टीवी क्वीन एकता कपूर अक्सर चर्चा में रहती हैं. उनके शोज और फिल्में पसंद की जाती हैं. अब एकता अपनी एक प्रॉपर्टी को लेकर खबरों में हैं. रिपोर्ट्स हैं कि एकता ने 1.5 लाख प्रति महीना किराए पर मुंबई की एक प्रॉपर्टी रेंट पर दी है.
CRE Matrix के मुताबिक, एकता ने 2 साल के लीज पर ये प्रॉपर्टी रेंट पर दी है. उनकी ये प्रॉपर्टी मुंबई के जुहू में है. इस 4 मंजिल की ब्लिंडिग में एक कार पार्किंग स्पेस है. रजिस्टर डॉक्यूमेंट्स के मुताबिस लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट 1 मार्च 2025 से फरवरी 2027 तक वैलिड है. इसका किराया 1.5 प्रति महीना है. एग्रीमेंट 28 जुलाई 2026 को रजिस्टर हुआ है. किराएदार ने पुरानी तारीख के चेक भी दिखाए हैं.
बता दें कि एकता कपूर ने इस पर अभी तक कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है.बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब एकता कपूर ने कोई प्रॉपर्टी लीज पर दी है. 2021 में भी उन्होंने ये ही प्रॉपर्टी 2.7 लाख प्रति महीना किराए पर दी थी. ये लीज 24 महीने के लिए थी. जील 3 सितंबर 2021 से थी. इसके लिए सिक्योरिटी डिपोजिट 10 लाख और 12 महीने का लॉकइन पीरियड था.
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, मालूम हो कि जून 2025 में जीतेंद्र कपूर और एकता कपूर ने 2,149 स्क्वायर फीट अपार्टमेंट बेचा था. ये अपार्टमेंट उन्होंने 12.25 करोड़ में बेचा था. इस अपार्टमेंट में 2 कार पार्किंग स्पेस भी था. वहीं मई 2025 में जीतेंद्र और उनकी फैमिली के स्वामित्व वाली कंपनियों (पैंथियन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड) ने मुंबई में 850 करोड़ की जमीन बेची थी. इस जगह पर बालाजी आईटी पार्क था. इसमें तीन बिल्डिंग थीं. इस डील में 8.69 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस लगी.
वहीं 2021 में एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने पुणे में अपना प्लॉट बेचा था. उन्होंने ये प्लॉट फैमिली स्वामित्व वाली कंपनियों तुषार इंफ्राडेवलपर्स और पेंथियन बिल्डकॉन को बेचा था. इसे उन्होंने 20 करोड़ में बेचा था.
बता दें कि जीतेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं. उनकी बेटी एकता कपूर हैं. जीतेंद्र ने हाल ही में अपने मुंबई पाली हिल के बंगले के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि सालों पहले उन्होंने पाली हिल में 4.25 लाख का बंगला खरीदा था. ये बंगला भारत भूषण से खरीदा था. अब उस बंगले की कीमत 450 करोड़ बताई जा रही है.
