सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के अगले सीएम, जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

बिहार की सियासत में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जारी अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल जीतनराम मांझी ने इफ्तार पार्टी के दौरान संकेत दिया है कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं. जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें लगता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पसंद सम्राट चौधरी ही हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक पारदर्शी नेता हैं और यदि उन्होंने किसी को आगे बढ़ाने का मन बना लिया है, तो वह फैसला जरूर होता…

केरल में चुनावी जंग तेज: कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली सूची

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं और कुछ नए चेहरों को मैदान में उतारा है। सनी जोसेफ, वी.डी. सतीशन, चांडी ओमन, रमेश चेन्निथला, रम्या हरिदास और के. मुरलीधरन जैसे नेताओं को टिकट मिला है। कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि उम्मीदवारों का चयन स्थानीय समीकरण, संगठन की ताकत और जीत की संभावना को ध्यान में रखकर किया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि इन उम्मीदवारों के साथ वह केरल में मजबूत चुनावी लड़ाई…

नीतीश संभालेंगे फिर कमान या होगा बड़ा उलटफेर? CM कुर्सी के बाद JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अटकलें

बिहार की राजनीति में आजकल काफी उथल-पुथल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सबकुछ इतना आसाना नहीं है। सत्ता में बड़े फेरबदल की आहट के साथ ही जेडीयू में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। ये ऐसे समय में हो रहा है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की संभावनाएं प्रबल हैं। सीएम की कुर्सी छोड़ना भी तय है। जेडीयू की…

BJP सांसद रवि किशन बोले- ‘बंगाल में कई जगह मिनी पाकिस्तान

गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रवि किशन ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है. रवि किशन ने कहा कि, वहां की जनता विकास और योजनाओं का लाभ चाहती है यही वजह है कि इस बार दीदी जा रही हैं, ये निश्चित है. वहां भाजपा की सरकार बनेगी. गोरखपुर सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला तेज करते हुए कहा कि, “आप वहां जाएंगे तो बंगाल में…

यूपी : नरेश उत्तम बोले- भाजपा विपक्ष की आवाज दबा रही, सपा नहीं होने देगी लोकतंत्र कमजोर

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन भाजपा जानबूझकर विपक्ष की आवाज को अनसुना कर रही है। सपा ऐसे सामंतवादी और तानाशाही रवैये को सफल नहीं होने देगी। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों और आम जनता की समस्याओं से दूर है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और खरीद केंद्रों…

बदायूं HPCL हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, एसआईटी गठित

बदायूं के सैजनी स्थित एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए बरेली मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। यह एसआईटी पूरे मामले की गहनता से…

अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार, 13 मार्च को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर एक कार्यक्रम में बड़ी मांग की गई. इस कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में जब अपना संबोधन खत्म किया उसके बाद एक प्रस्ताव पास किया गया जिसमें कांशी राम को भारत रत्न देने की मांग की गई. इसी दौरान यह भी कहा गया कि राहुल जब भी पीएम बनेंगे तो ये काम होकर रहेगा.‘पेन…

निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान

बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं लेकिन उनके राज्यसभा जाने के बाद अगला सीएम कौन होगा यह चर्चा का विषय बना हुआ है. सियासी गलियारों में अलग-अलग नामों की चर्चा हो रही है. सम्राट चौधरी तक के नाम की शोर है. दूसरी ओर नीतीश कुमार के बेटे जो जेडीयू में शामिल हुए हैं उनको लेकर भी मांग हो रही है कि उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया जाए. इस बीच जेडीयू नेता ने बड़ा बयान दिया है. बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने जेडीयू नेता निशांत कुमार के सीएम बनने…

सीएम ममता बनर्जी की हुंकार: धरने के दूसरे दिन कहा- दिल्ली की सरकार दया पर टिकी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने धरना कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा दबाव बनाया गया तो वह दिल्ली की सरकार भी गिरा सकती हैं। उन्होंने कहा, मैं जानती हूं चंद्रबाबू नायडू की दया पर तुम्हारी सरकार बनी हुई है। कोलकाता में जारी धरना मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि बंगाल की जनता को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “वोट काटकर बंगाल…

पटना:नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, सुशासन और विकास के अनुभव से सदन को मिलेगी मजबूती

पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मार्च 2026 बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सदस्य के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन के साथ ही राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। समर्थकों और सहयोगी दलों ने इसे बिहार की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। बीते दो दशकों में मुख्यमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व में बिहार ने प्रशासनिक सुधार, बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य…

हिमाचल : राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर आनंद शर्मा का बड़ा बयान

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर अपना नाम नहीं दिए जाने पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पहली बार बयान दिया है। गुरुवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में आनंद शर्मा ने कहा,’ मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं निराश हूं, लेकिन स्वाभिमान राजनीति में बहुत महंगा होता है। सच बोलना अक्सर जुर्म माना जाता है… जो लोग फैसला लेते हैं, उनके पास अथॉरिटी होती है और सिर्फ वही स्पष्ट कर सकते हैं। दशकों से राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात रही…

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा से इस चेहरे को मैदान में उतारा

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनावों के लिए छत्तीसगढ़ और हरियाणा से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने हरियाणा से संजय भाटिया को मैदान में उतारा है. संजय भाटिया, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में करनाल निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के सांसद भी थे. उन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी संभाली. कहा जाता है कि भाटिया मनोहर लाल खट्टर के वफादार हैं. भाटिया 2019 में करनाल से रिकॉर्ड अंतर से लोकसभा के लिए चुने गए थे. साल 2024 में, उन्होंने केंद्रीय मंत्री खट्टर…

उत्तराखंड : धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर हरिद्वार में बड़े पैमाने पर होगा कार्यक्रम, पहुंचेंगे अमित शाह

उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर हरिद्वार में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन बड़े पैमाने पर होने जा रहा है। 7 मार्च को आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे। हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद तैयारी का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत तमाम भाजपा नेता और अधिकारियों की फौज मौजूद रही।

गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान… ऐसे शब्दों को हटा दें तो BJP मर जाएगी’, किसने कह दी ये बड़ी बात?

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता ने बीजेपी पर हमला किया है. पार्टी के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने मंगलवार (24 फरवरी, 2026) कहा कि गाय, टोपी, टीका, हिंदुस्तान-पाकिस्तान और कब्रिस्तान जैसे शब्दों को अगर बीजेपी के शब्दकोश से हटा दीजिए तो बिना पानी के जिस तरह मछली तड़पकर मर जाएगी उसी तरह बीजेपी मर जाएगी. वे विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. दूसरी ओर अख्तरुल ईमान ने केंद्रीय गृह मंत्री के बिहार दौरे को लेकर कहा, “मैं कह रहा हूं कि गृह मंत्री हैं……

बीजेपी अब नए कलेवर में, प्रशिक्षण के बाद ‘भगवा रंग’ होगा और गाढ़ा, बनारस से मिला जीत का ‘मंत्र’

पटना: बिहार भाजपा अब खुद को नए कलेवर के साथ अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचना चाहती है। इस नए कलेवर में छुपा है राजनीति का नया पाठ। ‘विशुद्ध भगवाकरण’ की ओर बढ़ चली भाजपा ने इसके लिए कार्यक्रम की तर्ज पर जोर-शोर से तैयारी का आगाज भी कर दिया। इस कार्यक्रम का नाम था पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान। बनारस में आयोजित इस प्रशिक्षण अभियान में बिहार, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कई नामचीन नेताओं ने भागीदारी की। साथ ही यह संकल्प भी लिया कि अपने-अपने प्रदेश में प्रशिक्षण के…

वेस्ट बंगाल : टीएमसी में शामिल हुए भाजपा विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला शुरु हो गया है। भाजपा से अलग हुए विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बिष्णु कुर्सियांग से पहली बार विधायक बने हैं। वह कोलकाता में पार्टी के हेडक्वार्टर में टीएमसी में शामिल हुए। शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु और उद्योग मंत्री शशि पांजा ने पार्टी में उनका स्वागत किया।पीएम मोदी के ‘मानव’ विजन पर कांग्रेस का तंज, जयराम रमेश बोले- इसका कोई इलाज नहीं

पीएम मोदी के ‘मानव’ विजन पर कांग्रेस का तंज, जयराम रमेश बोले- इसका कोई इलाज नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास के लिए ‘मानव’ विजन की बात कही। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा, “इस (ए) क्रोनिम (आई) इंफेक्शन का कोई इलाज नहीं है।” उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा “प्रधानमंत्री ने एआई के लिए अपना मानव विजन पेश किया है। इस (ए)क्रोनिम (आई)इंफेक्शन का कोई इलाज नहीं है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मानव-केंद्रित दृष्टिकोण और संप्रभुता और समावेशिता पर जोर देने के साथ तेजी से उभरती प्रौद्योगिकी के उपयोग के…

यूपी में संगठन को मजबूत कर रही AIMIM, 1 करोड़ कार्यकर्ताओं का दावा, सपा-कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन!

उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है. पार्टी की तरफ से दावा किया गया है कि प्रदेश में अब तक 1 करोड़ कार्यकर्ता उसके हो चुके हैं. इस दावे से सपा और कांग्रेस के खेमे में टेंशन बढ़ती नजर आ रही है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पूर्वांचल के अध्यक्ष इशरार अहमद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 6 महीने में 24 लाख मुस्लिम पार्टी से जुड़े हैं. यूपी में AIMIM की…

केरल चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, रमेश चेन्निथला चुनाव समिति के अध्यक्ष, शशि थरूर को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कैंपेन कमेटी और मैनिफेस्टो कमेटी बनाने के प्रस्ताव को तुरंत प्रभाव से मंजूरी दे दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अभियान समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी रमेश चेन्निथला को दी है। वहीं डॉ. शशि थरूर को सह-अध्यक्ष बनाया है, शफी परम्बिल को संयोजक, हिबी ईडन, रोजी एम जॉन, सी.आर. महेश, मैथ्यू कुझालनादन, राम्या हरिदास, एम. लिजू, दीप्ति मैरी वर्गीस समिति की सदस्य बनाई गई हैं। घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष का प्रभार बेनी बेहनन और कोडिक्कुन्निल…

नीतीश सरकार में बिहार में 44 हजार शिक्षकों की होगी बंपर बहाली?

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के तहत राज्य में तीन चरणों में शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है. अब टीआरई-4 के तहत बहाली होनी है. इसके लिए काफी महीनों से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे. अब ये इंतजार खत्म होने वाला है. शिक्षकों की बहाली के लिए अगले महीने (मार्च) बीपीएससी की ओर से विज्ञापन निकाला जाएगा. इसकी तैयारी पूरी हो गई है. गुरुवार (05 फरवरी, 2026) को जेडीयू के एक्स हैंडल से इसकी जानकारी दी गई. पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी गई कि राज्य में शिक्षा के…