मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि घाटों से संबंधित सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘घाटों की स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और चल रहे पुनर्जीवन कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों। गाद निकालने के काम मिशन मोड…
Category: बोल-बच्चन
निशांत का अनुभव ‘जीरो बटा सन्नाटा’: बोले तेज प्रताप, बिहार को लेकर तेजस्वी को दी नसीहत
जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और शराबबंदी सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। तेज प्रताप यादव ने कहा कि पटना में बोरिंग रोड पर महिलाएं सिगरेट पीती हुई नजर आती हैं। महिलाएं सिगरेट का धुआं उड़ाती हैं और पुरुष उनका मुंह देखते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई शराबंदी नहीं रही। खुलेआम शराब का सेवन किया जा रहा है। तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस…
यूपी: ओबीसी के साथ दलितों पर फोकस करेगी कांग्रेस, जगजीवन राम के बाद अब फुले की जयंती पर होंगे आयोजन
कांग्रेस ने दलितों को जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती मनाने के बाद अब 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की जयंती पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। प्रदेश मुख्यालय पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। कांग्रेस की रणनीति है कि किसी न किसी तरह से दलित वोटबैंक को अपने पाले में किया जाए। इसके लिए वह निरंतर दलितों के बीच संवाद कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय…
बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी बोले- ‘तेजस्वी यादव की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी’
बिहार के बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने चंडीगढ़ में हुए धमाके को लेकर पंजाब सरकार और ममता बनर्जी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. इसके साथ ही तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’. बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा विकास के मुद्दे पर खुली चुनौती देने के सवाल पर संजय सरावगी ने कहा, “आरजेडी के शासन में जंगल राज था, ये बातें कोर्ट ने कही थी. उस समय सत्ता के संरक्षण में अपराध होता था. अस्पतालों के बेड पर कुत्ते बैठते थे. वहीं,…
‘सपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न पिछड़े और दलितों का ही हुआ’, गाजियाबाद में बरसे केशव प्रसाद मौर्य
सपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न पिछड़े और दलितों का ही हुआ है। महर्षि कश्यप जयंती पर गाजियाबाद पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। अब प्रदेश को दंगा मुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कुछ दुष्प्रचार से प्रभावित होकर सपा और कांग्रेस को ज्यादा वोट मिले तो उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना शुरू किया। उहोंने कहा कि अब 2027 में 2017 को…
10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा
हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप ईको सिस्टम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने कई नवाचार किए गए हैं। सरकार के अनुसार वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से आयोजित स्टार्टअप रैंकिंग के पांचवें संस्करण में हिमाचल को देश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल किया गया है। हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 के सफल आयोजन से राज्य में स्टार्टअप ईको सिस्टम और अधिक मजबूत हुआ है। प्रदेश को उद्योग निवेशक गंतव्य बनाने के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में विशेष प्रावधान किए…
कांशीराम के बाद अब अंबेडकर जयंती पर भी सपा की नजर, अखिलेश यादव ने चल दिया बड़ा दांव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शुक्रवार (3 अप्रैल) को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि जो कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस आवाज को दबाने का काम किया जाता है. इस सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ भी नहीं किया है, हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस सरकार के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों. वहीं सपा चीफ अखिलेश यादव ने…
बंगाल चुनाव : मालदा में एसआईआर को लेकर भयंकर बवाल, रवि किशन ने कर दिया बड़ा खुलासा
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है.. इसी बीच पश्चिम बंगाल से एक ऐसी हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने देश की न्यायपालिका और कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.. दरअसल, मालदा जिले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मतदाता सूची के सुधार का काम करने पहुंचे सात न्यायिक अधिकारी को एक उग्र भीड़ ने करीब 9 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। बंधक बनाए गए अधिकारियों में तीन महिला भी शामिल थीं.. इस घटना के बाद देश की सियासत गरमा गई…
असम इलेक्शन : ‘हिमंत बिस्व सरमा ने जिसके साथ भी काम किया, सबको धोखा दिया’, रैली में राहुल का सीएम पर हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम में एक चुनावी रैली में भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर जमकर हमले किए। रैली में उन्होंने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को भी याद किया। उन्होंने कहा, जुबीन गर्ग ने सबकी मदद की। सबको सम्मान दिया। प्यार-मोहब्बत की बात की। एकता और भाईचारे की बात की। जो भी गरीब व्यक्ति उनके पास जाता था, वो खुशी के साथ लौटता था। जुबीन गर्ग की विचारधारा, हिमंत बिस्व सरमा की विचारधारा के बिल्कुल खिलाफ थी। हिमंत बिस्व सरमा ने जिसके साथ…
यूपी: आईएएस रिंकू सिंह पर अखिलेश का बयान, बोले- भावावेश में फैसला न लें अफसर, पीडीए सरकार आने वाली है
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आईएएस रिंकू सिंह राही के तकनीकी इस्तीफा प्रकरण पर कहा है कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है, जो निवेश तक में 5 प्रतिशत का प्रवेश शुल्क वसूल लेते हैं। उन्होंने कहा कि हर अच्छे अधिकारी से हमारी मांग है कि भावावेश में आकर कोई फैसला न करें, बुरे दिन जाने वाले हैं। पीडीए सरकार आएगी और सबको उचित मान-सम्मान-स्थान देगी, क्योंकि पीडीए की सरकार जनता की सरकार होगी। पीडीए सरकार समस्याओं…
सीएम योगी बोले: जनता ने राजनीतिक कचरा हटाया तो 9 वर्षों में स्वच्छ हुआ यूपी, पहले सरकारों को पसंद था अंधेरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250 इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने जब राजनीतिक कचरे को हटाकर बदलाव की नींव रखी, उसी का परिणाम है कि स्वच्छता के क्षेत्र में डबल इंजन सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रयास सफल रहे और रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि प्रदेश में…
सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। 24 मार्च को बुखार होने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। कल सोनिया गांधी को अस्पतात से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि उन्हें बिल्कुल नॉर्मल पाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार वे एक सिस्टमिक इन्फेक्शन (सिस्टमैटिक संक्रमण) के लिए एंटीबायोटिक्स दी गई। उपचार का उन पर सकारात्मक असर हुआ। वह अब ठीक हो गई हैं और अब…
अखिलेश बोले: भाजपा का नैतिक दिवालियापन पराकाष्ठा पर, गंभीर खुलासों के बाद भी नहीं हो रहे हैं इस्तीफे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच मुकाबला चल रहा है। भाजपाई लोगों के कांड और भ्रष्टाचार के पर्दाफाश से उनकी छवि और भी नीचे गिरती जा रही है। हालांकि इन खुलासों के बाद भी इस्तीफे नहीं हो रहे हैं। भाजपा का नैतिक दिवालियापन पराकाष्ठा पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता संकट में फंस गई है। रुपए की कीमत लगातार गिरती…
महाराष्ट्र : भंडारा से कांग्रेस MP प्रशांत पड़ोले का एक्सीडेंट, संसद कार्यवाही में भाग लेने जा रहे थे दिल्ली
महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पड़ोले की कार का सोमवार 30 मार्च की सुबह एक्सीडेंट हो गया. यह हादसा नागपुर के करीब उस समय हुआ जब वे दिल्ली जाने के लिए नागपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में सांसद प्रशांत पड़ोले और उनका ड्राइवर घायल हुए. हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान या जान-माल की हानि नहीं हुई. कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं, लेकिन वाहन को…
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने कह दी बड़ी बात
एमएलसी पद से बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘तहरा जईसन केहू नईखें, तू बे-जोड़ बाड़ा हो…आपके मार्गदर्शन से ही बिहार चलेगा नीतीश जी. आप इस नए बिहार के सृजनकर्ता हैं.’बिहार में नए सीएम को लेकर अटकलें तेज नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी पिछले कुछ समय से संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए संकेत दे रहे हैं…
सीएम योगी ने नर्सिंग अफसरों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- कोई एक भी नियुक्ति पर सवाल नहीं उठा सकता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्ष में हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। एक भी नौकरी की पारदर्शिता व चयन प्रक्रिया पर विरोध का एक भी प्रश्न नहीं उठा सकता है। ये नियुक्ति की प्रक्रिया जो सफलता पूर्वक सफल हो रही है। मेरिट के आधार पर आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए जिन नौजवानों का चयन हो रहा है परिणाम क्या…
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
उत्तर प्रदेश के जेवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च) को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फर्स्ट फेज का उद्घाटन किया. इस बीच बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बड़ा दावा कर दिया है. मायावती ने कहा कि काफी लंबे इंतजार के बाद जेवर में नोएडा इंटरनेशनल हवाई अड्डे के प्रथम चरण का शनिवार को उद्घाटन हुआ, जबकि इसकी रूपरेखा ही नहीं बल्कि इसके सभी जरूरी बुनियादी कार्य बी.एस.पी. की मेरी सरकार में ही शुरू हो गए थे. मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इतना ही नहीं…
कैग रिपोर्ट में खुला यमुना की दुर्दशा का कच्चा चिट्ठा, जल मंत्री बोले- सुधार के लिए शुरू हो चुका है काम
पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान दिल्ली जल बोर्ड से जुड़ी कैग रिपोर्ट ने यमुना की हालत और शहर के पानी-सीवर सिस्टम की खामियों को उजागर किया है। विधानसभा में रिपोर्ट पर चर्चा के बाद सरकार ने सुधार के लिए एक्शन मोड में आने का दावा किया है। यमुना की खराब हालत और पानी-सीवर व्यवस्था की कमजोरियों को लेकर कैग रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने रखे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 200 एमजीडी से ज्यादा बिना ट्रीटमेंट का सीवेज सीधे यमुना में जा रहा है, जबकि 1000…
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, बोले- सादर विदाई! सम्मान सहित विदा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा में जेवर एयरपोर्ट का उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में देश के सबसे ज्यादा एयरपोर्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में नोएडा प्रदेश के विकास का इंजन बन गया है जबकि सपा सरकार ने इसे लूट का एटीएम बना रखा था। इस पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने एक्स पर बयान दिया कि हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर…
सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा कि दहेज कानून को पति के रिश्तेदारों को परेशान करने का हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए, समझें
सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला द्वारा उत्तर प्रदेश में उसके सास-ससुर और ननद के खिलाफ दर्ज कराया गया दहेज उत्पीड़न का मामला बुधवार को खारिज कर दिया और कहा कि वैवाहिक विवादों में अस्पष्ट आरोपों के आधार पर पति के रिश्तेदारों के खिलाफ आपराधिक अभियोजन शुरू करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें शिकायतकर्ता की ननद और सास-ससुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए…
