मुख्य अतिथि बतौर किया। ध्वजारोहण में ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम कुमार, दिलीप कुमार व ग्राम पंचायत सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उसके बाद बैठक हुई। जिसमें तय किया गया जिन ग्रामों में विकास कराया गया है। अब उन ग्रामों में विकास नहीं होगा और बताते चलें यह बड़ी पंचायत होने के कारण एक साथ सभी ग्रामों में विकास कार्य नहीं हो सकता इसलिए जो गांव बचे है उन में विकास कार्य किया जाएगा । बाद बैठक समापन होने के बाद मिष्ठान वितरित किया गया।
Category: रुझान
फर्रुखाबाद: निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर सर्व समाज सद्भभावना 77 मीटर तिरंगा रेली निकली
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर सर्व समाज सद्भभावना 77 मीटर तिरंगा रेली का आयोजन निषाद पार्टी के द्वारा बृहम्मदत्त दिवेदी स्टेडियम से कचहरी तिराहा फतेहगढ कोतवाली मार्ग से होते हुये फतेहगढ चौराहा से जेएनवी रोड भीमराव अबेंडकर मूर्ति तक किया गया मानव श्रृंखला बनाकर हाथो मे 77 मीटर का तिरंगा लेकर युवा और बुजुर्गों बच्चो सहित कई महिलाए देश भक्ति के रंग में रंगे थे देश भक्ति नारो के साथ सभी देश भक्तो का जोश देखते ही बना रहा था सभी देश के अमृत महोत्सव कार्यक्रम…
मैनपुरी में झाड़ियों में शव मिलने का मामला,गला घोंटकर हुई युवक की हत्या, घास में छिपाकर भाग गए हत्यारे, पुलिस कर रही तलाश
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दिन पहले मिले युवक के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन को कोई अंदेशा नहीं है कि बेटे की हत्या किसने की होगी ? मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला पुनी गांव का है। गांव निवासी आकाश (19) शनिवार की शाम से लापता था। तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। इस पर रविवार को परिजन…
मैनपुरी के जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों का हंगामा, बोले- कारागार में की गई हत्या
थाना कुरावली के नगला भूषण निवासी एक युवक की संगत परिस्थितियों में जेल में मौत हो गई। जेल अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक की जेल में हत्या की गई है। थाना कुरावली का नगला भूषण निवासी, जयवीर, उम्र लगभग 35 वर्ष 1 महीने से जेल में बंद था। जयवीर को थाना करार पुलिस ने 16 जुलाई को मादक पदार्थ रखने के आरोप में जेल भेजा था। जयवीर की जिला अदालत से जमानत खारिज हो गई थी।…
पीलीभीत में कौन थे बाइक सवार जो स्वतंत्रता दिवस पर लहराते रहे काले झंडे
एक तरफ जनपद भर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा था। देश की शान तिरंगा सरकारी दफ्तर, निजी प्रतिष्ठान और घरों में लहराता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पेशकश से देशभक्ति का वातावरण था। वहीं कुछ खुराफाती भी दिखे। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमे छात्र की ड्रेस में बाइक पर सवार तीन युवक काला झंडा लहराते नजर आए। बताते हैं कि यह बाइक सवार तेज स्पीड में एसपी आवास के बाहर समेत मुख्य मार्गों पर भी गुजरे। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब…
आजादी के जश्न के बीच CM योगी ने दी पीलीभीत को ये सौगात, इस निर्माण से एक लाख लोग होंगे लाभान्वित
बीते कुछ समय से पीलीभीत की पूरनपुर विधानसभा से विधायक बाबूराम पासवान इस पुल के निर्माण की मंजूरी को लेकर प्रयास कर रहे थे. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है. उत्तर प्रदेश आजादी के जश्न के बीच पीलीभीत जिले की ट्रांसशारदा आबादी के लिए एक अच्छी खबर है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदा नदी पर स्थायी पुल के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है. इस पुल के निर्माण से तकरीबन एक लाख की आबादी को सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई…
प्रयागराज-माननीय जनपद न्यायाधीश ने जनपद न्यायालय में किया ध्वजारोहण
आजादी के 77वे स्वाधीनता समारोह के अंतर्गत जनपद न्यायालय प्रयागराज में माननीय जनपद न्यायाधीश संतोष राय द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारी गण कर्मचारी गण उपस्थित रहे माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा लोगों को एकता अखंडता संप्रभुता के बारे में बताया गया और आजादी के महत्व के बारे में प्रकाश डाला गया कार्यक्रम का संचालन आलोक दुबे अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत न्यायालय प्रांगण में माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा पेड़ लगाकर समस्त लोगों को वृक्ष की महत्ता के बारे में बताया वह लोगों को…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार फतेहगढ़ में कर्मचारियों और बंदियों के ” सहभोज ” में डीएम एसपी ने भोजन परोस कर शुभारंभ किया गया,भोजन परोसते देख बंदियों की आंखें हुई नम
जिला कारागार फतेहगढ़ में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा ध्वजारोहण किया । सायकल जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार , वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय और नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ पर कर्मचारियों और बंदियों के ” सहभोज ” में भोजन परोस कर शुभारंभ किया गया। बंदियों एवम कर्मचारियों के ” बड़ा खाना ” में सभी अधिकारी गण द्वारा भोजन परोसा गया । जिलाधिकारी महोदय एवम पुलिस अधीक्षक महोदय को भोजन परोसते देख बंदियों की…
फर्रुखाबाद:-जस्ट डायल एप्प के माध्यम से लोडिंग एवं परिवहन करने के लिए अंतर्राज्यीय ट्रांसपोर्टेशन से साइबर फ्राड करने वाले 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद/एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जस्ट डायल एप के माध्यम से लोडिंग एवं परिवहन करने के लिए अंतजनपदीय व अन्तर्राज्जीय ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा प्रदान वाले जस्ट डायल एप्प पर लॉगिन करके साइबर फ्राड करने वाले 05 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।कोतवाली फर्रुखाबाद/एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा साइबर ठग शिवम “गुप्ता कृष्णा…
जनपद कासगंज के नगरपालिका परिषद पटियाली में महावीर सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रभात फेरी निकालते समय दिखाए अपने करतब
जनपद कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र के महावीर सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज से चौराहे पर और बिजली घर होते हुए प्रभात फेरी निकाली प्रभात फेरी के दौरान छात्रों ने जगह जगह अपने नाटकीय अंदाज में अपने करतबों को दिखाया पटियाली नगर के लोगों ने इन छात्रों की काफी प्रशंसा की महावीर सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक महोदय श्री संजीव कुमार ने कॉलेज के छात्रों को अनुशासन रहने के निर्देश दिए उन्होंने बताया की हम सभी एक भारत माता की संतान है हम सभी लोगों को देश के…
बरेली – सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों पर धांधलेबाजी का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आंवला को सौंपा।
आंवला नगर में नहीं थम रहा सरकारी सस्ते गल्ले में धांधली का मामला भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अकबर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आंवला गोविंद मौर्य को दिए ज्ञापन में बताया की नगर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायतें की गई है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच करा कर कार्यवाही करने की…
बदायूं :समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी में डॉ.राकेश प्रजापति को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया
समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की नई सूची जारी की गई।जिसमें बदायूं के डॉ.राकेश प्रजापति को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की सभी कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी।और आज तक सभी पद खाली चल रहे थे जिसे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पुनर्गठित करना शुरू कर दिया है।अति पिछड़ी जातियों का सम्मान।राकेश प्रजापति को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाना समाजवादी पार्टी अति पिछड़ी जातियों को सम्मान देने की योजना भी नजर आती है।जैसा कि गौरतलब है कि पिछले 2-3 चुनाव…
पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, सभागार में जनपद के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त व चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आहूत की गयी।
पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, सभागार में जनपद के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त व चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आहूत की गयी। चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी गश्त करने के दिये गये निर्देश सहायक पुलिस आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों के अन्तर्गत पड़ने वाली पुलिस चौकी का करे आकस्मिक निरीक्षण ऑपरेशन दृष्टि के तहत अधिक से अधिक स्थलों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगवाने के दिये गये निर्देश ऑपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत चिन्हित अभियोगों में अभियुक्तों को सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी की जाये। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर…
प्रयागराज : वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न टेडों के अन्तर्गत पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों के वास्तविक अभिलेखों की जांच 17 अगस्त से 19 अगस्त तक
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, प्रयागराज के पोर्टल पर आॅनलाइन हुये आवेदन क्रमशः दर्जी, हलवाई, बढ़ई, नाई, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, सोनार, टोकरी बुनकर, मोची एवं धोबी ट्रेड के आवेदन पत्रों को स्कोर कार्ड के द्वारा चयन किया जाना है। समस्त आवेदको को सूचित किया जाता है कि अपने वास्तविक अभिलेख (शैक्षिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, पारिवारिक वार्षिक आय, जाति प्रमाण पत्र, विशिष्ट श्रेणी यदि कोई हो, अनुभव प्रमाण पत्र) के साथ कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन…
पीलीभीत में आजादी का जश्न मनाने को सज-धजकर शहर हुआ तैयार, पीलीभीत में बिखरी तिरंगे की छटा
पीलीभीत में आजादी का जश्न मनाने के लिए शहर के सभी दफ्तरों को सजाया गया है। पार्कों को भी रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। सजावट सूर्यास्त होते ही देखते बन रही थी। इसके अलावा शहीद पार्क में भी बेहतर व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइन में जश्न को लेकर तैयारियों शाम तक पूरा किया जाता रहा। बाजार में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम देखी जा रही है। आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। इस बार आजादी के जश्न में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को शामिल किया…
पीलोभीत में चार बाइक चोर गिरफ्तार, 25 बाइकें बरामद
पीलीभीत में वाहन चेकिंग के दौरान करेली पुलिस और एसओजी टीम ने चार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 25 बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एसपी अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि करेली के थाना अध्यक्ष जगदीश सिंह मलिक चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने गांव चपरौआ कुईयां गांव की ओर से खन्नौत नदी पुल की तरफ आने वाले…
पीलीभीत में छठे सोमवार को गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
पीलीभीत में सावन माह के छठे सोमवार को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गौरीशंकर मंदिर में तड़के चार बजे से ही भक्तों की कतार लग गई। सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। लाइन लगवाकर भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। मंदिर परिसर में इस कदर भीड़ थी कि मुख्य मार्ग पर दूर तक भक्तों की लाइन लगी रही। पूरा परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। रविवार देर रात तक करीब एक हजार कांवड़िये मंडी समिति पहुंच गए थे। यहां भीड़ को…
पीलीभीत में सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
बीसलपुर में मोहम्मदी से अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे दो युवकों की बाइक रविवार देर रात कांशीराम कॉलोनी के पास सांड से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंबीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सांड की भी मौत हो गई। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी नितिन (35) रविवार को लखीमपुर के कस्बा मोहम्मदी में एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। देर रात नितिन बाइक से अपने मित्र बिलसंडा के ईंटगांव निवासी विशाल गुप्ता के साथ लौट रहे…
मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव: बोले- सरकार बनी तो खाली करा देंगे डीएम आवास, लगवाएंगे महापुरुषों की प्रतिमाएं
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को बेवर के जजेड़ा गांव सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार आने पर डीएम आवास खाली कराने का दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि वे डीएम आवास में महापुरुषों की प्रतिमाएं लगवा देंगे। इसके अलावा उन्होंने महंगाई व अन्य मुद्दों पर भी भाजपा सरकार को घेरा। सपा अध्यक्ष, जजेड़ा स्थित सपा नेता रामशरण यादव के आवास पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मैनपुरी के चौराहों पर भाजपा सरकार द्वारा प्रतिमाएं लगवाए जाने की बात पर उन्होंने कहा…
मैनपुरी, तिरंगे के रंग में रंगे बाजार, खरीदने को उत्साहित दिखे बच्चे, युवा और बुजुर्ग
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बाजार तिरंगे के रंग में रंग गए। बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों तथा मकानों पर तिरंगे झंडे लगाए। खुद तिरंगा लगाकर दूसरों को भी तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। एक दूसरे की देखादेखी बाजार में चारों ओर तिरंगे लग गए। आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। बच्चों और युवाओं को तिरंगा बहुत भा रहा है। बाजार में चारों ओर तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। दुकानदारों पर इस बार…
