लखीमपुर खीरी :(द दस्तक 24 न्यूज) छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में सावन मेला सकुशल और सफलतापूर्वक संपन्न होने पर गोला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह का पत्रकार बंधुओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान गोला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह को दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला ब्यूरो चीफ अनुज कुमार गुप्ता ने दस्तक दृष्टिकोण मासिक पत्रिका भी सप्रेम भेंट की। इस दौरान पत्रकार बंधुओं ने मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, रूट डायवर्जन को बेहतर तरीके से लागू करने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने के लिए गोला कोतवाल अंबर सिंह के कुशल नेतृत्व की जमकर प्रशंसा भी की ।
इस अवसर पर दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला ब्यूरो चीफ अनुज कुमार गुप्ता, राष्ट्रराज्य समाचार पत्र के पत्रकार सुधीर गुप्ता, पत्रकार दिलीप कुमार गुप्ता, पत्रकार प्रमोद कुमार गुप्ता सहित अन्य पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : पत्रकारो ने प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह का किया अभिनंदन, जिला ब्यूरो ने भेंट की दस्तक दृष्टिकोण मैगजीन
