जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ फसल बर्बाद होने पर किसान ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या, घर में मचा कोहराम, थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सतुईया पट्टी में बीती रात फसल बर्बाद होने और बैंक के कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सतुईया पट्टी निवासी मदनलाल उम्र 45 वर्ष ने बीती रात्रि में घर के पास बनी खपरैल की कड़ी में अंगोछा डालकर गले में…
Category: रुझान
लखनऊ: डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमती नगर, लखनऊ के दंत चिकित्सा विभाग ने 12 अक्टूबर 2022 को चिकित्सा और दंत चिकित्सा पद्धति में मौखिक घावों के निदान पर एक दिवसीय सीडीई का आयोजन किया।
लखनऊ: डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमती नगर, लखनऊ के दंत चिकित्सा विभाग ने 12 अक्टूबर 2022 को चिकित्सा और दंत चिकित्सा पद्धति में मौखिक घावों के निदान पर एक दिवसीय सीडीई का आयोजन किया। इस मौके पर आरएमएलआईएमएस के संरक्षक प्रोफेसर दीपक मालवीय ने बेहतर निदान के लिए मौखिक घाव के समय पर निदान के महत्व के बारे में बताया। निदान में देरी से जटिल उपचार और उच्च मृत्यु दर होती है। प्रो एपी जैन सह संरक्षक आरएमएलआईएमएस ने मरीजों की जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने…
पीलीभीत: बरसात से ग्रसित एरिया में लगभग 300 भोजन के पैकेट का वितरण किए।
पूरनपुर रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर पीलीभीत तथा इनरव्हील क्लब रॉयल एवं इनरव्हील क्लब पल्स के सहयोग से बरसात से ग्रसित एरिया में लगभग 300 भोजन के पैकेट का वितरण किया गयाक्लब के संस्थापक अध्यक्ष एवं संस्था के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया विगत तीन-चार दिनों से हो रही बारिश की वजह से पूरनपुर के चारों तरफ स्थिति बहुत ही भयानक हो गई थी लोगों के घर भोजन तथा अन्य सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही थी ऐसी स्थिति को देखते हुए सभी…
पीलीभीत :अधिवक्ताओं ने मुलायम सिंह के निधन पर जताया दुख
पीलीभीत पूरनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर हर जगह शोक सभाएं की जा रही है।मंगलवार को मुलायम सिंह के निधन पर बार एसोसिएशन ने शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।उसके बाद अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से एक दिन के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहे।वही प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में एक कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें…
महाकाल लोक कॉरिडोर लोकार्पण: शिवपुरी में देखा गया सीधा प्रसारण, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को भगवान श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम का स्थानीय सिद्धेश्वर मंदिर मे एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम से पहले विष्णु मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद शिवपुरी के सिद्धेश्वर मंदिर पर उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण की लाइव तस्वीरें दिखाई गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, राज्यमंत्री प्रहलाद भारती, नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा, महामंत्री पृथ्वीराज जादौन, गगन खटीक, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, मंजुला जैन, कार्यालय सह मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी…
पीलीभीत :हाईवे के किनारे खड़ी मैजिक में लगी आग
पीलीभीत पूरनपुर।हाईवे के किनारे मैजिक में अचानक आग लग गई।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।मंगलवार को पूरनपुर खुटार आसाम हाईवे पर सिरसा चौराहे के आगे एक मैजिक चालक ने सवारियां उतार कर सड़क के किनारे मैजिक खड़ी कर दी।इसी दौरान अचानक मैजिक में आग लग गई।मैजिक से निकल रहे धुएं को देखकर अफरा-तफरी मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।मैजिक चालक व लोगों ने जैसे-तैसे बमुश्किल आग पर काबू पाया।चालक ने बताया उसका हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।धुंए का वीडियो सोशल…
कासगंज : 16 वर्षीय युवक का हाथ पैर बंधे हुए बाजरे के खेत में मिला शव
कासगंज : जनपद के कोतवाली गंजडुंडवारा के अंतर्गत ग्राम धुवियाई और ढकरई के बीच में बाजरे के खेत में 16 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला।घटना की सूचना पुलिस को दी गई घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में युवक की पहचान दुर्वेश पुत्र पोप सिंह उम्र 16 वर्ष निवासी नूरपुर कोतवाली गंजडुंडवारा के रूप में हुई।परिजनों के मुताबिक दिनांक 10 अक्तूबर को दुर्वेश रोजाना की भांति अपनी ट्रेक्टर चालित आटा चक्की को लेकर निकला था जिससे गांव गांव जाकर पीसाई का कार्य करता था 10 अक्तूबर को रात्रि…
बरेली : मौलाना तौक़ीर रज़ा खां की तरफ से भेजी चादर को सरकार साबिर पाक की दरगाह मे चादर पेश कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी
बरेली ; मौलाना तौकीर रजा खां की तरफ से सरकार साबिर पाक की दरगाह में पेश हुई चादर, हज़रत मख़्दूम अलाउद्दीन अहमद साबिर ए पाक कलियरी के 754 वें उर्स के मुबारक़ मौके पर नबीरे आला हजरत इत्तेहाद ए मिल्लत आईएमसी प्रमुख हज़रत मौलाना तौक़ीर रज़ा खां साहब की तरफ से परम्परागत तरीके से हर साल की तरह इस साल भी इत्तेहाद का पैगाम देते हुए दरगाह साबिर पाक कलियर शरीफ मे चादर पेश की गयी | आईएमसी के युवा नेता फरहान रज़ा खाँ के नेतृत्व मे बरेली से एक…
जौनपुर: डेंगू ,मलेरिया का भयंकर प्रकोप!नगरपालिका,स्वास्थ्य विभाग या सीवर व अमृत योजना के ठेकेदार में कौन है जिम्मेदार
जौनपुर: में डेंगू का भयंकर प्रकोप,जिम्मेदार कौन जौनपुर में सदर में इस समय भयंकर रूप से अपना पांव पसार चुका है लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है।बता दें कि बदलापुर में डेंगू की फैलने की खबर बराबर आ रही थी लेकिन अब जौनपुर सदर में भी डेंगू का प्रकोप फैल चुका है, आज हालात यह है कि हर प्राइवेट और सहकारी हस्पताल में आपको डेंगू के मरीज मिल जाएंगे,जिसमें अधिकतर मरीज अपनी जान गवां दे रहे हैं,लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस बात पर चुप्पी साधे हुए है।…
पीलीभीत ; बारिश से घर में फंसी भूखी प्यासी महिला ने वीडियो वायरल कर मदद की गुहार की
पूरनपुर ; कई दिनों से हो रही बारिश से घर में फंसी भूखी प्यासी महिला ने वीडियो वायरल कर मदद की गुहार लगाई।वीडीओ वायरल होने के बाद हरकत में आए प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवियों ने घर पहुंचकर राहत सामग्री वितरण की।महिला के घर में इतना जलभराव हो गया कि वह शुद्ध पानी के लिए तरस गए।बुधवार से लगातार बारिश हो रही है।इससे जंहा जल भराव होने से फसलों के खराब होने के साथ ही कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है।इसके चलते सारे कामकाज ठप पडे हैं।नगर के…
मुलायम सिंह यादव का निधन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों…
बरेली :पैट्रोल विवाद मे लखनऊ के कारोबारी की बरेली मे निर्मम हत्या
लखनऊ के कारोबारी की बरेली में हत्या, पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के विवाद में हुई हत्या, सेल्समैन ने लखनऊ के बसंत कुंज निवासी अरविंद की गोली मारकर की हत्या, मुरादाबाद से अपने दोस्त रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी विनीत श्रीवास्तव, कंपनी में कार्यरत शुभम बाजपेई और हनी के साथ दो कारों से जा रहे थे लखनऊ, नेशनल हाइवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन ने पेट्रोल डालने से किया इंकार, जिस पर हुआ था विवाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, फरीदपुर थाना क्षेत्र के केसरपुर स्थित पेट्रोल पंप का मामला।
रायबरेली : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
रायबरेली : उन्नाव ऊंचाहार रेल खंड डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कानहा रेलवे गेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची डलमऊ कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाउन्नाव ऊंचाहार रेल खंड पर कनहा रेलवे गेट के पास रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास उधर से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के लाल जी का पुरवा गांव निवासी आजाद पुत्र अयोध्या प्रसाद उम्र लगभग 22 वर्ष की मौत…
फर्रुखाबाद:आजाद समाज पार्टी ने मीटिंग कर मनाया कांशीराम परिनिर्माण दिवस
फर्रुखाबाद,आज 09 अक्टूबर 22 को जसमई दरवाजा स्थित मारिया इंटरप्राइजेज पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जिला अध्यक्ष के द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मान्यवर कांशीराम के परनिर्माण दिवस मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएन गौतम के द्वारा की गई जिसमें आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार गौतम, जिला प्रभारी नूर अहमद, आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद शहजाद मंसूरी , जिला महासचिव अभिषेक कुमार गौतम , सदर विधानसभा अध्यक्ष उमेश गौतम , भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष विपिन कुमार गौतम , जिला संयोजक हरिओम बौद्ध आदि…
बरेली – आँँवला नगर में भारी बारिश में भी जुलूस ए मोहम्मदी में उमड़ी भीड़।
आँवला – नगर में हुजूर ताजदारे मदीना हजरत की यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर सीरत कमेटी आँवला के तत्वधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस ए मोहम्मदी मस्जिद बारह बुर्जी से शुरू होकर उसके बाद सीरत कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद रफी व सरपरस्त सैयद आबिद अली ने परचम कुशाई की और जुलूस रवाना होकर किला अस्पताल गंज कुरैशियान होता हुआ निर्धारित मार्गो से घेर अन्नू खाँ में सलातो सलाम व दुआ के साथ समापन हुआ। जगह-जगह सभी ने फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य रूप…
बरेली – डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ महाराणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ऑनलाइन जूम एप पर महार्षि वाल्मिक जयंती का आयोजन किया गया।
आँवला – डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मे प्राचार्य डॉ महाराणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ऑनलाइन ज़ूम ऐप पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती का आयोजन किया गया। प्राचार्य द्वारा सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि महर्षि वाल्मीकि में रचना धर्मिता का परिचय देने के साथ साथ समाज का पथ प्रदर्शक भी किया। समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता देवी ने हिंदू पौराणिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार संस्कृत भाषा के प्रथम महाकाव्य की रचना करने…
पीलीभीत : भारी बारिश की बीच निकला जुलूस ए मोहम्मदी
पूरनपुर। नगर से लेकर देहात क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी रविवार को भारी बारिश के वावजूद शानो शौकत के साथ निकाला गया।बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे।विभिन्न स्थानों पर फूलो की बर्षा कर स्वागत किया गया।यह जुलूस जामा मस्जिद के मैदान से निकाला गया।सरकार की आमद मारहबा के नारे लगाये गए।उलमाओं ने नबी पाक की शान बताई।नगर के अलावा शेरपुरकला,कसगंजा, गोपालपुर,गुलडिया भूपसिंह सहित दर्जनो मुस्लिम समुदाय के गांव में ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाई गई।सुरक्षा को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव,उपजिलाधिकारी आशुतोष…
पीलीभीत: पत्नी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर।नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने बताया कि उसकी शादी एक अधिवक्ता से हुई है।शादी के दौरान उसने पहली शादी कि छुपा ली।पहले से ही वह शादीशुदा है।आरोप है कि उसके वावजूद मंदिर पर शादी की।शादी के बाद से ही वह आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता है।वह जबरन विवाहिता के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है।विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है।सात अक्टूबर को उसने घर की गली में विवाहिता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…
पीलीभीत: आरोपियों के घर शिकायत करने गए युवक को गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी
पूरनपुर।माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसके मोबाइल में उसके परिजनों के फोटो थे।गांव के रहने वाले एक युवक ने साथियों की मदद से किसी तरह से वह फोटो अपने मोबाइल में डाल दिए। उसके बाद उस फोटो में एक फोटो उसकी बहन का था।आरोप है कि फोटो स्टोरी बनाकर इधर-उधर वायरल कर दिए। घटना की जानकारी लगने पर सात अक्टूबर को आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो उसके साथ मारपीट कर गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी।मामले…
बरेली – जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मना बारिश में निकला जुलूस ए मोहम्मदी।
आँवला – सिरौली नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व नगर सहित इलाकाई ग्राम केसरपुर, शहबाजपुर, दस्तमपुर, आदि गांवों में धूमधाम से मनाया गया। नगर में भारी बारिश के वावजूद जुलूस ए मोहम्मदी जोश खरोश के साथ निकाला गया भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ।मोहल्ला प्यास की मदरसा गुलिस्तान ए शाहजी से शुरू हुआ जलूस मुगलान होकर मुख्य मार्केटों से गुजरता हुआ पांडान होकर हजरत निर्गुन शाह की दरगाह वापस मोहल्ला प्यास होता हुआ मदरसा गुलिस्तान ए शाहजी पहुंचा मुगलान में सपा नेता गुड्डू खान की ओर से मिठाई बिरयानी…
