ऑपरेशन के बाद एक महिला को पेट में हलचल महसूस हुई. उसने चेकअप करवाया तो पता चला उसके पेट में ब्लेड का टुकड़ा छूट गया था. ये टुकड़ा करीब 5 दिन से उसके पेट में पड़ा था. इसे निकालने के लिए डॉक्टरों को फिर से सर्जरी करनी पड़ी. खुद महिला ने अपनी ये कहानी बताई है. मेट्रो यूके के मुताबिक, मामला ब्रिटेन के ईस्ट लंदन का है. यहां 49 साल की महिला ने हाल ही में अपने ऑपरेशन को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि कुछ…
Category: रुझान
फर्रुखाबाद : बढ़पुर की ग्रामपंचायत जैतपुर में भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया
द दस्तक 24 न्यूज फर्रूखाबाद, जैतपुर ग्राम पंचायत में भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन भंते नाग सेन जी ने बुद्ध वंदना को कराते हुए किया। माता सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम शिक्षिका थी जिन्होंने काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए भारत की महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया था। क्योंकि पहले भारत की महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था। माता सावित्रीबाई फुले ने भारत की महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाते हुए उनको अपने हक के…
जौनपुर : मंत्री ने किया करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
खुटहन(जौनपुर) : खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश यादव ने रविवार को क्षेत्र के पांच गांवों में मनरेगा से संचालित एक करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।सबसे पहले नदौली गांव पहुंचे मंत्री ने 39.13 लाख की लागत से बनाए गए तीन अलग अलग सीसी रोड और पक्की नाली का लोकार्पण किया।यहां से निकल मंत्री का काफिला ईश्वरपुर सलहदीपुर पहुंचा। यहां 19.17 लाख की लागत से बने सीसी रोड का लोकार्पण किया। उसके बाद वे बगल…
जौनपुर : सात गो-वंशों से लदे पिकअप के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
शाहगंज(जौनपुर) : सघन चेकिंग के दौरान सरपतहां पुलिस ने पिकअप पर लदे 5 गाय व 2 भैंस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष सरपतहां संजय कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक सुनील कुमार अपने हमराहियों हेड कांस्टेबल राकेश कुमार सिहं, प्रेम कुमार सिंह, कांस्टेबल सिजाउद्दीन, मुन्ना चौहान, हिमांशु सिंह के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे कि गो-तस्करी के लिए ले जाते समय एक पिकअप पर लदे 5 गाय व 2 भैंस के साथ तीन अभियुक्तों सरवन…
जौनपुर : खेल प्रतियोगिताओं से बढ़ता है आपसी सद्भाव- बृजेश यादव
शाहगंज(जौनपुर) : खेल प्रतियोगिताएं हमें सक्रिय बनाती है जिससे हमें ऊर्जा और ताकत मिलती है। नियमित रुप से खेल खेलने से मानसिक और शारीरिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलता है। खेल प्रतियोगिताओं से आपसी सद्भाव बढ़ता है उक्त बातें ब्लाक प्रमुख बृजेश कुमार यादव ने कही । क्षेत्र के ग्राम सभा छताई कला मे किंग कोबरा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित 7वें अंडर आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख बृजेश कुमार यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्य डा. विवेक कुमार सिंह एंव विनय कुमार सिंह के साथ संयुक्त रूप से…
प्रयागराज : मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने आगामी माघ मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं स्वच्छ ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यसचिव दुर्गा शंकर मिश्र एवं पुलिस महानिदेशक डी0एस0 चैहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में आगामी माघ मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं स्वच्छ ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य सचिव महोदय ने मेला से सम्बंधित विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को माघ मेला 2023 को सकुशल, सुरक्षित एवं स्वच्छ ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में कोई कमी…
फर्रुखाबाद:देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस के शुभ अवसर जिलाध्यक्ष ने गरीब विधवा माताओं को बांटे कंबल
फर्रुखाबाद,3 जनवरी 2023 को देश की प्रथम शिक्षिका राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर अरुण शाक्य जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत ने अपनी ग्राम सभा कुबेरपुर जुन्नारदार न्याय पंचायत पखना थाना मेरापुर विकास क्षेत्र मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद ने कोरोना काल के समय से ही समाज के गरीब विधवा माताओं बहनों की सेवा करने का संकल्प लिया था । जिसके क्रम में इस वर्ष भी ग्राम पंचायत कुबेरपुर जुन्नारदार की 75 विधवा माताओं बहनों को गर्म साल देकर उन्हें सम्मानित किया इस…
फर्रुखाबाद:अब से नियमित टीकाकरण में शामिल हुई पोलियो की बूस्टर डोज-डीआईओ
फर्रुखाबाद 3 जनवरी 2023 जनपद में बुधवार से पोलियो की बूस्टर डोज नौ माह पर बच्चों को लगने वाले एमआर टीका के पहली डोज के साथ लगाई जाएगीl पहले यह बच्चों को डेढ़ और साढ़े तीन माह पर यानि दो डोज दी जा रही थीं l यह जानकारी दी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा नेl उन्होंने बताया कि बच्चों को पोलियो से सुरक्षा देने के लिए फ्रेक्शनल इंजेक्टेबल पोलियो वैक्सीन की बूस्टर डोज नियमित टीकाकरण में शामिल कर ली गई है।उन्होंने बताया कि बूस्टर डोज लग जाने के बाद…
स्ट्रेचर पर मरीज को ब्रजेश पाठक ने दिया कंबल, KGMU पहुंचे डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को KGMU यानी किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया। सबसे पहले डिप्टी सीएम ने कुलपति कार्यालय का जायजा लिया। यहां बिजली के तार लटक रहे थे। जिसे देख उन्होंने नाराजगी ताई। उन्होंने कहा, नैक मूल्यांकन की टीम आने वाली है इसके बावजूद तैयारियां पूरी नहीं हैं। कुलपति डॉ. बिपिन पुरी से व्यवस्था सही करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह बायोकैमेस्ट्री विभाग की तरफ गए। यहां पर उन्होंने पेड़-पौधे रोपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि NAAC टीम पर्यावरण पर नजर रखती है…
यूपी के 35 जिलों में सर्दी का रेड अलर्ट, ज्यादातर जिलों में 12वीं तक के स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगें बंद
नए साल में यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों तक यूपी के 35 जिलों में ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, बिगड़े मौसम की वजह से सरकार की तरफ से ज्यादातर जिलों में 12वीं तक के स्कूल को 7 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए जहां एक ओर मंगलवार को पूरे दिन लखनऊ में कोहरा छाया रहा। तो वहीं, कई जिलों में बर्फीली हवाएं चली। दिन का…
लखनऊ : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जानकीपुरम तृतीय की बैठक सम्पन्न
आज दिनांक 03/01/2023 दिन मंगलवार को कोहिनूर प्लाजा मुंशीपुलिया पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जानकीपुरम तृतीय का श्री शरद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।जिसमे मुख्य विषय व्यापार प्रकोष्ठ का सदस्यता अभियान , व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। जनवरी माह में खिचड़ी भोज का आयोजन पर भी चर्चा हुई है। बैठक में मंडल संयोजक शरद श्रीवास्तव सह संयोजक पुनीत श्रीवास्तव आदित्य सिंह भूपेंद्र तिवारी अनिल यादव रिशु महाराज भानू प्रताप सिंह संदीप वर्मा अन्य व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
गाज़ीपुर/बरही -बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट की छात्राओं ने मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती
गाज़ीपुर : बरही /आज बरही बाजार में BKMU संस्थान के संस्थापक राजकुमार मौर्य के आवास पर देश की प्रथम महिला प्रधानाचार्य एवं महान समाज सेविका श्रीमती सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई कार्यक्रम में जिला महामंत्री अवधेश राजभर, जिला मंत्री राकेश यादव, मंडल महामंत्री एवं विधानसभा मिडिया संयोजक प्रमोद राय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल राजभर, बौद्ध इंटर कॉलेज सरदारपुर बिरनो के प्रबंधक सुनील कुशवाहा,BKMU संस्थान के सचिव संतोष गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सावित्री देवी और क्षेत्र की बालिकाएं उपस्थित रहीं कार्यक्रम में अवधेश राजभर, राकेश यादव एवं…
जौनपुर:मौर्य शाक्य सभा कार्यालय पर माता सावित्री बाई फुले का मनाया गया जन्मदिन
जौनपुर:जिला शाक्य मौर्य सभा कार्यालय पर जिला शाक्य मौर्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य द्वारा देश की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले का जन्म दिन मनाया गया।प्रेम चंद मौर्य ने लोगो को संबोधित करते हुए बताया की माता सावित्री बाई फुले का जीवन सिर्फ लड़कियों को पढ़ाने और नारी समाज को ऊपर उठाने में लगा दिया.उनके समय में महिलाओ के साथ काफी भेदभाव होता था।महिला चाहे सवर्ण हो या दलित उनको पढ़ने लिखने का अधिकार नही था।आज अपने देश की महिला अपने देश के साथ साथ विदेशी…
पीलीभीत :बाइकों की भिड़ंत में दंपति सहित तीन चोटिल
पूरनपुर। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में महिला सहित चार लोग घायल हो गए।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के कस्बा जोगराजपुर निवासी इकलास अपनी पत्नी नजमा व 2 वर्षीय पुत्र के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदारी गांव गुलडिया भूपसिंह आए हुए थे।वापस लौटने के दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर जनकापुर मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में बाइक पर सवार दंपत्ति सहित तीन लोग घायल हो गए।घटना…
पीलीभीत :संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहर
पूरनपुर।संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी एक युवक ने रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई।घटनाक्रम को लेकर हड़कंप मच गया।परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।युवक ने जहर क्यों खाया इसको लेकर परिजनों…
पीलीभीत :युवक की पिटाई लगा कर ताना तमंचा
पूरनपुर। ट्राली से घास उतार रहे किसान पर तमंचा लगा दिया।विरोध पर पिटाई लगाई।पुलिस में सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की पुलिस को तहरीर दी है।कोतवाली क्षेत्र के गांव झुरकुरिया निवासी सोनू ने बताया कि वह अपने घर पर खडे ट्राली से घास उतार रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले कुछ लोग उसके पास पहुंचे और बेवजह गाली गलौज करने लगे।जब पीड़ित ने विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई लगाई।इससे वह घायल…
पीलीभीत :दहेज की मांग पूरी न करने पर माल जेवर छीनकर निकाला
पूरनपुर। दहेज में एक लाख न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को लाठी डंडों से जमकर पीटा।उसके बाद विवाहिता का माल जेवर व डेढ़ माह की पुत्री को छीन कर घर से निकाल दिया।विवाहिता ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत पुलिस से की है।नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री का निकाह डेढ़ वर्ष पूर्व मोहल्ले के ही एक युवक के साथ किया था।निकाह में उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया।कुछ महीनों तक मामला दोनों में ठीक ठाक चलता रहा।उसके बाद ससुरालियों ने विवाहिता से एक लाख रुपये…
पीलीभीत :किशोरी को ले गया युवक,पुलिस से शिकायत
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया रविवार को गए अपने परिवार परिवार के साथ नया साल मनाने के लिए बाहर गया हुआ।उसकी पुत्री घर पर अकेली थी।आरोप है कि गांव का रहने वाला एक युवक उसकी पुत्री को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया।वापस आने पर ग्रामीण ने पुत्री को घर नही पाया।इससे उसके होश उड गए।काफी तलाश करने के बाद ही कोई पता नही चल सका। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने वताया तहरीर पर जांच की जा रही है।जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
गौतमबुद्ध नगर: साल शुरू होते ही जिले में सप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था लागू, दुकान खोलने के नियमों का किया उल्लंघन तो देना होगा जुर्माना
गौतमबुद्ध नगर: नया साल शुरू होते ही जिले में सप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था लागू, दुकान खोलने के नियमों का किया उल्लंघन तो देना होगा जुर्माना- कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते जनपद गौतमबुद्ध नगर वासियों के बडी और खास खबर है। यदि आप सप्ताह में किसी भी दिन बाजार में खरीदारी करने के लिए जा रहे हैं तो अब आपको सप्ताह के दिन का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि जिलाधिकारी सुहास एलवाई के आदेश पर बाजारों में साप्ताहिक अवकाश की घोषणा करने के साथ ही इसे लागू कर दिया गया…
पीलीभीत : गुरू पर्व पर खुले पंडाल बीच सजाया गया दीवान पंजाब के संत बाबा बलकार सिंह द्वारा किए प्रवचन
हजारा (पीलीभीत)। हर साल की तरह इस बार भी कबीरगंज क्षेत्र के गुरुद्वारा सिंह सभा नानक फार्म नंबर 1 में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का पावन प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है। दो जनवरी को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ का भोग पड़ा। इसके बाद खुले पंडाल में दीवान सजाया गया । जहां राणा साहिब समप्रदाया पंचगरईया पंजाब के महान संत बाबा बलकार सिंह जी द्वारा ढोल, हरमोनियम, बाजा के साथ गुरुओं के इतिहास का वखान कर संगत को निहाल किया । इस मौके पर जनता फार्म,…
