत का नाम ग्लोबल लेवल पर चमकाने वाली हैं। एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स हैंडओवर सेरेमनी में लाइव परफॉर्म करने वाली इकलौती भारतीय एक्ट्रेस होंगी। यह खास इवेंट 2 अगस्त को ग्लासगो के OVO हाइड्रो में…
‘ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी’, पूर्व दिग्गज की मांग
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अब वनडे क्रिकेट में खिलाने की मांग हो रही है. वैभव इंग्लैंड में भले ही फ्लॉप रहे थे, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया. वह सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे. तीन मैचों में वैभव ने 9 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 151 रन बनाए. इसके बाद पूर्व भारतीय दिग्गज ने उन्हें वनडे में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करवाने की मांग की है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना…
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच?
वीवीएस लक्ष्मण भारत के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए हेड कोच बनकर गए थे. उनकी कोचिंग में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 3-0 से जीत हासिल की. इससे पहले भारतीय टीम ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर नियमित हेड कोच गौतम गंभीर के अंडर में टी20 सीरीज खेली थी. दोनों ही सीरीज में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. गंभीर की कोचिंग में हार और लक्ष्मण की कोचिंग में भारत की जीत के बाद कई सवाल उठने लगे हैं.…
भारतीय टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंची
भारत ने हरारे में चल रही तीन मैच की सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-0 की विजयी बढ़त बनाकर रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की पुरुषों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन भारत ने इंग्लैंड को पछाड़ा जिसने हाल ही में श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को 0-4 से हराकर पांच मैच की सीरीज जीती थी।
कारगिल विजय दिवस पर सहवाग-जाधव ने वीर जवानों को किया नमन
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर पूरा देश 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है। इस अवसर पर भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और केदार जाधव ने भी भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किए। वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कारगिल युद्ध की कठिन परिस्थितियों का जिक्र करते हुए लिखा कि भारतीय सैनिक 16 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ से ढकी चोटियों पर दुश्मन का सामना कर…
इंग्लैंड के वनडे और टी20 में हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) टेस्ट क्रिकेट टीम के लिए एक नए कप्तान की तलाश कर रही है. बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद टेस्ट टीम में कप्तान की जगह खाली है. कई पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेट एक्सपर्ट ऐसा मान रहे थे कि वनडे और टी20 कप्तान हैरी ब्रूक ही अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे, लेकिन इस बीच एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, ईसीबी एक बार फिर से टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को इंग्लैंड टेस्ट…
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा ‘हरारे’ बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भी फ्लॉप हो गए हैं. हरारे में खेले जा रहे इस मुकाबले में अभिषेक सिर्फ 8 रन बना सके. भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई थी और पहले कुछ ओवरों में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे. उन्होंने 8 गेंद खेलकर सिर्फ 8 रन बनाए. हरारे का मैदान अभिषेक शर्मा के लिए पनौती साबित हो रहा है. भारत-जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था, जहां अभिषेक 8…
ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
क्रिकेट में अगले साल एकदिवसीय वर्ल्ड कप खेला जाना है, जो अक्टूबर-नवंबर के समय में खेला जाएगा. इस बार फॉर्मेट में बदलाव किया गया है, क्योंकि 2027 का वर्ल्ड कप तीन स्टेज में खेला जाएगा. यह वनडे फॉर्मेट का कुल 14वां वर्ल्ड कप होगा और अब तक सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है, जिसने 6 बार यह खिताब जीता है. वहीं भारत 2 बार विश्व चैंपियन बना है. ऑस्ट्रेलिया ने चाहे सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती हो, लेकिन वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले…
अगले साल नौ जून से शुरू होगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027 के फाइनल के आयोजन स्थल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट मुकाबले का आयोजन 9 से 13 जून 2027 के बीच लंदन के ऐतिहासिक द ओवल मैदान पर होगा। यह दूसरी बार होगा जब द ओवल WTC फाइनल की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2023 में भी इसी मैदान पर WTC फाइनल खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं उद्घाटन WTC फाइनल 2021 में साउथेम्प्टन में खेला गया…
IND vs SL Youth Test: भारत ने श्रीलंका को 211 रन से रौंदकर जीती यूथ टेस्ट सीरीज
भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दूसरे यूथ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका अंडर-19 को 211 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। पहले मुकाबले के ड्रॉ रहने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में हर विभाग में दमदार खेल दिखाया और मेजबान टीम को जीत का कोई मौका नहीं दिया। 472 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चौथे दिन 155/4 से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। तेज गेंदबाज…
हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी, अफगानिस्तान बोर्ड ने किसे सौंपी टेस्ट और वनडे की जिम्मेदारी?
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज रहमत शाह को राष्ट्रीय टीम का नया टेस्ट और वनडे कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने हश्मतुल्लाह शाहिदी की जगह ली है, जिन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। रहमत शाह वर्ष 2021 से टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में टीम के उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भरोसा जताया कि उनका अनुभव, नेतृत्व क्षमता और टीम की गहरी समझ अफगानिस्तान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगी। बोर्ड ने यह…
16 साल बाद भारत लौटेंगे आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी!
आईपीएल के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने 16 साल बाद भारत लौटने की घोषणा की है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (एफईएमए) से जुड़े 2009 आईपीएल दक्षिण अफ्रीका मामले में अपीलीय न्यायाधिकरण से बड़ी राहत मिलने के बाद मोदी ने कहा कि वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत लौटने की योजना बना रहे हैं। ललित मोदी ने कहा कि 16 वर्षों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि वह शुरू से यही कहते आ रहे थे कि…
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू
भारतीय टीम के सामने अगली चुनौती जिम्बाब्वे की है. 23 जुलाई-26 जुलाई तक दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. BCCI ने करीब दो सप्ताह पहले ही इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का एलान कर दिया था. जिम्बाब्वे टूर के लिए कई युवाओं को मौका मिला है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ 3 पारियों में फ्लॉप रहे थे, लेकिन उन्हें जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भी स्क्वाड में जगह मिली है. ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और हर्ष दुबे टीम में बने हुए हैं और रिंकू…
क्या आठ साल बाद फिर श्रीलंका में इतिहास दोहराएगा भारत?
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। यह मुकाबला सात से 10 अगस्त तक नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (एनसीसी), कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय टीम के चार अगस्त को कोलंबो पहुंचने की संभावना है। इसके बाद टीम स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने के लिए अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी और फिर चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि, यह…
आईसीसी ने किया जून के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का एलान
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जून 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। पुरुष वर्ग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ और महिला वर्ग में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी व्यॉट-हॉज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। 27 वर्षीय नाथन स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत में न्यूजीलैंड की सफलता में अहम भूमिका निभाई। टीम के कई प्रमुख तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के बावजूद स्मिथ ने नई गेंद से जिम्मेदारी संभाली और पूरी सीरीज…
‘मेसी को रोकना नामुमकिन…’, वर्ल्ड कप फाइनल से पहले दिग्गज की सबसे बड़ी भविष्यवाणी
अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच होने वाला है. वैसे तो स्पेन के पास लामीन यमाल जैसा स्टार और फॉर्म में चल रहे मिकेल ओयारजबाल हैं, लेकिन स्पेन के सामने सबसे बड़ी चुनौती लियोनेल मेसी को रोकने की होगी. मेसी जो इस वर्ल्ड कप में 8 गोल दाग चुके हैं और गोल्डन बूट जीतने के बड़े दावेदार हैं. इसी बीच स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी आंद्रेस इनिएस्टा का कहना है कि लियोनेल मेसी को रोक पाना नामुमकिन है. आंद्रेस इनिएस्टा ने स्पेन टीम को सलाह…
आईसीसी के फैसले पर घमासान, वनडे विश्व कप के नए प्रारूप का डब्ल्यूसीए ने क्यों किया विरोध?
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा 2027 वनडे विश्व कप के नए प्रारूप (फॉर्मेट) की घोषणा के बाद एसोसिएट देशों और विश्व क्रिकेटर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूसीए) ने तीखी नाराजगी जताई है। खिलाड़ियों के वैश्विक संगठन डब्ल्यूसीए का कहना है कि नया फॉर्मेट पहले से तय अवसरों को मूल रूप से बदल देता है और इससे क्रिकेट के वैश्विक विस्तार पर भी सवाल खड़े होते हैं।2027 वनडे विश्व कप का नया फॉर्मेट क्या है? आईसीसी ने 2027 वनडे विश्व कप में 14 टीमों को बनाए रखा है। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और…
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव हुआ है. BCCI ने घोषणा कर बताया कि तीसरे वनडे के लिए चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. सुंदर को दूसरे वनडे मैच के दौरान चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा था. हालांकि सुंदर की चोट कितनी गंभीर है, इस पर कोई स्पष्टता नहीं दी है. हर्ष दुबे बाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं और इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में…
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा
भारतीय क्रिकेट में सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार तेज हो रहा है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने ऐसा दावा किया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है. उनका कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे के बाद रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. रोहित के वनडे भविष्य को लेकर पहले से ही कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं और माना जा…
