आँवला – कस्बा आँवला के मोहल्ला अशोक नगर निवासी रामधारा ने बताया कि मैंने अपनी पुत्री की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 25 नवंबर 2020 को की थी। शादी में उपहार स्वरूप सभी सामान दिया था। गोद भराई में 5लाख रुपये और लग्न में 10 लाख रुपये नगद दिए थे। विपक्षी पति शैलेंद्र, देवीशरण, उर्मिला, शिवांगी, विशेष कुमार निवासीगण मोहल्ला गगन विहार कॉलोनी इज्जत नगर बरेली, और रमेश निवासी सिरसा दबरई जिला बदायूं उक्त दहेज से खुश नहीं थे, और 1 महीने के बाद चार पहिया गाड़ी और 10लाख…
Category: रुझान
मैनपुरी : भोले बाबा की बारात भव्यता के साथ निकाली गई
मैनपुरी : जनपद के भोगांव में, रामलीला समिति के तत्वावधान में, आयोजित 165 वे रामलीला महोत्सव को लेकर, पुरानी आलू मंडी से भगवान शंकर जी की बरात, धूमधाम से निकाली गयी।बारात की शुरुआत उपजिलाधिकारी अंजली सिंह ने भोले नाथ की आरती कर व झण्डी दिखाकर की। बारात में बैंड बाजे के साथ आकर्षक झांकियां, और भगवान शिव के साथ रहने वाले भूत प्रेत आदि के स्वरूप बरात में शामिल हुये। मुख्य अतिथि के रूप में एस डी एम अंजली सिंह , अध्यक्ष रामलीला कमेटी शिव कुमार दुबे एडवोकेट , हर्ष…
मैनपुरी :मुखबिर की सूचना पर ईनामियां बदमाश हुआ ढेर
मैनपुरी के कुरावली हाईवे पर अजनी के समीप मुखवीर की सूचना पर हुई मुठभेड़ बदमाशों के पैर में लगी गोली50000 का इनामी था बदमाशडकैती लूट के साथ 17 मामले मैं था बाछित थाना अध्यक्ष अमित सिंह द्वारा क्षेत्र में तीसरे हाफ एनकाउंटर के बाद बदमाशों में दहशत बदमाश दीवान उर्फ पुनीत पुत्र मोकन सिंह निवासी भदौलपुर। बरनाहल के पैर में लगी गोली मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के। कमलेश दीक्षित के साथ अपर अधीक्षक विजय पाल क्षेत्राधिकारी विजय सिंह के साथ अपनी दीक्षित हरेंद्र सिंह वह सर्विस लाइन…
फर्रुखाबाद: सर्वश्रेष्ठ निक्षय मित्र को राज्यपाल करेंगी सम्मानित
फर्रुखाबाद 23 सितंबर 2022 यदि आप निक्षय मित्र हैं, अर्थात आपने किसी टीबी मरीज को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है, तो प्रदेश की राज्यपाल आपके इस सराहनीय कार्य के लिए आपको सम्मानित कर सकती हैं। इस संबंध में राज्य क्षय नियंत्रण अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक (क्षय) ने प्रदेश के सभी जिला क्षय अधिकारियों को पत्र लिख कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ निक्षय मित्र का विवरण मांगा है। दरअसल निक्षय मित्र योजना के तहत कोई भी व्यक्ति टीबी (क्षय) रोग के खिलाफ शुरू की गई राष्ट्रव्यापी जंग…
बरेली – मनौना में बंद ईट के भट्टे पर मिले गौवंश पशुओं के अवशेष हिंदू हिंदू जागरण मंच ने एसडीम को दिया ज्ञापन।
आँवला – आंवला तहसील क्षेत्र के गांव मनौना में काफी समय से एक भट्टा बंद पड़ा हुआ है जिस में बीती रात देखा गया कि कुछ गोवंश पशुओं के अवशेष मिले हैं जिससे गांव वालों में रोष व्याप्त है सूचना पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने इसकी घोर निंदा की है इसी को लेकर एसडीएम आंवला एन राम को जांच कर कारवाई करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है क्षेत्र में आए दिन गोवंश पशुओं की हत्याएं की जा रही है जगह-जगह को गोवंश पशुओं के अवशेष देखने…
जौनपुर:शाहगंज की एतिहासिक श्रीराम लीला मंचन का हुआ शुभारंभ
शाहगंज(जौनपुर) नगर की ऐतिहासिक श्रीराम लीला का बुधवार रात शुभारंभ हो गया। गांधीनगर कलेक्टरगंज के फड़ पर इसका शुभारंभ नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता प्रदीप जायसवाल ने आरती कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने शाहगंज की रामलीला के गौरवशाली इतिहास को याद किया और नगर वासियों से रामलीला मंचन का साक्षी बनकर मर्यादा पुरुषोत्तम के चरित्र को आत्मसात करने की अपील की। आरती में अध्यक्ष राम नारायण अग्रहरि और संरक्षक मंडल समेत समिति के तमाम पदाधिकारी भी शामिल हुए।शाहगंज की इस मशहूर रामलीला का इतिहास 180 साल से ज्यादा का…
जौनपुर:रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा 24 सूत्रीय ज्ञापन
शाहगंज(जौनपुर) उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की स्थानीय इकाई द्वारा गुरुवार को रोडवेज परिसर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री को संबोधित 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एआरएम कृष्ण लाल को सौंपा।संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर स्थानीय शाखा के अध्यक्ष अवनीश कुमार यादव के नेतृत्व में कर्मियों ने परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज का दर्जा दिया जाए, संविदा कर्मचारियों को स्थाई किया जाए। जनसंख्या वृद्धि दर के अनुपात में नई बसों का संचालन करने, राज्य कर्मचारियों…
आँवला/बरेली – बस स्टैंड बनवाएं, पर्याप्त बसें चलाएं, ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हो अमित शर्मा ने उपमुख्यमंत्री को गिनाई समस्याएं।
आँवला – यहां के प्रमुख समाजसेवी अमित शर्मा ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर आंवला की तमाम जनसमस्याओं के बारे में चर्चा की। पंडित जी ने मुख्य रूप से आँवला में बाहरी शहरों से आने-जाने के लिए साधनों की उपलब्धता और सुविधाओं के विस्तार की जरूरत पर बल दिया। आपको बता दें कि आंवला में जनसेवा के कार्यों में हमेशा योगदान देने वाले समाजसेवी पंडित अमित शर्मा, ब्राह्मण सभा के भी पदाधिकारी हैं। हाल में, आंवला की जन समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से उन्होंने मुलाकात की। श्री…
मैनपुरी:भोगांव बिजली घर पर आकाशीय बिजली गिरने से 8 एमवीए ट्रान्सफार्मर में हुआ फाल्ट, लगभग 150 गांव की बिजली हुई गुल,
गुरुवार को तेज धमाके के साथ आसमान से कड़की बिजली ने लोगों में दहशत फैल गयी, तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिरने से भोगांव बिजली घर पर 8 एमवीए ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया, साथ ही अंदर रखी मशीनों के ब्रेकर पैनल उड़ गए, जिसके बाद लाइट ब्रेक डाउन हो गयी, बोल्टेज को मेजर करने वाली सीटी से तेल भी गिरा, सूचना पाकर अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता, व एसडीओ नरेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे, उन्होंने बिजली घर स्थित ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया, जांच पड़ताल के बाद बताया कि मैन…
मैनपुरी :कुरावली हाईवे पर अंजनी के समीप मुखबिर की सूचना पर हुई मुठभेड़
कुरावली हाईवे पर अंजनी के समीप मुखबिर की सूचना पर हुई मुठभेड़।बदमाश के पैर में लगी गोली50000 का इनामी था बदमाश।डकैती लूट के साथ 17 मामले में था वांछित।थाना अध्यक्ष अमित सिंह द्वारा क्षेत्र में तीसरे हाफ एनकाउंटर के बाद बदमाशों में दहशत।बदमाश दीवान उर्फ पुनीत पुत्र मोकम सिंह निवासी भदौलपुर बरनाहल के पैर में लगी गोली।मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी कमलेश दीक्षित के साथ अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल क्षेत्राधिकारी विजय सिंह के साथ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह व सर्विलांस प्रभारी राजवीर सिंह के के साथ विछवा विपिन…
सहारनपुर : प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना
जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया है वही लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगो को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है लोगों को काम के लिए आफिस और छात्र छात्राओं को कालेज आने जाने में दिक्कत हो रही है जानवरों को भी चारा पानी मिलने में परेशानी हो रही है।
बरेली – कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय मझगवां के छात्राओ ने मनौना धाम पर बाबा श्याम के दर्शन किये।
आँवला – कुरुक्षेत्र के रण से पहले भीम पौत्र वीर बर्बरीक द्वारा शीश का दान देने के बाद भगबान कृष्ण द्वारा दिए गये अपने श्याम नाम से कलियुग मे खूब पूजे जाने का बरदान मिला । मनोकमना पूर्ण होने पर बाबा श्याम के भक्तो संख्या करोड़ो मे पहुच गयी है देश-विदेश में लाखों भक्तों की असीम आस्था के पुंज श्याम बाबा कई नामों से पूजे जाते हैं. वे शीश के दानी हैं और लखदातार भी. वे खाटू नरेश हैं और नीले घोड़े के सवार भी. वे मोर्विनंदन हैं और हारे…
आँवला/बरेली -वाह रे बिशारतगंज थाना पुलिस, कर दिया संन्यासी काण्ड में खेल
आँवला – बरेली कहने को उत्तर प्रदेश एक नाथ संप्रदाय के ही सन्तं जी सरकार में विराजमान है लेकिन बिडम्बना है कि एक संत की सरकार दूसरे सतं को भ्रष्टाचार को उजागर करने पर उन्हे जान की बाजी लगानी पड सकती है बता दे कि बीते 18 दिन पूर्व गरीवो के राशन घटतोली की इतनी बड़ी किमत चुकानी पड़ सकती है बताया गया की 3 सितंबर 2022 को बरेली जनपद तहसील आँवला थाना बिशारतगंज के गांव बेहटा बुजुर्ग की मची पर रहने वाले सतं विजय देवनाथ महाराज कोटेदार की राशन…
जौनपुर- त्योहारों में गड़बड़ी फैलाने वालों की खैर नहीं उपजिलाधिकारी।
शाहगंज- खुटहन थाना परिसर में बुधवार को उप जिला अधिकारी शाहगंज नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में कहा गया कि त्योहारों में किसी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने कहा कि पंडाल से मार्ग बाधित नहीं होना चाहिए। बारावफात का जुलूस भी निर्धारित रास्ते से ही जाएगा ।मूर्ति विसर्जन सेवाई नाले में किया जाएगा ।इस मौके पर किशोर कुमार चौबे ,श्याम बहादुर यादव ,रामकुमार उपाध्याय, संतलाल सोनी ,सुरेंद्र श्रीवास्तव ,विनोद यादव, सुभाष यादव आदि लोग रहे।
जौनपुर:अवैध नशीले पाउडर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
शाहगंज(जौनपुर) क्षेत्र में नशीले पर्दाथ के सेवन एंव बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक वरूणेन्द्र कुमार राय अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर हुसैनाबाद नहर के समीप से 55 ग्राम अवैध नशीले पाउडर के साथ एक अभियुक्त सुफियान उर्फ नाटे कुरैशी पुत्र मुमताज कुरैशी निवासी बड़ागांव थाना शाहगंज को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
जौनपुर:पति की डांट से क्षुब्ध विवाहिता ने खाया कीटनाशक
शाहगंज(जौनपुर) पति की डांट से छुब्ध होकर विवाहिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर देखकर परिजन उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर क्षेत्र पट्टीचकेसर गांव निवासी पूजा (22) पत्नी त्रिभुवन पति की डांट फटकार से छुब्ध होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर देख परिजन उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
जौनपुर:आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन
शाहगंज(जौनपुर)लेखपाल के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की मांग को लेकर बुधवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार का किया घेराव कर ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया।तहसील में शुक्रवार को निकट संबंधी प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने को लेकर ताखा पूरब गांव के लेखपाल बृज किशोर यादव व अधिवक्ता अजय कुमार सिंह के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। लेखपाल की तहरीर पर अधिवक्ता अजय कुमार सिंह सोनू व राणा अजित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। लेखपाल संघ आरोपी अधिवक्ताओं…
पीलीभीत : जमीन न देने पर पुत्र ने पिता की गर्दन पर रख दी तलवार
पूरनपुर।जमीन का हिस्सा देने से इंकार करने पर युवक ने सगे भाइयों को जमकर पीटा।बचाने आए पिता को तलवार से जान से मारने का प्रयास किया।घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है।कोतवाली क्षेत्र के गांव कढेरचोरा निवासी वुद्दालाल ने बताया कि उसके चार पुत्र हैं।जमीन को लेकर उसके एक पुत्र से विवाद चल रहा है।बुधवार को बुद्धा लाल का पुत्र जोगिंदर जमीन नामे कराने का दवाव वनाने लगा।जब ग्रामीण ने इंकार किया।तो वह गाली गलौच करने लगा। इस पर उसके…
नहीं रहे सबके प्यारे ‘गजोधर भैया’, राजू श्रीवास्तव ने 58 की उम्र में ली अंतिम सांस
नहीं रहे सबके प्यारे ‘गजोधर भैया’, राजू श्रीवास्तव ने 58 की उम्र में ली अंतिम सांसकॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए हैं। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।…
रायबरेली:आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत
डलमऊ /रायबरेली,,डलमऊ तहसील क्षेत्र के अदीलाबाद ग्राम निवासी एक महिला की भैंस चराते समय आकाशीय वज्रपात से मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम पूरे भोला मजरे तेरूखा ग्राम निवासी बबली पत्नी केसलाल अपने मायके अदिलाबाद आई थी जहां पर सोमवार को बबली खेतों पर गई थी अचानक बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…
