26 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर लिए. इस अवसर पर ‘राष्ट्र निर्माण की तपपूर्ति’ नामक विशेष संग्रहणीय अंक का विमोचन मुंबई के प्रभादेवी स्थित रविंद्र नाट्यमंदिर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया. इस मौके पर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक निरंजन डावखरे, संजय कुटे और सुनील राणे उपस्थित थे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां गिनाई हैं.
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ”पीएम मोदी ने 12 वर्षों के कार्यकाल में यह साबित कर दिखाया है कि देश का स्वाभिमान जागृत करके व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है. सिर्फ अनुदानों पर निर्भर रहने की मानसिकता से बाहर निकालकर भारत को वैश्विक मंच पर सम्मानपूर्वक खड़ा करने का कार्य उन्होंने किया है. इतना ही नहीं, ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए देश को ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ की दिशा में ले जाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.”
