क्षेत्रीय वायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा विधान सभा क्षेत्र कोरांव स्थित गोस्वामी तुलसीदास कृषक इ0का0 कोरांव, प्रयागराज परिसर में दिनांक 17.11.2023 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते है। इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भात्ता देय नहीं होगा।…
Category: रुझान
फर्रुखाबाद:थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा जेबकतरे को एक चोरी किया हुआ मोबाइल व जेब काटकर चोरी किये रुपये के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज एक अभियुक्त बोबी पुत्र चरन सिंह निवासी जगतापुर थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज को पब्लिक द्वारा टैम्पो स्टैण्ड के पास सोसाइटी के सामने कस्बा शमसाबाद के पास से जेब काटकर चोरी किये गये 1200 रुपये व थाना नवाबगंज क्षेत्र से चोरी किया गया एक मोबाइल ओप्पो कम्पनी व जामा तलाशी से एक ब्लेड का टुकड़ा व एक मोबाइल रियलमी…
हम भी तेरे संघर्ष में एक दीया जलाएंगे : अखिलेश यादव
लखनऊ में ईको गार्डन में अपने वेतन वृद्धि, छुट्टी और जॉब सिक्योरिटी के लिए धरने पर बैठी यूपी-112 की कॉल टेकर का धरना छठे दिन भी जारी है। शनिवार तड़के चार बजे के करीब बरसात शुरू हुई तो खुले आसमान में बैठी लड़कियों ने धरने के लिए बाथरूम में अपना ठिकाना बना लिया।लखनऊ में 6-7 घंटे से रुक-रुक कर बारिश जारी है। ऐसे में लड़कियां बाथरूम में ही धरना जारी रखी हैं। इससे पहले शुक्रवार शाम धरना वाली जगह ही लड़कियों ने रंगोली बनाई और दीये जलाकर धनतेरस मनाया। अखिलेश…
जौनपुर:अष्टम आयुर्वेद एवं धनवंतरि दिवस का आयोजन पर्यावरणीय लोहिया पार्क में किया गया
अष्टम आयुर्वेद एवं धनवंतरि दिवस का आयोजन पर्यावरणीय लोहिया पार्क जौनपुर में किया गया जिसके मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव खेल एवं युवा कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार थे कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय गिरीश चंद्र यादव द्वारा भगवान धनवंतरी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर ,डॉक्टर कमल क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जौनपुर, डॉ मनीषा अवस्थी जिला होम्योपैथिक अधिकारी जौनपुर,डॉ मनोज वत्स सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी जौनपुर उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रदीप सिंह एवं दीपक…
हरदोई : किसान भाई गौ आधारित प्राकृतिक खेती कर अपनी आमदनी बढायेंः-जिलाधिकारी
उप निदेशक कृषि डॉ0 नन्द किशोर ने बताया है कि आजकल की भागदौड़ की जिन्दगी में एवं प्रदूषण से प्रभावित पर्यावरण से प्रभावित हो रहे, वातावरण में शुद्ध गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न, फल, सब्जी, दूध की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है। खेती किसानी से जुड़े अन्नदाता किसान भाईयों द्वारा अंधाधुन्ध किये जा रहे उरर्वकों, रोगनाषी एवं कीटनाषी रसायनों के साथ-साथ अधिक मात्रा में सिंचाई के पानी के उपयोग के कारण जहॉ एक ओर उत्पादन की लागत बढ़ती है वही दूसरी ओर पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और…
हरदोई : विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड दीपावली पर घर आने वाले प्रवासियों व पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों के कार्ड बनाने पर जोर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रोहताश कुमार ने बताया है कि पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जनपद में विशेष अभियान शुरू किया गया है जो 31 दिसम्बर तक चलेगा। अभियान के दौरान दीपावली पर घर आने वाले पात्र प्रवासियों और गृहस्थी राशन कार्ड पात्रता सूची में पांच से अधिक सदस्यों वाले लाभार्थी परिवारों को सेवा देने पर विशेष जोर होगा। कार्ड बनवाने में राशन कार्ड धारकों की भी मदद ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व व निर्देशन में इस बारे में आवश्यक कार्रवाई की…
हरदोई : भारत एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं तथा महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा हैं सांसदभारत तथा प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान करने के प्रति कटिवद्व है:- जय प्रकाश रावत
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क रसोई गैस वितरण के द्वितीय चरण अभियान का शुभारम्भ आज विकास भवन सभागार में पूर्ति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 सांसद जय प्रकाश रावत ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ उज्ज्वला योजना की महिलाओं को डमी गैस सिलेण्डर तथा गैस पर मिलने वाली छूट की चेक प्रदान कर किया।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मा0 सांसद ने कहा कि भारत सरकार ने गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उज्ज्वला योजना के तहत निः…
हरदोई : 01 जनवरी को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर रहे छात्र-छात्रायें मतदान पहचान पत्र बनवायेः-डीएम
स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत 09 दिसम्बर 2023 तक आयोजित होने वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज पुलिस लाइन से एक विशाल मतदाता जागरूकता रैली को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर प्रस्तान कराया और स्वयं अपर जिलाधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन से सिनेमा चौराहा व लखनऊ चुंगी होते हुए सीएसएन पीजी कालेज परिसर पर समाप्त हुई।इस अवसर पर सीएसएन कालेज में उपस्थित विशाल जनसमूह को जिलाधिकारी ने निर्वाचन में अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाते…
हरदोई : रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक हरदोई केशवचंद गोस्वामी द्वारा शुक्रवार की परेड रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर कराते हुये परेड की सलामी ली गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत पुलिस बल की दौड़ कराई गई एवं टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी दी गई तथा यू0पी0 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित को पीआरवी के मानक के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त थानों पर भी शुक्रवार की परेड…
15 नवंबर तक शहर की प्रमुख बाजारों के रास्तों में रूट डायवर्जन किया गया
लखनऊ में दीपावली पर शुक्रवार से 15 नवंबर तक शहर की प्रमुख बाजारों के रास्तों में रूट डायवर्जन किया गया है। हालांकि प्रतिबंधित मार्ग पर भी एम्बुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को ले जाने की अनुमति रहेगी। यह डायवर्जन हजरतगंज, महानगर, चौक, भूतनाथ, गोमतीनगर और अमीनाबाद के लिए प्रमुख तौर पर जारी किया गया है।चौक क्षेत्र में हैदरगंज/सआदतगंज की ओर से आने वाले ऑटो-टेम्पो नक्खास तिराहा से नादान महल रोड होकर यहियागंज, रकाबगंज, पुल होकर अमीनाबाद की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन नक्खास तिराहा से मेडिकल कॉलेज चौराहा,…
मैनपुरी में घर से बाजार जा रहे युवक को दबंगों ने असलहों की बट से पीटा, हालत गंभीर, जमीन विवाद का मामला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह कार सवार युवक को नामजद लोगों ने असलाह की बटों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजन जमीन का विवाद बता रहे हैं। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ की है। गांव निवासी अनुपम पाल का नामजद लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह अनुपम कार से सब्जी लेने के लिए ज्योति तिराहा जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक पर सवार…
मैनपुरी में पुलिस ने शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, सराफा व्यापारी से लूट की वारदात को दिया था अंजाम
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस ने शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसने सराफा व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके कब्जे से लूट का कुछ माल भी बरामद हुआ है। पुलिस इसके दो साथियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकडे़ गए लुटेरे को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना भोगांव थाना क्षेत्र की है। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि नौ सितंबर को कबीरगंज निवासी सराफा व्यापारी बैग पर दुकान का थैला…
मैनपुरी एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ हाईवे से नीचे गिरी स्लीपर बस, एक की मौत; 16 यात्री घायल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए हाईवे से नीचे जा गिरी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। वहीं 16 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज, सैफई में भर्ती कराया। हादसा करहल थाना क्षेत्र में हुआ। मंगलवार को एक स्लीपर बस सवारियां लेकर गोंडा से दिल्ली की ओर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते जा रही थी। देर रात करीब 1:30 बजे बस जब थाना…
मैनपुरी में एक्यूआई में हुआ सुधार, राहत के लिए अब भी इंतजार
मैनपुरी में लगातार खराब हो रही हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अब भी पूरी तरीके से लोगों को राहत नहीं मिली है। सुबह जहां स्मॉग का असर नजर आया तो वहीं लोगों को भी आंखों में जलन महसूस हुई। दोपहर बाद धूप निकली तो मौसम कुछ साफ हुआ। दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण से लोगों की परेशानी फिर से बढ़ सकती है। पराली जलाने के साथ ही निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी सांसों पर भारी पड़ रही है। लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)…
पीलोभीत में 55 लाख से संवरेंगी बीसलपुर और बरखेड़ा की तीन सड़कें
पीलीभीत के गड्ढों में तब्दील बीसलपुर और बरखेड़ा क्षेत्र की तीन सड़कों के निर्माण की शासन से मंजूरी मिली है। इसके लिए 55 लाख रुपये जारी किए गए हैं। निर्माण की प्रक्रिया की लोक निर्माण विभाग की ओर से कवायद शुरू की गई है। जिले में कई ऐसी सड़कें हैं जिनके सालों पहले निर्माण के बाद विभाग ने कोई सुध नहीं ली। लोक निर्माण विभाग की ओर से चयनित सड़कों को लेकर शासन में प्रस्ताव भेजा गया था। विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन की ओर से…
पीलीभीत में दिवाली पर ग्राम पंचायतें भी होंगी जगमग, जारी हुए आदेश
पीलीभीत के नगर पालिका और नगर पंचायतों में दिवाली पर हर पोल पर लाइट लगवाने के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री ने गांवों में भी प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी ने बीडीओ और एडीओ को दिवाली से पहले ही खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और न होने पर खरीदने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका क्षेत्र और नगर पंचायतों में प्रकाश की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइटों को खरीदा जा रहा है। यही नहीं संबंधित विभाग के जिम्मेदार…
पीलीभीत में जैवलिन थ्रो में मुखफ रजा अव्वल
बीसलपुर में शफी पब्लिक स्कूल में चल रहे क्रीड़ा सप्ताह के तहत बुधवार को दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं।छात्र वर्ग की जैवलिन थ्रो में मुखफ रजा पहले, अफसान खां दूसरे और आजम खान तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में मीनासी पहले, सादिका दूसरे और आलिया तीसरे स्थान पर रहीं। छात्रों की खो-खो में अजय पांडेय पहले, दलजीत दूसरे और सनम दीप तीसरे स्थान पर रहे।छात्रा वर्ग में आराध्या पहले, जसमीत दूसरे और सानिया तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अरजान खां पहले, सामेव दूसरे…
पीलीभीत में पांच लोगों से 60 लाख ठगे और थमा दिया फर्जी वीजा
विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से धोखाधड़ी कर साठ लाख रुपये की ठगी कर फर्जी वीजा थमा दिया गया। ठगी का एहसास होने पर रुपये मांगने पर गाली-गलौज की गई। पुलिस ने गांव पिपरिया मझरा निवासी हरविंदर सिंह की ओर से चंडीगढ़ निवासी मोहित कुमार सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हरविंदर सिंह ने बताया कि उसके अलावा गांव के ही गुरुपाल सिंह, गांव सिसैइया निवासी रूपेद्र सिंह, गांव नदहा निवासी हरजोत सिंह, उदयकरनपुर निवासी दलजीत सिंह की मुलाकात चंडीगढ़ के मोहित कुमार सैनी से हुई। मोहित…
बरेली में सुअर का शिकार, पीलीभीत में पकड़े गए
अमरिया: बरेली क्षेत्र में सुअर का शिकार कर टेंपो से मांस ला रहे एक शिकारी को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। इस दौरान उसका एक साथी मौके से भाग निकला लेकिन घेराबंदी के बाद उसे भी वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। दोनों से दो लाख रुपये का जुर्माना वसूलने के साथ वाहन को सीज कर दिया गया है।बरेली क्षेत्र में सुअर को कुछ लोगों ने शिकार कर लिया। मारने के बाद उसका मांस बोरों में भर लिया और टेंपो में लादकर जिले में बिक्री करने के…
24 घंटे के अंदर डायल-112 की 205 लड़कियों पर दूसरी FIR भी हो गई, सरकार की महिला सुरक्षा का क्या होगा ?
डायल-112 की 205 लड़कियों पर 24 घंटे के अंदर दूसरी FIR भी हो गई। पहला केस पुलिस ने रजिस्टर कराया। दूसरा केस नई कंपनी वी-विन लिमिटेड के परियोजना निदेशक सैयद अहमद की तरफ से हुआ। आरोप है कि इन लड़कियों की वजह से हेल्पलाइन का काम प्रभावित हुआ। ऑफर लेटर देने के बाद भी धरना दिया। उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की।इससे पहले सुशांत गोल्फ सिटी थाने के दरोगा धीरेंद्र प्रताप की तरफ से 5 लड़कियों को नामजद करते हुए 200 प्रदर्शन करने वाली लड़कियों पर केस दर्ज हुआ था।…
