प्रयागराज : मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने रेहणी-पटरी दुकानदारों के साथ किया संवाद

मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को आनंद भवन के समीप रेहणी-पटरी दुकानदारों का कुशलक्षेप जाना एवं उनके साथ संवाद किया। इस अवसर पर रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को सम्बोधित करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य का दिन है कि आप लोगो से मिलने व संवाद करने का मौका मिल रहा है, इससे मुझे बहुत खुशी मिली है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने रेहणी-पटरी दुकानदारों की समस्याओं को समझते हुए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरूआत कर उनके जीवन में…

मैनपुरी में बुखार का उपचार तो दूर, बेड तक नहीं दे पा रहा अस्पताल डेढ़ महीने में 25 मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार के कहर के बीच जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं बिगड़ने लगी हैं। यहां पहुंचने वाले मरीजों को बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं। अस्पताल में एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाए जा रहे हैं। यह हाल इमरजेंसी का ही नहीं है। इंडोर वार्ड में भी बेड कम होने पर दो-दो मरीज लिटाए जा रहे हैं। पिछले डेढ़ महीने में 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में बुखार की रोकथाम के सरकारी दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं। पिछले डेढ़ महीने में…

पीलीभीत में पति विदेश गया तो जेठ कटवाने लगा फसल, महिला को छेड़ा

पति के विदेश में होने पर महिला गांव में रहकर खेतीबाड़ी देख रही थी। जेठ ने अचानक अपने कुछ साथियों संग फसल को कटवाना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर महिला से मारपीट की गई। गन्ने के खेत में खींचकर छेड़ा। पुलिस नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति कई माह से इटली में रहते हैं। घर पर वह अकेली रह रही हैं। 30 सितंबर की सुबह 11 बजे अपने खेत पर…

पीलीभीत बाघ न पकड़े जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, अफसरों ने बदला वनमंत्री का रूट

पीलीभीत के बासखेड़ा गांव में तीन दिन से बाघ की दहशत है। वन विभाग की टीम ने रविवार को उसे पकड़ने के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की गई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर जाम लगा दिया। पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र के बासखेड़ा गांव में ट्रेंकुलाइजर गन से डॉट मारने के दो दिन बाद भी बाघ को पकड़ने के लिए दोबारा प्रयास नहीं हुए हैं। इससे मंगलवार को बांसखेड़ा और आसपास गांवों के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों…

पीलीभीत के जिले में बिना मान्यता चल रहे कॉलेजों पर विभाग नहीं कस पा रहा शिकंजा

पीलीभीत में जिले में दर्जनों कॉलेज बिना मान्यता के संचालित हैं। ऐसे कॉलेजों पर कार्रवाई के लिए शासन ने निर्देश दिए थे, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। अब तक सिर्फ एक कॉलेज पकड़ में आया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। जनपद में करीब 189 कॉलेज संचालित हैं। इन कॉलेजों का डाटा तो विभागीय पोर्टल पर फीड है। इसके अलावा भी जिले में कई…

वाराणसी में सड़क हादसा…8 की मौत,पीलीभीत से दर्शन करने आया था परिवार, कार में सिर्फ 3 साल का बच्चा जिंदा मिला

वाराणसी में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमें 8 लोगों की मौत हुई है। फूलपुर के करखियांव में सुबह 4.30 बजे ट्रक और आर्टिका कार की आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे में 3 साल के बच्चे को छोड़कर कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के हैं। पीलीभीत से ये परिवार दर्शन-पूजन के सिलसिले में वाराणसी आया था। दर्शन कर लौटते समय वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर हादसा है। बताया जा रहा है कि ये सभी वाराणसी के बाद जौनपुर जा रहे थे।मौके पर ग्रामीणों…

जलवायु परिवर्तन की विभीषिका से बचने के लिए हम सभी को प्रकृति से जुड़ना होगा : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सोमवार को यहां कहा कि जलवायु परिवर्तन की विभीषिका से बचने के लिए हम सभी को प्रकृति से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रकृति प्रेमी बनना चाहिए, प्रकृति से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आज ललित कला अकादमी में वाइल्ड लाइफ फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन कर चित्रों का अवलोकन किया। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर अपने संबोधन…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र के गांव ईस्माइलपुर उर्फ दलीपुर अरिल नदी के समीप हुई ट्रेक्टर बाइक की भिड़ंत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र के गांव ईस्माइलपुर उर्फ दलीपुर अरिल नदी के समीप रोड पर ट्रेक्टर व बाइक में जोरदार भिड़ंत हुई जिसमें बाइक सवार तुलसीदास पुत्र शिवराज 35 बुरी तरह घायल हो गया राहगीरों के व्दारा डायल 112 पर काॅल की गई मौके पर पहुंची डायल 112 की मदद से सीएचसी रामनगर पहुंचाया तुलसीदास अपने गांव मानपुर थाना आंवला से सहसवान हैंडपंपों के बोर करने के लिए जा रहा था तुलसीदास हैंडपंपों के लगाने का ठेका लेता है। रिपोर्टर परशुराम वर्मा

रायबरेली में गांधी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्कूल से लौटते समय छात्रा ने खाया जहर

रायबरेली में इंटर कालेज की छात्रा ने रहस्मयी तरीके से ज़हर खा लिया है। गांधी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्कूल से लौटते समय छात्रा ने जहर खाया है। ज़हर खाने से बेहोश होकर स्कूल के रास्ते में पड़ी रही। छात्रा के पीछे से आ रहे सहपाठियों ने सीएचसी पहुंचाया था। खास बात यह कि छात्रा थोड़ी ठीक हुई तो बिना बताये ही सीएचसी से चली गई। माना जा रहा है कि मामला प्यार मोहब्बत से जुड़ा होने के चलते परिजनों ने बदनामी से बचने के लिए…

दिल्ली-NCR में महसूस हुए भूकंप के तेज़ झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों ( सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए. मंगलवार दोपहर 14:25 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई है.

सभी गांवों में गांव परिक्रमा यात्रा निकाल रही भाजपा किसान मोर्चा

भाजपा किसान मोर्चा किसानों को साधने के लिए गांवों की परिक्रमा करेगा। सभी गांवों में गांव परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी। किसानों की लंबित मांगों को भी पूरा करने की तैयारी की जा रही है।लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा किसानों को साधने में जुट गई है। भाजपा ने गांव परिक्रमा यात्रा के जरिये यूपी के सभी गांवों में पहुंचने की तैयारी की है। वहीं सरकार के स्तर से किसानों की लंबित मांगों को पूरा करने और समस्याओं के समाधान की भी तैयारी है।लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में सभी 80…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बड़ागांव में महिला की गोली मारकर हत्या जांच में जुटी थाना सिरौली पुलिस।

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बड़गांव में लगभग 4 बजे नन्हेंलाल की पत्नी शशिवाला ने अवैध तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई मृतक शशि वाला के पति ने बताया की उसके छोटे भाई दुर्वेश ने फोन कर नन्हे को सूचना दी थी की तुम्हारी पत्नी घर पर झगड़ा कर रही है तो नन्हे ने कहा कि मेरी बात करो जब दुर्वेश ने कमरे का गेट खोल तो उसमें नन्हे की पत्नी शशि वाला खून में लटपट पड़ी हुई थी और…

बरेली – ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन आईरा की मासिक बैठक आंवला में हुई संपन्न।

ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन आईरा की मासिक बैठक का आयोजन हुआ ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन आईरा की एक महत्वपूर्ण बैठक आंवला में संपन्न हुई बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें एवं संगठन की मजबूती के लिए जरूरी कदम उठाने की चर्चा की गई इस बैठक में आपसी सहयोग और संगठन के प्रचार प्रसार के बारे में भी चर्चा की गई इस अवसर पर बैठक में संगठन की जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष बी एस चंदेल ने सभी पत्रकारों को एकजुटता का संदेश दियाजिला प्रभारी अवधेश यादव ने…

बरेली – प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन को आंवला नगर पालिका अध्यक्ष और एसडीएम नें बनाया सफल।

बरेली/आंवला – आंवला मे स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्लेटफार्म पर की सफाई एसडीएम आंवला गोविन्द मौर्य ने प्लेटफार्म पर स्वच्छ भारत मिशन के लिए फावड़ा चला की सफाईनगर पालिका अध्यक्ष सय्यद आविद अली नें काटी घास और की प्लेटफार्म पर सफाई, अधिशासी अधिकारी और अन्य 200 कर्मचारियों नें स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने मे किया सहयोगपालिका अध्यक्ष नें समाज को दिया सफाई का संदेश पालिका मे सफाई रहेगी तो नहीं पनपेंगी बीमारियां रिपोर्टर परशुराम वर्मा

बदायूं: 2अक्टूबर गांधी जयंती पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के बैनर तले कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

संगठन के संरक्षक प्रवेश राठौर जी के नेतृत्व में जनपद बदायूं के विभिन्न समाचार पत्रों से आए हुए पत्रकारों को संगठन का विस्तार करने हेतु विचार विमर्श किया गया।पत्रकारों के हित के लिए आगे की कार्य योजना बनाई गई।इसी क्रम में जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा ने सभी पत्रकारों को संगठन के द्वारा निर्देश दिए की सभी पत्रकार अपनी ईमानदारी मेहनत लगन और ईमानदारी के साथ ही कार्य करें।कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि किसी पत्रकार को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े।इसी क्रम में मीडिया प्रभारी…

पीलीभीत में आयोजित हुई सिखों की राष्ट्रीय महापंचायत, कार्यक्रम में पहुंचे वरुण गांधी, कहा- सिख समुदाय हमेशा देता है जुल्म न सहने का संदेश

पीलीभीत में राष्ट्रीय सिख संगठन के बैनर तले सिख समुदाय द्वारा तमाम समस्याओं को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांसद वरुण गांधी भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में भारी तादाद में भीड़ छूटने की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई। इसके साथ ही अतिरिक्त पीएससी को भी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए लगाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद वरुण गांधी सिख समुदाय की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। इस…

पीलीभीत में तस्करों ने उगले राज, सरगना की तलाश

पीलीभीत में बाघ की हड्डी के साथ पकडे़ गए तस्करी के आरोपियों ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। बाघ की हत्या का मामला सामने आने के बाद टाइगर रिजर्व की टीम फरार सरगना की तलाश में जुट गई है। मुख्य आरोपी भी खीरी जिले का बताया गया है। पूछताछ के बाद तस्करी के आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बाघ की हड्डी के साथ पकड़े गए आरोपियों लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र के कंधरहिया गांव निवासी अक्षय पुत्र रामअवतार व रामचंद्र…

पीलीभीत में भागीरथ संग सात फेरे लेकर उजमा बनीं उर्मिला,दो साल से दोनों में चल रहा था प्रेम-प्रसंग

इसी बीच उर्मिला को जानकारी मिली कि उसके घर वाले उसका रिश्ता देख रहे हैं जिसके बाद से वह परेशान रहने लगी। इस बात की जानकारी जैसे ही भागीरथ को हुई। उसने प्रेमिका से बात की और घर छोड़ने का फैसला कर दिया। रविवार को दोनों बरेली में मढ़ीनाथ स्थित अगत्स्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार की शरण में पहुंचे। बरेली, एक ही गांव के रहने वाले भागीरथ और उजमा के अपने ही दुश्मन बन बैठे। उजमा ने जब घर पर भागीरथ से शादी की इच्छा जताई तो उस…

मॉल के गौशाला में जाकर सफाई अभियान में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भाग लिया, साफ़ किया गोबर

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक खाटू श्याम मंदिर, लखनऊ में स्वच्छता सेवा श्रमदान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गाय का गोबर उठाया और सभी से स्वच्छता अभियान में लोगों को भाग लेने की अपील की।उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लखनऊ स्थित मॉल के गौशाला में जाकर सफाई अभियान में भाग लिया। डिप्टी सीएम ने गोबर साफ किया। तो वहीं दूसरी तरफ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्वच्छता महा…

6 साल बाद राजधानी मे होगा नेशनल लेवल का आयोजन, 70 से ज्यादा टॉप डॉक्टर्स होंगे शामिल,

7 और 8 अक्टूबर को लखनऊ में गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी और हेपटोलॉजी एक्सपर्ट्स की कांफ्रेंस होगी। इसमें शामिल होने के लिए देश के कई राज्यों के टॉप मेडिकल एक्सपर्ट्स लखनऊ आएंगे।इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी के यूपी चैप्टर की ओर से आयोजित हो रही ये कार्यशाला पेट और लिवर की गंभीर रोगों और उनके उपचार व बचाव पर केंद्रित होगी। इस दौरान शिरकत करने वाले तमाम एक्सपर्ट अनुभव साझा करने के साथ ट्रीटमेंट और प्रीकॉशन को लेकर भी टिप्स देंगे। इसकी जानकारी KGMU के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी के प्रमुख डॉ सुमित रुंगटा ने दी। वो…