गुजरात में दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। वह अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा में लगभग छह हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह अहमदाबाद में एक रोड शो भी करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने बताया कि अहमदाबाद में पीएम मोदी 916 करोड़ रुपये की परियोजना का उद्घाटन, जबकि 2209 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उत्तर गुजरात बिजली बोर्ड की 608 करोड़ रुपये की लागत से बिजली वितरण प्रणाली और प्रधानमंत्री…

बिहार चुनाव :RJD में टिकट के दावेदारों में मची होड़, क्या बागियों का सहारा बनेंगे तेज प्रताप यादव

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, टिकट के दावेदार भी खुलकर सामने आने लगे हैं। ऐसे तो दावेदारी से हर दल के सुप्रीमो परेशान हैं, लेकिन, सबसे अधिक दावेदारी राजद के कार्यकर्ता कर रहे हैं। इसमें कई ने अभी से बागी के रूप में तैयारी भी शुरू कर दी है। दरअसल, कई ने सामने वाले दिग्गज नेता को देख मान लिया है, उन्हें पार्टी का टिकट नहीं मिलने वाला है। ऐसे में तेज प्रताप यादव के सहारे सामाजिक न्याय की चेतना जगाने के लिए क्षेत्र में जाने के लिए…

फर्रुखाबाद:सदर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बाढ़ राहत कार्यों और विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 जनपद के विधानसभा क्षेत्र से सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने फर्रुखाबाद जनपद से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की और क्षेत्र के विकास हेतु महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक में विधायक ने सबसे पहले बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की आपूर्ति, किसानों को मुआवज़ा तथा स्थानीय जनता…

नई दिल्ली:भावी उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाजपा के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाक़ात कर लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 देश की राजनीति में एक अहम पड़ाव तब देखने को मिला जब भावी उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठतम नेता और मार्गदर्शक मंडल के प्रमुख सदस्य लालकृष्ण आडवाणी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। सी.पी. राधाकृष्णन ने इस दौरान आडवाणी जी से आशीर्वाद लिया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वे देश की सर्वोच्च गरिमा वाले पद पर रहते हुए संविधान की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच…

नई दिल्ली:गांधी नगर मार्केट की स्वर्ण जयंती पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अशोक बाज़ार, गांधी नगर में आयोजित वस्त्रिका–2025 कार्यक्रम एवं गांधी नगर मार्केट की स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक अरविंदर सिंह लवली, श्री अनिल गोयल और विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष कपिल खन्ना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सीएम रेखा गुप्ता ने गांधी नगर मार्केट के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सभी व्यापारियों और दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मार्केट न सिर्फ…

लखनऊ:योगी सरकार का बड़ा फैसला जिला मुख्यालयों वाली नगर पालिकाएं बनेंगी स्मार्ट और विकसित

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला मुख्यालयों वाली सभी नगर पालिकाओं को स्मार्ट और विकसित नगर पालिका के रूप में विकसित करने की योजना का क्रियान्वयन शीघ्र प्रारम्भ किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास की दिशा में यह योजना प्रदेश के नागरिकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। बैठक में लखनऊ…

लखनऊ:यूपी में 4 PCS अफसरों का तबादला, सूचना विभाग में पहली बार एक साथ IAS और PCS अफसरों की तैनाती

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को चार PCS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। खास बात यह है कि इतिहास में पहली बार सूचना विभाग में दो PCS अफसरों की तैनाती की गई है। अब विभाग में दो IAS अफसरों के साथ-साथ दो PCS अफसर भी जिम्मेदारी संभालेंगे। नवनियुक्त प्रमुख सचिव (नियुक्ति) एम. देवराज के दिल्ली से लौटने के बाद यह तबादले किए गए हैं। 📍 तबादले की सूची इस प्रकार है – PCS अनुराग प्रसाद को सहायक निदेशक, सूचना निदेशालय लखनऊ बनाया…

लखनऊ:सपा महिला सभा ने चुनाव अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी महिला सभा ने आज जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि विगत चुनाव में चुनाव अधिकारियों द्वारा हजारों मतदाताओं के वोट काट दिए गए थे। सपा की ओर से इस पर विरोध जताते हुए 18,000 से अधिक शपथ पत्र भी प्रस्तुत किए गए…

नई दिल्ली:कांग्रेस ने की विदेश विभाग की नई टीम की घोषणा, सलमान खुर्शीद चेयरमैन बनाए गए।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने विदेश विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने नए चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन्स की नियुक्ति की है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार— श्री सलमान खुर्शीद को चेयरपर्सन बनाया गया है। श्री बृजेंद्र सिंह को वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। डॉ. अरथी कृष्णा को भी वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों का तत्काल प्रभाव से क्रियान्वयन होगा। कांग्रेस ने पूर्व चेयरपर्सन श्री आनंद शर्मा के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें…

संसद सत्र में हुए हंगामे से 166 घंटे बर्बाद, जनता के टैक्स के 248 करोड़ डूबे ? इसका जिम्मेदार कौन पक्ष या विपक्ष : आदर्श कुमार

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर हुए हंगामे के साथ संसद का मानसून सत्र बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। यह सत्र सरकार और विपक्ष के बीच लगातार टकराव, अंतिम दो सप्ताह में थोक में निपटाए गए विधायी कामकाज, जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफे और जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने के कारण चर्चा में रहा। हंगामे के कारण संसद के 166 घंटे बर्बाद हो गए। इससे जनता के टैक्स के करीब 248…

नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के दौरान संसद भवन में एनडीए सांसदों की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि सी.पी. राधाकृष्णन का जीवन संघर्ष, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उनका अनुभव और सरल स्वभाव उपराष्ट्रपति पद को और अधिक गरिमा प्रदान…

दिल्ली में लागू होगा Single Window System, कैबिनेट ने लॉन्च किया ‘दिल्ली मित्र’ एप

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 दिल्ली सरकार ने जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राजधानी में Single Window System लागू किया जाएगा। इस प्रणाली के तहत दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, डीडीए, एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली कैंट—सभी एक ही डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होंगे। आज हुई कैबिनेट बैठक में इस व्यवस्था को मज़बूती देने के लिए ‘दिल्ली मित्र’ एप लॉन्च करने का निर्णय लिया गया। इस एप के माध्यम से अब दिल्लीवासी केवल मोबाइल नंबर और ओटीपी से रजिस्ट्रेशन…

नई दिल्ली:थप्पड़ राजनीति एक ही घटना पर बदले बयान, बदल गया नैरेटिव

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़)) 20 अगस्त 2025 भारतीय राजनीति में नेताओं पर हमले कोई नई बात नहीं है। कभी किसी रैली में, तो कभी रोड शो के दौरान नेता जनता के गुस्से या असामाजिक तत्वों की हरकत का शिकार हो जाते हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि एक ही घटना (थप्पड़ लगने) पर अलग-अलग राजनीतिक दलों का नैरेटिव पूरी तरह बदल जाता है। केजरीवाल को थप्पड़ और बीजेपी का बयान कुछ साल पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ मारा…

नई दिल्ली:राजनीति में अपराधीकरण पर सख्ती: केंद्र सरकार ला रही बड़ा कानून, मंत्री पद जाएगा तुरंत

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़)) 20 अगस्त 2025 राजनीति में बढ़ते अपराधीकरण पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार अब बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार बुधवार को लोकसभा में तीन अहम बिल पेश करने वाली है, जिनमें सबसे चर्चित होगा 130वां संविधान संशोधन बिल। इस बिल के जरिये सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि अब गंभीर आपराधिक मामलों में दोषियों को सत्ता और मंत्री पद का सुख नहीं मिलेगा। क्या है 130वें संविधान संशोधन बिल का प्रावधान? इस बिल में प्रस्ताव रखा गया है कि यदि…

नई दिल्ली:RSS को देश का सबसे बड़ा NGO बताना – क्या यह इतिहास के साथ अन्याय नहीं ?

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को देश का सबसे बड़ा NGO बताया। लेकिन क्या यह बयान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, तिरंगे और संविधान के इतिहास के साथ न्याय करता है? इस सवाल ने एक बार फिर से राष्ट्रीय राजनीति में बहस को जन्म दे दिया है। ★RSS का गठन और स्वतंत्रता संग्राम से दूरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की…

नई दिल्ली:एनडीए ने घोषित किया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन मैदान में

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। गठबंधन ने महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल और झारखंड के पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। सी.पी. राधाकृष्णन लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। वे तमिलनाडु से दो बार सांसद रह चुके हैं और पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। ★राजनीतिक पृष्ठभूमि राधाकृष्णन भाजपा के वरिष्ठ नेता माने…

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में टोरेण्ट समूह के ग्रीन हाईड्रोजन प्लाण्ट का लोर्कापण किया

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में टोरेण्ट समूह के ग्रीन हाईड्रोजन प्लाण्ट का लोर्कापण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऊर्जा व स्वास्थ्य क्षेत्र, पर्यावरण की रक्षा तथा आने वाले समय में विभिन्न गम्भीर बीमारियों से बचाव में ग्रीन ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह प्लाण्ट प्रदूषण से मुक्त ऊर्जा प्राप्ति की दिशा में एक नया प्रयास है। यह उत्तर प्रदेश का पहला तथा देश का दूसरा प्लाण्ट है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से…

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में रीजेन्सी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश व प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक परिवर्तन आया है। जनपद गोरखपुर में 260 बेडेड अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण होना स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें एक छत के नीचे कॉर्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑन्कोलॉजी, कैथ लैब, 80 बेडेड आई0सी0यू0 आदि से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अस्पताल के मॉडर्न ओ0टी0 में इंफेक्शन की सम्भावना नगण्य होगी।…

लखनऊ:सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात लंबी चली और दोनों के बीच प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई। हालांकि अभी तक इस मुलाकात की आधिकारिक जानकारी या…

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-2 का लोकार्पण, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा जाम से राहत

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाली बहुप्रतीक्षित परियोजनाएँ अब हकीकत बनने जा रही हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली सेक्शन) और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का लोकार्पण करेंगे। करीब ₹11,000 करोड़ की लागत से निर्मित यह परियोजनाएँ दिल्ली-एनसीआर की यातायात व्यवस्था में गेमचेंजर साबित होंगी। अब सिंघु बॉर्डर से दिल्ली एयरपोर्ट तक की यात्रा, जो घंटों के जाम में फंस जाती थी, केवल 40 मिनट में पूरी होगी। साथ ही, मुकरबा…