मैनपुरी में हैवान पिता ने एक साल की बच्ची के साथ की क्रूरता, पीट-पीटकर तोड़े दोनों हाथ; मासूम ने तोड़ दिया दम

मैनपुरी में एक साल पहले पैदा हुई अंजू को महज चार महीने ही अपनों का साथ नसीब हुआ। जब वह केवल दस दिन की थी तभी वह अपनों से बिछड़ गई थी। दरअसल उसे दो भाइयों के साथ बेच दिया गया था। आठ माह बाद वह अपनी मां से दोबारा मिल पाई थी। लेकिन, किसी को कहां पता था कि ये साथ भी महज चार महीने का ही होने वाला था। चार महीने में ही अंजू इतना दर्द सहकर इस संसार से हमेशा के लिए विदा हो गई। शहर कोतवाली…

मैनपुरी में खेलकूद सप्ताह हो रहा शुरू, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल और हॉकी संग होंगी ये प्रतियोगिताएं

29 तक नेहरू स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं को आयोजन होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 21 और 22 अगस्त को जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 23 और 24 अगस्त को जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 25 और 26 अगस्त को सीनियर बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। दिए जाएंगे पुरस्कार27 और 29 अगस्त सब जूनियर बालक वर्ग हाकी का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं के विजेता और उप विजेता खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन समिति से…

मैनपुरी में आठ साल की मासूम से रेप की कोशिश, खेत पर गई थी बच्ची, आरोपी जबरन खींच ले गया, चिल्लाने पर भागा आरोपी

मैनपुरी में युवक पर आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि बालिका खेतों की तरफ कुछ काम के लिए गई थी, तभी आरोपी ने बुरी नियत से जबरन पकड़ कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। चीखने चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा है।…

मैनपुरी में वॉक पर निकले पूर्व सैनिक को डीसीएम ने मारी टक्कर, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह घर के पास इटावा रोड पर टहल रहे एक पूर्व सैनिक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। हादसे में पूर्व सैनिक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र में भदावर हाउस के पास निवास कर रहे पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र (57) घर के पास ही खाद बीज की दुकान किए हुए थे। शनिवार की सुबह वह टहलने…

पीलीभीत में लेखपालों ने रजिस्ट्रार कानूनगो को सौंपे मोबाइल फोन

लेखपालों ने शनिवार को सामूहिक रूप से अनुपयोगी हो चुके अपने स्मार्ट फोन रजिस्ट्रार कानूनगो को सौंप दिए। ये फोन सरकार की ओर से उन्हें दिए गए थे। लेखपाल संघ की 17 अगस्त को हुई बैठक में अनुपयोगी हो चुके स्मार्ट फोन को सामूहिक रूप से शनिवार को लौटाने का निर्णय लिया गया था। संघ के पदाधिकारियों ने इस संबंध में डीएम को पत्र भी भेजा था। पत्र में कहा गया था कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्रॉप कटिंग आदि के लिए लेखपालों को अप्रैल 2019 में स्मार्ट…

पीलीभीत में जेसीआई वीक, नोसगे ने जीता फुटबॉल का फाइनल

जेसीआई वीक के चौथे दिन फुटबाल लीग का फाइनल खेला गया। इसमें अकाल अकादमी कजरी को नोसगे पब्लिक स्कूल ने हराकर फाइनल जीत हासिल की। विजेता टीम को 22 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा। जेसीआई पीलीभीत मिडटाउन में चल रहे फुटबॉल लीग के फाइनल मैच की शुरुआत सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, एसएसबी के उपसेना नायक रमन ने की। फुटबॉल लीग का फाइनल अकाल अकादमी कजरी एवं नोसगे पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें नोसगे पब्लिक स्कूल ने अकाल अकादमी कजरी को 3-0 से हराकर…

पीलीभीत में रूट एक ही दूरी अलग अलग उत्तराखंड की अपेक्षा यूपी रोडवेज बसों का किराया ज्यादा

पीलीभीत के असम चौराहे से पूरनपुर की दूरी करीब 43 किलोमीटर है। पीलीभीत डिपो के अलावा उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की अन्य बसों के टिकट पर भी इतनी ही दूरी लिखी होती है, लेकिन उत्तराखंड की रोडवेज बसों के टिकट पर यह दूरी 36 किमी दर्ज होती है। किराया भी इसी के मुताबिक वसूला जा रहा है। उत्तराखंड की बसों में पूरनपुर तक 36 किलोमीटर की दूरी का किराया 50 रुपये लिया जाता है जबकि पीलीभीत डिपो की बसें 43 किलोमीटर दूरी दिखाकर 62 रुपये किराया वसूलती हैं। रोजाना…

लेह के केरी गांव में सेना का ट्रक खाई में गिरा, हादसे में 9 सैनिकों की गई जान

लेह के केरी में सेना के एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. लेह के पास मौजूद केरी गांव में शनिवार (19 अगस्त) को शाम साढ़े 6 बजे सेना का वाहन खाई में गिर गया. इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई. वहीं, एक जवान घायल बताया जा रहा है. लद्दाख के रक्षा अधिकारी ने बताया कि केरी शहर से 7 किमी दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई जब उनका वाहन खाई में गिर गया. घटना में कई अन्य घायल…

बांदा:देश के सभी राज्यों में प्रेस आयोग का हो गठन- गिरीश चन्द्र कुशवाहा

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने पत्रकारों के बीच बताया कि पत्रकारो की सुरक्षा और हित के लिये देश के प्रत्येक राज्य में प्रेस आयोग का गठन करना जरूरी है। पत्रकारो ने देश की स्वतंत्रता से लेकर सरकारों को देश के राज्यों में विकास को लेकर अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कहने को तो पत्रकारों को शासन-प्रशासन लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ मानती है l लेकिन देखा जाये तो किसी भी राज्य में पत्रकारों के लिये राजसभाओ में बोलने की, बैठने की आज तक जगह नहीं दी गयी है। आये दिन…

प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संस्थाओं यूनीसेफ, डब्लूएचओ की मानीटरिंग फीडबैक के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संस्थाओं यूनीसेफ, डब्लूएचओ की मानीटरिंग फीडबैक के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने आशाओं के एचबीएनसी से सम्बंधित प्रशिक्षण दिए जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एचबीएनसी कार्यक्रम में आशाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर डीसीपीएम अशफाक अहमद का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने 15 दिनों के अंदर उक्त प्रशिक्षण में प्रगति लाये जाने हेतु निर्देशित किया है।…

सिर्फ लखनऊ में 1 दिन का कारोबार 17 लाख, ग़दर 2 ने मचाया ग़दर

आजकल रुपहले पर्दे पर फिल्म गदर-2 जगमगा रही है। OTT से संघर्ष में घिस रहे फिल्मों के संसार को नई संजीवनी मिल गई है। फिल्म में जिस तरह से गदर के बीच से प्रेम परवान चढ़ा ठीक उसी तरह से सिनेमा उद्योग भी दशकों की दुश्वारी के बाद लहलहा रहा है। खासतौर पर अपने अस्तित्व के लिए हांफ रहा सिंगल स्क्रीन सिनेमा अपने गुल्लक को भरते हुए लंबे अंतराल के बाद देख जा रहा।सिंगल स्क्रीन सिनेमा अपने सुनहरे दौर की यादों और कमाई में मग्न है। अतीत के आनंदालय के…

जज के बेटे ने नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाई तो करने लगा हंगामा

लखनऊ में जज के बेटे ने नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाने पर खूब हंगामा किया। इसका 1 मिनट 28 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि जज का बेटा कर्मचारियों को धमका रहा है। बेटे के साथ उसकी मां भी खड़ी है। बेटापुलिस कर्मियों से अभद्रता कर रहा है। बेटा कहता है कि अभी थाने चलकर थप्पड़ खिलवाता हूं। वह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बार-बार धौंस दिखा रहा। घटना शनिवार हजरतगंज चौराहे के पास की है।राजधानी में ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों…

पीलीभीत में जमानत पर छूटे दोहरे हत्याकांड के आरोपियों ने फिर जान लेने की कोशिश की, अब युवक को मारी गोली

बरेली, दोहरे हत्याकांड के आरोपियों ने जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद रंजिश में मृतक के परिवार के युवक को गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। खेत पर चारा लेने गया था युवकबीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के नगीरपुर अखौला निवासी अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि 26 फरवरी 2009 को उनके पिता भगवान शंकर और चाचा हरिशंकर की गांव के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। तीनों आरोपी कुछ माह पूर्व…

पीलीभीत में साध्वी पर हमला करने वाले पांच आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

मोहल्ला पक्का तालाब स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर की महंत साध्वी राधिका नंद गिरि पिटाई प्रकरण में क्राइम ब्रांच ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों के खिलाफ विवेचना पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। बता दें कि नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर की महंत साध्वी राधिका नंदगिरि ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि 30 दिसंबर 2022 की सुबह जब वह मंदिर परिसर के अंदर थीं तभी मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने अंदर दाखिल होकर उनके साथ पहले मंदिर परिसर में मारपीट की। इसके…

पीलीभीत में शहर की सीमा पर बाघ ने किया सांड़ का शिकार

महोफ रेंज से निकलकर बाघ ने शहर की सीमा में छुट्टा सांड़ का शिकार कर लिया। सुबह अधखाया शव देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। बाघ अब जंगल से सटे गांवों में ही नहीं शहर के नजदीक तक आने लगे हैं। इससे लोगों में दहशत है। शहर से सटे बनकटी मार्ग स्थित गांव बिठौरा खुर्द के नजदीक पहुंचे बाघ ने एक छुट्टा सांड का शिकार कर लिया। बाघ उसे गांव के ही बाबूराम के गन्ने के खेत…

पीलीभीत में करंट लगा तो किशोरी को रेत में दबाया, अंधविश्वास में परिजन नहीं ले गए अस्पताल, कपड़े सुखाने छत पर गई थी किशोरी

पीलीभीत में गीले कपड़ों को छत पर सुखाने के लिए डालने गई एक किशोरी को करंट लग गया। घटना के दौरान किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उपचार की जगह अंधविश्वास के चलते किशोरी को रेत में ही दबाकर उपचार किया जा रहा है। इस पूरे मामले से जुड़े एक वीडियो सामने आया है। पूरा मामला घुघचाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फतेहपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां गांव की रहने पाले राममूर्ति की 16 वर्षीय पुत्री सावित्री शुक्रवार को अपने घर की छत पर कपड़े…

मैनपुरी में महिला को बचाने नदी में कूदी युवती, डूबता देख लगा दी छलांग, महिला को बचाया लेकिन खुद डूब गई

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में नदी में डूब रही महिला को बचाने के लिए नदी में कूदी किशोरी की डूब कर मौत हो गई। नदी में डूब रही महिला को किशोरी ने बचा लिया लेकिन उसकी खुद डूब कर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक युवती को नदी में डूबता हुआ देखामामला घिरोर थाना क्षेत्र के नगला गजू से…

मैनपुरी में घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, घर पर पढ़ाई कर रही थी किशोरी, चिल्लाने पर परिजनों के सामने भागा

मैनपुरी में एक किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि किशोरी घर पर पढ़ाई कर रही थी उसी समय आरोपी घर में घुस गया और उसने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था जो बचकर मौके से भाग गया था। संबंधित थाने पर आरोपी की शिकायत करने के बाद आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने न्याय…

5 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर थमाई नोटिस,महिला अस्पतालों में भी बेड रिजर्व करने के निर्देश

लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 4 नए लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। अहम बात यह हैं कि शहर के पॉश इलाकों में भी डेंगू मरीज अभी से मिलना शुरू हो गए हैं।वही मेडिकल टीम के निरीक्षण में कई जगह मच्छर पनपने की हालात भी मिले। इसके चलते विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए नोटिस भी थमाई। इस बीच लखनऊ के महिला अस्पतालों में भी डेंगू के बेड रिजर्व करने के निर्देश दिए गए…

बरेली – आंवला तहसील क्षेत्र के गांव दरावनगर के ग्रामीणों ने डायल 112 की मदद से घायल गाय को पहुंचाया गौशाला।

बरेली/आंवला – आंवला तहसील क्षेत्र के गांव दरावनगर में कई दिन से असहाय गाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसकी जानकारी ग्राम वासियों ने गांव के ही रहने वाले आरिफ चमन को दी उन्होंने ट्वीट कर बरेली के आला अधिकारियों को और डायल 112 को टैग कर मदद की गुहार लगाई मौके पर तुरंत संज्ञान लेकर 112 ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप में लोडकर आंवला गौशाला भिजवायाग्रामीणों ने डायल 112 का धन्यवाद किया और उनके द्वारा कार्य की प्रशंसा की मनोज कुमार शाहनवाज सहयोग किया इसे…