4 करोड़ रुपये में बिक रहा है यह पिज्जा, जानिए क्या है कहानी

आज कल 100 रुपये से सस्ता और 400 रुपये में एक नॉर्मल बेहतरीन पिज्जा खाने को मिल जाता है लेकिन क्या आपने सोचा है कि किसी पिज्जा की कीमत 4 करोड़ रुपये के करीब हो सकती है. इंटरनेट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस पिज्जा स्लाइस की कीमत 4 करोड़ रुपये हैं लेकिन ऐसा क्यों है चलिए बताते हैं. दरअसल, यह पिज्जा स्लाइस एक नीलामी के जरिए बेचा जा रहा है. हम पहले भी देख चुके हैं कि नीलामी के नाम…

आयुष कॉलेजों घोटाले में हाईकोर्ट ने सीबीआई से इस मामले की रिपोर्ट अगस्त में मांगी, जानिए

भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए आयुष कॉलेजों में हुए एडमिशन घोटाला की जांच सीबीआई से कराने को लेकर दिए गए हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने का मकसद भ्रष्टाचारियों को बचाना नहीं‚ बल्कि एसटीएफ द्वारा की की जा रही आयुष घोटाले की मुकम्मल जांच से संतुष्ट होना है। आला अफसरों के अनुसार आयुष कॉलेजों में हुए एडमिशन घोटाला में एसटीएफ की द्वारा की गई जांच से कोई भ्रष्टाचारी बचने नहीं…

केशव प्रसाद मौर्य के राहुल गांधी वाले बयान पर आक्रोश

डिप्टी सीएम केशव मौर्य द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मानसिक आरोग्यशाला पर डिप्टी सीएम के पोस्टर चस्पा किए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उनका कहना था कि डिप्टी सीएम अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्हें इलाज की आवश्यकता है। मंगलवार को आगरा में हुए व्यापारी सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर दिए बयान को लेकर कहा था कि उनकी मानसिक स्थिति खराब है।…

मैनपुरी में 20 घंटे बाद बरामद हुए किशोरों के शव

मैनपुरी के थाना क्षेत्र में उस समय कोहराम मच गया, जिस समय नहर की तरफ घूमने गए रिश्तेदारी में आए 2 किशोरों की नहर में डूब गए। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर 20 घंटे बाद दोनों के शव नहर से बरामद किए हैं। दोनों ही किशोर आपस में मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं। वह दोनों ही अपने ननिहाल में घूमने के लिए आए थे। बताया जा रहा है दोनों किशोर नहर बनी सीढ़ियों पर सेल्फी ले रहे थे। नहर किनारे उनकी बाइक और चप्पले पड़ी हुई मिली हैं। सूचना…

मैनपुरी: पूर्व सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज,क्या है मामला समझें

मामला कुरावली थाना क्षेत्र के अशोकपुर सोनई गांव का है। गांव निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि वह एक मई को कस्बा स्थित बाजार गया था। वहां पर पूर्व सपा विधायक राजू यादव प्रचार कर रहे थे। उसे देख कर कहा कि अब विरोध मत करना वरना गनर से कह कर गोलियों से भुनवा दूंगा। अक्षय ने बताया कि पूर्व विधायक ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव की रंजिश के चलते ही उसे धमकी दी है। मामले में अक्षय की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व सदर…

मैनपुरी : आम तोड़ते समय पैर फिसलने से पेड़ से नीचे गिरकर किशोर की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को आम तोड़ते समय किशोर पेड़ से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो परिजन व ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। घटना बेवर थाना क्षेत्र के विक्कापुर गांव की है। गांव निवासी शिवम पाल ( 14मंगलवार ) की दोपहर आम तोड़ने के लिए बाग में गया था। यहां वह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। आम तोड़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। पैर फिसलने…

मैनपुरी : युवक ने विधवा का अश्लील वीडियो बनाया। दोनों चार वर्षों से उसके साथ कर रहे थे गलत काम सुनकर पुलिस भी रह गई दंग

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक ने विधवा महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। साथ ही यह वीडियो अपने साथी को भेजा तो वह भी उसे वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन उत्पीड़न करने लगा। दोनों वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार वर्ष से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। अब परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। एएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला करहल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की रहने वाली…

गजब की हेराफेरी, शख्स ने तीन लड़कियों को एक साथ बनाया गर्लफ्रेंड

एक लड़के ने एक टाइम पर तीन गर्लफ्रेंड बनाईं और उनकी साथ ऐसा फ्रॉड किया कि वह जेल पहुंच गया. लड़के के साथ तीनों गर्लफ्रेंड ने कुछ ऐसा किया कि लड़का अपनी धोखाधड़ी की हरकत जिंदगी भर नहीं भूलेगा. लड़के ने अपनी अलग अलग गर्लफ्रेंड को प्यार के जाल में फंसाकर 12 लाख से ज्यादा लूट लिए. अब यह शख्स ढाई साल तक जेल में रहेगा. दरअसल, यह मामला चीन के शंघाई का है. जहां एक शख्स ने पैसा लूटने के लिए तीन गर्लफ्रेंड बनाईं थीं और जब इस बात…

जौनपुर: छोटे से वार्ड में पंद्रह सफाई कर्मी,फिर भी बजबजाती मिली नालियां,चेयरमैन प्रतिनिधि ने जिम्मेदारो को लगाई जमकर फटकार

बता दे की कुर्चनपुर गांव के पत्रकार पंकज कुमार मौर्य ने अपने गांव की नाली और पानी की समस्या को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि डा रामसूरत मौर्य से गांव का निरीक्षण करने का आग्रह किया था।जब डा रामसूरत मौर्य गांव पहुंचे तो बजबजाती नालियों को देखकर तुरंत वार्ड के सफाई कर्मियों के ठेकेदार को बुलाया और गांव की बजबजाती नालियों को लेकर जमकर फटकार लगाई।उन्होंने पूछा कितने लोग है तुम्हारे पास तो जवाब मिला पंद्रह ,एक छोटे से वार्ड में पंद्रह सफाई कर्मी फिर भी नालिया कीचड़ और गाद से पटी…

लखनऊ : पत्रकार दर्पण की तरह सच्ची खबर को शासन एवं प्रशासन तथा जनमानस में उजागर करें –शिशिर लखनऊ

लखनऊ, जून सहानुभूति समाचार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक शिशिर सिंह उर्दू अकादमी गोमतीनगर पहुंचकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन एवं राष्ट्रवादी पत्रकार संघ के संयुक्त पत्रकारों की संस्थाओं के सौजन्य से हर खबर न्यूज़ चैनल के पत्रकारिता को समर्पित इवेंट जर्नलिज्म 56 वा आयोजन का शुभारंभ करते हुए निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा पत्रकार दर्पण की तरह सच्ची खबर मैं ही नमक मिर्च लगाकर प्रकाशित कर जनता के सामने अपनी पेनी कलम जनमानस तक पहुंचाएं। मालूम हो राजधानी लखनऊ…

लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने 14 लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, धोखाधड़ी की जाँच शुरू की

लखनऊ सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने झांसी के डाकघरों से फर्जी चेकों से हुई 64 लाख की धोखाधड़ी मामले में 14 लोगों के खिलाफ मामाल दर्ज किया है। इन लोगों ने झांसी के प्रधान डाकघर और उप डाकघरों में फर्जी नाम-पते से बचत खाता खोलकर पैसे हड़पे थे। डाकघर के वरिष्ठ अधीक्षक बीके पांडेय की शिकायत पर सीबीआई ने जांच शुरू की है।झांसी के सीनियर सुपरिटेंडेंट पोस्ट ऑफिसर बीके पांडेय ने 25 जुलाई 2022 को मामले की शिकायत सीबीआई से की थी।जिसमें उन्होंने प्रधान डाकघर द्वारा जारी चेकों में…

आखिर क्यों रिटायर्ड IPS डीके शर्मा ने ख़ुदकुशी कर ली , जानिए वजह

लखनऊ में रिटायर्ड IPS डीके शर्मा ने दाहिनी कनपटी से सटाकर लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, ये गोली बाईं कनपटी को चीरती हुई निकल गई। गोली लगने से ज्यादा खून बह बहना उनकी मौत का कारण बना। पूर्व DG डीके शर्मा ने मंगलवार सुबह कुर्सी पर बैठकर खुद को गोली मारी थी। जहां उनके सामने टेबल पर लेटर पैड और पेन रखा था। जिसमें अंग्रेजी में सुसाइड नोट में दिनेश कुमार शर्मा ने बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी थी।वर्ष…

अब मैनपुरी से औंछा होते हुए एटा तक हर घंटे पर मिलेगी बस

मैनपुरी के औंछा मार्ग पर एटा तक के लिए अब हर घंटे बस मिलेगी। एटा तक के लिए प्राइवेट बसों का संचालन इस मार्ग पर किया जाता है। समय सारिणी तय नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मैनपुरी से औंछा होकर एटा जाने वाले मार्ग पर रोजाना सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। इस मार्ग पर दस बसों का संचालन किया जाता है। बसों के आने जाने का कोई सयम तय नहीं होने से लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। अब बसों की…

ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वाले 101 लोगों की अब तक नहीं हो पाई पहचान

रेलवे के अनुसार, ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वाले 278 लोगों में से 101 की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। बकौल रेलवे, दुर्घटना में करीब 1,100 लोग घायल हुए जिनमें से 900 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं, संदेहपूर्ण मामलों में सही परिजन की पहचान के लिए शवों और दावेदारों के डीएनए सैंपल इकट्ठा किए जा रहे हैं।

बिहार के एक गरीब का वायरल वीडियो ” हम सिर्फ वोट देने के लिए है ताकि नेता लोग करोड़ पति बन सके

बिहार में एक रेलवे स्टेशन पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा ” हम सिर्फ वोट देने के लिए है ताकि नेता लोग करोड़ पति बन सके. इस वीडिओ पर कई लोग अपनी अपनी प्रतक्रिया दे रहे हैं. इस पर आप क्या कहना चाहते हैं इस वीडिओ को देखकर आप बताएं

प्रेमी के साथ भागी बिटिया तो नाराज पिता ने छपवा दिया शोक संदेश, अब करेंगे मृत्यु भोज

राजस्थान के भीलवाड़ा से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर प्रेमी संग बेटी के भाग जाने पर उसके पिता इतने खफा हो गए कि उन्होंने बेटी को मरा घोषित कर दिया. इतना ही नहीं बल्कि शोक संदेश भी छपवा दिया. अब परिवार 13 जून को मृत्यु भोज करवा रहा है. मृत्युभोज का कार्ड और शोक संदेश अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, अचानक घर से भाग गई लड़की को जब पुलिस पकड़कर लाई तो उसने अपने परिजन को पहचाने से इनकार…

मरने के थोड़ी देर बाद ही जिंदा हो गई महिला, कहानी जान हैरान रह जाएंगे आप

हाल में ही 32 साल की एक महिला ने अजीब ही दावा किया है. उन्होंने कहा कि वह मरने के बाद फिर से जिन्दा हो गई है. कर्टनी सैंटियागो नाम की महिला ब्रेस्‍ट कैंसर से पीड़ित थी. उन्होंने कहा कि वह रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल गईं थी. जब वह रूटीन चेकअप करा रही थी तो उनका ब्‍लड प्रेशर अचानक लो होता चला गया. इससे उन्‍हें बेहोशी होने लगी फिर वह कुछ देर के लिए कोमा में चली गईं. मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, उसी वक्त महिला की…

बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जिस लड़की को ‘द केरला स्टोरी’ दिखाई वो मुस्लिम के साथ चली गई

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक हिंदू युवती और मुस्लिम युवक का कथित प्रेम प्रसंग चर्चा में है. चर्चा होने की एक वजह तो यही है कि लड़का-लड़की अलग-अलग मजहब से हैं. दूसरा ये कि हाल में लड़की को यूसुफ नाम के इस युवक से शादी नहीं करने की सख्त सलाह दी गई थी. लेकिन उसने फिर भी उसके साथ जाने का फैसला किया. वो भी शादी से ऐन पहले. कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दोनों ने शादी भी कर ली है. हालांकि ये पूरी तरह साफ नहीं है. बताया गया…

गाड़ियों की फिटनेस को लेकर अपर परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने किया निरीक्षण

अपर परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद सोमवार को इंफेक्शन और सर्टिफिकेशन सेन्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर पर तैनात एवं कार्यरत एजेंसी में हर फीलिंग सेंटर के सेंटर हेड एवं उनके तकनीकी तथा अन्य स्टाफ की उपस्थिति की जांच की। हालांकि उस दौरान सभी कर्मचारी मौके पर उपस्थित पाए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि सेंटर पर आने वाले वाहन स्वामियों या उनके प्रतिनिधियों के साथ अच्छा व्यवहार करें एवं उनके कार्य समय अंतर्गत एवं नियमों के अनुसार पूर्ण करने में अपना पूरा सहयोग करें। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों ने पूछा…

इफ्तिखार हैदर और उनकी पत्नी को चाकू के बल पर बंधक बना लिया, नकाबपोश बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार रात घर के अंदर घुसकर गए। चेहरे पर मास्क लगाए बदमाशों ने खाड़ी देश से रिटायर होकर आये इफ्तिखार हैदर और उनकी पत्नी चाकू के बल पर बंधक बना लिया। विरोध पर मारपीट कर 20 हजार रुपये, तीन अंगूठी और दो मोबाइल फोन लूट ले गए। पुलिस को पास के ही एक घर से भागते हुए एक बदमाश का धुंधला फुटेज मिला है।घासमंडी बाब बालक दासपुरम में इफ्तिखार हैदर ( 66 ) अपनी पत्नी शबीना (60) के साथ रहते हैं। सोमवार…