बिना पंजीकरण चल रहा था सन अस्पताल, CMO के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सन अस्पताल में छापेमारी

पारा के सन अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। CMO के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सन अस्पताल में छापेमारी की। बच्चे के इलाज संबंधी दस्तावेज जब्त कर लिए। साथ ही जांच पूरी होने तक अस्पताल के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस बीच बिना पंजीकरण अस्पताल चलने की भी खबर हैं।सन अस्पताल प्रशासन मानकों को ताख पर रखकर इलाज कर रहा था। अस्पताल के बाहर डाक्टरों की सूची का बोर्ड तक…

प्रयागराज-जल-चौपाल के माध्यम से भूजल संरक्षण के बारे में दी गई जानकारी

दिनांक 16 से 22 जुलाई 2023 तक भूजल सप्ताह के सफल आयोजन हेतु दि0, 20-07-2023 को “यह संकल्प निभाना है-हर एक बूॅद बचाना है” विषय बिन्दु पर केन्द्रित एक जल- चौपाल का आयोजन विकास खण्ड- कौधियारा में किया गया जिसमें ग्राम विकास अधिकारी, विपुल श्रीवास्तव भूगर्भ जल विभाग के प्रतिनिधि तथा श्रीमती अनीता चौरसिया, जे0ई0, लघु सिंचाई विभाग द्वारा ग्राम प्रधानों कृषकों एवं आम लोगों को भूजल संरक्षण हेतु जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के उदेश्य से जल संरक्षण एवं संचयन से सम्बन्धित जानकारी दी गयी तथा पम्फ्लेट, इत्यादि का वितरण…

बरेली – फतेहगं जपश्चिमी सब्जी मंडी चौक में मिला एक युवक का शव मचा हड़कंप।

कस्बे की मेन बाजार के पास मिला एक युवक का शव मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 13 के सभासद शराफत हुसैन शाम लगभग 5 बजे सब्जी लेने मंडी जा रहे थे। तभी अचानक किसी व्यक्ति का फोन आ गया तो वह सब्जी मंडी चौक में फोन पर बात कर रहे थे बात करते-करते उनकी नजर अचानक खंडहर नुमा दुकान की तरफ पड़ी तो उन्होंने देखा एक व्यक्ति शव पड़ा हुआ था…

बरेली – फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने 6 फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

फतेहगंज पश्चिमी – फतेहगंजपश्चिमी थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मीरगंज,बरेली के पर्यवेक्षण में थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे 06 गैर जमानती वारंटी अभियुक्त मुख्तयार पुत्र गड्ढे खां नि0 ग्राम ठिरिया खेतल इशाकत अली पुत्र मोहब्बत शाह निवासी ग्राम ठिरिया खेतल अहमद हुसैन पुत्र मुनीर बक्स निवासी ग्राम सफरीजाबिर पुत्र कल्लू निवासी ग्राम सौरहा समसुल पुत्र रहीश अहमद निवासी ग्राम…

बरेली – इस्लाम धर्म का पाक महीना की हुई शुरुआत जिसमें ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा।

बरेली/आंवला – एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मुजम्मिल रजा खान ने की एसडीएम से फोन पर बातचीत कल तक व्यवस्थाएं नहीं हुई तो जिला अधिकारी बरेली से मिलेंगे ।जनपद बरेली के आंवला में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के तहसील अध्यक्ष नफीस चौधरी ने दिए प्रार्थना पत्र में मांग की है इस्लाम धर्म का पाक महीना मोहर्रम की शुरुआत हो गई है जिसके अंतर्गत मानने वाले हर मुसलमान के यहां नियाज फातिया और लंगर होता है तथा सावन माह को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गाइडलाइन के अनुसार…

फर्रुखाबाद: एमडीए को सफल बनाने के लिए महिला प्रधानों का मिलेगा साथ,फाइलेरिया मुक्त गांव बनाने में सभी दें सहयोग – सहायक खंड विकास अधिकारी

21 जुलाई 2023 जिले में 10 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम चलेगा l इस दौरान जिले वासियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जायेगी l अभियान के दौरान कोई चूक न हो और सभी लोग दवा का सेवन करें इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं l इसी क्रम में खानपुर के रिसोर्स सेंटर में सहायक खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में महिला प्रधानों का फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए संवेदीकरण किया गया l उनसे अपने गांव में आने…

लखनऊ:- भारतीय हिन्दू परिषद ने विदेशो में लहराया भगवा , संगठन का हो रहा विस्तार सोहन लाल प्रदेश अध्यक्ष फोंटाना केलिफोर्निया अमेरिका नियुक्त।

भारतीय हिन्दू परिषद के  अच्छे कर्तव्यनिष्ठ सक्रिय साथियो की बदौलत आज  मात्र् 6 महीने के अंदर भारत के 25 राज्यों मे भारतीय हिन्दू परिषद संगठन अपना परचम लहरा रहा है । आज युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य श्री अखिलेश मिश्रा जी के अनुमोदन से व संस्थापक भारतीय हिन्दू परिषद पवनेश जी महाराज की संस्तुती पर विदेशी धरती अमेरिका से भारतीय मूल के सोहन लाल को प्रदेश अध्यक्ष फोंटाना केलिफोर्निया USA से नियुक्त किया गया  ।  बहुत जल्दी अमेरिका मे भारतीय हिन्दू परिषद की समस्त कार्यकारणी का गठन किया जायेगा…

मैनपुरी शादी के दो महीने में ही पत्नी को घर से निकाला, दूसरी युवती से कर ली शादी…वजह कर देगी हैरान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दहेज की मांग को लेकर शादी के दो महीने बाद ही नवविवाहिता को घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं पति ने बगैर तलाक दिए दूसरी युवती से शादी भी कर ली। जानकारी होने पीड़िता ने आरोपी पति सहित ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कन्नौज के माधौगढ़ निवासी पूजा शाक्य ने बताया कि उसकी शादी बौद्ध रीति रिवाज से फरवरी 2019 को कुसमरा चौकी क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव निवासी आनंद शाक्य के साथ हुई है। बताया कि शादी कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त…

गंगा में आया उफान, कासगंज के 50 गांव घिरे; बाढ़ से मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर पहुंचा पानी

पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बारिश से मैदानी इलाकों में आया खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। मथुरा, आगरा में यमुना ठिठक गई है। तीन दिन से बढ़ रहा जल स्तर घटना शुरू हो गया, लेकिन निचले क्षेत्रों में संकट बरकरार है। वहीं गंगा में आए उफान से कासगंज जिले के 50 गांव पानी से घिर गए हैं। सैकड़ों बीघा खेती को जलमग्न करते मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर भी पानी पहुंच गया है। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। शनिवार रात से मथुरा में यमुना ने तेवर दिखाना…

पीलीभीत में खतरे में शारदा डैम, डेढ़ दशक बाद खोले आपातकालीन फाटक

कलीनगर में लगातार जर्जर होता जा रहा शारदा डैम खतरे में हैं। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग के अभियंताओं को डेढ़ दशक बाद पानी का दबाव कम करने के लिए डैम के आपातकालीन फाटक खोलने पड़े हैं। हालांकि अभियंताओं का दावा है कि खराबी के चलते मरम्मत के लिए फाटक खोले गए हैं। सूत्रों की मानें तो डैम की जर्जर हालत और शारदा नदी में बाढ़ की स्थिति को भांपते हुए फाटकों को खोला गया है। जनपद के तराई इलाके में 22 किलोमीटर लंबा शारदा सागर डैम है। इसका 17…

पीलीभीत में हत्यारोपियों की तलाश में जहानाबाद पहुंची उत्तराखंड पुलिस

पीलीभीत-उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी में होटल व्यापारी की हत्या में नामजद दंपती की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने जहानाबाद क्षेत्र के गांव हैदरगंज में दबिश दी। दंपती घर में ताला लगाकर परिवार समेत गायब था। पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी के व्यापारी अंकित चौहान की दो दिन पूर्व हुई हत्या के मामले थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव हैदरगंज निवासी रामअवतार व उसकी पत्नी उषा देवी के खिलाफ हत्या के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी दंपती घटना के बाद से फरार है। बुधवार…

पीलीभीत में मंडी प्रशासन ने घटाए टमाटर के दाम, अब 80 रुपये किलो बिक रहा

पीलीभीत के लोगों की सुविधा के लिए शासन के आदेश पर मंडी प्रशासन ने किफायती दर पर टमाटर की बिक्री करने के लिए काउंटर खोला है। पहले यहां पर 100 रुपये प्रति किलो के भाव से टमाटर की बिक्री हो रही थी। अब आवक के कुछ बढ़ने के बाद 20 रुपये प्रति किलो दाम कम कर दिए। अब मंडी में 80 रुपये का भाव तय किया गया है। वहीं थोक व्यापारी के यहां अभी 120 से 130 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। टमाटर के भाव में एकाएक तेजी आने…

पीलीभीत में खांडसारी उद्योग के लिए छह महीने बाद भी नहीं मिल सकी एनओसी

पीलीभीत में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं वाणिज्य बन्धु की समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में हुई। बैठक के दौरान शिशिक्षुता प्रोत्साहन योजना की समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप औद्योगिक इकाइयों में अप्रैन्टिस रखे जाने के लिए आईटीआई प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि 277 अप्रैन्टिस शिशिक्षुओं को औद्योगिक इकाइयों में रखा जा चुका है, शेष लक्ष्य शीघ्र ही इस माह के अन्त तक पूर्ण कर लिया जाएगा। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान के उद्यान विभाग…

पीलीभीत में ट्रक से भिड़ंत में इको सवार एक मासूम समेत सात लोग घायल

पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग पर इको और ट्रक की टक्कर में इको में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीराें ने बमुश्किल घायलों को कार से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव दिलवारपुर निवासी राजेश्वरी देवी ने बताया है कि उनका भाई कमलेश जिला कारागार में बंद है। उससे मुलाकात करने के लिए वह अपने छह माह के बेटे अभि, बुआ अनीता देवी, दादी फूलमती, भाई धर्मवीर के साथ बुधवार को किराए पर इको करके पीलीभीत…

मोहर्रम के जुलूस पर ड्रोन से होगी निगरानी, ATS कमांडो भी रहेंगे तैनात

पहली मोहर्रम के दिन निकलने वाले शाही जरी के जुलूस को लेकर पुराने लखनऊ के 15 रूट पर यातायात का डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन शाम 6 बजे से जुलूस समाप्ति तक लागू रहेगा। इसके चलते पक्कापुल चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट चौराहा, घंटा घर तिराहा से छोटा इमामबाड़ा तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। दूसरी तरफ मोहर्रम के जुलूस के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जुलूस रूट के साथ पुराने लखनऊ को 49 जोन और 106 सेक्टर में बांटा गया है।…

लखनऊ के जाबाज कैप्टन अंशुमान सिंह सियाचिन मेंशहीद, AFMC टॉप कर बने थे डॉक्टर

सियाचिन हादसे में शहीद हुए लखनऊ के जाबाज कैप्टन अंशुमान सिंह की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी। अंशुमान मूल रूप से देवरिया के रहने वाले थे। लखनऊ के पारा मोहान रोड स्थित जिस घर में छह महीने पहले कैप्टन अंशुमान सिंह की शादी की शहनाई गूंजी थी, वहां अचानक से मातम पसर गया। बुधवार सुबह सेना मेडिकल कोर और कमांड अस्पताल के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कैप्टन अंशुमान सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने पिता रवि प्रताप सिंह को कैप्टन अंशुमान सिंह के शहीद होने की खबर दी। कुछ देर…

औरैया: बाइक और ट्राली की भिड़ंत में बाइक सवार युवक हुआ घायल

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहुल पुत्र जाहर सिंह एरवाकटरा सब्जी लेने आए थे वापस घर जा रहे थे तभी रास्ते में गल्ला की दुकान पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा टकराई बाइक जिससे बाइक सवार राहुल घायल हो गए सूचना पर पहुंची एरवाकटरा थाना की पुलिस ने घायल राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा में भर्ती कराया वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद राहुल की स्थिति नाजुक होने के कारण मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया

बरेली – गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले युवा – संगठन मंत्री उमाकांत

आज नगर आंवला के सरगम रिसोर्ट में हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री आदरणीय उमाकांत जी भाई साहब का आगमन हुआ जिस पर सभी राष्ट्र रक्षकों ने संगठन मंत्री का जोश के साथ अभिनंदन किया। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और बताया कि किस तरीके से हमारे दोनों हिंदू प्रतापी राजा धर्म के लिए आजीवन संघर्ष किया लेकिन कभी भी मुगलों की गुलामी स्वीकार नहीं की । हिंदू समाज के युवाओं को भी अपने गौरवशाली इतिहास से सीख कर आत्मनिर्भर…

बरेली – उत्तराखंड की असिस्टेंट प्रोफेसर रीता पंत का प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में हुआ अतिथि व्याख्यान।

आंवला – एडी बेसिक विनय कुमार, बीएसए संजय सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर विकास कुमार के निर्देशन में विकास खंड फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में सड़क सुरक्षा जागरूकता व स्वामी शिवानंद सरस्वती के शैक्षिक विचारों पर उत्तराखंड की असिस्टेंट प्रोफेसर रीता पंत का अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार व राज्य आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित विद्यालय के प्रधान अध्यापक डॉक्टर अमित शर्मा की नवाचारी पहल से यह आयोजन हुआ जिसमें जय अरिहंत एकेडमिक इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी, उत्तराखंड में बीएड विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रीता पंत ने…

हरदोई : प्रशिक्षक हेतु 25 जुलाई तक करे आवेदन

उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया है कि खेल निदेशालय लखनऊ के द्वारा 16 खेलों (हाँकी, तैराकी, वालीबाल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, हैण्डबाल, जूडो एवं तीरंदाजी) के 44 छात्रावास में प्रशिक्षण हेतु 32 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय रू0 1.50 लाख प्रतिमाह पर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक की तैनाती किये जाने के लिए (हॉकी को छोड़कर) आवेदन मांगे गये हैं। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक की पात्रता हेतु शैक्षिक योग्यता न्यूनतम स्नातक तथा अन्तर्राष्ट्रीय खेलों यथा ओलम्पिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स एवं वर्ल्ड कप/वर्ल्ड चौम्पियनशिप (प्रत्येक चार…