फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी के पास होने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

बिहार की नई सरकार के गठन के बाद शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वासमत हासिल किया. फ्लोर टेस्ट में पास होने पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है. प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जो बहुमत है लोकप्रियता का बहुमत नहीं है. लोकप्रियता का बहुमत होता तो 202 विधायकों के समर्थन से जीता हुआ मुख्यमंत्री अपना पद छोड़कर राज्यसभा नहीं जाता. पीके ने कहा, “यह जो बहुमत है 10 हजार रुपये से खरीदा हुआ है. चुनाव आयोग की मदद से हासिल किया…

पश्चिम बंगाल से अरविंद केजरीवाल को किसने दिया न्यौता? चुनाव प्रचार करने के लिए हो गए राजी

पश्चिम बंगाल चुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के न्यौते पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे. अरविंद केजरीवाल 26-27 अप्रैल को TMC के पक्ष में प्रचार करेंगे. दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में केजरीवाल हिस्सा लेंगे. पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल) को पहले चरण का चुनाव हो रहा है. पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण में बची हुई 142 सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण में शाम 5 बजे तक करीब 90 फीसदी…

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी से मुश्किल में फंसे खरगे, इलेक्शन कमीशन का चला चाबुक

चुनाव आयोग ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहने वाले बयान पर चेतावनी जारी की है. चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष से प्रधानमंत्री को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर 24 घंटों में जवाब मांगा है. चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई बुधवार (22 अप्रैल) के दिन में भारतीय जनता पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल थे, की ओर से की गई शिकायत…

हार रहीं दीदी, बंगाल चुनाव से पहले शाह का बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को पहले चरण की वोटिंग से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. साउथ 24 परगना में एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि टीएमसी को हराने में बंगाल की जनता, बीजेपी के कार्यकर्ताओं से आगे है. टीएमसी लगातार बीजेपी और चुनाव आयोग के बीच गठजोड़ का आरोप लगा रही है. इस पर अमित शाह ने कहा, ‘तमिलनाडु में हमारी विरोधी सरकार है, वहां ये मुद्दा नहीं उठा. केरल…

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगेखरगे ने पीएम मोदी को बताया ‘आतंकवादी’: पहली बार नहीं बिगड़े बोल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक बयान इस वक्त देशभर में सुर्खियों में है। दरअसल, खरगे ने एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना आतंकवादी से कर दी। उन्होंने तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि एआईएडीएमके वाले पीएम मोदी से कैसे जुड़ सकते हैं। वे तो ‘आतंकवादी’ हैं। खरगे की इस टिप्पणी के बाद के जब विवाद शुरू हुआ तो कांग्रेस अध्यक्ष ने अपना बचाव करते हुए कहा कि…

अखिलेश यादव-राहुल गांधी और लालू यादव पर ऐसा क्या बोले सम्राट चौधरी, जिसपर भड़क गए सपा चीफ

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद-कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। दरअसल, नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के गिर जाने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी का नाम लेते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। सम्राट चौधरी ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव की बेटी, राहुल गांधी की बहन और अखिलेश यादव की पत्नी ही सदन क्यों जाएं? सम्राट चौधरी के इस बयान पर अब अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार किया…

बंगाल चुनाव पर जीतन राम मांझी ने कर दिया बड़ा दावा

बिहार के गया में आयोजित जन उद्यम खेल सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने सोमवार (20 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा जो पहले संशय था वह अब दूर हो गया है. इसलिए नारी बिल में विपक्षियों ने आचरण अपनाया, जिस वजह से पूरा भारत और बंगाल के सभी नारियां गुस्से में है. जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनके बिल को पारित होने नहीं दिया गया है, जिस वजह से बंगाल का…

केजरीवाल को कोर्ट से झटका: जस्टिस शर्मा ही करेंगी सुनवाई, आवेदन खारिज

आबकारी नीति मामले में आज हाईकोर्ट अरविंद केजरीवाल की रिक्यूजल याचिका पर अपना फैसला सुनाया। केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। इस दौरान केजरीवाल ने अपना जवाबी हलफनामा रिकॉर्ड पर लेने की मांग की। सुनवाई को दौरान केजरीवाल ने कहा, मैडम अगर मेरा जवाब रिकॉर्ड पर नहीं लिया गया तो यह न्याय के प्रति लापरवाही होगी। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा यदि किसी न्यायाधीश का फैसला ऊपरी अदालत द्वारा बदला जाता है तो किसी भी प्रतिवादी को यह कहने का हक नहीं है कि…

सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता: महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर विपक्ष पर जड़े आरोप

सीएम धामी ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में भारत की संसद द्वारा पारित किया गया था और इसमें यह प्रावधान किया गया था कि नारी शक्ति के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए संसद का एक विशेष सत्र बुलाया गया , लेकिन जिस तरह से कांग्रेस पार्टी और उसके सभी सहयोगी दलों इस पूरे मुद्दे को रोका है ये नारी शक्ति का अपमान है। एक ऐतिहासिक निर्णय होने वाला था। यह अवसर हमारी महिलाओं, हमारी बहनों और हमारी बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में…

दिल्ली : भाजपा कार्यालय में बोलीं CM रेखा गुप्ता, देश की बेटियां अब हक लेकर रहेंगी

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का मौका आया, लेकिन विपक्ष ने फिर राजनीति को महिलाओं के अधिकारों पर भारी कर दिया। रेखा गुप्ता ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी देश की बेटियों को संसद तक पहुंचने का पूरा अधिकार नहीं मिला है। ऐसे समय में जब महिलाओं को उनका हक देने की…

नीतीश कुमार के बेटे निशांत को मिली Z सिक्योरिटी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को जेड सिक्योरिटी की सुरक्षा दी गई है. बिहार सरकार के गृह विभाग की विशेष शाखा की ओर से शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को इसकी जानकारी दी गई है. निशांत कुमार के अलावा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा को भी जेड सुरक्षा मिलेगी. विजय सिन्हा को पहले जेड प्लस की सुरक्षा थी. यानी अब सुरक्षा घट गई है. कैबिनेट विस्तार के बाद देखना होगा कि विजय सिन्हा को आगे क्या जिम्मेदारी मिलती है.…

बिहार विधानसभा: एक दिन का सत्र बुलाया गया

बिहार विधानसभा का एक दिन का सत्र 24 अप्रैल को बुलाया गया है. इस दौरान सम्राट चौधरी की नई सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी. 18वीं बिहार विधानसभा का दूसरा सत्र बुलाया गया. विधानसभा सचिवालय ने सत्र बुलाए जाने की सूचना मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्रियों समेत सभी विधायकों को दी है. बिहार में सत्ता संरचना में बदलाव के बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है. सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को…

उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत की तरबूज-खरबूज पार्टी, चखाया सियासी स्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर खीरा, खरबूजा, रागी और तरबूज पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन के साथ ही उनका सियासी संदेश भी नजर आया। राजनीतिक हलकों में यह फल पार्टी केवल एक साधारण आयोजन नहीं। हरीश रावत पहले भी इस तरह के आयोजनों के जरिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आम जनता से जुड़ने की कोशिश करते रहे हैं। माल्टा पार्टी के जरिए वह खूब सुर्खियों में रहते हैं। अब इस आयोजन के जरिए वह एक बार फिर अपनी सक्रियता का संकेत…

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- ब्रिटिश नागरिकता की जांच करे CBI

कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की शुक्रवार को दोहरी नागरिकता मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राहुल के खिलाफ मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि राहुल के खिलाफ लगे इन आरोपों की जांच होनी चाहिए। शासकीय अधिवक्ता वी के सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश दिया कि या तो वह इस मामले की जांच करे या फिर किसी केंद्रीय एजेंसी से इसकी जांच करवाए। न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल…

मुस्लिम महिलाओं के अधिकार पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा है, जिसमें मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) अधिनियम 1937 की कुछ धाराओं को महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया गया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि समान नागरिक संहिता एक संवैधानिक लक्ष्य है, जिस पर देश में गंभीर विचार-विमर्श की आवश्यकता है। यह जनहित याचिका न्याय नारी फाउंडेशन और अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत संपत्ति और उत्तराधिकार…

महिला आरक्षण बिल पर सियासत: संसद में अमित शाह पर प्रियंका का तंज

लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला सशक्तिकरण की आड़ में छोटे राज्यों के प्रभाव और ओबीसी अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘एक तरफ महिला आरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं, तो दूसरी तरफ ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। छोटे राज्यों के प्रभाव को कम कर आगामी चुनावों के लिए एक ऐसा ढांचा तैयार किया जा रहा है,…

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक तरफ जहां महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल (33 प्रतिशत आरक्षण) को लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बड़ा और चर्चाओं को जन्म देने वाला बयान सामने आया है. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक तरफ जहां महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को सियासत से दूर रहने की नसीहत देकर एक नई बहस छेड़ दी है.‘आरक्षण से संसद में बढ़ेगी महिलाओं…

उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों के आंदोलन में हिंसा के बाद मामला पूरी तरह से गर्मा गया है. विपक्ष के बाद अब बीजेपी के पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी मजदूरों के समर्थन में आ गए

उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों के आंदोलन में हिंसा के बाद मामला पूरी तरह से गर्मा गया है. विपक्ष के बाद अब बीजेपी के पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी मजदूरों के समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि 12 हजार में कैसे किसी का घर चल सकता है, कहा कि मजदूरों की मजदूरी बहुत कम है, इसमें आदमी जी भी नहीं सकता. बृजभूषण शरण सिंह पत्रकारों द्वारा इस मुद्दे पर पूछे गए सवालों अपर…

नीतीश कुमार के हटते ही ये क्या! एक्शन में अनंत सिंह, अब सम्राट चौधरी से करेंगे बात

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद क्या छोड़ा बिहार में शराब चालू करने की बात होने लगी है. मोकामा से जेडीयू के विधायक अनंत सिंह इसके लिए सम्राट चौधरी से बात करेंगे. सम्राट चौधरी अब बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को उन्होंने इस पर मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया है. पत्रकारों ने सवाल किया कि बिहार में सम्राट आ रहे हैं, क्या शराब शुरू होगी? इस पर अनंत सिंह ने कहा, “दारू चालू होना चाहिए… नशा-पानी बहुत खराब-खराब हो गया है.” मीडिया ने पूछा…

ढाई घंटे में दून से दिल्ली: पीएम ने किया 213 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की सौगात देते हुए कहा कि ये हाईवे, सड़कें, एक्सप्रेसवे और कॉरिडोर हमारे राष्ट्र की भाग्य रेखाएं हैं, ये भविष्य की सूरत बदल देंगे। ये आने वाली पीढ़ियों की समृद्धि की गारंटी हैं, ये मोदी की भी गारंटी हैं। मंगलवार को पीएम मोदी ने मां डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद देहरादून में 12 किमी का रोड शो किया। इसके बाद गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह सेना मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सबसे पहले बाब साहेब डॉ.भीमराव…