पीलीभीत में टेंपो पलटने से ग्रामीण की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

बीसलपुर के शाहजहांपुर रोड पर गांव खनंका के पास बृहस्पतिवार की दोपहर टेंपो पलट गया। उससे दबकर एक की मौत हो गई और चार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद टेंपो कब्जे में ले लिया। नगर से एक टेंपो बृहस्पतिवार की दोपहर सवारियां भरकर शाहजहांपुर के कस्बा निगोही जा रहा था। बताया जाता है कि टेंपो काफी तेज गति में जा रहा था। रास्ते में कोतवाली के गांव खनंका के पास टेंपो अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे गहरी खाई में…

2024 की तैयारियों को लेकर सियासी पार्टियां के साथ ही साथ कई संगठन भी तेजी से जुट गए है

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर सियासी पार्टियां के साथ ही साथ कई संगठन भी तेजी से जुट गए है। गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आवास स्थान 8 मॉल एवेन्यू, लखनऊ पर लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह की अगुवाई में किसान संगठनों ,भूतपूर्व सैनिक संगठनों व मजदूर संगठनों के साथ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विशेष चर्चा की गई।बैठक में एमएसपी व अग्निवीर योजनाओं को लेकर विशेष चर्चा की गई। यह जानकारी देते हुए किसान संगठन के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बैठक में किसानों मजदूरों…

मैनपुरी में फूलेल बाबा आश्रम के महंत पर हमला, तिजोरी की चाबी न देने पर की पिटाई; ग्रामीणों ने शोर सुन आरोपी दबोचा

मैनपुरी के घिरोर कस्बे के नगला रघी शाहजहांपुर स्थित आश्रम में मंगलवार की रात एक आरोपी दीवार कूद कर अंदर आ गया। महंत से तिजोरी की चाबी मांगी। जब मना किया तो हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने के बाद पिटाई कर दी। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यहां की है घटना थाना क्षेत्र के फूलेल बाबा आश्रम नगला रघी शाहजहांपुर में विजय स्वरूप करीब आठ साल से महंत हैं। वह आश्रम में ही रह कर पूजा पाठ और देखभाल…

मैनपुरी में सुल्तान सिंह निकला फुरकान अली, युवती को लव जिहाद में फंसाकर भगा ले गया मुरादाबाद का राजमिस्त्री

युवती ने बताया कि वह लापता नहीं हुई थी बल्कि उसका प्रेमी उसे अपने साथ मुरादाबाद लेकर गया था। वह प्रेमी के घर पहुंची तो पता चला कि प्रेमी का नाम सुल्तान सिंह न होकर फुरकान अली है। उसने फुरकान अली के घर से निकलने की काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी। इस दौरान आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। डेढ़ साल पहले लापता हुई युवती को लव जिहाद का शिकार बनाया गया था। गांव में शौचालय निर्माण करने आए मुरादाबाद के राजमिस्त्री ने खुद को सुल्तान सिंह…

31 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी से सांसद कौशल किशोर ने बुधवार को राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में 31 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस महिला हाफ मैराथन दौड़ में 18 साल से ऊपर की महिलाएं हिस्सा लेंगी।31 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में होने वाले महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने देशवासियों से अपील…

पीलीभीत में घर जा रहे युवक पर दोस्तों ने की फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत ने देर शाम घर लौट रहे युवक पर उसके दोस्तों ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। युवक के पिता ने मामले की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरु कर दी है। मोहल्ला संजय रायल पार्क फेज टू निवासी भुवनेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र विनीत कुमार शर्मा एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र है। वह बाहर रहकर पढ़ाई करता है। 31 अक्तूबर की रात नौ बजे वह अपने घर लौट…

पीलीभीत में धान केंद्रों पर राइस मिलर्स की मिलीभगत से बढ़ रहा सरकारी खरीद का आंकड़ा

पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन (भानू) की पंचायत कृषक विश्राम गृह मंडी परिषद में जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में हुई। पंचायत के बाद धान खरीद को लेकर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को पांच सूत्री ज्ञापन दिया गया। पंचायत में जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि सरकारी धान क्रय केंद्र मालिकों एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी की मिलीभगत से तुलवाने के नाम पर 200 प्रति क्विंटल की वसूली की जा रही है। इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए। पंचायत को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अशोक राठौड़…

पीलीभीत में पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल निलंबित

पीलीभीत के गौहनिया क्रॉसिंग के पास हुई बीते दिनों बैंककर्मी की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने पर एसपी अतुल कुमार ने अब पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल को निलंबित किया है। गौहनिया रेलवे क्राॅसिंग के पास बीते दिनों सात लोगों ने निजी बैंककर्मी की पीटकर हत्या कर दी थी। निजी बैंक कर्मी युसूफ अलीगढ़ से अपनी ननिहाल आया थ। वह चिड़ियादाह में अपनी ननिहाल जा रहा था। गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से वह लापता हो गया। परिजन सुनगढ़ी थाने गए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं…

पीलीभीत में सभासद ने शराब के लिए मांगे रुपये, न देने पर युवक को पीटा

पीलीभीत में शराब के लिए रुपये न देने पर सभासद ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल अवस्था में युवक को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने युवक की तहरीर पर सभासद के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागगुलशेर खां निवासी शिवम पुत्र श्रीराम ने बताया कि 29 अक्तूबर को वह अपने दोस्त शरद के साथ बाइक से शाम लगभग साढ़े नौ बजे के करीब…

प्रयागराज-सी.बी.सी. द्वारा ई.सी.सी. में “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” पर भाषण प्रतियोगिता में आर्या राजपूत अव्वल।

आजादी के बाद देश विभिन्न क्षेत्रों में विकास किया है। अमृत काल का जो 25 वर्ष है वह आज के युवा वर्ग के भविष्य का वर्ष है। युवाओं को राष्ट्र के नव निर्माण में समर्पित होकर योगदान देने की आवश्यकता है जिससे 2047 तक भारत समूची दुनिया का अग्रणी देश बन जाए। यह विचार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो प्रयागराज द्वारा आज यूइंग क्रिश्चियन महाविद्यालय (ई.सी.सी.), प्रयागराज में समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के महापौर उमेश चन्द गणेश केसरवानी ने…

प्रयागराज-दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण से लाभान्वित करने हेतु चिन्हाॅकन शिविर का आयोजन 06 से 08 नवम्बर तक

भारत सरकार द्वारा संचालित एडिप योजनान्तर्गत जनपद के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण से लाभान्वित करने हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर द्वारा दिनांक 06 से 08 नवम्बर, 2023 तक राजकीय दृष्टिबाधित छात्रावास (सी0पी0आई0 केैम्पस) स्वरूपरानी चिकित्सालय के पास प्रयागराज में चिन्हाॅकन शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया है।उक्त चिन्हाॅकन शिविर का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक दिव्यांगजन अपना आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यू0डी0आई0डी0 (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र), ग्राम प्रधान/सभासद/तहसीलदार द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होकर पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। चिन्हाॅकन शिविर में पंजीकृत…

फर्रुखाबाद औषधि निरीक्षक ने मेडिकलो पर की छापेमारी ,3 दवाओं के लिए नमूने ।

  नशीली दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को औषधि निरीक्षक फर्रुखाबाद ने मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। उन्होंने दवाओं के तीन नमूने लिए। एक मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया गया है। डीएम संजय कुमार सिंह के निर्देश पर औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने मानक के अनुसार दवाओं की उपलब्धता व गुणवत्ता की मेडिकल स्टोरों पर जांच की। उन्होंने सलेमपुर भरखा स्थित बिहारीजी मेडिकल स्टोर से दवाओं के दो नमूने लिए। गांव निबिया स्थित मां पूर्णिमा मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिलीं।…

शिवाजी के ऊपर महानाट्य जाणता राजा के अंतिम दिन रक्षामंत्री पहुंचे

महाराज छत्रपति शिवाजी के जीवन चरित्र पर आधारित महानाट्य जाणता राजा के के अंतिम दिन आज देश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार में दोनों ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान भी आज इस महानाट्य को देखने पहुंचे।26 अक्टूबर से शुरू हुए नाट्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इस मंचन का शुभारम्भ किया था। और पिछले छः दिनों से राजधानी लखनऊ में धूम मचा रहे छत्रप्रति शिवाजी के जीवन चरित्र पर आधारित…

मैनपुरी में युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, हालत देख कांप गए घरवाले; जांच में जुटी पुलिस

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला कछुआ निवासी युवक की हत्या करने के बाद शव को थाना क्षेत्र में झाड़ियों में फेंक दिया गया। परिजन ने चार लोगों के खिलाफ गला दबा कर हत्या की तहरीर दी है। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सीओ का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। यहां की है घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला कछुआ निवासी सनी (24) करीब तीन साल से थाना…

आज से दिल्ली तक जाएंगी मैनपुरी डिपो की केवल पांच बसें

आज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मैनपुरी डिपो की केवल पांच बसें ही आज से दिल्ली तक जाएंगी। दिल्ली में एक नवंबर से बीएस-6 बसों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। दिल्ली मार्ग की शेष 11 बसों का संचालन कौशांबी के रोडवेज बस स्टैंड तक ही किया जाएगा। दिल्ली में एक नवंबर से केवल बीएस-6 बसों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। मैनपुरी डिपो के पास केवल पांच ही बीएस-6 बसें हैं। मैनपुरी डिपो की इन पांच बसों को ही दिल्ली में प्रवेश मिलेगा।…

पीलीभीत में मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया वशी खां की मौत का मामला, पुलिसकर्मियों से होगी पूछताछ

पीलीभीत में पुलिस हिरासत में हुई वशी खां के मौत के मामले में भले ही जबरदस्त हंगामे के बाद परिजनों ने चुप्पी साध ली हो लेकिन मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। मानवाधिकार आयोग ने मामला दर्ज कर लिया है। मानवाधिकार आयोग की जांच में अब बरखेड़ा पुलिस फंस सकती है। पुलिस की बनाई कहानी में इतना झोल है कि वह इस मामले में पूरी तरह से फंसती नजर आ रही है। बरखेड़ा थाना पुलिस ने बिलसंडा के पहाड़गंज गांव के वशी खां को 26 अक्तूबर की रात को…

पीलीभीत में महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में एडीजी के आदेश पर हुई रिपोर्ट

बीसलपुर में अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो माह बाद विवाहिता व उसके पति के साथ मारपीट करने व निर्वस्त्र करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि उनके पति का अरविंद से जमीन संबंधी मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। रंजिश के तहत अरविंद ने अपने कई साथियों के साथ 29 अगस्त 2023 को उनके घर में घुसकर पति पर हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया था। पति की बेहोशी का अनुचित…

फर्रुखाबाद:कानपुर में भर्ती भाकियू जिलाध्यक्ष के भाई रमेश की डेंगू से हुई मौत

जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष के भाई की इलाज के दौरान डेंगू से मौत हो गई। नवाबगंज में थाने के पास निवासी भाकियू जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य के बड़े भाई रमेश शाक्य उम्र 56 वर्ष पिछले पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थे। पहले उनका इलाज कस्बे में ही कराया गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें फर्रुखाबाद शहर के बाईपास एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी उपचार के बाद डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इस पर परिजनों ने उन्हें…

पीलीभीत में परिजन ने लगाया ई रिक्शा लूटकर हत्या करने का आरोप

पीलीभीत में पांच दिन पूर्व लापता हुए युवक की लाश गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास तालाब में मिली थी। मगर, उसका ई-रिक्शा नहीं मिल सका है। परिजनों ने हत्या के बाद ई-रिक्शा लूटकर ले जाने की आशंका जताई है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव गौहनिया निवासी अरुण कश्यप ने बताया कि उसके भाई विशाल 26 अक्तूबर की शाम घर से ई-रिक्शा लेकर कहीं गए थे। इसके बाद पुलिस को उनकी लाश उसी दिन रामलीला रोड स्थित रेलवे फाटक के पास स्थित तालाब में पड़ी मिली। दो दिन बाद शव की…

पीलीभीत में खुदाई में निकली भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति, करोड़ों की कीमत, देखने वालों की जुटी भीड़

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में खुदाई में भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति निकलने के बाद वहां सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है. इस मूर्ति की कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है. सैकड़ों लोग उसी स्थान पर विष्णु भगवान की मूर्ति की पूजा भी करने लगे हैं. पानी की टंकी की खुदाई के दौरान ये बहुमूल्य सोने की मूर्ति जमीन के अंदर से निकली. पूरनपुर कोतवाली के चाटफिरोजपुर गांव का ये मामला है. पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर में पूरब दिशा की ओर देवी…