बरेली – ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के अकाउंटेंट की मुख्य विकास अधिकारी से की गई शिकायत

आँवला – आँवला तहसील के विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने एक शिकायती पत्र मुख्य विकास अधिकारी को देकर अवगत कराया है कि उनके ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद में अकाउंटेंट के पद पर तैनात सुनील सक्सेना की कार्य प्रणाली ठीक नहीं है, वह किसी भी कार्य को समय पर नहीं करते हैं तथा हर कार्य को टालते रहते हैं। जिससे ब्लॉक के विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही वेद प्रकाश यादव ने बताया कि वह 18 फरवरी 2020 को ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हो…

मैनपुरी: जिले में और मिले कोविड -19 संक्रमित

6 अगस्त को मैनपुरी जिले मे 44 कोविड 19 संक्रमित केस और मिले है। लिहाजा जिले मे कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या का आंकड़ा भी 838 तक पहुंच गया है। मिले केसों में शहर में आवास विकास में एक व 38 पुलिस लाइन के रंगरूट, घिरोर में एक कस्वा में व एक नगला प्राणनाथ में, करहल कस्वा में किशनी चौराहे पर दो, कुर्रा थाने का एक सिपाही कोविड 19 संक्रमित मिला है।

ब्रेकिंग न्यूज़ इटावा -गंग नहर में शव को मिलने पर ग्रामीणों में मचा हड़कंप

इटावा –इटावा सैफ़ई थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहिन नहर पुल के पास लोहिया गंग नहर में पानी में बहते जा रहे शव को मिलने पर ग्रामीणों में मचा हड़कंप।मृतक के शरीर पर नीली रंग की शर्ट व कच्छा पहने हुए है उम्र लगभग 40 वर्ष गाँव बालों की सूचना पर पुलिस ने निकलवाया शव।मृतक की हालत देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर उसे नहर में फैंका गया हो।सैफ़ई पुलिस मौके पर। रिपोर्ट:राहुल शाक्य इटावा

फर्रुखाबाद: जनपद में सकुशल बीएड प्रवेश परीक्षा सम्पन कराने हेतु जिलाधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह ने की समीक्षा बैठक

फर्रुखाबाद: कोविड— 19 के ​दृष्टिगत सभी केन्दों में सोशल डिस्टेसिंग का कराया जाए पालन/सभी कर्मचारी एवं परीक्षार्थी मास्क लगाकर करे केन्द्रों में प्रवेश। परीक्षा केन्दों में बनाए जाए कोविड हेल्प डेस्क। सभी केन्द्र व्यवस्थापक शासन की मंशा/सकारात्मक मंशा के अनुसार कराए प्रवेश परीक्षा। परीक्षा के दौरान पाई गई गड़बड़ी तो होगी एनएसए की कार्यवाही।फर्रुखाबाद से ब्यूरो चीफ अखिल शाक्य द दस्तक 24

बरेली-बिजामऊ में शराब की भट्टी हटवाने के लिए साध समाज ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

नवाबगंज के थाना हाफिजगंज के ग्राम बीजामऊ में शराब की भट्टी खोले जाने से साध/ सतनामी समाज में भारी रोष व्याप्त है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के बरेली तहसील नवाबगंज का बीजामऊ ग्राम साध / सतनामी समाज इकलौता गांव है। इस समाज के लोगों का अपना अलग ही इतिहास है यह लोग अहिंसा तथा शुद्ध शाकाहार में विश्वास रखते हैं यहां तक की गांव में किसी को न तो मछली मारने और जानवरों का शिकार करने की अनुमति नहीं है, गांव की दुकानों पर नशे की चीजें भी बेचना…

बरेली-: सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झूलती मिली, हत्या की आशंका

बरेली-:-जनपद बरेली के थाना देवरनिया क्षेत्र के एक गांव में परिजनों द्वारा विवाहित महिला की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. जिसकी पुलिस जांच कर रही है. दरअसल मृतक महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर मे बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग बीस वर्ष पूर्व नन्हेलाल पुत्र छोटेलाल निवासी खडा रामनगर के साथ हुई थी . शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसकी बहन को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा था और कल रात किसी समय उसकी बहन नन्ही देवी…

बरेली :अयोध्या मंदिर निर्माण की खुशी में ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव का माहौल

आँवला – पांच सदी तक चले राम मंदिर निर्माण के आंदोलन के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम की धरा ने धर्म कभी नहीं छोड़ा रामभक्तो के बलिदानी संघर्ष के पीछे भरोसे की बह नींव थी कि एक न एक दिन रामलला का भव्य मंदिर बनेगा और उसमे रामलला विराजेंगे…और वह दिन आ गया। वही नगर वासियों और ग्राम वासियों ने अपने अपने घरों में कम से कम 5 दीपक जलाकर भगवान श्री राम का भजन और पूजन किया इस अवसर पर शौर्य शर्मा फतेहपुर समसोई, नितिन पाठक जिला सयोंजक आईटी विभाग आँँवला,शुभम…

बरेली – अयोध्या में हुए 5 अगस्त को भूमि पूजन की खुशी शहर से लेकर देहात तक नजर आई

आँवला – आँवला नगर क्षेत्र में घर-घर दीपक जले और छोडी गई आतिशबाजी किया गया पूजापाठ जमकर मनाई रामलला के भूमिपूजन की खुशी अयोध्या में श्रीरामलला भूमिपूजन के ऐतिहासिक क्षणों पर सभी ने जमकर अतिशबाजी छोडी व पटाखे जलाए नगर के मोहल्ला घेर सिताब राय स्थित हृदेश्वरनाथ मंदिर पर चेयरमैन संजीव सक्सेना, विधायक धर्मपाल सिंह, यशवंत सिंह, श्रीपाल लोधी सहित आदि कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सुंदरकाण्ड का पाठ किया वहीं नगर के शिवमंदिर शास्त्री गली, सिद्धस्थली पूरैना, गंज त्रिपोलिया सहित विभिन्न मंदिरों पर लोगों ने राम…

पीलीभीत /पूरनपुर : मेघवियों को विधायक बाबूराम पासवान ने किया सम्मानित

पीलीभीत /पूरनपुर : आज विधायक बाबूराम पासवान ने पूरनपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कक्षा व विषय अध्यापकों को भी पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री हर्ष गुप्ता जी, प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा जी और लक्ष्य डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर श्री रवि गुप्ता जी सहित कई आचार्य भी मौजूद रहे। विधायक श्री पासवान ने अपने संबोधन मे विद्यार्थियों को और अधिक मेहनत से पढ़ाई करने को कहा। लॉक डाउन में…

शाहगंज(जौनपुर): बिजली कटौती परेशान ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री को भेजा शिकायती पत्र

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के बड़ागांव के ग्रामवासियों ने लो वोल्टेज एवं अघोषित बिजली कटौती से क्षुब्ध होकर उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को शिकायती पत्र भेजकर समस्या से निजात पाने के लिए अपील की है।बता दें कि बड़ागांव में तीन महीने से लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती का ग्रामीण दंश झेल रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली की समस्या से किसान, छात्र-छात्राएं एवं व्यापारी खासा परेशान हैं। जहां एक तरफ बिजली के अभाव में धान की फसल सूखने की कगार पर है वहीं छात्र छात्राएं आनलाइन क्लासेज नही कर पा रहे…

शाहगंज(जौनपुर): जमीनी विवाद में मारपीट ,चार घायल

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गांव में जमीनी विवाद में दंबगो ने एक पक्ष के चार लोगों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया ।बीबीगंज चौकी क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीनी विवाद में बुधवार को दंबगो ने गांव के 30 वर्षीय राजेश कुमार 28 वर्षीय रमेश कुमार पुत्रगण रामकिशोर 25 वर्षीय सोनम पत्नी रमेश कुमार व 60 वर्षीय रामकिशोर को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय…

कोरबा: न्यू कोरबा हॉस्पिटल का तीसरा फ्लोर सील, ग्यारह डाॅक्टरों सहित 50 से अधिक मेडिकल स्टाफ होंगे होम क्वारेंटाइन

कोरबा। उरगा के समीप देवलापाट निवासी साठ वर्षीय कोरोना पाॅजिटिव मरीज के कोसाबाड़ी स्थित न्यू कोरबा अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि पर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर अस्पताल का तीसरा फ्लोर सेनेटाइज कर सील कर दिया गया है। रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कोरबा के साठ वर्षीय व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। व्यक्ति की सम्पर्क हिस्ट्री खंगालने पर पहले ईलाज के उसके न्यू कोरबा अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली थी।  जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्रीमती कौशल ने व्यक्ति के सम्पर्क में…

कोरबा:व्यापारी संघ ने राजस्व मंत्री से की मुलाकात, दुकान संचालन के समय में परिवर्तन की मांग की

कोरबा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री को बताया की दुकान के संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुबह 6:00 से 10:00 तक का जो समय तय किया गया है उससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है ।व्यापारियों की समस्याओं से अवगत होने के पश्चात राजस्व मंत्री ने जिलाधीश से चर्चा कर दुकान संचालन के लिए समय में परिवर्तन करने का निर्देश दिया ।व्यापारियों को आशा है कि राजस्व मंत्री के हस्तक्षेप के पश्चात उनकी समस्या का निदान…

कोरबा: ठेला लगाने वाला वृद्ध निकला कोरोना पॉजिटिव

कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवला पाठ का एक वृद्ध कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिसके बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वृद्ध की हालत अत्यंत अत्यंत खराब है। उसे कोविड-19 अस्पताल दाखिल कराने की तैयरी की जा रही है।इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि ग्राम देवला पाठ का 60 वर्षीय वृद्ध गांव में ही बिस्किट का ठेला लगाता था। 

कोरबा : नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम खरहरी में निवास करने वाले दो मासूम बच्चे गांव के समीप स्थित नहर में दोपहर को नहाने गए थे जहां नहाने के दौरान दोनों बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई। दोनों बच्चों के डूबने की सूचना पाते ही ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला गया।दोनों बच्चों की मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया है।सूचना मिलने पर देर शाम को पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)

कोरबा : 6 अगस्त के बाद नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन ?

कोरबा। कलेक्टर किरण कौशल ने चेंबर आफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि कोरबा में 6 अगस्त के बाद लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा।लॉकडाउन नियमों के तहत बाज़ार को खोलने की अनुमति दी जाएगी।  मालूम हो की चेम्बर ने सुभाष चौक से रैली निकल कर कलेक्टर से मिलकर अपनी बात कही थी । बताया जाता है कि कलेक्टर ने चेम्बर को यह आश्वासन दिया है । कोरोना वायरस के कारण दो सप्ताह का लाकडाउन शहरी क्षेत्र में लगाया गया है। इस दौरान कुछ ही दुकानें खुल रहीं । ग्रामीण…

पीलीभीत : थाना सुनगढ़ी में दो लोगो को शराब बनाते हूए पकडा गया

जिला आबकारी अधिकारी महोदय पीलीभीत के आदेश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम शैलेन्द्र कुमार, आबकारी सिपाही सन्दीप यादव थाना कोतवाली सुनगढी व थाना कोतवाली न्यूरिया पुलिस के सहयोग से सुनगढी थाना क्षेत्र के गावो नावगवा पकडिया मे शराब की छापेमारी करके दो लोगो को शराब बनाते हूए पकडा गया. जिनके नाम बब्लू पुत्र पंचम निवासी नावगवा पकडिया, सुनील कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी नावगवा पकडिया थाना सुनगढी है । रिपोर्ट वीके यादव पीलीभीत मो0 9457679893

मैनपुरी: कस्बे के सभी दुकानदारों का किया जा रहा है टेस्ट

मैनपुरी के कस्बा आलीपुरखेड़ा में जिलाधिकारी के आदेश से सभी दुकानदारों का स्वास्थ् विभाग की टीम दुआरा कोरोना टेस्ट किया जा रहा . कस्बे में लगभग 500 के आसपास दुकाने है. कल दिनांक 04/08/2020 को कस्बे के लगभग 100 दुकानदारों के टेस्ट हुये. जिसमे सभी मे अपनी इच्छा से जाँच कराई है. अभी सभी दुकानदारों की जाँच नही हो पाई है .अतः इसलिये आज भी कस्बे में स्वास्थ विभाग की टीम दुआरा कोरोना की जाँच की जायेगी .

कुसमुण्डा/कोरबा: हादसे में घायल भाई ठीक होने गया था अस्पताल, घर वापस आया शव, त्यौहार बदला मातम में…

कुसमुण्डा – हादसे में घायल भाई ठीक होने गया था अस्पताल, घर वापस आया शव, रोते-बिलखते बहनों ने भाई के शव पर चढ़ाई राखी., त्यौहार बदला मातम में. भाई-बहन के प्रेम का पर्व,एक दूसरे की रक्षा करने का पर्व,खुशियों का पर्व क्या हो जब मातम में बदल जाये। इससे दुःखद कुछ नही। 4 दिन पहले 30 जुलाई की तड़के सुबह गेवरा खदान में कार्य के दौरान हुए हादसे में मुकेश दिवाकर गम्भीर रूप से घायल हो गए थे, उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुई उन्हें आनन फ़ानन में कोरबा अस्पताल…

कोरबा:दो बाइक की आमने- सामने भिड़ंत, चालक की मौत

कोरबा। दो बाइक की आपस में टक्कर हो जाने के कारण एक बाइक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना हरदीबाजार उप पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम रलिया के नर्सरी के पास हुई। तरदा की तरफ से उमेन्दराम पटेल 35 वर्ष अपनी मोटरसाइकल CG12AN8433 से अपनी पत्नी एवं पुत्री को लेकर पत्नी के मायके ग्राम नोनबिर्रा जा रहे थे। इसी बीच हरदीबाजार से रलिया की ओर आ रही मोटरसाइकिल सीजी11AM5197 से सुरेन्द्र पटेल व ललित पटेल ने लापरवाही पूर्वक शराब के नशे में ठोकर मार दिया। इससे उमेन्द्रराम पटेल की मौके पर ही…