प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच अप्रैल को श्रीलंका की यात्रा पर आएंगे। राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार पोर्टल अदादेराना डॉट एलके की खबर के मुताबिक, दिसानायके ने संसद में अपने संबोधन के दौरान मोदी की यात्रा की तारीख की घोषणा की। विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि मोदी 2024 में राष्ट्रपति दिसानायके की दिल्ली यात्रा के दौरान हुए समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए कोलंबो आएंगे। राष्ट्रपति ने संसद को यह भी बताया कि पूर्वी बंदरगाह जिले त्रिंकोमाली में…
Category: राज-नीति
कर्नाटक विधानसभा में 4% मुस्लिम आरक्षण विधेयक पारित; भाजपा विधायकों ने फाड़ीं प्रतियां, किया विरोध प्रदर्शन ?
सत्र के दौरान हनी ट्रैप कांड की अराजकता के बीच, कर्नाटक विधानसभा ने शुक्रवार को मुस्लिम कोटा बिल पारित किया जिसके तहत सार्वजनिक अनुबंधों में 4 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना शामिल है। विपक्षी भाजपा ने प्रस्ताव को “असंवैधानिक” कहा, और पार्टी ने इसे अदालत में चुनौती देने का संकल्प लिया। बिल के पारित होने के बाद, भाजपा नेताओं ने सदन के वेल में धावा बोल दिया और सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ नारे लगाए। भाजपा नेताओं को स्पीकर की सीट पर चढ़ते हुए, अपना विरोध बढ़ाते हुए और स्पीकर पर कागज…
दिल्ली में AAP ने बदला पार्टी अध्यक्ष, मनीष सिसोदिया को पंजाब की जिम्मेदारी
राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए सौरभ भारद्वाज को प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह ली है। पार्टी ने गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी बनाया है। पार्टी ने चार अन्य राज्यों में प्रभारी भी नियुक्त किया है। मनीष सिसोदिया को अहम जिम्मेदारी ‘आप’ ने सबसे अहम राज्य पंजाब की जिम्मेदारी पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी है। उन्हें प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ का प्रभारी राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को…
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकास’ के दावे पर सवाल उठाए ?
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने देश का विकास सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दावों पर सवाल उठाया। रेड्डी ने पूछा कि अगर देश में विकास हुआ है, तो उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में रोजगार के अवसरों की कमी क्यों है, जिसके कारण लोग रोजीरोटी के लिए दक्षिणी राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने से जुड़े कार्यक्रम में रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का…
अखिलेश यादव ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा ?
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को किसानों के विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें किसानों की परवाह नहीं है।भाजपा की आलोचना करते हुए यादव ने कहा कि किसी भी सरकार को किसानों के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए, इसलिए उनकी मांगों पर चर्चा होनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख ने कहा, “जहां तक किसानों का सवाल है, भाजपा को उनकी कोई परवाह नहीं है… हमें जमीनी स्तर पर अपनी व्यवस्था को सुधारना है,…
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले स्टूडेंट यूनियन की फाइट ?
पटना: जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ (PUSU) चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। घोषणा के अनुसार, दिवेश दीनू अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे, मोहम्मद दानिश वसीम उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे, ऋतंबना रॉय (महासचिव), अनु कुमारी (संयुक्त सचिव) और बृजेश कुमार (कोषाध्यक्ष) चुनाव लड़ेंगे। घोषणा के दौरान, प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन की आलोचना करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, ‘जदयू छात्र संघ चुनाव के…
कर्नाटक विधानसभा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया
कर्नाटक विधानसभा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया, जिसकी विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी आलोचना की, जिसने राज्य सरकार पर “तुष्टिकरण की राजनीति” में लिप्त होने का आरोप लगाया। विपक्ष के नेता आर. अशोक ने प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार वोट हासिल करने के लिए मुसलमानों का समर्थन कर रही है।उन्होंने कहा, “हमने दो दिनों तक वक्फ मुद्दों पर चर्चा की, क्योंकि हमारे सभी मंदिर और किसानों की जमीनें सरकार द्वारा अधिग्रहित कर ली गई हैं।”…
चुनाव आयोग मतदाता पहचान-पत्रों को आधार से जोड़ने की संभावना तलाशेगा, यूआईडीएआई के साथ तकनीकी जल्द शुरू होगा परामर्श
चुनाव आयोग ने मंगलवार को मतदाता पहचान-पत्रों को आधार से जोड़ने की संभावना तलाशने का फैसला किया और कहा कि इस अभ्यास के लिए उसके विशेषज्ञों और यूआईडीएआई के बीच तकनीकी परामर्श “जल्द ही शुरू होगा”। चुनाव आयोग ने कहा कि लिंकेज मौजूदा कानून, आधार सीडिंग पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और गोपनीयता संबंधी चिंताओं के अनुसार किया जाएगा। यह निर्णय चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा मतदाता पहचान-पत्र-आधार सीडिंग के मुद्दे पर केंद्रीय गृह सचिव, विधायी सचिव (कानून मंत्रालय में), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) सचिव और यूआईडीएआई के सीईओ…
सीएम योगी को दिखा सांड़ , दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है , 14 कर्मचारियों की सेवा समाप्त ?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे के दौरान 12 मार्च को एक गंभीर घटना घटित हुई, जब उनके काफिले के सामने एक सांड़ आ गया। मुख्यमंत्री योगी के इस दौरे के दौरान विकास कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा बैठक की गई थी, और वह काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे। हालांकि, इस घटना के बाद प्रशासन ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई की। इनपर गिरी गाज नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने इस घटना के लिए पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग के दो बेलदारों को…
सीएम योगी ने भाजपा के नवनियुक्त जिला व महानगर अध्यक्षों को दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उत्तर प्रदेश में मा. प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। भाजपा ने दो महीने की मशक्कत के बाद पदाधिकारियो की सूची जारी है। पदाधिकारियों की नियुक्ति में जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है।…
अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य में फिर ठन गई
अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के रिश्ते पर तू डाल-डाल मैं पात-पात कहावत एकदम सटीक बैठती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों नेताओं का रिश्ता एकदम गजब का ही है. दोनों एक दूसरे को नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. केशव पहले बीजेपी के यूपी अध्यक्ष रहे. उसके बाद वह डिप्टी सीएम बने लेकिन अखिलेश यादव से हमेशा ही उनका छत्तीस का आंकड़ा रहा है. दोनों ही नेता ओबीसी समाज से आते हैं. हालांकि, एक बार फिर होली के मौके पर केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश…
रूस-यूक्रेन विवाद का समाधान तभी होगा जब दोनों पक्ष बातचीत की मेज पर बैठेंगे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि रूस-यूक्रेन विवाद का समाधान तभी होगा जब दोनों पक्ष बातचीत की मेज पर बैठेंगे, उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध के मैदान में कभी कोई समाधान नहीं हो सकता। रविवार को लेक्स फ्रिडमैन के साथ जारी पॉडकास्ट में मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत तटस्थ नहीं है, बल्कि शांति के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ अपने अच्छे संबंधों पर प्रकाश डालते हुए मोदी ने कहा कि वह रूस से आग्रह कर सकते…
उत्तराखंड की धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद ने अपने पद से इस्तीफा दिया , हो गए भावुक ?
उत्तराखंड की धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना इस्तीफा सौंपा। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में वातावरण बनाया गया, उसको देखते हुए मैं बहुत आहत हूं और ऐसे में मुझे इस्तीफा देना पड़ रहा है। प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि उन्हें यह साबित करना पड़ रहा है कि उन्होंने उत्तराखंड के लिए अपना योगदान दिया, आंदोलन में लाठियां खाई, लेकिन फिर भी उन्हें टारगेट…
अरविंद केजरीवाल के कदम से दिल्ली से पंजाब तक सनसनी, इस BJP नेता के घर जाकर की मुलाकात ?
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब दौरे के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा सियासी गलियारों में तेज हो गई है. अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (15 मार्च) को अमृत्सर में बीजेपी नेता लक्षमी कांता चावला से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत चावला से मुलाकात पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने किससे मुलाकात की और किससे नहीं, यह उनका निजी मामला है.” ‘असफल व्यक्ति…
होली और नमाज विवाद के बीच केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश में होली और जुमा को लेकर हो रही बयानबाजी के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई हैं. उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में मज़बूत क़ानून व्यवस्था होने का दावा किया. वहीं समाजवादी पार्टी पर भी बिना नाम लिए तंज कसा और कहा कि होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा विरोधियों को पीडीए की फसल काटने का मौका नहीं मिल पाएगा. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा…
विदेश में बिहार की चर्चा क्यों करते हैं पीएम मोदी, कितना हो सकता है चुनाव में असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की मॉरीशस यात्रा पूरी कर बुधवार शाम भारत लौट आए. पीएम मोदी की इस मॉरीशस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने आठ समझौतों पर दस्तखत किए.इस यात्रा के बाद उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध नई ऊचाइयों को छुएंगे. पीएम मोदी की यह यात्रा कई मायने में उपयोगी रही. इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारतवंशियों के साथ संबंधों को बढ़ाया,खास कर बिहारी मूल के प्रवासियों से. वहां एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की.…
भाजपा ‘सबसे बड़ी भू-माफिया पार्टी’ : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार उत्तर प्रदेश में भू-माफियाओं और अपराधियों को संरक्षण दे रही है। यादव ने यहां जारी एक बयान में कहा कि भाजपा शासन में भूमि हड़पने की घटनाएं बढ़ गई हैं, गरीबों को परेशान किया जा रहा है और उन्हें अपनी जमीन हस्तांतरित करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।उन्होंने कहा, “भाजपा सबसे बड़ी भू-माफिया पार्टी है। सत्ता में आने के बाद से भाजपा नेता गरीबों को डरा-धमकाकर जबरन जमीन अपने नाम…
हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, 10 में से नौ महापौर पदों पर कब्जा जमाया ?
हरियाणा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के छह महीने से भी कम समय बाद सत्तारूढ़ भाजपा ने बुधवार को राज्य में नगर निकाय चुनावों में प्रचंड विजय प्राप्त करते हुए 10 में से नौ महापौर पदों पर कब्जा जमा लिया। निवर्तमान नगर निगम में सात में भाजपा के महापौर हैं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी। कांग्रेस को सोनीपत और रोहतक में भी हार का सामना करना पड़ा। सोनीपत में कांग्रेस के…
भाजपा, टीएमसी, बीजेडी ने चुनाव आयोग के प्रशिक्षण के लिए चुनावी एजेंट भेजने पर जताई सहमति ?
भाजपा, टीएमसी और बीजेडी ने मंगलवार को चुनावी प्रक्रिया में शामिल अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग के प्रशिक्षण के लिए भेजने पर सहमति जताई ताकि चुनावी कानूनों और प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। भाजपा, टीएमसी और बीजेडी के प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची से संबंधित मुद्दों को उठाने के लिए दिन में चुनाव आयोग (ईसी) से मुलाकात की थी। सूत्रों ने बताया कि तीनों दलों ने चुनाव आयोग के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए अपने बूथ-स्तरीय एजेंट, मतदान एजेंट, मतगणना एजेंट और चुनाव एजेंट नामित करने पर सहमति जताई…
राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बवाल, फिर मांगी माफी ?
उच्च सदन में, जब शिक्षा मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू होने जा रही थी, उसी समय विपक्षी सदस्यों ने मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तमिलनाडु सरकार के विरुद्ध की गयी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रधान ने सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत त्रि-भाषा नीति पर तमिलनाडु सरकार के रुख की आलोचना करते हुए उस पर आरोप लगाया था कि वह राजनीति के कारण छात्रों के जीवन को बर्बाद कर रही है। इस टिप्पणी का मंगलवार को उच्च सदन में द्रमुक के सदस्यों ने…
