क्या फिर मायावती के साथ आएंगे ‘स्वामी’, मौर्य वोट बैंक को साथ लाने के लिए बहुजन समाज पार्टी बदलेगी रणनीति!

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट साफ तौर पर सुनाई देने लगी है। यूपी की सत्ता में लगातार दो बार से जमी भारतीय जनता पार्टी को हटाने की कोशिश करती तमाम विपक्षी पार्टियां करती दिख रही हैं। वहीं, हाशिए पर गए राजनीतिक दल और नेता अपनी खोई ताकत को बटोरने के लिए अभी से ही अभियान में जुट गए हैं। इस क्रम में यूपी की राजनीति में कभी ओबीसी वोट बैंक में गहरी पकड़ रखने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी कयासबाजियों का दौर शुरू…

लखनऊ:भाजपा और सपा: धर्मनिरपेक्षता और राजनीतिक दिशा पर उठ रहे सवाल

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 भारतीय राजनीति में धर्म और जाति आधारित मुद्दे लंबे समय से विवाद का विषय बने हुए हैं। हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों ने इस बहस को और तीखा कर दिया है। भाजपा की नीतियों पर विवाद राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अक्सर धर्म और संप्रदाय के मुद्दों को उभारकर राजनीतिक लाभ उठाती है। संविधान के अनुच्छेद 15 के अनुसार किसी भी नागरिक के साथ धर्म, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता। अनुच्छेद 51…

लखनऊ:सोशल मीडिया पर बढ़ाई जाए चौकसी, फेक अकाउंट और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई- सीएम योगी

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोशल मीडिया पर चौकसी को और अधिक सख्त किया जाए। उन्होंने कहा कि फेक अकाउंट बनाकर अफवाहें और फेक न्यूज प्रसारित करने वाले माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सोशल व डिजिटल मीडिया के माध्यम से घटनाओं के सही तथ्य समय पर आमजन तक पहुंचाए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक…

यूपी CM योगी आदित्यनाथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ?

कानून व्यवस्था को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जारी । खाद उपलब्धता,बाढ़ की स्थिति,IGRS की समीक्षा तमाम आलाधिकारी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे यूपी के सभी वरिष्ठ अधिकारी कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद।विभागों के अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिवों मौजूद। यूपी के सभी जिलों के आला अफसरों को निर्देश जारी।प्रदेश भर के DM,कप्तान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद। सभी पुलिस आयुक्त,मंडलायुक्त भी मौजूद। यूपी DGP राजीव कृष्ण,एडीजीएलओ अमिताभ यश पहुंचे।प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री,प्रमुख सचिव गृह भी पहुंचे । प्रदेश भर के CMO और नगर आयुक्त भी मौजूद।कृषि,सहकारिता,बाढ़,सिंचाई विभाग के अफसर भी मौजूद

लखनऊ : सपा महासचिव शिवपाल यादव का फोन न उठाना बुलंदशहर डीएम श्रुति को भारी पड़ गया।

शिवपाल ने उन्हें कॉल किया था, लेकिन डीएम ने रिसीव नहीं किया। शिवपाल सिंह ने विधानसभा पीठ से उपरोक्त शिकायत कर दी।शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय ने डीएम को नोटिस जारी किया। नोटिस मिलने के बाद डीएम श्रुति को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने नोटिस का जवाब देने की वजाय, शिवपाल सिंह यादव से तत्काल माफी मांगी। शिवपाल ने उन्हें माफ कर दिया।

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘मिशन शक्ति 5.0’ का शुभारंभ, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर खास जोर

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर विभिन्न विभागों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर ‘मिशन शक्ति’ अभियान की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने आगामी शारदीय नवरात्रि से ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण के शुभारंभ की घोषणा की। यह चरण 22 सितंबर से 30 दिनों तक सतत रूप से संचालित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 से प्रारंभ हुए इस अभियान ने प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिणाम…

अखिलेश यादव बोले- सपा कार्यालय गिराने वाले बुलडोजर से गिरेगा भाजपा का स्मारक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिस बुलडोजर से समाजवादी पार्टी कार्यालय को गिराया जा रहा है। वही बुलडोजर ढूंढ कर उनका स्मारक गिराया जाएगा। इसमें कोई कंफ्यूजन नहीं है। मुसलमान, यादव, ब्राह्मण के घर गिराए गए हैं। बुलडोजर चलने के दौरान मां-बेटी जिंदा जल गई थी। आज वह श्राप दे रही होंगी। ‌आज कमजोर लोगों को डराया जा रहा है।‌ लेकिन यही कमजोर मौका मिलने पर इनका इलाज कर देंगे। अखिलेश यादव पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने वालों की…

जीएसटी कट को लेकर सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, कंपनियां तैयार

नवरात्रि से पहले केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरों को लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. ये नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी, जिसके बाद कई चीजें सस्ती हो जाएंगी. जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक के बाद 3 सितंबर को इसका ऐलान किया गया था और इसके बाद वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है. क्या हुए बदलाव? नई दरें वर्ष 2017 में 28 जून को जारी की गई अधिसूचना की…

सीएम योगी बोले- नवाचार को बढ़ावा देने वाला देश ही करेगा दुनिया का नेतृत्व

सोमवार को सीएम योगी ने सीएसआईआर स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 के समापन सत्र को संबोधित किया। कार्यक्रम से पहले उन्होंने प्रदर्शनी में स्टार्टअप्स और इनोवेशन की जानकारी ली और बच्चों से भी संवाद किया। कहा कि आज का दौर टेक्नोलॉजी और रिसर्च का है। विज्ञान के क्षेत्र में जो जितना आगे होगा, दुनिया उसका अनुसरण करेगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश में इनोवेशन और उद्यमिता का मजबूत ईकोसिस्टम तैयार किया गया है। एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना इसका सफल उदाहरण है। इसके चलते 9600 से अधिक एमएसएमई पुनर्जीवित हुए हैं…

‘दिव्यांग हैं…कुछ बोलूंगा विवाद हो जाएगा’, रामभद्राचार्य को लेकर बोले अखिलेश यादव

राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जगतगुरु रामभद्राचार्च को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि उनके ऊपर कुछ बोलूंगा तो विवाद हो जाएगा. रामभद्राचार्य को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा वो दिव्यांग है और सम्मानित हैं, उन्होंने मुझे डॉक्टरेट की डिग्री दी है, हालांकि मैं वो डिग्री नहीं लगाता हूं. हमने उनको ऊपर लगा मुकदमा वापस लिया था, उनके…

गाज़ीपुर में भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर प्राँशु दत्त द्विवेदी का परिजनों से मुलाकात, न्याय और सहायता का दिया आश्वासन।

गाज़ीपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य (MLC) प्राँशु दत्त द्विवेदी ने आज गाज़ीपुर में पुलिस लाठीचार्ज के दौरान मारे गए भाजपा कार्यकर्ता श्री सियाराम उपाध्याय के परिजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और उनका मांगपत्र प्राप्त किया। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और मृतक कार्यकर्ता को न्याय दिलाने के…

नई दिल्ली सी.पी. राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति: राष्ट्रपति ने दिलाई गोपनीयता की शपथ।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया जब वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और समाजसेवी श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्रीगण, सांसद, न्यायपालिका के उच्च पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सी.पी. राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर तमिलनाडु से आने…

नई दिल्ली:महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश की मांग: सांसद चन्द्रशेखर ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 नगीना से लोकसभा सांसद एड. चन्द्रशेखर आज़ाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महर्षि वाल्मीकि प्रकाश पर्व पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। सांसद ने पत्र में कहा है कि महर्षि वाल्मीकि न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं और उनका प्रकाश पर्व विश्वभर में बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। सांसद चन्द्रशेखर ने पत्र में उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश में पहले महर्षि वाल्मीकि प्रकाश पर्व पर…

मायावती के एक्टिव होते ही अखिलेश यादव के PDA पर खतरा?

बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं. हाल ही में रविवार (7 सितंबर) को राजधानी लखनऊ में हुई बसपा की बैठक में मायावती ने संगठन के पुनर्गठन और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. इसके साथ ही बसपा के प्रदेश भर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ से लेकर जिला स्तर तक की कमेटियों की प्रगति रिपोर्ट मायावती के सामने रखी. बसपा सुप्रीमो की इस बैठक के बाद से…

सीपी राधाकृष्णन आज लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ

सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 67 वर्षीय राधाकृष्णन को शपथ दिलाएंगी। राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराकर उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत था। 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद 9 सितंबर को नए उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हुआ था। उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। बृहस्पतिवार…

अवध ओझा ने की अखिलेश यादव की जमकर तारीफ

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और यूपीएससी गुरु के नाम से प्रसिद्ध अवध ओझा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचे. AAP नेता अवध ओझा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रचार करने का ऐलान किया है. एक कार्यक्रम में पहुंचे अवध ओझा ने साफ शब्दों में कहा कि वे अखिलेश यादव को व्यक्तिगत रूप से पसंद करते हैं और उनकी शिक्षा नीतियों पर विस्तार से चर्चा कर चुके हैं. हालांकि, उन्होंने खुद चुनाव लड़ने की कोई इच्छा जाहिर नहीं…

लखनऊ:प्रदेश में हज समिति के बजट वृद्धि की मांग, सांसद चन्द्रशेखर ने सीएम को भेजा पत्र

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 नगीना से लोकसभा सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर (आज़ाद समाज पार्टी) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राज्य हज समिति के बजट में वृद्धि की मांग की है। सांसद ने पत्र में कहा कि हज यात्रा प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा बड़ी संख्या में प्रदेश से हज यात्री पवित्र यात्रा हेतु प्रस्थान करते हैं। सांसद चन्द्रशेखर ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान में राज्य हज समिति का बजट केवल 1 करोड़ रुपये है,…

लखनऊ:यूपी में SC/ST छात्रों की मेडिकल शिक्षा पर संकट, सांसद चन्द्रशेखर ने सीएम योगी को लिखा पत्र

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 नगीना से लोकसभा सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर आज़ाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान (SCP/SCAP) के तहत स्थापित मेडिकल कॉलेजों में SC/ST छात्रों के लिए सुरक्षित 70% सीटें वर्तमान में खतरे में हैं। हाईकोर्ट के आदेश से आरक्षण पर संकट पत्र में सांसद ने बताया कि अम्बेडकरनगर, जालौन, कन्नौज और सहारनपुर में विशेष रूप से…

नई दिल्ली: सी.पी.राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, विपक्ष को दी मात।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। वह देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। चुनाव में राधाकृष्णन ने विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को मात दी। उन्हें 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार को केवल 300 वोट प्राप्त हुए। जीत के बाद अब वह अगले पांच वर्षों तक उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। चुनाव परिणाम संक्षेप में एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को प्राप्त वोट: 452 विपक्षी उम्मीदवार…

बस्ती:सीएम योगी ने बस्ती में सरस्वती विद्या मंदिर के नवीन प्रकल्प का शिलान्यास किया

बस्ती:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के सरस्वती विद्या मंदिर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नवीन प्रकल्प का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। यह आयोजन महर्षि वशिष्ठ की पावन धरा बस्ती जनपद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर सदैव बच्चों के अंदर भारत और भारतीयता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने, एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में कर्तव्यों का बोध कराने तथा सुयोग्य नागरिक तैयार…