पीलीभीत: भीषण गर्मी में युवा नहरों में मौत की छलांग लगा रहे हैं ।इस समय रौद्र रूप में बह रही नदियों में युवा गर्मी से निजात पाने के लिए स्टंट कर रहे हैं जो खतरनाक साबित हो रहा है। मामला कलीनगर तहसील का है जहां एक और बरसात के दिनों में नदिया अपने उफान पर हैं। वही यहां पर बहने वाली शारदा नहर में 10 साल से लेकर बड़े लड़के तक इस नहर में मौत की छलांग लगा रहे हैं । नदी में छलांग लगाते बच्चों व युवकों का वीडियो…
Category: रुझान
पीलीभीत : तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर में निकला कोरोना पॉजिटिव
कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम धरमंगदपुर में निकला कोरोना पॉजिटिव. नीलम का 20 दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था. पूरनपुर के डॉक्टरों ने नीलम को पीलीभीत रेफर कर दिया था. नीलम एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी .भर्ती 20 दिन बाद छुट्टी से 2 दिन पहले डॉक्टर ने नीलम की कोरोना की जांच कराई. नीलम की कोरोना पोजटिव निकली .
शाहगंज(जौनपुर): जल निकासी विवाद में पुलिस ने किया ग्यारह लोगों का चालान
शाहगंज(जौनपुर) : नाली विवाद को लेकर नगर से सटे खरौना गांव में शनिवार को दो वर्गों के बीच आमने-सामने आने व बाद ईट पत्थर चलने की घटना में कोतवाली पुलिस ने ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर शान्ति भंग में चालान न्यायालय भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उप मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने सबकी जमानत याचिका खारिज करके जेल भेज दिया।बताते चले नगर से सटे खरौना गांव स्थित ऐतिहासिक बारादरी के पीछे पोखरे में जल निकासी के विवाद को लेकर शनिवार की दोपहर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न…
पटना: शोषित समाज दल का 48 वां स्थापना दिवस संपन्न
शोषित समाज दल का 48 वां स्थापना दिवस पूरे देश भर में सोल्लास मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पटना स्थित दल के केन्द्रीय कार्यालय में मनाया गया जिसमें दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनी राम शास्त्री ने कहा कि शोषित समाज दल की स्थापना 7 अगस्त 1972 को समाज दल के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री रामस्वरूप वर्मा , शोषित दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री जगदेव प्रसाद तथा रिपब्लिकन पार्टी औफ इंडिया के कश्यप जी ने अपनी अपनी पार्टी का विलय करके किया था। देश में…
शाहगंज(जौनपुर): तालाब को लेकर दो पक्षों में विवाद जमकर चले ईंट पत्थर,दरोगा सहित कई घायल
शाहगंज(जौनपुर) : नगर के मुहल्ला इराकियाना स्थित बारादरी के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब तालाब के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए।और जमकर ईंट पत्थर चले ।जिसमे दरोगा सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है।बताया जाता है की नगर के बारादरी के पीछे स्थित तालाब के किनारे किनारे एक माह पूर्व एक पक्ष ने कटीले तारों से तालाब की घेरेबंदी कर दी।उस समय तो सब कुछ ठीक ठाक रहा।मगर आज शनिवार की दोपहर दूसरे पक्ष द्वारा तालाब में घरों और नालियों का…
पीलीभीत : एन0 टी0 जन0 टेस्ट के बाद चौकी इंचार्ज की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
पीलीभीत थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शहागढ़ के चौकी इंचार्ज सतवंत सिंह व हेड कांस्टेबल रमाकांत कांस्टेबल प्रवेश कुमार कॉन्स्टेबल मोनू कुमार व कांस्टेबल प्रशांत कुमार ने ई एन0 टी0 जन0टेस्ट सीएचसी माधोटांडा में जांच टेस्ट कराया .टेस्ट में कांस्टेबल रमाकांत प्रवेश कुमार, मोनू कुमार व प्रशांत कुमार की रिपोर्ट नेगेटिव आई और चौकी इंचार्ज सतवंत सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. चौकी इंचार्ज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से शाहगढ़ पुलिस चौकी को अच्छी तरह सैनिटाइजर कराया गया और चौकी इंचार्ज सतवंत सिंह ने पुलिस चौकी के एक कमरे में अपने…
मैनपुरी : ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर माँ और पुत्री की मौके पर दर्दनाक मौत
थाना क्षेत्र भोगांव के ग्राम कमलपुर निवासी शैलेष पुत्र अमरपाल निवासी कमल पुरजो अपनी पत्नी मीना(30)और बेटी दीक्षा (12) वर्ष और बेटा दिव्यांशु (10) वर्ष जो आलीपुर खेड़ा से घर जा कमलपुर जा रहे थे।आलीपुर खेड़ा में अंबेडकर पार्क के सामने पड़ी मोहरम पर बाइक चढ़ने से फिसल गई, जिससे बाइक सवार शैलेश और उसका पुत्र जो बाईं ओर पड़ी मोहरम पर जा गिरे,और पत्नी और उसकी पुत्री दायीं ओर गिर कर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर गिर गये, जिससे उनके सिर पर पहिया चढ़ने से पत्नी और पुत्री…
मैनपुरी : जिले में कोरोना का कहर जारी
जिले में कोविड 19 का कहर जारी है। लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। 8 अगस्त को मैनपुरी जिले मे 26 कोविड 19 संक्रमित केस और मिले है। लिहाजा जिले मे कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी 886 तक पहुंच गया है। आज मिले केसों में शहर में सत्रह, करहल में पांच, घिरोर के उसनीधा में दो, बेबर के करुआमई में एक, ग्राम तिन्डॉली में एक कोरोना पॉज़िटिव शामिल हैं। जिले में अब तक 16 की (14 की सैफई मेडीकल कॉलेज व एक की कन्नौज मेडीकल कॉलेज में,…
पीलीभीत: स्वरोजगार प्रदान करने हेतु लाभार्थियों को वितरित किए ऋण स्वीकृति पत्र
.पीलीभीत सूचना विभाग द्वारा 7 अगस्त 2020 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ऑनलाइन स्वरोजगार संगम कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु ऑनलाइन ऋण वितरण किया गया. जिलाधिकारी द्वारा ऋण वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत अतर खान इनवर्टर , बैटरी योजना निर्माण संबंधी रोजगार करने हेतु रुपए 225000 ,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत सुरेंद्र पाल को चप्पल निर्माण हेतु ₹600000 ,अखिलेश कुमार को एलईडी लाइट सोलर पैनल संबंधित रोजगार प्रदान करने हेतु 1000000 रुपए, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना…
फर्रुखाबाद : स्कूल की प्रधानाचार्य निलंबित
कायमगंज : जांच में मिलीं अनियमितताओं के चलते कायमगंज ब्लाक के गांव लखनपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में वह ब्लाक संसाधन केंद्र से संबद्ध रहेंगी। खंड शिक्षा अधिकारी बेगीश गोयल की सूचनानुसार एडी (बेसिक शिक्षा) के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के क्रम में कायमगंज विकास खंड के गांव लखनपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में पाया गया कि वहां बिजली की फिटिग खुली कराई गई, विद्युत बिल की धनराशि का उपयोग विद्युतीकरण में कर लिया…
पीलीभीत : जन अधिकार पार्टी के बैठक हुई सम्पन्न
पीलीभीत जनपद की तहसील पूरनपुर के गाँव फत्तेपुर मे आज जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया . जिसकी अध्यक्षता लाला राम बर्मा ने की . यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशो के अनुसार सरकार में बढ़ रही डीजल पेट्रोल की महगाई, छोटे ब मझोले किसानों का बिजली बिल माफ़ी, औधोगिकरण जैसे मुद्दे शामिल रहे. बैठक में रामेश्वर दयाल कुशवाहा, विजय कुशवाहा ,जितेन्द्र कुमार वर्मा , बृज पाल सिंह , रामेश्वर दयाल , बृजेश बर्मा, बिपिन विश्व कर्मा ,आदि कर्येकर्ताओं उपस्थित रहे.…
पीलीभीत : मानसिक रूप से विक्षिप्त अज्ञात कारण से अधेड़ की हुई मौत
खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम कम्मरपुर हरिजन बस्ती के बगल बंशराज पुत्र राम लवट निषाद उम्र लगभग 55 वर्ष मृत अवस्था में पड़े थे. सुबह ग्रामीणो की नजर पड़ी तो परिवार वाले को सूचना दिए .परिवार के लोग बॉडी घर लेके चले गए. किसी अनहोनी होने की आशंका से परिवार वालों ने 112 नंबर पर सूचना दिए .मौके पर पुलिस आई और पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है. ग्रामीणों द्वारा दबी जीभ से तरह-तरह की बातें करते नजर आए. थानाध्यक्ष खुटहन जगदीश कुशवाहा ने पत्रकारों से वार्ता करते…
जौनपुर:- भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी ने भारतीय जनता पार्टी के 24 मंडलों में शेष पदाधिकारियों की घोषणा की।
जौनपुर:- भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी ने भारतीय जनता पार्टी के 24 मंडलों में शेष पदाधिकारियों की घोषणा की है उक्त घोषणा पूर्व में घोषित मंडल पदाधिकारियों के साथ जोड़ ली जाएगी और अब प्रत्येक मंडल में पदाधिकारियों की सूची पूर्ण हो गई है , जिसमे 53 मण्डल उपाध्यक्ष, 11 मण्डल महामंत्री, 56 मण्डल मंत्री और 14 कोषाध्यक्ष घोषित किये गये जो मण्डल वार निम्नवत है। मण्डल उपाध्यक्ष बदलापुर मण्डल से रामकृपाल विन्द, धनियामऊ मण्डल से सुशील सिंह, विपिन चतुर्वेदी, सिंगरामऊ मण्डल से ज्ञानेंद्र…
जौनपुर, बदलापुर:-छात्र संगठन- ए आई डी एस ओ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रतीक प्रतियां जला कर विरोध किया और आनलाईन परिचर्चा आयोजित की।
जौनपुर,बदलापुर:- छात्र संगठन- ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की अखिल भारतीय कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ 2 से 8 अगस्त 2020 को देशव्यापी विरोध सप्ताह मनाने के क्रम में आज दिनांक 8 अगस्त 2020 को भी जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में एआईडीएसओ छात्र संगठन की तरफ से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ आनलाईन विरोध स्वरूप जगह जगह शिक्षा विरोधी नीतियों की प्रतीक प्रतियां जलाई गई और ऑनलाइन परिचर्चा भी आयोजित की गई।इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष- दिलीप कुमार ने कहा कि, राष्ट्रीय…
कोरबा/हरदीबाजार: रफ्तार से फिर टूटा कहर
कोरबा: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला फिलहाल थमने का नाम नही ले रहा. जानकारी के मुताबिक कुछ देर पहले हरदीबाजार चौकी अंतर्गत डिंडोलभांठा के शासकीय स्कूल के सामने दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोगो को गंभीर हालत में अस्पताल रवाना किया गया है.
शाहगंज(जौनपुर): मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत
शाहगंज(जौनपुर): परिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी इंद्राज गौतम (40) का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज युवक ने वाराणसी फैजाबाद रेलखंड स्थित बिलवाई रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। शाहगंज से फैजाबाद की ओर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के सामने…
पीलीभीत : थाना न्यूरिया में कोरोना संक्रमण ने दी दस्तक
पीलीभीत : थाना न्यूरिया मे कोरोना ने दी दस्तक दो सिपाही की आई रिपोर्ट पाजिटिव जनपद के मुसाफिरखाना में पुलिस कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया क्षेत्रवासियों में पुलिस थाने के सिपाही के करोना पुष्टि होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई । जिससे क्षेत्र वासियों में संक्रमण बढ़ने का भय बढ़ गया है कोरोना रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद थाना परिसर को सील किया गया है । आसपास की क्षेत्र को सनेटाइज कराने का कार्य किया जा रहा…
मैनपुरी: विवाहिता ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त
मैनपुरी : मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताणित किये जाने का लगाया आरोप। लगभग 9 वर्ष पूर्व कोतवाली मैनपुरी के आश्रम रोड बसंत विहार कालौनी निवासी रवि पुत्र शिवराज के साथ हुआ था मृतिका शिवानी चौहान का विवाह। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शिवानी को करते थे परेशान। मृतिका के परिजनों ने ससुरालीजन के खिलाफ दी तहरीर। मृतिका के भाई विवेक कहना जब वह रक्षाबंधन को अपनी बहन को लेने गया था तो…
सीतापुर : प्रोफ़ेसर जितेन्द्र चौहान बने सम्यक पार्टी के प्रदेश महासचिव
सीतापुर जनपद के रहने वाले प्रोफ़ेसर जितेन्द्र सिंह चौहान को सम्यक पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में महासचिव नियुक्त किया गया है। श्री जितेन्द्र चौहान वर्तमान समय में हरदोई के परास्नातक महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह मूलतः देवरिया जिले के रहने वाले हैं| वह काफी समय से सामाजिक कार्यों में संलग्न हैं और एक कुशल वक्ता, अच्छे संगठनकर्ता और अनुशासित व्यक्ति हैं। श्री चौहान ने बताया कि सम्यक पार्टी की लोकतांत्रिक विचारधारा के कारण इस पार्टी से जुड़े हैं| श्री चौहान को पार्टी की…
शाहगंज(जौनपुर): शाखा प्रबन्धक समेत आठ मिले कोरोना पॉजिटिव
शाहगंज(जौनपुर) : स्थानीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज व बीबीगंज में कुल आठ लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। बीबीगंज बाजार में एक संक्रमित महिला के परिजन के किराने की दुकान खोलने की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने हिदायत देकर दुकान बंद करायी।गुरुवार को स्थानीय चिकित्सालय में कुल 34 लोगों की जांच एंटीजन रैपिड किट द्वारा की गई जिसमें एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक व तीन कर्मचारी संक्रमित मिले। पुरानी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल का एक कर्मचारी व गैर जनपद का युवक संक्रमित पाया गया। बीबीगंज…
