सरकार ने देश से स्वच्छता अभियान चलाये जाने की अपील की जिसके चलते कारागार प्रशासन ने 1 अक्टूबर को जिला कारागार में स्वच्छता का अभियान चलाया कारागार के बाहर जेल लाइन परिसर में कारागार अधीक्षक श्री दिलीप कुमार पांडे जेलर श्रीअरुण कुमार कुशवाहा मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विनय कुमार राय फार्मासिस्ट एसके शर्मा उपकारापाल एवं कारागार के समस्त स्टाफ ने परिषद की सफाई की कारागार के अंदर बंदियो ने कारागार के विभिन्न भागों में बैरको अहातो नालियों मार्गो गोदाम पाकशाला आदि की संपूर्ण सफाई की गई कारागार स्टाफ एवं बंदियो के…
Category: रुझान
बरेली – आंवला शाहाबाद रोड हरदासपुर के समीप खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों को कार ने कुचला, मौत।
आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र गांव हरदासपुर में पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों को एक कार ने रौंद दिया जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों ने आंवला शाहबाद रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस समझाने में जुटी है। घायल चालक को अस्पताल भेज दिया है।थाना सिरौली के गांव हरदासपुर के विशाल 18 तथा पुरषोत्तम 38 , अपने खेत की पशुओं से फसलों की रखवाली कर रहे थे। रविवार रात दस बजे वह आंवला शाहबाद रोड के किनारे बैठे…
इटावा: समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह का हृदय गति रूकने से हुआ निधन
सैफई : समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह का हृदय गति रूकने से हुआ निधन बताते चलें उनके ही पैतृक गांव में निज आवास में उन्होंने आखरी सांस ली बताया जाता है की सफाई परिवार में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति लगभग 98 वर्ष के अतर सिंह यादव का निधन हो गया उनके भाई रामगोपाल यादव नई दिल्ली से सैफई के लिए चल दिए हैं वहीं शिवपाल सिंह यादव भी लखनऊ से सैफई के लिए रवाना हो गई है कल सोमवार सुबह 10:00 बजे अंतिम संस्कार…
मैनपुरी में महिला स्वास्थकर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, 6 महीने पहले की थी लव मैरिज
बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम विनोदपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आयुष्मान भवः योजना के तहत सेंटर पर लगे मेले का आयोजन कराने के बाद सीएचओ अपने आवास पर पहुंची और उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उसका पति आवास पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम विनोदपुर हेल्थ…
उत्तर प्रदेश में ‘रील बनाती हैं टीचर, नहीं कराती हैं पढ़ाई,’ परेशान बच्चों ने लगाई DM से गुहार
सोशल मीडिया के इस दौर में लाइक और शेयर के मोह से टीचर भी अब नहीं बचे हैं. यूपी के एक सरकारी स्कूल में महिला शिक्षकों को स्टार बनने का ऐसा क्रेज सवार हुआ कि छात्रों को लाइक और शेयर करने के लिए मजबूर करने लगीं. जब पेरेंट्स को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने टीचरों को सबक सिखाने की ठान ली. वे डीएम साहब के पास अपनी शिकायत लेकर चली गईं. अब इस खबर पर हंगामा बरपा है. मामला अमरोहा जिले का है. महिला टीचर, हर दिन स्कूल…
प्रयागराज: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरते,
प्रभारी जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शाशी निकाय की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने जेएसवाई, मंत्रा पोर्टल पर प्रसव की इंट्री, ई-कवच एप, प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, कोल्ड चेन स्टेटस, आयुष्मान मित्र, क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम, फाइनेंशियल स्टेटस रिपोर्ट, आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपडेशन के कार्यों सहित स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।…
बरेली – बरेली की संजना को राष्ट्रीय सेवा पुरस्कार से राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
बरेली – बरेली की जन आदर्श कॉलोनी निवासी संजना सिंह का चयन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे देश के 40 लाख से अधिक स्वयंसेवकों में 30 उत्कृष्ठ स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्वोच्च पुरस्कार उनके द्वारा सामाजिक एवं युवा गतिविधियों में उत्कृष्ठ योगदान के लिए स्वयंसेवक श्रेणी वर्ष 2021-22 के लिए दरबार हॉल राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदानकिया गया । संजना ने पर्यावरण,स्वच्छता,जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार,सड़क सुरक्षा ,साइबर क्राइम,महिलाओं को मासिक धर्म संबंधित…
लखनऊ में बने इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुल पांच मैच खेले जाएंगे, लखनऊ के हयात होटल में खिलाड़ियों को ठहराया जाएगा.
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है, लेकिन लखनऊ में इसकी शुरुआत 12 अक्टूबर से हो रही है. लखनऊ में बने इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुल पांच मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका होगा.वर्ल्ड कप खेलने आ रही भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ही दूसरे देशों की टीम को लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में ठहराया जाएगा, जोकि विभूति खंड में है. इस होटल का नाम है हयात होटल, आईपीएल के दौरान भी इसी होटल में कई…
लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने बनाया खास प्लान
पिछले चुनावों से बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. उधर वोट प्रतिशत में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. इस बीच भाजपा-सपा उसके मूल वोट में सेंध लगाने की भरकस प्रयास कर रही हैं. ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले बसपा ने भी अपनी रणनीति बदल दी है. अब उसने दलित-मुस्लिम समीकरण तक सीमित रहने के बजाए सर्वसमाज को साधने का फैसला किया है. इसमें भी गरीब सवर्णों को अपने पाले में खींचने का पदाधिकारियों को खास निर्देश दिए गए हैंकैडर कैम्प…
बाइक मैकेनिक, कुली के बाद अब बढ़ई बने राहुल गाँधी , यहां जाकर सीखा आरी चलाना
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कुली, ट्रक ड्राइवरों, बाइक मैकेनिक, किसानों से मिलने के बाद गुरुवार को बढ़ई कामगारों के पास पहुंचे. दिल्ली के कीर्तिनगर फर्नीचर मार्केट पहुंचकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सभी को चौंका दिया. उन्होंने फर्नीचर मार्केट में काम कर रहे मिस्त्रियों के साथ आरी चलाना सीखा और लकड़ी साफ करने के लिए रंदा भी चलाया. साथ ही उनकी समस्याएं भी पूछीं. राहुल गांधी के फर्नीचर मार्केट में काम करने का वीडियो कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जो बेहद वायरल हो गया…
फर्रुखाबाद: जिले के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को मिला कायाकल्प अवार्ड
30 सितंबर 2023 कायाकल्प अवार्ड स्कीम तहत वित्तीय वर्ष 2022- 23 के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों ( हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर सीएचसी, यूपीएचसी तथा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर उपकेन्द्रों के एक्सटर्नल व इंटर्नल असेसमेण्ट में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली स्वास्थ्य इकाइयों के कायाकल्प अवार्ड की घोषणा कर दी गयी है। इसके अन्तर्गत जिले के 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर, और संकिसा को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। जिसमें पीएचसी अमृतपुर को जिले में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उसे 2 लाख रुपए पुरस्कार के रुपए में…
पीलीभीत में ई-रिक्शों का नहीं कोई रूट तय, मनमाने संचालन से यातायात व्यवस्था ध्वस्त
पीलीभीत के शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के दावे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन उन पर अमल होता नहीं दिखता। हर महीने पुलिस लाइन में व्यापारियों के साथ बैठक होती है। अतिक्रमण और जाम पर खूब चर्चा होती है। कागजों पर रणनीति भी बनती है लेकिन नतीजा सिफर ही रहता है। शहर की सड़कों पर पांच हजार से ज्यादा ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इनका न तो कोई रूट तय है और न स्टैंड। मनमाने संचालन और जहां-तहां खड़े रहने से जाम लगता है। शहर में सुनगढ़ी थाने…
पीलीभीत में हाथियों की चिंघाड़ और बाघ की दहाड़ से सदमे में ग्रामीण, सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल
पीलीभीत के फैजुल्लागंज में लगातार हाथी अपना डेरा जमाए हुए हैं। वहीं मथना जप्ती में भी बाघ जाने का नाम नहीं ले रहा है। मानव वन्यजीव संघर्ष में कई लोगों की मृत्यु हो जाने के बाद अब ग्रामीण काफी दहशत में हैं। माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों बाघ और हाथियों का काफी आतंक फैला हुआ है। लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। पीलीभीत के जंगल के किनारे रहने वाले ग्रामीणों में हाथियों और बाघ का इतना भय फैल गया है कि रात्रि में ग्रामीण घरों में…
पीलीभीत में हत्या के मामले को दबाने की कोशिश कर रही दियोरिया पुलिस
पीलीभीत में खेत की रखवाली करने गए युवक का शव पास में ही पेड़ से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि गांव की एक लड़की से प्रेमप्रसंग के चलते उसकी हत्या की गई है, लेकिन इसे आत्महत्या साबित करने पर तुली है। परिजजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी अतुल कुमार से शिकायत की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा निवासी रामआसरे ने बताया कि उनका बेटा अरविंद 20 सितंबर की रात 10 बजे धान की फसल देखने खेत पर गया था। आधी रात के बाद…
पीलीभीत में पनप रहे सट्टे के धंधेबाज, हिस्ट्रीशीटर खाईबाड़, संरक्षक बने जिम्मेदार
पीलीभीत के शहर में इन दिनों सट्टे के धंधेबाज बेफ्रिक हैं। कहीं किराना दुकान की आड़ में सट्टेबाजी चल रही, तो कहीं पान की दुकान..या घरों से। जिम्मेदारों के संरक्षण में दिनों दिन सट्टा बाजार फल फूल रहा है। कई नामचीन अपराधी भी इस धंधे में लिप्त हो चुके हैं। मगर पुलिस की ओर से कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता ही निभाई जा रही है। अधिकारियों के विशेष अभियान में खानापूरी करने के लिए सट्टे के खाईबाड़ को छोड़ खेलने वालों की धरपकड़ कर आंकड़ेबाजी का खेल चल रहा है।…
बरेली – महिला सशक्तिकरण : बरेली रेंज के आठ थानों में महिला एसओ और इंस्पेक्टर की तैनाती की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व पहल की है। शारदीय नवरात्र से पहले बरेली मंडल के आठ थानों की कमान महिला एसओ और इंस्पेक्टर को दी गई है। यूपी के हर जिले में महिला थाने के अलावा एक अन्य थाने की कमान महिला एसओ और इंस्पेक्टर को सौंपी गईबरेली रेंज के इन थानों में तैनात हुईं इंस्पेक्टरनारी वंदन शक्ति अधिनियम पारित होने के बाद योगी सरकार ने प्रदेश के हर जिले एक थाने में महिलाओं की तैनाती की है। आईजी रेंज डॉ राकेश सिंह ने बताया…
वाजिद अली शाह सोने के सिक्कों से लेनदेन करते थे. उन्होंने अपने सिक्कों पर अपना नाम भी लिखवा रखा था
अवध के आखिरी नवाब वाजिद अली शाह सोने के सिक्कों से लेनदेन करते थे. उन्होंने अपने सिक्कों पर अपना नाम भी लिखवा रखा था. उन्हीं के नाम से सोने के सिक्के चलते थे. इतिहासकार डॉ. रवि भट्ट के मुताबिक अवध के नवाब बेहद अमीर थे और उनके पास खजाने की कमी नहीं थी. शायद यही वजह है कि उनके एक सिक्के की कीमत ही लाखों में हुआ करती थी. इन दुर्लभ सिक्कों को पहली बार प्रदर्शनी में लगाया है.भारत सरकार से ऑथराइज्ड विरासत संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सुल्तान ने News18…
अब उत्तर प्रदेश में शिफ्ट होने जा रही है हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री
उत्तरप्रदेश में अब दूसरे राज्यों के उद्योगपति निवेश करने के लिए बेताब हैं. हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री अब उत्तर प्रदेश में शिफ्ट होने जा रही है. यह टेक्सटाइल इंडस्ट्री उत्तर प्रदेश में 2000 करोड़ से ज्यादा का निवेश कर अपनी 50 से ज्यादा यूनिट स्थापित करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि यूपी में निवेश की संभावनाओं और कारोबार की सहूलियतों को देखते हुए आने वाले दिनों में और भी कई उद्योग राज्य में अपने पैर पसारेंगे.यूपी की बेहतर कानून व्यवस्था और उद्योगों के बेहतर माहौल ने…
जिला कारागार गोरखपुर में किया गया औचक निरीक्षण
गोरखपुर— 29 सितंबर जिला कारागार गोरखपुर में जनपद न्यायाधीश श्री तेज प्रताप तिवारी जिला मजिस्ट्रेट श्री कृष्णा करुणेश एवं जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर व मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट श्रीमती त्विषी श्रीवास्तव ने जेल का औचक निरीक्षण किया कारागार की साफ सफाई और प्रशासनिक व्यवस्था ठीक पाई गई जनपद न्यायाधीश ने कारागार की तलाशी व्यवस्था को और अधिक सुद्रढ बनाने के लिए निर्देश दिए साथ ही कुख्यात बंदियों पर सतत सतर्क निगरानी के निर्देश दिए समस्त बंदियो को लीगल एंड सर्विसेज प्रदान किए जाने के लिए निर्देशित किया जिला कारागार…
प्रयागराज के पुलिस विभाग में ट्रांसफर की सरपट दौड़ी ट्रेन
निरीक्षक सुश्री रजनी चौधरी को अतिरिक्त निरीक्षक थाना खुल्दाबाद से प्रभारी निरीक्षक थाना कीडगंज स्थानान्तरित किया गया है।उ0नि0 सुश्री वन्दना यादव को थाना शाहगंज से प्रभारी चौकी स्टेशन रोड, थाना शाहगंज स्थानान्तरित किया गया है।उ0नि0 सुश्री विनीता देवी को थाना जार्जटाउन से प्रभारी चौकी दशाश्वमेध घाट, थाना दारागंज स्थानान्तरित किया गया है।उ0नि0 सुश्री ज्योति को थाना फाफामऊ से प्रभारी चौकी मेंहदौरी, थाना शिवकुटी स्थानान्तरित किया गया है।उ0नि0 सुश्री अनीस फातिमा को प्रभारी महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, थाना औ0क्षेत्र से प्रभारी चौकी रानीमण्डी, थाना अतरसुइया स्थानान्तरित किया गया है।उ0नि0 सुश्री जय…
