अलीगढ़ पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव को क्षत्रिय महासभा ने दिखाएं काले झंडे ?

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के आह्वान पर शुक्रवार को शहर में निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला रोकने व उन्हें काले झंडा दिखाने के लिए युवाओं की टोली जीटी रोड बौनेर पर पहुंच गई महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी इस प्रदर्शन में भागीदारी की। जीटी रोड पर राणा सांगा को गद्दार कहे जाने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन के वचाव करने पर यादव के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।…

नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए: अश्विनी चौबे ?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बृहस्पतिवार को अपनी ‘व्यक्तिगत’ राय व्यक्त की कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। केंद्र में आने से पहले कुमार के मंत्रिमंडल में अपनी सेवाएं दे चुके चौबे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार को दिवंगत जगजीवन राम के बाद बिहार से दूसरे उपप्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में नीतीश कुमार का उल्लेखनीय योगदान है।…

वसुंधरा राजे की झुग्गियों, पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने भजन लाल सरकार पर बढ़ाया दबाव ?

राजस्थान भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा झालावाड़ जिले में पेयजल संकट को लेकर अधिकारियों की तीखी आलोचना ने राज्य में राजनीतिक हलचल मचा दी है। उनकी टिप्पणी ने विपक्षी कांग्रेस को नया हथियार दे दिया है, जिसने भजन लाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधने का मौका भुनाया है। इस विवाद ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को भी हस्तक्षेप करने के लिए प्रेरित किया है। मंगलवार देर रात एक्स पर पोस्ट करते हुए राजे ने प्रशासन पर निशाना साधा: “क्या लोगों को…

अमित शाह बोले: बंगाल में बनाए जाते हैं घुसपैठियों के आईडी कार्ड

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब पश्चिम बंगाल की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर कर देगी और राज्य में भाजपा की सरकार बनाएगी, तो घुसपैठ का मुद्दा सुलझ जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को एक कार्यक्रम बांग्लादेश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर अवैध घुसपैठ की घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि उनके पास पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए एक सरल सुझाव है। अगर बंगाल के लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार लाते…

अखिलेश यादव को टोटी चोर कहने पर भड़का गुस्सा दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के विरोध में उतरी सपा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक बयान पर राजनीति गरमा गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी की है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव को टोटी चोर कह दिया। इस बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही अब अखिलेश के सम्मान में समाजवादी पार्टी की महिला नेता सड़क पर उतर आई हैं। सपा महिला अध्यक्ष जूही सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांफी…

पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है , हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए विस्फोट को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सैनी ने घटना के बाद कालिया के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जालंधर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने विस्फोट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल…

युवाओं को अब मौका मिलना चाहिए’: तेजस्वी ने लोगों से उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की ?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को लोगों से उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने नीतीश कुमार सरकार की तुलना 20 साल पुरानी कार से की, जिसे बदलने की जरूरत है। दलितों में भी सबसे पिछड़े माने जाने वाले ‘मुसहर-भुइयां’ समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, “युवाओं को अब मौका मिलना चाहिए।” उन्होंने कहा, “आरजेडी के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनने के बाद मुसहर भुइयां समुदाय के वे सभी लोग जो अभी सड़क किनारे, रैन बसेरों या झुग्गियों में रह रहे हैं,…

‘भारत के लोगों के लिए कुछ भी असंभव नहीं’, मोदी ने अपने आवास पर मुद्रा योजना के लाभार्थियों से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर ‘मुद्रा योजना लाभार्थियों’ से बातचीत की। योजना के 10 साल पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी ने मुद्रा योजना लाभार्थियों को अपने आवास पर आमंत्रित किया था। उनका स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं आप सभी को मेरे आवास पर आने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जब घर में मेहमान आते हैं तो घर पवित्र हो जाता है, इसलिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।’ मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने…

सपा मुखिया अखिलेश यादव पर ये क्या बोल गए पूर्व विधायक संगीत सोम, आंदोलन पर कह दी बड़ी बात

सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम समाजवादी नेताओं पर जमकर बरसे। रामगोपाल यादव को लेकर कहा कि आंदोलन करने वालों को सनातनी दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को मुगलों का आखिरी शासक तक कहा। सोमवार को संगीत सोम एमपी-एमएलए कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के लिए पेश होने सहारनपुर की अदालत में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। संगीत सोम ने कहा कि हमारे ऊपर उस समय की मुगलिया सरकार ने मुकदमा दर्ज किया था। अखिलेश यादव सनातनियों को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रहे…

कांग्रेस का अहमदाबाद अधिवेशन गुजरात में छठा होगा; महात्मा गांधी और पटेल की विरासत पर डाला जाएगा प्रकाश ?

कांग्रेस का गुजरात से ऐतिहासिक संबंध रहा है, क्योंकि इसके दिग्गज महात्मा गांधी और वल्लभभाई पटेल यहीं से आए थे और पार्टी ने राज्य में अपने पांच अधिवेशन आयोजित किए हैं, जिनमें से प्रत्येक ने देश के इतिहास को आकार देने में योगदान दिया है। अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होने वाला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का अधिवेशन राज्य में पार्टी का छठा और स्वतंत्रता के बाद दूसरा अधिवेशन होगा। यह 1885 में अपने गठन के बाद से अहमदाबाद में कांग्रेस का तीसरा अधिवेशन भी होगा। कांग्रेस के गुजरात…

सीएम योगी का दावा, “अगले तीन साल में यूपी से मिटा देंगे गरीबी”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि अगले तीन साल में गरीबी मिटाकर उत्तर प्रदेश एक समृद्ध राज्य के रूप में उभरेगा और उनकी सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को देश में नंबर एक बनाएगी। योगी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने “एक जिला, एक माफिया” को बढ़ावा दिया था जबकि भाजपा सरकार ने इसे “एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज” से बदल दिया है।उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों पर माफिया पालने का आरोप लगाते हुए…

संसद में वक्फ पर बहस के दौरान प्रियंका की गैर-हाजिरी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा ?

भाजपा ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक पर मतदान के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा से अनुपस्थित रहने और बहस के दौरान राहुल गांधी के न बोलने पर कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को इस वास्तविकता से अवगत होना चाहिए कि कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए, “वे सुविधा से अधिक कुछ नहीं हैं”। एक्स पर एक पोस्ट में, मालवीय ने कहा, “कांग्रेस के व्हिप के बावजूद, प्रियंका वाड्रा उस दिन संसद से गायब थीं जिस दिन वक्फ…

राहुल गांधी भारत के हितों के खिलाफ कर रहे हैं काम, उन्हें संविधान का करना चाहिए अध्ययन: राजीव चंद्रशेखर

केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया और उनसे कहा कि अपने झूठ के लिए कथित तौर पर इसका दुरुपयोग करने से पहले उन्हें संविधान को पढ़ना और उसका अध्ययन करना चाहिए। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि अगर सांसदों को अभियोजन से संरक्षण नहीं मिलता तो संसद में कांग्रेस विधायकों को वक्फ संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान कथित तौर पर फैलाए गए झूठ और सांप्रदायिक नफरत के लिए…

राहुल गांधी को भारतीय राज्य से लड़ाई वाले बयान पर नोटिस जारी

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विवादित बयान को लेकर संभल की चंदौसी स्थित विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट सख्त हो गई है। कोर्ट ने राहुल गांधी से इस मामले में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई की तारीख सात मई तय की है। मामला 15 जनवरी 2024 का है। तब दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी ने कहा था कि हम अब भाजपा, आरएसएस ही नहीं, बल्कि भारतीय राज्य से भी लड़ रहे हैं। इस बयान…

संभल : सांसद बर्क ने कहा था- हमारी कौम हमीं पर थूकेगी

24 नवंबर को संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में नामजद आरोपी सांसद जियाउर्रहमान बर्क की अब मुश्किल बढ़ गई हैं। जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली के बयान में पुष्टि हुई है कि सांसद ने ही उन्हें कहा था कि भीड़ को एकत्र कराना है और कोर्ट कमीशन को सर्वे करने नहीं देना है। इसके चलते ही भीड़ एकत्र हुई और बवाल हो गया था। जिसमें पांच लोगों की जान गई और 29 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हरिओम प्रकाश उर्फ…

वक्फ विधेयक पर 13 घंटे लंबी चर्चा के राज्यसभा ने भी लगाई मुहर; पक्ष में पड़े 128 वोट विपक्ष में 95

वक्फ संशोधन विधेयक पर 13 घंटे से भी अधिक समय तक चली चर्चा के बाद बृहस्पतिवार देर रात ढाई बजे के बाद राज्यसभा ने भी अपनी मुहर लगा दी। राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर फैसला ध्वनि मत से नहीं, बल्कि मत-विभाजन से किया गया। वोटिंग के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के पक्ष में 128 सांसदों और 95 सांसदों ने विपक्ष में मतदान किया। इसके साथ ही उच्च सदन से मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024’ भी पारित किया गया।

प्रधानमंत्री संग्रहालय ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर जवाहरलाल नेहरू से जुड़े पत्र वापस मांगे

प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (PMML) ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को एक पत्र लिखा है. इसमें उनसे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) से जुड़े प्राइवेट पेपर्स वापस करने का अनुरोध किया गया है. साल 2008 में सोनिया गांधी ने ये पेपर्स अपने पास रख लिए थे. उनकी ओर से अब तक PMML के पत्र का जवाब नहीं दिया गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, PMML की नवगठित सोसाइटी की पहली वार्षिक आम बैठक से ठीक पहले सोनिया गांधी को ये पत्र लिखा गया है. इससे…

बिल फाड़ा, 12 घंटे हुई बहस, आधी रात को लोकसभा में पास हो गया वक्फ बिल

तकरीबन 12 घंटे की बहस, सवाल-जवाब, हंगामा, आरोप-प्रत्यारोप और वोटिंग के बाद वक्फ बिल देर रात लोकसभा में पास हो गया. बिल पर बहस के लिए 8 घंटे का समय तय किया गया था. लेकिन, लोकसभा में डिबेट के दौरान कई बार समय बढ़ाया गया. तकरीबन 12 घंटे की बहस के बाद रात को एक बजे वोटिंग का नंबर आया. इस दौरान बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े जबकि 232 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया. बहस के दौरान विपक्ष ने बिल में कई संशोधन सुझाए लेकिन ध्वनिमत…

दिल्ली हाई कोर्ट के जज का कोलकाता हुआ तबादला, विरोध में उतरे वकील

दिल्ली हाई कोर्ट के एक और जज को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पहले जज यशवंत वर्मा के घर से नकदी मिलने, उसकी जांच और इलाहाबाद हाई कोर्ट तबादले की वजह से विवाद हुआ था। अब सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम के उस फैसले पर सवाल उठाया गया है जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के जज दिनेश कुमार शर्मा को कलकत्ता हाई कोर्ट भेजने पर मुहर लगाई गई है। कलकत्ता हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, बार लाइब्रेरी ने जज दिनेश शर्मा को कलकत्ता हाई कोर्ट भेजने के फैसले पर नए सिरे से…

लोकसभा में आज पेश किया जाएगा वक्फ संशोधन विधेयक

लोकसभा में आज यानी बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। विधेयक पर आज ही चर्चा और वोटिंग कराने की तैयारी है। विपक्ष ने चर्चा के लिए 12 घंटे की मांग की। मगर सरकार ने सिर्फ 8 घंटे का समय दिया है। इस दौरान सदन में हंगामा होना भी तय है, क्योंकि विपक्ष विधेयक के खिलाफ है। भाजपा, जदयू, तेदेपा, शिवसेना, लोजपा, रालोद और हम ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। सरकार जहां विधेयक को मुस्लिमों के हित में एक सुधारात्मक कदम बता रही तो वहीं विपक्ष…