बरेली :होलीचौक मे मिला था युवक का शव

प्रदेश के बरेली के बारादरी थाने के संजयनगर में होली चौराहा के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला. उसकी हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए. परिजनों ने हनी कश्यप (30 वर्ष) के रूप में शिनाख्त की. इसके बाद दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है.पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है.

फर्रुखाबाद:भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ग्वालटोली टिलिया के समस्त मुल्लेवासियों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को अमृत योजना 2031 को लेकर ज्ञापन दिया

फर्रुखाबाद समस्त मोहल्ले वासियों को जानकारी हुई थी कि टिलिया ग्वालटोली फतेहगढ़ जो कि सरकारी आवासीय हेतु महायोजना के अंतर्गत निर्धारित किया गया है।जिसमें घोर, अमानवीय, व्यवसायिक एवं विध्वनशक हैं।इससे लोग आशाया भयभीत मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं।ग्वालटोली टिलिया में घरों के चूल्हे नहीं जल रहे हैं एवं लोगों का सुख चैन छीन लिया है काफी लोगों की रातों की नींद उड़ गई है।यह है कि अगर मोहल्ला टिलिया ग्वालटोली फतेहगढ़ में सरकारी आवास बना तो वहां की भारी संख्या में लोग बेघर हो जाएंगे।यह कि उक्त…

पीलीभीत: अर्धनंग होकर बिजली उपकेंद्र पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

पीलीभीत पूरनपुर।फुंके पडे बिजली ट्रांसफार्मर को न बदलने से ग्रामीणों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा है।कई बार शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा रहा है।इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इससे खफा दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली घर पहुंच कर हंगामा काटते हुए अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर शीघ्र ही ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।बिजली विभाग के अधिकारी पर फोन न उठाने का आरोप लगाया है लापरवाही खुलकर सामने आ रही है।कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में तीन दिनों…

पीलीभीत: रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा ने जिला टीवी अस्पताल में टीवी ग्रसित 5 बच्चों को पौष्टिक आहार की किट बांटी ।

पीलीभीत: रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर पीलीभीत ने जिला टीवी अस्पताल पीलीभीत में जाकर टीवी से ग्रसित 5 बच्चों को पौष्टिक आहार की किट उपलब्ध करवाईक्लब के संस्थापक अध्यक्ष एवं सोसाइटी के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया आज की यह किट क्लब के संस्थापक सचिव सचिन अग्रवाल जी की स्मृति में आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर प्रदान की गई है रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स लगातार पिछले 16महीनों से बच्चों को पौष्टिक आहार किट प्रदान कर रहा है तथा पिछले 3 महीनों…

जौनपुर:जब्त की गई 20 किलो प्लास्टिक, लगाया गया 30 हजार का जुर्माना

शाहगंज(जौनपुर): सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध के बाद से शाहगंज कस्बे में सोमवार को फिर से प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला। सोमवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में छापा मारकर 20 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी गई। दुकानदारों पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से ही पूर्ण प्रतिबंध लग चुका है। इस संबंध में कई बार मीडिया और अन्य माध्यमों से सूचना लोगों तक पहुंचाई गई है। अब स्वयं…

जौनपुर:अब चौबीसों घंटे खुला रहेगा पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग

शाहगंज(जौनपुर): नगर वासियों के बड़ी खुशखबरी है, कस्बे के पक्का पोखरा स्थित रेलवे क्रॉसिंग का फाटक अब पूरे 24 घंटे तक खुलेगा। अभी तक यह फाटक सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ही खुलता था, जिससे लोगों को शाम के वक्त खुटहन रोड तक जाने के लिए जाम से जूझते हुए कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता था। सोमवार की शाम सीनियर सेक्शन इंजीनियर और स्टेशन अधीक्षक ने इसका शुभारंभ किया और इसे समाजसेवी देवी प्रसाद चौरसिया मंटू के लगातार कोशिशों का नतीजा बताया।सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैलाश नाथ और…

जौनपुर:ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की दर्दनाक मौत

शाहगंज(जौनपुर):बेलवाई रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह वाराणसी बरेली एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने उपचार के लिए पुरूष चिकित्सालय लाया जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।सोमवार की सुबह करीब पांच बजे बेलवाई रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक से गुजर रहे सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी रमेश यादव (22) पुत्र रामप्यारे की वाराणसी बरेली…

नई दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ आयोजन

नई दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन सह सम्मान समारोह में सैनी, कुशवाहा, मौर्य, शाक्य,माली भुजबल टाइटल लगाने वाले कोइरी जाति के समाज का दिग्गज नेता एक मंच पर इकट्ठा हुए। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ,जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा,महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और समाज के दिग्गज नेता माननीय छगन भुजबल जी, उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य, बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री माननीय सम्राट चौधरी, समाजवादी पार्टी के…

बरेली :स्वतंत्र प्रभार मंत्री अरुण कुमार ने स्कूल प्रबंधन सँग लगाए बीस पौधे

संकल्प सामाजिक एवम् साहित्यिक संस्था के तत्वाबधान में आज के.डी.एम. इंटर कॉलेज के प्रांगण में वृक्षरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रदेश के वन एवम् पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर अरुण कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। मंत्री अरुण कुमार के साथ संस्था के पदाधिकारी तथा कॉलेज के शिक्षकों ने बीस छायादार वृक्ष लगाए। वृक्षरोपण के उपरांत कॉलेज सभागार में विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने की।गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि…

बरेली :प्रेम प्रसंग की रंजिश मे आधा दर्जन लोगो ने घर मे घूस के की मारपीट, कई घायल

बरेली : मीरगंज के गांव कुतुबपुर निवासी महिला शांति देवी ने बताया उसका बेटा गांव की रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था 3 साल पहले लड़की मेरे लड़के के साथ चली गई थी पुलिस ने लड़का लड़की को बरामद कर लड़के को जेल भेज दिया लड़की नाबालिक की उसे नारी निकेतन भेज दिया इस बात को लेकर लड़की के परिवार वाले दुश्मनी मानने लगे आज सुबह लड़की के परिवार के आदा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया जिससे जयराम 60 बर्षीय पुत्र भीमसेन उनकी…

बरेली :वार्ड 45 के जिला पंचायत सदस्य पर फायरिंग, बाल बाल बचे सुनील कश्यप

 बरेली : निवासी वार्ड संख्या 45 से भाजपा जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार कश्यप रविवार को अपने साथियों योगेंद्र, वेद प्रकाश व जितेंद्र संग ग्राम पंचायत रौंधी मिलक निवासी जफर के घर ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे थे, उसी समय मिलक निवासी हिस्ट्रीशीटर मंजूर अहमद अपने भाई मसरूर वह इमरान सहित दो तीन अज्ञात लोगों के साथ वहां आया और गाली गलौज करते हुए अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। सुनील कश्यप ने एक कमरे में बंद होकर बमुश्किल अपनी जान बचाई।  साथ ही सुनील कश्यप ने बताया कि…

बरेली :बहेड़ी/आँवला मे शांतिपूर्ण ढंग से मना त्याग और वलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा

जिले के बहेड़ी क्षेत्रों में त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल- -अजहा शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े बंदोवस्त रहे। अधिकांश जगहों पर दोनों समुदाय के लोगों ने मिल जुलकर पर्व का आनंद लिया। लोगों ने एक दूसरे को पर्व की मुबारकबाद भी दी। ईद-उल-अजहा का पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ शांति व सौहार्द भरे माहौल में मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में बकरीद की विशेष नमाज अकीदत के साथ अदा की व जीवन में उन्नति, खुशी,…

बरेली :घर मे घुस कर अकेली महिला के साथ बदस्लुकी

बरेली :देवरनियां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के साथ घर मे घुसकर छेड़छाड़ की और फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले मे एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज‌ कराई गयी है।महिला का आरोप है,कि उसके गांव का रहने वाला नितिन पटेल उसके ऊपर बुरी नजर रखता है।वह डेढ माह पूर्व जब वह घर मे अकेली थी।तभी घर मे घुस आया,और छेड़छाड़ की शोरशराबे पर वह भाग गया। आरोप है,कि आरोपी अब उसपर शरीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाब बना रहा हैऔर धोखे से फोटो लेने…

बरेली :भाईचारे और सौहार्द की मिशाल देते हुए कवि गोष्ठी मे बँधा रहा समा

 बरेली :बरेली 10 जुलाई सन् 1982 से नियमित मासिक काव्य गोष्ठी कराने वाली बरेली जनपद की लोकप्रिय साहित्यिक संस्था- कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय लक्ष्मी पुरम हार्टमैन में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ राजेश शर्मा के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़,धीर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर हुआ। वंदना मोहन चंद्र पांडेय ने प्रस्तुत की। कवि गोष्ठी में कवियों- शायरों ने सभी को ईद की बधाई देते हुए अपनी रचनाओं के…

बरेली :ट्विटर को चलता फिरता ऑफिस न बनाएं,शिकायत थाने भी आने दें

बरेली :बरेली एसएसपी के ट्विटर अकाउंट से हुआ एक ट्वीट सुर्खियों में है. ट्वीटर का स्क्रीन शॉट वॉट्सऐप पर तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही कुछ लोग इस ट्वीट की आलोचन भी कर कर रहे हैं. एसएसपी बरेली के नाम से बने ट्विटर हैंडल से ट्विटर को चलता-फिरता कार्यालय ना बनाने की बात कही है. एसएसपी बरेली के ट्वीट में आम जनता से कार्य दिवस के दिन थाने या फिर क्षेत्राधिकारी, एएसपी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर शिकायत करने की बात कही है. इसके पीछे माना यह भी जा…

बहराइच: वन कर्मियों को देखते ही भागे शिकारी, तलाशी के दौरान गट्ठर में मिला सूकर का मांस।

बहराइच। जिले ककरहा रेंज के जंगल में शिकारियों ने जंगली सूकर का शिकार कर दिया। उधर वन कर्मी भी गश्त करते हुए पहुंच गए। वन कर्मियों को देख शिकारी सब कुछ छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने वीडियो में मौजूद चार शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग ककरहा रेंज में रविवार को वन दरोगा आलोक मणि तिवारी की अगुवाई में वन कर्मी गश्त कर रहे थे।वन दरोगा अमृत पुर पुरैना के निकट पहुंचे तो चार शिकारी आते दिखाई दिए। उनके साथ शिकारी कुत्ते भी थे।…

जौनपुर: सोने चांदी को दुकानों पर जेवर खरीदने के बहाने ठगी करने वाली तीन शातिर महिला चोर गिरफ्तार

शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली पुलिस ने जेवर खरीदने के बहाने सोने चांदी की दुकानों पर चोरी करने वाली तीन शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया । तीनों महिलाओं के खिलाफ चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया । बताया जाता है कि तीनों महिलाएं कस्बे में जेवर की दुकानों पर हुई चोरी की वारदातों में शामिल थीं । प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि कस्बे की सर्राफा दुकानों पर जेवर देखने के बहाने गहने पार कर देने वाले गिरोह के सक्रिय होने की…

फर्रुखाबाद:विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष (11जुलाई) आज से 24 जुलाई तक चलेगा सेवा प्रदायगी पखवाड़ा

फर्रुखाबाद 10 जुलाई 2022 विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है lइस बार विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की थीम परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय रखी गई है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोग किस तरह से अपने परिवार को मनमुताबिक नियोजित करें जागरुक करना होता है lमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने कहा कि हम सभी को अभी से परिवार नियोजन के साधन अपनाने के बारे में सोचना होगा l इसके लिए हमें उपलब्ध स्थाई और अस्थाई साधनों का चयन…

जौनपुर:आकांक्षात्मक ब्लॉक मछली शहर का भारत सरकार की टीम द्वारा किया गया निरीक्षण

जौनपुर:भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों के स्थलीय सत्यापन हेतु भारत सरकार की टीम द्वारा आकांक्षात्मक ब्लॉक मछली शहर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज विभाग ,कृषि विभाग, पशुपालन विभाग समेत कुल 14 विभागों का निरीक्षण किया गया भारत सरकार के मानिटरिग पैनल में श्री रविंद्र कुमार, श्री अजय सिंह श्री सत्य प्रकाश चंचल, श्री प्रदीप विश्वकर्मा आरसी यूनिसेफ, श्री बलवंत सिंह बीएमसी यूनिसेफ, श्री भानु प्रताप सिंह बीएमसी यूनिसेफ नामित किए गए थे जिन्होंने…

बांदा: बारातियों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ

जनपद बांदा के शहर कोतवाली अंतर्गत जारी गांव के बारातियों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। भरतकूप थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रौली गांव में बांदा की तरफ से आ गई बेकाबू पिकअप ने सड़क किनारे सो रहे बारातियों को कुचल दिया हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिक अप व चालक रोहित यादव पुत्र कमलेश यादव अतर्रा निवासी को मौके से पकड़ कर…