सम्यक पार्टी: भविष्य की लोकतांत्रिक राजनीति की नई आशा

लखनऊ, 10 मई, 2026। सम्यक पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज लखनऊ में सम्पन्न हुई। यह बैठक केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य के लोकतांत्रिक भारत की नींव रखने वाली एक दूरदर्शी पहल साबित हुई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार से आए राष्ट्रीय पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, जमीनी मजबूती और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा की। बैठक का केंद्र बिंदु पार्टी को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक लोकतांत्रिक ढंग से मजबूत बनाने की रणनीति रहा। सम्यक पार्टी का मानना है कि सच्चा लोकतंत्र तब तक अधूरा है, जब तक संगठन की हर इकाई में हर कार्यकर्ता की आवाज सुनी न जाए। यही कारण है कि पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित हर पद पर नियमित बदलाव का प्रावधान किया गया है, जो भारतीय राजनीति में एक नया और स्वस्थ परिपाटी स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “सम्यक पार्टी का लक्ष्य सकारात्मक राजनीति और विकास-केंद्रित एजेंडे के साथ जनता के बीच जाना है। हम जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, समता, समानता और भ्रातृत्व के मुद्दों पर काम करेंगे। मजबूत संगठन और स्पष्ट विजन के साथ हम 2027 के उत्तर प्रदेश और 2028 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगी।” पार्टी का विमर्श स्पष्ट रूप से भविष्योन्मुखी है। यह न केवल वर्तमान की समस्याओं का समाधान चाहती है, बल्कि एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहती है जहाँ: हर युवा को सम्मानजनक रोजगार मिले, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ हर गांव-कस्बे तक पहुँचें,
सामाजिक समता और आर्थिक समानता वास्तविकता बने, और राजनीति सेवा का माध्यम बने, न कि सत्ता का साधन।

बैठक में 2027 के उत्तर प्रदेश और 2028 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। नेताओं ने जोर दिया कि पार्टी नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर, जनसंपर्क अभियान चलाकर और स्थानीय मुद्दों को केन्द्र में रखकर इन राज्यों में मजबूत आधार बनाएगी। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की और पार्टी की नीतियों को और अधिक जन-उन्मुख बनाने के सुझाव दिए। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब सम्यक पार्टी पूरे देश में अपने संगठनात्मक विस्तार पर लगातार कार्यरत है। बैठक के समापन पर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह झलक रहा था। आगामी दिनों में पार्टी विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों, बूथ स्तर की बैठकें और मुद्दा-आधारित अभियानों के माध्यम से अपनी गतिविधियाँ तेज करेगी। सम्यक पार्टी न केवल एक नई राजनीतिक ताकत है, बल्कि भविष्य के लोकतांत्रिक, समावेशी और प्रगतिशील भारत का एक जीवंत विमर्श है।