पीलीभीत के जमुनिया गांव में बाघ की दहशत कम नहीं हो रही है। किसान की जान लेने के बाद अगले दिन रविवार को बाघ फिर एक किसान पर झपटा। किसान बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। घटना के बाद क्षेत्रीय लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। सामाजिक वानिकी के एसडीओ के नेतृत्व में टीम निगरानी के लिए पहुंची थी। माधोटांडा क्षेत्र के गांव जमुनिया में कई दिनों से एक बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। गन्ने के खेत में छिपा बाघ छुट्टा पशुओं को मारकर खा रहा…
Category: रुझान
जौनपुर ; पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश गुप्त का निधन,मौत की ख़बर सुन एक कट्टर समर्थक की भी मौत
शाहगंज : नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश गुप्त की वाराणसी के एक निजी अस्पताल मौत हो गई, उनके निधन की खबर सुनकर काफी पुराने साथी विजय मोदनवाल परेशान हो उठे। कुछ देर बाद ही हृदयघाट से उनकी भी मौत हो गई। सोमवार की सुबह दोनों साथियों की एकसाथ अंतिम यात्रा निकली गई। शव यात्रा में लोगों की भारी भीड़ से नगर में जाम के हालात बन गए। अंतिम यात्रा में बहुतों की आंखे छलक पड़ीं।शाहगंज की राजनीति के बड़े नेताओं में शुमार किए जाने वाले, प्रखर वक्ता,…
मैनपुरी में फौजी को पहले मारी गोली, फिर फावड़े से काट दी गर्दन
मैनपुरी के घिरोर में दिवाली के दूसरे दिन पूर्व फौजी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले उसे गोली मारी गई, इसके बाद फावड़े से गर्दन काट दी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घिरोर क्षेत्र के शाहंजाहापुर के गांव नगला आशा में पूर्व फौजी रामसनेही आलू के खेत में काम कर रहे था। बताया गया है कि उसी समय उसे गोली मार दी गई। इसके बाद भी हमलावरों का…
दिवाली पर गांव में सजावट देखने निकले छात्र की मौत, तीन लोगों पर जहर देकर हत्या का आरोप
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चठिया सेवाराम में रविवार की रात एक छात्र की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। वह सड़क किनारे बेसुध हालत में मिला था। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घरवालों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। गांव चठिया सेवाराम निवासी सुमेर लाल मौर्य ने बताया कि उनका पुत्र शिवऔतार उर्फ भोलानाथ (18) क्षेत्र के एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। शिवऔतार रविवार को…
पीलीभीत में शादी से इन्कार करने पर युवती के घर जाकर किया हंगामा
पीलीभीत शहर के एक मोहल्ले में किराए पर रह रही निजी अस्पताल में कार्यरत युवती से एक युवक शादी करने की जिद पर अड़ा है। युवती ने शादी करने से मना किया तो युवक उसके घर जा धमका और जमकर हंगामा किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत है और सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रहती है।…
पीलीभीत में परिवहन निगम का दावा बना दिखावा, भटकते रहे यात्री
पीलीभीत में परिवहन विभाग की ओर से दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें लगाने का दावा किया गया था, लेकिन यह दिवाली की पूर्व संध्या पर ही हवा हो गया। यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी रोडवेज बसें नहीं मिलीं तो उन्हें अपने घर जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। शुक्रवार से शुरू हुए पांच दिवसीय महापर्व धनतेरस, नर्क चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज अपने परिवार के साथ मनाने के लिए जिले के बाहर नौकरी, कारोबार या अन्य काम से रहने…
पीलीभीत में बाढ़ पाड़ितों ने नहीं मनाई दिवाली, 64वें दिन भी जारी रही भूख हड़ताल
पूरनपुर में शारदा नदी के बाढ़ पीडि़तों ने 64 दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन के बाद भी बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान न होने के विरोध में दिवाली नहीं मनाई। उन्होंने न तो अपने घरों में सजावट की और न ही आतिशबाजी। शारदा नदी के तटवर्ती गांवों में दिवाली पर सन्नाटा पसरा रहा। चंदिया हजारा, राहलनगर, कॉलोनी नंबर छह आदि गांवों में बाढ़ पीड़ितों ने परंपरा के तहत घरों में पुरखों के नाम का सिर्फ एक दीपक जलाया। चेनेलाइजेशन सहित अन्य मांगों को लेकर चल क्रमिक…
1 हजार से ज्यादा पहुंचे अस्पताल, पटाखे से जलकर लखनऊ में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए
दिवाली की आतिशबाजी में कई जल भी गए। पटाखे से जलकर लखनऊ में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। इस दौरान अस्पतालों में डॉक्टर मुस्तैद दिखे और मरीजों की लगातार आमद रही।KGMU के अलावा बलरामपुर, सिविल और लोकबंधु अस्पताल में बर्न इंजरी के अलावा भी कई घायल मरीज अस्पताल पहुंचे। इस दौरान बलरामपुर अस्पताल में एक मरीज हार्ट अटैक का भी मरीज पहुंचा। ट्रॉमा सेंटर पहुंचे 321 मरीजKGMU ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि दिवाली के दिन कुल 321 मरीज अस्पताल पहुंचे।इनमें से 27 बर्न पेशेंट रहे।…
मैनपुरी : वाहन ने पैदल राहगीर को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
सड़क पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक घायल होकर वहीं गिर गया। एंबुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है। घायल के परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं। हाथरस में सादाबाद के आगरा रोड स्थित बोहरे के बास रजवाह के समीप राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर वाहन वहां से चला गया। टक्कर से सुधीर पुत्र बृजभूषण निवासी लालपुर, भोगांव, मैनपुरी गंभीर घायल हो गया। पुलिस मौके पर…
प्रयागराज- तहसील कोरांव के थाना क्षेत्र मांडा के हाटा चौराहे पर उपरौध रजवाहा नहर मे पानी न आने को लेकर धरना प्रदर्शन कर गरजे किसान
तहसील कोरांव के थाना क्षेत्र मांडा प्रयागराज, थाना क्षेत्र कोरांव प्रयागराज व थाना क्षेत्र लालगंज मिर्जापुर के किसानो ने हाटा चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में इकट्ठा होकर उपरौध रजवाहा नहर में पानी न आने को लेकर दीपावली का बहिष्कार कर अपना आक्रोश दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी प्रयागराज के नाम धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कोरांव को अपना चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि अगर हमारी चार सूत्रीय माँगो को पूरा नहीं किया गया तो आज से 05 दिन बाद सभी उपरोक्त थाना क्षेत्र के हजारो की संख्या…
डायल-112 की लड़कियों ने अखिलेश-डिंपल संग दीपावली मनाई
लखनऊ के ईको गार्डन में यूपी-112 की लड़कियों ने बिना मांग पूरे हुए धरना सातवें दिन समाप्त कर दिया। इसके बाद सभी लड़कियां अखिलेश यादव के आवास पर पहुंची। वहां दिये जलाकर सपा प्रमुख और उनकी पत्नी संग दीपावली मनाई। अखिलेश यादव ने कहा कि संवेदना समाजवादी मूल्यों की भावनात्मक कोख होती है।सूत्रों के मुताबिक, धरना अखिलेश यादव के फोन पर लड़कियों के हक की लड़ाई में हमेशा साथ देने के बात कहने पर समाप्त हुआ। वही, देर रात सभी लड़कियों को पुलिस ने सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। इससे पहले…
शाहजहांपुर में हुआ उल्लू पूजन, जानिए आखिर क्यों
आमतौर पर हिंदू धर्म में उल्लू को बहुत अशुभ माना जाता है. इसके बावजूद उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिवाली से पहले उल्लू की पूजा की जाती है. खास बात यह है कि यहां के पढ़े-लिखे और डिग्री साल के कई प्रोफेसर मिलकर यह अनोखी पूजा करते हैं. हर बार पूजा का कारण भी अलग होता है. इस बार यह पूजा इजरायल और हमास के युद्ध को लेकर की गई है. पूजा करने वाले प्रोफेसर्स ने कहा कि हमास की बुद्धि पर उल्लू बैठ गया है. इस पूजा के बाज…
हरदोई: रेलवे स्टेशन का बदला नक्शा, नए रूप में नजर आएगा
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्थानीय स्टेशन को शामिल किया गया है। इससे तहत स्टेशन का पुनर्निर्माण किया जाना है। योजना के शुभारंभ के दौरान स्थानीय स्टेशन का माॅडल रेलवे की ओर से जारी किया गया था, जिस पर जन प्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद रेलवे में नक्शे में परिर्वतन कर नया मॉडल के तहत निर्माण कार्य कराया जाएगा। स्टेशन तक आसान पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/ एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी। जिसका मास्टर प्लान…
पीलीभीत : बाघ के हमले से किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
पीलीभीत जिले में बाघ हमले से एक किसान की मौत हो गई। घटना से गुस्साए किसानों ने शव को जंगल की सीमा से उठाकर माधोटांडा-पीलीभीत हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। महोफ जंगल से सटे इलाके में पशुओं को चराने पहुंचे जमुनिया के किसान को बाघ ने मार दिया। शव को जंगल में खींचकर ले जा रहे बाघ को देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। वहीं, घटना से गुस्साए किसानों ने शव को जंगल की सीमा से उठाकर माधोटांडा-पीलीभीत हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वन…
पीलीभीत: तेज गति में अब तक 74 लोगों ने गवां दी अपनी जान?
यातायात नियमों के उल्लंघन में अब तक 74 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं वर्ष 2023 में अब तक कुल 141 घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा 81 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं जिले के 74 लोगों ने अपनी जान तक गवां दी।जान गंवाने वाले लोगों में अधिकांशत: युवा ही थे। विभाग नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई भी करता है। फिर भी लोग नियमों की अनदेखी करते है। अधिकांश दुर्घटनाएं बरखेड़ा, बिलसंडा और बीसलपुर मार्ग पर होती है। बावजूद…
मैनपुरी में लौकी, गोभी फेंककर घर लौटे किसान
मैनपुरी में शनिवार को सब्जी मंडी के भाव ने किसानों को निराश किया। हताश, निराश किसान मंडी में सब्जी फेंककर वापस लौट गए। घिरोर सब्जी मंडी में किसानों ने अपना दुखड़ा बताया। कहा कि उम्मीद थी कि फूलगोभी और लौकी की बिक्री करने के बाद दिवाली पर्व ठीक से हो जाएगा। लेकिन मंडी भाव ने निराश किया। लौकी को किसान बिना बिक्री के ही छोड़कर चले गए। फूलगोभी का भाव इतना कम था कि किसानों का मंडी में वाहन द्वारा लाया गया किराया तक नहीं निकला।घिरोर के सब्जी मंडी में…
मैनपुरी:शादी के बाद नशीला खाना खिलाकर भाग गई थी लुटेरी दुल्हन
शहर कोतवाली के गांव धारऊ निवासी शिशुपाल सिंह कई साल से थाना घिरोर के गांव रामगंज में अपने जीजा नीतेश कुमार के साथ रह रहे हैं। जनवरी 2023 में संदीप निवासी बेवर ने नीतेश से संपर्क किया और कहा कि यदि 80 हजार रुपये खर्च करो तो मैं तुम्हारे साले शिशुपाल का विवाह करा दूंगा। एक गरीब लड़की मेरी नजर में है। नीतेश ने संदीप को 80 हजार रुपये दे दिए। आठ फरवरी 2023 को बेवर स्थित कपिल मुनि आश्रम में शिशुपाल का विवाह रेनू नाम की युवती से करा…
युवक ने फेका तेजाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सर्राफ की दुकान पर काम करने वाले आयुष और राहुल के बीच मारपीट हो गई। राहुल ने आयुष के सिर पर हथौड़े मार दिया। जिसे देख चचेरा भाई शनि वर्मा बीच बचाव करने लगा। इस पर राहुल ने दुकान में रखा तेजाब फेंक दिया। जिससे शनि का चेहरा झुलस गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गन्ने का पुरवा निवासी शनि के मुताबिक चचेरा भाई आयुष वर्मा भिठौली क्रासिंग के पास सर्राफ की दुकान…
हरदोई : सरकारी तालाब पर भूमाफियाओं का अवैध कब्ज के बाद भी प्रशासन मूल दर्शक बना
मल्लावां कोतवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर में रात्रि में सरकारी तालाब को भू माफिया कब्जा कर रहे पहले बचत की जमीन में चार दुकान बनवाकर फिर तालाब की जमीन पर पर मिट्टी डलवाने का कार्य हो रहा है व, तालाब के पीछे दुकान बनवाने के बाद फिर निकालने के लिए तालाब को मिट्टी डालकर बंद कर दिया , 2 दिन बीत गए किसी ने कार्रवाई नहीं की फिर गांव के लोगों के द्वारा पता हुआ इस समय लेखपाल से पूछा गया लेखपाल ने भी तालाब की ही जमीन बताई…
सहायक निदेशक सेवा योजन प्रयागराज
क्षेत्रीय वायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा विधान सभा क्षेत्र कोरांव स्थित गोस्वामी तुलसीदास कृषक इ0का0 कोरांव, प्रयागराज परिसर में दिनांक 17.11.2023 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते है। इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भात्ता देय नहीं होगा।…
