उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सियासी हलकों में दावा किया जा रहा है कि वह कभी न कभी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. अब इससे जुड़े एक सवाल का सीएम योगी ने बड़ा जवाब दिया है. सीएम ने कहा है कि मैं तो योगी हूं. राजनीति मेरे लिए फुल टाइम जॉब नहीं है. मैं अभी उत्तर प्रदेश राज्य का सीएम हूं. समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सीएम ने कहा कि ‘देखिए, मैं राज्य का मुख्यमंत्री हूं, पार्टी ने मुझे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यहां…
Category: राज-नीति
अखिलेश यादव बोले- देश आर्थिक संकट में फंसा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार में देश आर्थिक संकट में फंसा है। सरकार ने कारोबारियों के सामने तमाम तरह की समस्याएं खड़ी कर दी हैं। अखिलेश रविवार को लखनऊ के होटल ताज में एक ट्रस्ट के की ओर से आयोजित छोटे कारोबारियों और उद्यमियों के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से बैंकिंग सेक्टर बैठ गया है। बैंकों को आपस में विलय करना पड़ा। कारोबारी सुगमता अपमान, भ्रष्टाचार और कमीशन का शिकार हो गया है। पूरा कारोबार जीएसटी और…
बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे’? अखिलेश यादव के दावे से सियासी हलचल तेज
उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सियासी बयान बाजी का दौर जारी है, यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. अखिलेश यादव ने व्यापारियों के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि, “भाजपा ने नारों में कहा था ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, लेकिन आज ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं, बल्कि ईज ऑफ डूइंग करप्शन, ईज ऑफ डूइंग क्राइम, ईज ऑफ डूइंग इंसल्ट, ईज ऑफ डूइंग कमीशन है. इस…
यूपी में चुनाव से दो साल पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, विपक्ष के आरोपों की खोज ली काट!
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस को मजबूत करने के लिए 28,138 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया कि अप्रैल और मई 2025 में इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा. सरकार की योजना है कि भर्ती को समय पर पूरा कर पुलिस बल को और सशक्त बनाया जाए. बोर्ड के इस फैसले के जरिए माना जा रहा है कि योगी सरकार ने बेरोजगारी से जुड़े विपक्ष के आरोप की काट खोज ली है. चुनाव से 2 पहले ही यूपी पुलिस ने…
भाजपा की ऋण माफी से बैंकिंग सेक्टर को नुकसान, जनता भुगत रही खामियाजा: राहुल गांधी ?
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि “अरबपति मित्रों” के 16 लाख करोड़ रुपये के ऋण माफ कर दिए गए, जिससे बैंकिंग क्षेत्र में संकट पैदा हो गया। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गांधी ने कहा, “भाजपा सरकार ने अपने अरबपति दोस्तों के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए हैं। नियामक कुप्रबंधन के साथ-साथ भाई-भतीजावाद ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र को संकट में डाल दिया है।” उन्होंने जूनियर बैंकिंग कर्मचारियों पर पड़ने…
भाजपा कम से कम 30 साल तक केंद्र में सत्ता में रहेगी: अमित शाह ?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विश्वास जताया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण कम से कम 30 साल तक केंद्र में सत्ता में बनी रहेगी। शाह ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी पार्टी की जीत उसकी कड़ी मेहनत पर निर्भर करती है तथा यदि वह दिन-रात मेहनत करती है और ‘‘यदि आप अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए जीते हैं, तो जीत आपकी होगी।’’ उन्होंने शुक्रवार रात ‘टाइम्स नाउ समिट 2025’ में कहा, ‘‘जब मैं भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष था तो…
गृह मंत्री अमित शाह ने बताई 2025 और 2026 के लिए भाजपा की योजना, बताया- किस मॉडल पर जीतेंगे बिहार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की देर शाम दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। शनिवार को उन्होंने पार्टी कार्यालय में भाजपा के सांसदों, विधायकों, एमएलसी सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं रविवार की सुबह वह पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर सहकारिता आंदोलन से जुड़े करीब सात हजार लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह सैकड़ों योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। बापू सभागार में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद केंद्रीय गृह मंत्री गोपालगंज जाएंगे। गोपालगंज से लौटने के बाद वह…
प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमा, थाईलैंड में भीषण भूंकप पर चिंता जताई, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया ?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को म्यांमा और थाईलैंड में भीषण भूंकप के कारण उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि इस घड़ी में भारत दोनों देशों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। दक्षिण पूर्व एशिया में शुक्रवार को दो भीषण भूकंप आए जिससे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और पड़ोसी देश म्यांमा में इमारतें हिल गईं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। शुरुआती खबरों के अनुसार, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि दोपहर को यह भूकंप 10 किलोमीटर…
अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर, कोर्ट के आदेश पर एक्शन; अब किस कांड में फंसे ‘आप’ मुखिया ?
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता ने द्वारका इलाके में सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 11 मार्च 2025 को दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज कर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) नेहा मित्तल की अदालत के समक्ष अनुपालन रिपोर्ट पेश की और बताया कि एफआईआर दर्ज…
‘ दुर्गंध का स्रोत’ बयान पर घमासान, केशव मौर्य ने अखिलेश को दिया जवाब ?
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह कहते हुए भारतीय जनता पार्टी को ‘दुर्गंध का स्रोत’ बताया कि भाजपाइयों को दुर्गंध पसंद है तभी वे गौशाला खोल रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी ने परफ्यूम पार्क खोला। हालांकि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि किसान,खासकर ग्वाल के बेटे, को अगर गाय के गोबर से दुर्गंध आने लगे तो समझना चाहिए कि वह अपनी जड़ों और समाज से पूरी तरह कट चुका है। यादव ने बुधवार को कन्नौज में मीडिया से बातचीत में कहा था,…
लोकसभा: विपक्षी सदस्य ने की गडकरी की तारीफ, लोकसभा अध्यक्ष ने भी प्रशंसा में की टिप्पणी ?
लोकसभा में बृहस्पतिवार को जहां विपक्षी शिवसेना (उबाठा) के एक सदस्य ने देशभर में सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सड़क परिवहन मंत्री की सराहना करते हुए टिप्पणी की। सदन में प्रश्नकाल में महाराष्ट्र के परभनी से शिवसेना (उबाठा) के सदस्य संजय जाधव ने गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘वह महाराष्ट्र के ऐसे सुपुत्र हैं जिन्होंने देशभर में सड़कों पर बहुत काम किया है।’’गडकरी ने जाधव के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए सदन…
क्या तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ेंगे सीएम योगी, बोले- ‘कोशिश नहीं करूंगा?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एएनआई ने इंटरव्यू बुधवार को जारी किया है. इस इंटरव्यू के दौरान सीएम योगी से उनके लगातार तीसरी बार गोरखपुर से चुनाव लड़ने से जुड़ा सवाल किया गया तो उनका जो जवाब आया वो सियासी हलचलों को हवा दे गया. उनके जवाब के बाद अब सियासी पंडितों के बीच बड़ी चर्चा शुरू हो गई है. सीएम योगी से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या वह तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘मैं कोशिश नहीं…
सपा सांसद रामजी लाल के घर पर हुए हमले से भड़के अखिलेश
राणा सांगा पर दिए विवादित बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। बुधवार को करणी सेना ने राज्यसभा में बयान देने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हमला कर दिया। जमकर बवाल किया। घर में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद सियासी खींचतान भी शुरू हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपनी पार्टी के सांसद पर हुए हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आगरा में मुख्यमंत्री के उपस्थित रहते हुए भी पीडीए के एक…
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंची सीबीआई, आवास पर की छापेमारी ?
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर बुधवार को छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की टीमों ने रायपुर और भिलाई में बघेल के आवास के साथ-साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी छापे मारे। सीबीआई ने हालांकि अभी कोई जानकारी नहीं दी है कि ये छापे किस मामले में मारे जा रहे हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाला मामले में…
अखिलेश यादव बोले: भाजपा ने आठ सालों में किया है यूपी को बर्बाद
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आठ साल में उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। आज उत्तर प्रदेश में बहन, बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अन्याय व अत्याचार चरम पर है। भाजपा ने 8 साल में उत्तर प्रदेश को जंगलराज में तब्दील कर दिया है। हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा की सरकार में जनता को कुछ नहीं मिला। प्रदेश में जबर्दस्त भ्रष्टाचार है। लूट और अपराध…
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2025 उत्तर प्रदेश के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 25, 26 व 27 मार्च को रॉयल जे0जे0आर0 गेस्टहाउस फतेहगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम में 3 दिन में 06 सत्रों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 12 थींम पर विभिन्न गतिविधिया सम्पन्न की जायेगी, संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान युवाओ के लिये रोजगार मेलो व स्वरोजगार हेतु बैंको द्वारा ऋण शिविर आयोजित किये जायेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यदा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व…
लखनऊ:मुख्यमंत्री ने विगत 08 वर्षां में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन व विजनरी नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के भाव के साथ कार्य करते हुए, प्रदेश सरकार के आज 08 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस शानदार यात्रा में प्रदेश की लगभग 25 करोड़ जनता का व्यापक समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन में उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने…
अखिलेश यादव ने यूपी में बड़े पैमाने पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप ?
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के प्रति “शून्य सहनशीलता” के दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में शीर्ष अधिकारी और सत्तारूढ़ पार्टी के नेता बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल हैं। यादव ने संवाददाताओं से कहा, “ऐसी खबरें हैं कि एक आईएएस अधिकारी, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, छिपा हुआ है। यह सरकार की तथाकथित ‘शून्य सहनशीलता’ नीति पर गंभीर सवाल उठाता है।” हालांकि यादव ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका…
अखिलेश ने सपा सांसद के राणा सांगा पर दिए बयान का किया बचाव ?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर संसद में दिए गए विवादित बयान को लेकर अपनी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का बचाव करते हुए कहा कि अगर भाजपा नेता औरंगजेब पर चर्चा करने के लिए इतिहास को पलट सकते हैं तो उन्होंने भी इतिहास के एक पन्ने का जिक्र किया है। सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में राणा सांगा को ‘देशद्रोही’ बताकर और हिंदू उनके वंशज बताकर विवाद खड़ा कर दिया था। भाजपा ने सुमन के बयान का समर्थन…
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 14 विधायकों को एमसीडी में मनोनीत किया ?
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 2025-26 के लिए दिल्ली नगर निगम में 14 विधायकों को नामित किया है।आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, “दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने के लिए 14 विधानसभा सदस्यों (विधायकों) को नामित किया है। ये नामांकन नगर निगम अधिनियम, 1957 की धारा 3(3)(बी)(ii) के अनुसार किए गए हैं।” नामांकन पर बोलते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नियुक्त विधायक बजट निर्माण, नागरिक प्रशासन और शहरी शासन…
