बिहार विधानसभा: एक दिन का सत्र बुलाया गया

बिहार विधानसभा का एक दिन का सत्र 24 अप्रैल को बुलाया गया है. इस दौरान सम्राट चौधरी की नई सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी. 18वीं बिहार विधानसभा का दूसरा सत्र बुलाया गया. विधानसभा सचिवालय ने सत्र बुलाए जाने की सूचना मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्रियों समेत सभी विधायकों को दी है.

बिहार में सत्ता संरचना में बदलाव के बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है. सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को सीएम पद की शपथ ली थी. संविधान की परंपरा के अनुसार नए मुख्यमंत्री को यह साबित करना होता है कि उनके पास सदन का बहुमत है. संविधान के तहत कोई भी सरकार तभी वैध मानी जाती है, जब उसे विधानसभा में बहुमत हासिल हो. नवंबर 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के 202 विधायक चुनकर आए थे.