चुनाव आयोग ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहने वाले बयान पर चेतावनी जारी की है. चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष से प्रधानमंत्री को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर 24 घंटों में जवाब मांगा है.
चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई बुधवार (22 अप्रैल) के दिन में भारतीय जनता पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल थे, की ओर से की गई शिकायत के बाद की है. प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
