लखीमपुर खीरी में टिकुनिया हिंसा का मामला 3 अक्टूबर, 2021 की उस दुखद घटना से संबंधित है, जिसमें अब निरस्त हो चुके कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान आठ लोगों की जान चली गई थी।  


लखीमपुर।3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी (टिकुनियॉ) मैं हुई हिंसा में प्रवेश कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच घातक झड़प हुई ।वाहनों के भीड़ में घुस जाने से चार किसानों, एक पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर सहित आठ लोगों की जान चली गई।तिकुनिया कांड के गवाह बलजिंदर सिंह को धमकाने के मामले में खीरी पुलिस ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और उनके बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को क्लीन चिट दे दी है। साथ ही पुलिस ने इसी मामले में उनके करीबी व निघासन ब्लाक प्रमुख पति अमनदीप को दोषी माना है और उनके खिलाफ चार्जशीट की है। तिकुनिया कांड के गवाह को धमकाने में मुख्य आरोपी को क्लीन चिट और उनके करीबी को दोषी माना ,धौरहरा ने अपनी विवेचना में माना कि गवाह को अमनदीप ने धमकाया और उससे तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी का कोई लेनादेना नहीं था।

Leave a Comment