लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” का उल्लेख किया और कहा कि यह प्रत्येक व्यक्ति को निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है। यही संदेश न केवल जीवन का आधार है, बल्कि हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों और संविधान के मूल कर्तव्यों की भावना से भी…
Category: राज-नीति
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी ने ₹645 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
मथुरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज मथुरा में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹645 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के साथ कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मथुरा वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से पुनः यह संकल्प लिया जा रहा है कि धर्म, संस्कृति और विकास के संगम से सशक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण…
बिहार में ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में मिलेगी जमीन, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा एलान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन्माष्टमी के अवसर पर उद्योग लगाने वालों को कई सुविधाएं देने बात फिर से कही है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन देने की बात कही थी। शनिवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्होंने उद्योग लगाने वालों को विशेष पैकेज देने का एलान किया। कहा कि 2020 में सात निश्चय-2 के तहत की गई घोषणा के क्रम में हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा…
नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 65 लाख हटाए गए मतदाताओं की सूची होगी सार्वजनिक
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 सुप्रीम कोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक फैसले में निर्वाचन आयोग (ECI) को निर्देश दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख नामों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए। कोर्ट ने कहा है कि यह सूची निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाए और सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) कार्यालयों के बाहर भी प्रदर्शित की जाए। निर्देश के अनुसार, स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर जनता को इस सूची की जांच करने…
RJD में शामिल हो सकता है बीजेपी का यह विधायक! तेजस्वी आवास के बाहर देखे गए ?
बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज है। इसी बीच बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव चर्चा में है। बीजेपी विधायक को राजद नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास के आसपास देखा गया है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी के आवास के पास एक काले रंग की गाड़ी खड़ी थी, इस गाड़ी में मिश्री लाल यादव बैठे हुए थे। वहीं उनके बेटे तेजस्वी के आवास के बाहर सुरक्षाकर्मियों से बातचीत करते भी नजर आए। इसके बाद विधायक मिश्री लाल को लेकर अटकलें तेज हो गई है। क्या मिश्री लाल राजद में शामिल…
नई दिल्ली: वोट चोरी के खिलाफ़ जन आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में लाखों का समर्थन
(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 देशभर में चल रहा वोट चोरी के खिलाफ़ अभियान अब एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुका है। लोगों के भीतर लोकतंत्र को बचाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की भावना पहले से कहीं अधिक प्रबल हो रही है। अभियान से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि सिर्फ पिछले 24 घंटों में ही इस मुहिम को 15 लाख से अधिक समर्थन प्रमाणपत्र (certificate) डाउनलोड और 10 लाख से ज्यादा मिस्ड कॉल के रूप में भारी समर्थन मिला है। यह दर्शाता है कि…
लखनऊ में वोट चोरी पर विशेष स्क्रीनिंग, राहुल गांधी ने उठाई पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की मांग
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में आज नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चुनाव आयोग की वोट चोरी से संबंधित एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कथित वोट चोरी से जुड़े तथ्यों और सबूतों से अवगत कराना था। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिंदवी समेत प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी…
गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 सेवा, संवेदना और सत्यनिष्ठा को जीवन-व्रत मानकर लोक-कल्याण के कार्यों में निरंतर जुटे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपने आवेदन, शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की…
मुरादाबाद:अगस्त क्रांति की स्मृतियों में मुरादाबाद में कांग्रेस की “जय हिन्द यात्रा”
(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 अगस्त क्रांति के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे प्रदेश में “जय हिन्द यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुरादाबाद जनपद में भव्य “जय हिन्द यात्रा” निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस यात्रा में पूर्व सांसद कुँवर दानिश अली, निर्वतमान प्रदेश उपाध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, पूर्व विधायक इकराम कुरैशी, ज़िलाध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम तथा…
नई दिल्ली:आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जताई चिंता –बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा, आम जनता की पहुंच से बाहर।
नई दिल्ली(:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये दोनों क्षेत्र, जो कभी सेवा का माध्यम माने जाते थे, अब व्यवसायिक रूप धारण कर चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आज के समय में न तो स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती हैं और न ही शिक्षा, और यह स्थिति आम जनता के लिए चिंता का विषय है। भागवत ने कहा— “स्वास्थ्य और शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और पहले इन्हें सेवा…
अचानक संस्कृत भाषा बोलने लगे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ !
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को संस्कृत दिवस पर संस्कृत भाषा सप्ताह शुरू होने की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें वह संस्कृत में संदेश देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि यूपी के सभी निवासियों को संस्कृत भाषा सप्ताह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। संस्कृत भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय संस्कृति का मूल है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए संस्कृत भाषा का अध्ययन अति आवश्यक है। इस सप्ताह हम संस्कृत के महत्व का स्मरण करेंगे। संस्कृत साहित्य…
दुर्घटना में घायल दंपति और उनकी बच्ची को देख अखिलेश यादव ने रुकवाया काफिला
सड़क दुर्घटना और समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण हर साल हजारों लोगों की जान चली जाती है. इसके लिए वो लोग भी जिम्मेदार हैं, जो घायलों को देखने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं. हालांकि कुछ लोग घायलों को देखकर पहले अस्पताल पहुंचाते हैं. सैफई से इटावा जाते समय कुछ ऐसा ही किया समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने, जब उन्होंने एक घायल दंपति और उनकी बच्ची को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. अखिलेश यादव शनिवार को सैफई से इटावा जा…
लखनऊ:मतदाता सूची में गड़बड़ी पर गरमाई सियासत: स्वामी प्रसाद मौर्य ने निर्वाचन आयोग को ठहराया जिम्मेदार।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल मतदाता सूची बनाने का हिस्सा नहीं होते, यह कार्य निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन कार्यालय और संबद्ध अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अतः यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी पाई जाती है तो पूरी जवाबदेही निर्वाचन आयोग की बनती है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि आयोग को अपनी मशीनरी को इतना दुरुस्त करना चाहिए…
नई दिल्ली:राहुल गांधी के दोहरे मतदाता सूची वाले दावे पर उठा सवाल, ECI वेबसाइट पर सर्च में उत्तर प्रदेश के आंकड़े असत्य सिद्ध
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2025 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसका विषय था: “The foundation of the Constitution is the vote, Vote has been destroyed” (संविधान की नींव वोट है, और यह वोट प्रणाली नष्ट की जा चुकी है)। इस दौरान उन्होंने देशभर में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को उजागर करते हुए दो नागरिकों के नाम एक से अधिक राज्यों की विधानसभाओं की मतदाता सूची में दर्ज होने…
लखनऊ:साइबर अपराध के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस की निर्णायक पहल,राज्य व केंद्र के सहयोग से तैयार होगी ठोस रणनीति।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और साइबर सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय लखनऊ में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण ने की। बैठक में एडीजी साइबर क्राइम यूपी श्री बिनोद कुमार सिंह, भारत सरकार की I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) के CEO श्री राजेश कुमार तथा IG Threat Analytics Unit श्रीमती रूपा एम. प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इस…
लखनऊ:नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्परता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, भदोही, कौशांबी, चित्रकूट, जालौन, आगरा आदि जनपदों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया एवं संबंधित नगरी निकाय एवं विद्युत विभाग…
संभल:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्भल को दी 659 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
संभल:(द दस्तक 24 न्यूज) 07 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सम्भल जनपद को बड़ी सौगात दी। उन्होंने ₹659 करोड़ की लागत से जुड़ी 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम जनपद के विकास को एक नई गति देने वाला साबित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्भल में हाल ही में पुरातात्विक उत्खनन के दौरान प्राप्त ऐतिहासिक अवशेषों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि सम्भल की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित कर पर्यटन के नक्शे पर उभारने की दिशा में…
लखनऊ:मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व चाभी, प्रमाण पत्र, प्रशस्ति-पत्र, टैबलेट आदि प्रदान किये
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि बरेली को नाथ कॉरिडोर के माध्यम से विशेष पहचान मिल रही है। यह भगवान पार्श्वनाथ की पावन धरा भी है। यहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। बरेली में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। उन्होंने भारी बरसात के बावजूद उत्साह और उमंग के साथ कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपदवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्साह और उमंग विरासत और विकास के अभियान को नई…
मुरादाबाद:मुख्यमंत्री ने जनपद मुरादाबाद में 78.73 करोड़ रु0 की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया
मुरादाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद मुरादाबाद में 78.73 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश को अपनी श्रम शक्ति से दुनिया की एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाले हमारे श्रमिकों के बच्चों के लिए वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ अत्याधुनिक शिक्षा के एक बेहतरीन केन्द्र के रूप में अटल आवासीय विद्यालय का उपहार मुरादाबाद मण्डल को प्राप्त हुआ है। यह वर्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का…
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर रायबरेली में हमला, युवक ने माला पहनाकर मारा थप्पड़ ?
यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर बुधवार को रायबरेली में उस समय हमला हो गया जब वे कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए अपने काफिले के साथ सारस चौराहे पर रुके थे। इस दौरान एक युवक ने पहले उन्हें माला पहनाई और फिर अचानक थप्पड़ मारकर मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि, स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने दौड़ाकर युवक और उसके एक साथी को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक स्वामी प्रसाद…
