यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दांव

यूपी चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा दांव खेला है। इसके तहत समाजवादी पार्टी अब लाल के साथ नीले रंग में भी नजर आएगी। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता की टीशर्ट का रंग अब बदल गया है। अब समाजवादी छात्रसभा लाल की जगह नीली टीशर्ट में नजर आएगी। टीशर्ट में साइकिल के साथ बाबा साहब की फोटो भी है। इससे पहले हाल में ही अखिलेश यादव भी नीला गमछा डाले नजर आये थे। गौरतलब है कि नीले रंग को दलितों और मायावती से जोड़कर देखा जाता है। बसपा…

राजनाथ की दुश्मनों को दो टूक: रक्षा मंत्री बोले- शांति हमारी ताकत है कमजोरी नहीं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों को देश के सामने आने वाले खतरों से निर्णायक तरीके से निपटने की पूरी आजादी और जरूरी संसाधन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर दुश्मन के इलाके में जाकर भी कार्रवाई की जा सकती है। एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत शांति में विश्वास करता है, लेकिन शांति और कमजोरी को एक नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई देश भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देता है तो…

आरक्षण पर सिद्धारमैया का बड़ा बयान, कहा – ‘रिजर्वेशन को बढ़ाकर…

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्धारमैया ने रिजर्वेशन को लेकर एक कार्यक्रम में बयान दिया है. उन्होंने जाति जनगणना लागू करने की बात कही है, साथ ही दलितों, पिछड़े समुदाय के साथ अल्पसंख्यक के लिए आरक्षण को बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने को लेकर अपनी बात रखी है. सिद्धारमैया ने अपने बयान में कहा, ‘आबादी के आधार पर समान अवसर मिले, बिना बराबरी वाला समाज नहीं बनाया जा सकता.’ सिद्धारमैया कर्नाटक राज्य पिछड़ा आयोग वर्ग महासंघ के सिल्वर जुबली समरोह में शामिल होने पहुंचे थे. यहीं उन्होंने…

तेलंगाना: सीएम रेवंत रेड्डी का एक्शन, मंत्री कोंडा सुरेखा की कैबिनेट से छुट्टी, बोलीं- कांग्रेस में ही रहूंगी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने विवादित टिप्पणियों के बाद गुरुवार को अपनी कैबिनेट सहयोगी कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाने की सिफारिश राज्यपाल को भेज दी है। साथ ही जी. चिन्ना रेड्डी की राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति भी रद्द कर दी गई है। दोनों नेताओं के खिलाफ कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति पहले ही कड़ी कार्रवाई की सिफारिश कर चुकी थी। सरकार ने अब योजना बोर्ड में गडवाल विजयलक्ष्मी और KUDA में पूर्व सांसद जी. सुधा रानी को नई जिम्मेदारियां दी हैं। राज्यपाल को भेजी…

हरियाणा-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बढ़ी अंतिम मतदाता सूची की तारीख

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए राज्यों ने अंतिम सूची जारी करने की तारीख 11 से 28 दिन तक आगे बढ़ाई गई है। निर्वाचन आयोग ने 14 मई को 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के तीसरे चरण की शुरुआत की थी। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से 36.73 करोड़ मतदाताओं को शामिल करते हुए शुरू की गई थी। एसआईआर के तीसरे चरण में दिल्ली,…

पश्चिम बंगाल: महुआ मोइत्रा की सुरक्षा में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश; क्या है कारण जानें ?

कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल पुलिस को आदेश दिया कि वह टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी करे। ये पुलिसकर्मी अगले 30 दिनों तक उनके साथ रहेंगे। महुआ मोइत्रा जब भी अपने चुनाव क्षेत्र जाएंगी, ये पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे। कोर्ट ने कहा कि यह सुरक्षा जरूरी है। इससे महुआ मोइत्रा चुनी हुई जनप्रतिनिधि के रूप में अपना काम कर सकेंगी। दरअसल, आरोप है कि भीड़ ने उन्हें परेशान किया है। यह आदेश जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने दिया। जिस समय यह आदेश आया, उसी…

राजस्थान निकाय चुनाव में ओवैसी की पार्टी झटका

राजस्थान निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को अदालत से तगड़ा झटका लगा है. राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने पार्टी उम्मीदवारों को उनका आधिकारिक चुनाव निशान ‘पतंग’ देने की मांग खारिज कर दी है. कोर्ट से फौरी राहत न मिलने के कारण अब ओवैसी की पार्टी के सभी प्रत्याशियों को निर्दलीय के तौर पर ही चुनावी मैदान में उतरना पड़ेगा. चुनाव आयोग ने सिर्फ तेलंगाना में राज्य स्तरीय मान्यता होने का हवाला देते हुए सिंबल देने से मना किया था, जिसके खिलाफ पार्टी ने…

कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की

कोलकाता पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ खुद से संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि शुक्रवार को बिड़ला तारामंडल के पास कैथेड्रल रोड पर तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) की एक बैठक हुई। इसमें कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया। छात्र विंग के आयोजकों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर अपु बैद्य ने 28 अगस्त को लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि TMCP…

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, और क्या क्या बोले

राजधानी पटना के गर्दनीबाग में छात्र धरना पर बैठे हैं. उनकी कई मांगे हैं. शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव धरनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने छात्रों की मांगों को फिर से सुना और मीडिया से बातचीत में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर जमकर हमला किया. तेजस्वी यादव ने कहा, “सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी… जो छात्र-नौजवान कहेंगे वही करना पड़ेगा. जो जनता कहेगी वही करना पड़ेगा. आपको जनता ही चुनती है. जनता ही लोकतंत्र में मालिक है. इतना घमंड ठीक नहीं है. कितना…

‘सत्ता का सपना इस जन्म में छोड़ दीजिए’; ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर निशाना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा इलाके की घटना पर सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जबर्दस्त निशाना साधा है। उन्होंने सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोगों के चक्कर में आपके ‘इमरान एंड फ्रेंड्स’ ने पुलिस के इकबाल को चुनौती दे दी। लखनऊ के पारा इलाके का मामला पता है न? उन्होंने कहावत के जरिए तंज कसा कि एक कहावत है, गांव बसा नहीं, लुटेरे पहले आ गए। यही स्थिति पारा में दिखी। आजम खान को सपा सरकार में…

केशव मौर्य का कांग्रेस पर हमला, बोले- लंबे शासन में नहीं देखा विकसित भारत का सपना

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रयागराज स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश, प्रदेश और प्रयागराजवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश आर्थिक और सामरिक महाशक्ति…

मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा! SIR से हड़कंप

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सूबे में करीब 1.8 करोड़ और अकेले मुंबई में 30 लाख मतदाताओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इनके फॉर्म ‘अनकलेक्टेड’ कैटेगरी में हैं. अगर समय रहते इनका पता नहीं चलता है, तो ड्राफ्ट मतदाता सूची से इनके नाम हटाए जा सकते हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोक्कलिंगम ने बताया कि इन लापता मतदाताओं को ‘अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लिकेट’ ASDD की सूची में डालकर जिला…

राहुल गांधी बोले- पैलेट गन पर शाह जवाब दें: भाजपा ने किया पलटवार

संसद में केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध का हल निकलता नहीं नजर आ रहा है। इस बीच लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई के लिए पीएम मोदी और अमित शाह को माफी मांगनी पड़ेगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंदर संसद आकर जवाब देने की हिम्मत नहीं है।”…

यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. अब करणी सेना ने भी विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने एक बैठक के दौरान कहा कि करणी सेना उत्तर प्रदेश में 50 से 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. इसके लिए संगठन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. अम्मू ने कहा कि करणी सेना के कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और लोगों को संगठन से जोड़ेंगे. संगठन की कोशिश है कि विधानसभा चुनाव में…

साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चयन समिति ने सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है। साई सुदर्शन फिलहाल बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में हैं और दाहिने पैर के अंगूठे में आई स्ट्रेस रिएक्शन की चोट से उबर रहे हैं। बीसीसीआई के मुताबिक, उनकी रिकवरी अच्छी तरह आगे बढ़ रही है और उन्होंने फिटनेस हासिल…

युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (3 अगस्त 2026) को चंदा चोरा और पैलेट गन चलाने के मुद्दे को लेकर केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री को और केंद्रीय गृह मंत्री को सदन में आकर अपने विचार रखने के लिए कह रहे हैं. वे क्या चाहते हैं, चंदा-चोरी के मामले में उनकी राय क्या है? विद्यार्थियों को पीटा गया, उनके ऊपर पैलेट गन्स चलाई गई, ऐसा क्यों हुआ? इसके लिए उन्हें जिम्मेदारी लेते हुए अपना बयान तो देना चाहिए.’ उन्होंने कहा,…

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा

पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई. शनिवार (1 अगस्त) को पटियाला और संगरूर में आयोजित कांग्रेस की जिला इकाइयों के कार्यक्रमों के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए दोनों कार्यक्रमों का माहौल तनावपूर्ण हो गया. इन बैठकों में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और पार्टी महासचिव भूपेश बघेल भी मौजूद थे. पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे समय में पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं…

चंद्रशेखर ने जारी की 45 प्रभारियों की सूची, 2027 चुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी ने कसी कमर

त्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने चुनावी अभियान को गति दे दी है। पार्टी ने विधानसभा की 45 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों/प्रभारियों की पहली सूची जारी की है। सूची के जरिए पार्टी ने चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है। पार्टी की पहली सूची में अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), मुस्लिम और सिख समाज से जुड़े नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी का कहना है कि सूची में बहुजन समाज…

लोकसभा में हंगामे के बीच लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पारित, ध्वनिमत से हुआ मतदान

लोकसभा ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। सदन में विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित गोलीबारी को लेकर दिए गए बयान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गए आरोपों को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। इसके बावजूद सरकार ने विधेयक को सदन से पारित करा लिया। सरकार ने कहा कि यह संशोधन सार्वजनिक परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में…

राहुल गांधी के भाषण पर फडणवीस का पलटवार, बोले- आरोपों से नहीं, समाधान से युवाओं का होगा भला

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी का भाषण सुना ही नहीं, क्योंकि उनके पास उसे सुनने का समय नहीं है। फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी के भाषणों में कभी कोई ठोस बात नहीं होती। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार पर सवाल उठाना है, लेकिन केवल आरोप लगाने से देश के युवाओं का भला नहीं होगा। उनके मुताबिक, युवाओं के हित में ठोस सुझाव और समाधान भी सामने आने…