बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को जेड सिक्योरिटी की सुरक्षा दी गई है. बिहार सरकार के गृह विभाग की विशेष शाखा की ओर से शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को इसकी जानकारी दी गई है. निशांत कुमार के अलावा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा को भी जेड सुरक्षा मिलेगी. विजय सिन्हा को पहले जेड प्लस की सुरक्षा थी. यानी अब सुरक्षा घट गई है. कैबिनेट विस्तार के बाद देखना होगा कि विजय सिन्हा को आगे क्या जिम्मेदारी मिलती है.…
Category: बोल-बच्चन
बिहार विधानसभा: एक दिन का सत्र बुलाया गया
बिहार विधानसभा का एक दिन का सत्र 24 अप्रैल को बुलाया गया है. इस दौरान सम्राट चौधरी की नई सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी. 18वीं बिहार विधानसभा का दूसरा सत्र बुलाया गया. विधानसभा सचिवालय ने सत्र बुलाए जाने की सूचना मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्रियों समेत सभी विधायकों को दी है. बिहार में सत्ता संरचना में बदलाव के बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है. सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को…
उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत की तरबूज-खरबूज पार्टी, चखाया सियासी स्वाद
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर खीरा, खरबूजा, रागी और तरबूज पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन के साथ ही उनका सियासी संदेश भी नजर आया। राजनीतिक हलकों में यह फल पार्टी केवल एक साधारण आयोजन नहीं। हरीश रावत पहले भी इस तरह के आयोजनों के जरिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आम जनता से जुड़ने की कोशिश करते रहे हैं। माल्टा पार्टी के जरिए वह खूब सुर्खियों में रहते हैं। अब इस आयोजन के जरिए वह एक बार फिर अपनी सक्रियता का संकेत…
दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- ब्रिटिश नागरिकता की जांच करे CBI
कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की शुक्रवार को दोहरी नागरिकता मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राहुल के खिलाफ मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि राहुल के खिलाफ लगे इन आरोपों की जांच होनी चाहिए। शासकीय अधिवक्ता वी के सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश दिया कि या तो वह इस मामले की जांच करे या फिर किसी केंद्रीय एजेंसी से इसकी जांच करवाए। न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल…
मुस्लिम महिलाओं के अधिकार पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा है, जिसमें मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) अधिनियम 1937 की कुछ धाराओं को महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया गया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि समान नागरिक संहिता एक संवैधानिक लक्ष्य है, जिस पर देश में गंभीर विचार-विमर्श की आवश्यकता है। यह जनहित याचिका न्याय नारी फाउंडेशन और अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत संपत्ति और उत्तराधिकार…
महिला आरक्षण बिल पर सियासत: संसद में अमित शाह पर प्रियंका का तंज
लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला सशक्तिकरण की आड़ में छोटे राज्यों के प्रभाव और ओबीसी अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘एक तरफ महिला आरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं, तो दूसरी तरफ ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। छोटे राज्यों के प्रभाव को कम कर आगामी चुनावों के लिए एक ऐसा ढांचा तैयार किया जा रहा है,…
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक तरफ जहां महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल (33 प्रतिशत आरक्षण) को लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बड़ा और चर्चाओं को जन्म देने वाला बयान सामने आया है. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक तरफ जहां महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को सियासत से दूर रहने की नसीहत देकर एक नई बहस छेड़ दी है.‘आरक्षण से संसद में बढ़ेगी महिलाओं…
उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों के आंदोलन में हिंसा के बाद मामला पूरी तरह से गर्मा गया है. विपक्ष के बाद अब बीजेपी के पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी मजदूरों के समर्थन में आ गए
उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों के आंदोलन में हिंसा के बाद मामला पूरी तरह से गर्मा गया है. विपक्ष के बाद अब बीजेपी के पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी मजदूरों के समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि 12 हजार में कैसे किसी का घर चल सकता है, कहा कि मजदूरों की मजदूरी बहुत कम है, इसमें आदमी जी भी नहीं सकता. बृजभूषण शरण सिंह पत्रकारों द्वारा इस मुद्दे पर पूछे गए सवालों अपर…
ढाई घंटे में दून से दिल्ली: पीएम ने किया 213 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की सौगात देते हुए कहा कि ये हाईवे, सड़कें, एक्सप्रेसवे और कॉरिडोर हमारे राष्ट्र की भाग्य रेखाएं हैं, ये भविष्य की सूरत बदल देंगे। ये आने वाली पीढ़ियों की समृद्धि की गारंटी हैं, ये मोदी की भी गारंटी हैं। मंगलवार को पीएम मोदी ने मां डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद देहरादून में 12 किमी का रोड शो किया। इसके बाद गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह सेना मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सबसे पहले बाब साहेब डॉ.भीमराव…
ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, कहा- बुलडोजर की राजनीति में विश्वास नहीं; जीत का जताया भरोसा
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव प्रचार में हर पार्टी अपनी पूरी ताकत झोक रही है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। बीरभूम जिले के सूरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह बुलडोजर राजनीति में विश्वास नहीं रखती हैं। ममता बनर्जी ने योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि कल किसी ने यहां उत्तर प्रदेश की तरह बुलडोजर चलाने की बात कही थी।…
राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव 17 अप्रैल को, हरिवंश पर एनडीए ने फिर लगा सकती है दांव
राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव 17 अप्रैल को होगा। सत्तारूढ़ एनडीएस इस अहम पद के लिए एक बार फिर हरिवंश पर दांव लगाने की तैयारी में है। यह पद 9 अप्रैल को हरिवंश का कार्यकाल खत्म होने के बाद खाली हो गया था। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया और उन्होंने 10 अप्रैल को शपथ ली थी।
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर!
समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव दो दिनों तक राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपनी पार्टी के लिए सियासी संभावनाएं तलाशते नजर आए. अपने इस दौरे पर उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर सत्ताधारी बीजेपी पर जमकर सियासी तीर चलाए. हालांकि, अखिलेश के ये तीर बीजेपी से ज्यादा सहयोगी दल ‘कांग्रेस’ को चुभते हुए दिखे. बीजेपी ने तो सपा प्रमुख पर कोई खास पलटवार नहीं किया, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें इशारों-इशारों में अल्टीमेटम जरूर दे दिया. इससे पहले कि कांग्रेस के साथ मामला बिगड़ता और ‘इंडिया’ गठबंधन के रिश्तों…
यूपी में SIR पर सियासत, डिप्टी CM केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य SIR में भाजपा समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट में अधिक कटने के सवाल पर कहा कि इसका कारण तो चुनाव आयोग ही बता सकता है. भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों पर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सोच अभी भी उस दौर में अटकी है जब वे खुद सत्ता में थे और संस्थाओं का दुरुपयोग करते थे. उपमुख्यमंत्री शनिवार को आजमगढ़ में भारतीय जनता…
पप्पू यादव का बड़ा बयान, ‘शायद मोदी जी नीतीश जी को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है. इसे लेकर अब पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद नरेंद्र मोदी जी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे. अगर ऐसा हुआ तो बिहार उन्हें हमेशा याद रखेगा. पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मुख्यमंत्री नीतीश जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर प्रधानमंत्री…
यूपी में 25 हजार नौकरियों का मौका, 200 कंपनियां होंगी शामिल, सीएम योगी करेंगे रोजगार मेले का उद्घाटन
कौशल विकास मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मेले में करीब 200 कंपनियां हिस्सा लेंगी और लगभग 25 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में आईटीआई साकेत में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सहायक निदेशक कौशल विकास मिशन लखनऊ और मेरठ मंडल के नोडल अधिकारी आशीष कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल…
पंजाब : धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी का मामला, सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, सख्त सजा की तैयारी
पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर सियासत तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी सरकार ने 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून लाने की तैयारी है. सरकार का कहना है कि इस मुद्दे पर लंबे समय से सख्ती की मांग हो रही थी, जिसे अब कानून के जरिए लागू किया जाएगा. सरकार दरअसल 2008 में बने जगत गुरु गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2008 में संशोधन करने जा रही है. मौजूदा कानून में…
सपा के गढ़ में ओपी राजभर ने ठोकी ताल, संजय निषाद को किया दरकिनार!
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत हर रोज अपने नए रंग दिखा रही है, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबरों ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी थी. हालांकि, अब मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम लगाते…
क्या यूपी में फिर साथ आएंगे अखिलेश यादव और BSP सुप्रीमो?
उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार द्वारा छतरी लगाने के फैसले पर अब सियासत शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसते हुए कहा, “अब आप सोचिए 9 साल जिस सरकार ने जिस सरकार ने आरक्षण लूटा हो, हक मारा हो, वो अब बाबा साहेब की प्रतिमा पर छतरी लगाने जा रहे हैं.” सपा चीफ अखिलेश यादव ने यह बयान कानपुर में पत्रकारों से बातचीत में दिया. यहां उन्होंने बहुजन समाज पार्टी…
आईडीएफसी बैंक घोटाला: मंत्री अनिल विज ने दिया बयान, सीबीआई को सौंपा जाएगा मामला
ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आईडीएफसी बैंक में घोटाले पर गुरुवार को बयान दिया। उन्होंने कहा करीब 560 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इस घोटाले में कुछ लोग खा गए और अपने खातों में भी राशि डाल ली। सरकार इस मामले में आरोपियों को नहीं बख्शेगी। विज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले को सीबीआई सौंपा जाएगा। जब सीबीआई को मामला जाएगा तो मामले में शामिल सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। विज मीडिया कर्मियों द्वारा बैंक घोटालों को लेकर आज दो आईएएस अधिकारी…
दिल्ली : यमुना बाजार और वासुदेव घाटों का एलजी-सीएम ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि घाटों से संबंधित सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘घाटों की स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और चल रहे पुनर्जीवन कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों। गाद निकालने के काम मिशन मोड…
