दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता

दरअसल, नेपाल के जजरकोट के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक शक्तिशाली भूकंप आया. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि नेपाल के इस इलाके में दर्जनों घर ढह गए और दिल्ली, लखनऊ, पटना समेत भारत तक की इमारतें हिल गईं. नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.4 थी, मगर जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बाद में तीव्रता को घटाकर 5.7 कर दिया और अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 5.6 आंकी. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि जजरकोट में भूकंप के केंद्र के पास के…

नेपाल में भूकंप से मची तबाही, मरने वालों की संख्या 128 पार

काठमांडू: नेपाल में देर रात धरती हिलने से तबाही मच गई है और चारों ओर हाहाकार मच गया है. नेपाल में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, शुक्रवार आधी रात से ठीक पहले उत्तर-पश्चिमी नेपाल के जिलों में जोरदार भूकंप आने से कम से कम 128 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए, जबकि बचाव दल पहाड़ी गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. इतना ही…

जेबकतरों ने मिलकर सवा लाख रुपए पार किए, CCTV में हुए कैद

लखनऊ में टप्पेबाजी के गिरोह ने शुक्रवार को चौक थाने के कुछ दूरी पर भूतनाथ के सर्राफा कारोबारी के जेब से सवा लाख की नकदी पार कर दी। टप्पेबाज गिरोह के एक सदस्य ने सर्राफा कारोबारी को साइकिल से टक्कर मारी और दूसरे ने पीछे से जेब काट ली। वहीं तीसरा जमीन पर पैसा गिरते हुए उठा ले गया। टप्पेबाज गिरोह की यह पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद होई है। पीड़ित सर्राफा कारोबारी ने चौक थाने में इसकी लिखित शिकायत दी है।भूतनाथ बाजार में अनुराग अग्रवाल की ज्वेलमाइन…

पीलीभीत में मलेरिया ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड

पीलीभीत के जिले में डेंगू के साथ ही मलेरिया के मरीजों ने बीते तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते तीन सालों में रोग पीड़ित मरीजों की संख्या कभी भी 50 के पार नहीं गई, लेकिन शुक्रवार तक यह बढ़कर 479 पहुंच गई है। वर्ष 2020 में जनपद के मात्र 38 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। इसी तरह अगले साल वर्ष 2021 में भी मात्र 38 लोग मलेरिया की चपेट में आए। वर्ष 2022 में कुछ आंकड़ा बढ़ा तो संख्या 42 पहुंच गई,…

लखनऊ में सबसे तेज दौड़े पीलीभीत के मोहम्मद अवी ने जीता गोल्ड

लखनऊ में शुक्रवार को हुई 67वीं प्रादेशिक विद्यालय एथलीट प्रतियोगिता में पीलीभीत के मोहम्मद अवी ने अपना परचम फहराया। अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में मोहम्मद अवी सबसे तेज दौड़े और स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। मोहम्मद अवी पूरनपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्र है। अवी का स्थान प्रदेश टीम के लिए पक्का हो गया है। अब नेशनल में पदक की उम्मीद है। डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने छात्र को बधाई दी। पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर के प्रधानाचार्य राजेश…

फर्रुखाबाद:अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचना निस्तारण में अग्रणी थाना प्रभारियों व उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम में पीआरवी पर तैनात कर्मचारीगणों को पुरस्कृत व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर के पर्यवेक्षण में अमृतपुर मीनेश पचौरी द्वारा अपने नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुये अपने अधीनस्थ विवेचकों का मार्गदर्शन कर अथक परिश्रम एवं लगन के साथ विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराते हुये वर्ष 2022 के सापेक्ष विवचेना पेंडेन्सी 5.97 प्रतिशत लाया गया है जिसके फलस्वरुप जनपद में थाना अमृतपुर का विवेचना निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। थानाध्यक्ष का कार्य राजकीय कर्तव्यों के प्रति दृढ़ निष्ठा एवं प्रतिबद्धता का परिचायक…

‘एल्विश ही सरगना, उसे अरेस्ट करो’, यूट्यूबर के फंसने पर क्या बोल रहे हैं लोग ?

बिग बॉस ओटीटी विनर और मशहूर यूट्यूब एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. उन पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करने का आरोप लगा है. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड हो रहा है. उनको लेकर बीजेपी सांसद व पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने बयान दिया है. वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग कई तरह की प्रक्रियाएं दे रहे हैं. सांसद मेनका गांधी ने एल्विश को सरगना बताया है.…

बिहार : मजदूरी कर पति ने गिफ्ट किया नया मोबाइल फोन, अगले ही दिन लवर के साथ घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी

बिहार के बांका में एक हैरान करने वाला केस सामने आया है. यहां एक शख्स ने मेहनत-मजदूरी करके जैसे-तैसे पैसा जमा किया और पत्नी के लिए महंगा मोबाइल फोन खरीदा. इसके बाद उसने पत्नी को नया फोन गिफ्ट किया लेकिन फोन मिलने के अगले ही दिन वह अपने 3 बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई. घटना के बारे में लोगों को तब पता चला जब पति ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर पत्नी को ढूंढ़ने की गुजारिश की. हालांकि, अब तक उसकी पत्नी के बारे में…

मैनपुरी : इंडियन रिफॉर्मर्स ऑर्गेनाइज़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगन यादव और प्रसिद्ध लोकगायक कालू यादव शोरखा का ग्राम रठेरा में किया गया स्वागत।

लखनऊ से दिल्ली तक की साइकिल यात्रा शुरू हो गयी है। यह यात्रा कल सैफई से मैनपुरी होते हुए जिले में यादवो की सर्वाधिक जनसँख्या वाले ग्राम रठेरा में IRO के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगन यादव और प्रसिद्ध लोकगायक कालू यादव शोरखा जी का गाँवो वालो ने स्वागत किया।इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायक कालू यादव शोरखा जी ने स्वर्गी श्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव जी का गीत गाकर गाँवो वालो की आँखों एक बार फिर नम किया , और गंगन यादव जी ने भी अपने यादव समाज के युवाओ…

मैनपुरी : पशु पालक को बंधक बनाकर गाय के साथ किया कुकर्म, इसके बाद दिखाई क्रूरता

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में विकृत मानसिकता के युवक ने बुधवार रात पशु पालक को चारपाई से बांधकर गाय के साथ पहले तो कुकृत्य किया। इसके बाद क्रूरता दिखाते हुए उसके गुप्तांग में कांटेदार लकड़ी डाली। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पशुपालक के पुत्र ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। घटना घिरोर थाना क्षेत्र के रतवा गांव की है। गांव निवासी लाल बहादुर (70) गांव के पास ही खेत में मकान बनाकर रह रहे हैं। उनका पुत्र मनमोहन गांव में परिवार…

जौनपुर: मौलाना अनवार बने कांग्रेस पार्टी के यूपी अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव

शहर के मौलाना अनवार अहमद कासमी को कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग शाहनवाज आलम ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा की मौलाना अनवार कासमी से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी सामाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना का सराहनीय योगदान रहा है। ऐसे में अल्पसंख्यक समाज को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने में मौलाना की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी।उन्होंने कहा की हमें आशा है की मौलाना कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी,प्रियंका गांधी के…

प्रयागराज-पेंशन अदालत में कुल 33 वादों को सुना गया, जिनमें से 11 वादों का मौके पर किया गया निस्तारण

मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में गुरूवार को गांधी सभागार में 61वीं पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित मण्डलीय पेंशन अदालत में 24 पुराने एवं 09 नये वादों सहित कुल 33 वाद सूचीबद्ध थे, जिनकी सुनवाई करते हुये कुल 11 वादों का मौके पर निस्तारण किया गया। मण्डलायुक्त ने शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पेंशन अदालत में संबंधित विभागों के अधिकारियों को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के समस्त देयकों का भुगतान निर्धारित समय से किए जाने हेतु निर्देशित किया।…

फर्रुखाबाद: एलआईसी अभिकर्ता संघ लियाफी के मंडल सचिव आगरा प्रमोद शाक्य का होम ब्रांच पहुंचने पर हुआ स्वागत

भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ लियाफी शाखा फतेहगढ़ में अभिकर्ताओं की हर्ष की लहर रही। प्रमोद शाक्य को मंडल सचिव आगरा बनाए जाने पर शाखा फतेहगढ़ के अभिकर्ताओं ने प्रमोद शाक्य का भव्य स्वागत किया। स्वागत के समय भागीरथ शाक्य, हरिओम कुशवाह, गुड्डू, रामरतन पांडेय, रामनरेश सक्सेना, रामबहादुर शर्मा आदि अभिकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

मैनपुरी : फुरकान अली ने सुल्तान सिंह बनकर हिंदू युवती को फंसाया, शादी करके ले गया गांव

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कस्बा कुरावली निवासी हिंदू युवती से धर्म छिपाकर प्रेम विवाह करने वाले आरोपी के खिलाफ एसपी के आदेश पर बुधवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी फुरकान को भी गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया। कुरावली कस्बा निवासी हिंदू युवती ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी थी। बताया था कि करीब दो साल पहले गांव में मुरादाबाद निवासी युवक शौचालय का निर्माण करने आया था। उसने अपना नाम सुल्तान सिंह बताया था। उसको प्रेम जाल में…

मैनपुरी में थाने के सामने महिला की मौत, हड़कंप, बेटे को छुड़ाने आ रही थी पुलिस के पीछे-पीछे

यूपी के मैनपुरी जिले के एलाऊ थाने में बेटे को छुड़ाने गई महिला की थाने के सामने मौत हो गई। महिला की मौत से हड़कंप मच गया। एलाऊ थाना क्षेत्र के मधपुरी निवासी मृतका रामबेटी (65) के पुत्र छोटे ने बताया कि उसके पुत्र विनय (15) के साथ गांव के ही अमित पुत्र देवेंद्र का जानवर को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद अमित, देवेंद्र, देवेंद्र की पत्नी और पुत्री सोनम ये सभी लोग आए और उसकी मां रामबेटी के साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद छोटे की…

मैनपुरी में खेत जा रहे वृद्ध को बोलेरो ने मारी टक्कर, हो गई मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की सुबह किसान को मार्ग से गुजर रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वृद्ध कई वर्ष से नगला मांझ में अपनी भतीजी के यहां रह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। घटना के वह समय खेत में घुसी गाय भगाने जा रहे थे। चिकनेश बाबू (60) मूल रूप से एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर गांव के रहने वाले हैं। वह कई वर्षों से मैनपुरी जिले के घिरोर थाना…

मैनपुरी में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत, घर में मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की सुबह कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुका थी। हादसे के समय वह सफाई कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना बेवर थाना क्षेत्र के मानपुर हरी गांव की है। गांव निवासी प्रभुदयाल (55) बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे घर में साफ सफाई कर रहे थे। वह सफाई करते हुए कच्ची…

पीलीभीत में कार से आया चोर, सिलिंडर और भगौना चोरी करते पकड़ा गया, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा

पीलीभीत में बुधवार की रात स्कूल में चोरी करने घुसे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद खंभे से बांधकर आरोपी को पिटाई लगा दी। सूचना मिलने के बाद सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीन नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना सुनगढी क्षेत्र के गांव संडा गौटिया में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय में नकब लगाकर स्कूल से एक सिलिंडर व भगौना चोरी कर लिया था। आहट होने पर ग्रामीण जाग गए। जिसके…

पीलीभीत के अमरिया में 5 करोड़ रुपये से कराए जाएंगे विकास कार्य

अमरिया में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व विधायक प्रवक्तानंद ने विकास खंड अमरिया में क्षेत्र पंचायत निधि के 5 करोड़ 20 लाख के बजट से होने वाले 64 कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, श्मशान की चारदीवारी, नाला निर्माण, बेंच व खड़ंजे आदि कार्यों का होना प्रस्तावित है। बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार एवं जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास होना था, लेकिन कार्यक्रम में राज्यमंत्री के न पहुंचने पर…

पीलीभीत में आज दो दिनों के लिए आ रहे सांसद

पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी शुक्रवार को दो दिनों के लिए पीलीभीत पहुंच रहे हैं। सांसद शुक्रवार को दिल्ली से चलकर सुबह नौ बजे बीसलपुर के मानपुर चौराहे की सीमा में प्रवेश करेंगे। यहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद वह बिलसंडा के ग्राम चरखौला, मझगवां, मरौरी घनश्यामपुर, मार, नवदिया मोहनपुर, भदेन कंजा, अमखेड़ा, जलालपुर मरेना, मन्निया, जयपालपुर शिवुआपुर, करेली, रांठ आदि गांवों में जनसंवाद करेंगे। अगले दिन शनिवार को वह शंकर साल्वेंट पर जनसमस्याएं सुनेंगे।