बेंगलुरु: मलप्पुरम साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड संचालन के मामले में कर्नाटक के हुबली निवासी अब्दुल रोशन को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक के मदिकेरी में गिरफ्तारी के दौरान अधिकारियों ने 40,000 नकली सिम कार्ड और 180 मोबाइल फोन जब्त किए। अब्दुल रोशन की गिरफ्तारी मलप्पुरम जिला पुलिस प्रमुख एस. शशिधरन और साइबर इंस्पेक्टर आईसी चित्ररंजन द्वारा की गई जांच के बाद हुई। जांच वेंगारा के एक पीड़ित से जुड़े साइबर धोखाधड़ी के मामले की सूचना के बाद शुरू की गई थी, जिसे महत्वपूर्ण वित्तीय नुकसान हुआ था। पीड़ित ने…
Category: रुझान
दिल्ली जा रहा युवक जहरखुरान का हुआ शिकार
शाहगंज(जौनपुर)शनिवार की शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर दिल्ली के लिए ट्रेन पकडने पहुंचा युवक मदहोशी की हालत में पडा देखकर यात्रियों ने आरपीएफ पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के कलाफतपुर गांव निवासी प्रेम प्रकाश (50) पुत्र राम आसरे शनिवार को घर से दिल्ली जाने के लिए कैफ़ियत एक्सप्रेस पकडने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। स्टेशन पर सक्रिय जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने…
गाजीपुर :कोदई में बंदर का आतंक 100से ज्यादा लोग हो चुके घायल , इंद्रजीत सिंह कोदई मैं बंदर का आतंक 100से ज्यादा लोग हो चुके घायल , इंद्रजीत सिंह
गाजीपुर : मरदह ब्लॉक के अंतर्गत कोदई ग्राम सभा में बंदर का आतंक मौजूद है ग्रामीण दहशत में समय बिता रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार कोदाई ग्राम सभा में एक महीने से एक पागल बंदर का भय लोगों के अंदर इस कदर समाया हुआ है कि कोई भी बिना किसी को साथ लिए बाहर नहीं निकल रहा है तकरीबन 100 से ज्यादा लोगों को बंदर का शिकार होना पड़ा है आज रात को सोए हुए कई लोगों पे बंदर ने हमला कर दिया । यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के…
पीलीभीत : दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, दोस्त ने बनाया वीडियो
पूरनपुर : खेत में शौच के लिए गई दिव्यांग युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म। आरोपी के साथी ने उसका वीडियो बना लिया। युवती को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। शिकायत पर आरोपी के परिजनों ने घर में घुसकर युवती और उसके पिता की पिटाई कर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना छह मई की है। पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि उसकी दिव्यांग पुत्री खेत में शौच के लिए गई थी।…
पीलीभीत में सड़क हादसे में जीजा–साले की मौत, परिवार में मची चीख पुकार
जिला हरदोई थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव में नांद तीन दिन पहले यीशू अपनी ससुराल में आया था। गुरुवार को सायं करीब सात बजे गांव बकैनिया ताल्लुका बरखेड़ा निवासी अपने चचेरे साले राहुल को साथ लेकर वह मोटरसाइकिल से घूमने के लिए निकल गया। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए और रात भर किसी को इसकी खबर नहीं हुई। सुबह दोनों का शव मिला। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पुलिया से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार साले-बहनोई की मौके पर ही मृत्यु हो…
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रयागराज
निदेशालय, समाज कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 के अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 के अतिरिक्त) योजनान्तर्गत संदेहास्पद डाटा कारणों सहित छात्र/छात्राओं एवं शिक्षण संस्थाओं के लाॅगिन पर उपलब्ध कराया गया है।अतः समस्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 13.05.2024 तक शिक्षण संस्थाओं द्वारा रू0 100.00 के स्टाम्प पेपर पर प्रत्यावेदन (अपेक्षित प्रपत्रों सहित) अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में संदेहास्पद डाटा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रत्यावेदन के अनुसार संदेहास्पद डाटा को अधोहस्ताक्षरी के स्तर से शुद्ध कर…
प्रयागराज के ऐसे मतदाता जो सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और चुनाव के छठवें चरण में निर्वाचन कार्य में लगे है, पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान हेतु अतिरिक्त फैसीलिटेशन सेन्टर की व्यवस्था की गयी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत मतदान कार्मिको को पोस्टल बैलेट/ई०डी०सी०(इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) एवं अन्य जनपद मे तैनात जनपद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत मतदान कार्मिको को पोस्टल बैलेट/ई०डी०सी०(इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) एवं अन्य जनपद मे तैनात जनपद प्रयागराज के ऐसे मतदाता जो सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और चुनाव के छठवें चरण में निर्वाचन कार्य में लगे है, को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान हेतु अतिरिक्त फैसीलिटेशन सेन्टर की व्यवस्था की गयी। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 51-फूलपुर (समाविष्ट विधानसभा 254-फाफामऊ, 255-सोरांव…
लखनऊ विकास प्राधिकरण के दो जेई को सस्पेंड कर दिया गया
लखनऊ विकास प्राधिकरण के दो जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन के आदेश के बाद यह कार्रवाई हुई है। दोनों जेई सुभाष चन्द्र शर्मा और भानू प्रकाश वर्मा पर काम के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है।शुक्रवार को प्रदेश शासन से आदेश एलडीए कार्यालय पहुंचने के बाद उ न्हे निलंबित किया गया। जेई सुभाष शर्मा एलडीए के जोन पांच में प्रवर्तन विभाग का कार्य देख रहे थे। इस दौरान बीकेटी में एक बिल्डर ने बिना मानचित्र स्वीकृति के 42 रो हाउस भवनों का निर्माण कर दिया था।उसके बाद…
फर्रुखाबाद : अवैध शस्त्र बनाने वाले दो शातिर अभियुक्तगण को पुलिस ने किया गिरफ्तार
( द दस्तक 24 न्यूज़ ) , थाना कँपिल पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री दो आरोपितों को किया गिरफ्तार मौके से 17 निर्मित व 8 अर्ध निर्मित अवैध शस्त्र बनाने वाले उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है आपको बताते चलें कि आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के दृष्टिगत से पुलिस विभाग द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण कराया जाना है एसपी विकास कुमार के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के प्रति विशेष अभियान चलाया जा रहा है थाना कंपिल सर्विलांस टीम और एसओजी टीम द्वारा अवैध शस्त्रों का निर्माण करने…
कन्नौज : अखिलेश यादव के समर्थन में इंडिया गठबंधन की जनसभा हुई, नेताओं ने किये ये वादे
लोकसभा के चुनाव का दौर है और लोकसभा 2024 का चुनाव चल रहा है तीन चरण के मतदान हो चुके हैं चौथे चरण का मतदान 13 मई 2024 को होना है जिस तरह से भारत के छोटे या बड़े नेता सभी अपने चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं इसी दौरान उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा से प्रत्याशी बनाए गए हैं अखिलेश यादव के समर्थन में…
सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम ज़मानत दी ?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है. CM केजरीवाल को 1 जून तक की अंतरिम जमानत दी गई है. सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार, 10 मई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ CM केजरीवाल की याचिका पर फिर सुनवाई हुई. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में CM केजरीवाल ने ED द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है. इस मामले में बीती 7 मई को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर विचार करने की बात कही…
मैनपुरी में मुख्यालय पर रहने वाले सियासी सूरमाओं के बूथ भी फर्स्ट डिवीजन पास नहीं हो पाए।
लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को नसीहत देने वाले सियासी सूरमा अपने मतदान केंद्रों पर इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाए। इन मतदान केंद्रों पर सेकेंड डिवीजन ही नेताओं को मिल सकी। अपने ही मतदान केंद्रों पर धुरंधर मतदाताओं को अपनी बात नहीं समझा सके। सपा और भाजपा के प्रमुख नेता मुख्यालय पर ही रहते हैं। शहर के मतदान केंद्रों पर ही वह हर चुनाव में अपने वोट डालते हैं। चुनाव के दौरान जिले भर में घूमकर लोगों को अधिक से…
मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज
दिनांक-09.05.2024 को लालजी बिन्द पुत्र हुबलाल ग्राम-ढिलिया बबुरा, माण्डा प्रयागराज की शिकायत कि उनकी पुत्री सोनम, पत्नी रोहित कुमार बिन्द की प्रसव हेतु लक्ष्मी हास्पिटल, रामनगर में दिनांक-06.05.2024 को रात्रि में भर्ती कराया गया, किन्तु चिकित्सक की लापरवाही से गलत उपचार करने के कारण प्रसूता की मृत्यु हो गयी। शिकायतकर्ता द्वारा उक्त हास्पिटल के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा गठित टीम द्वारा रामनगर स्थित लक्ष्मी हास्पिटल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मे पूर्व उप जिलाधिकारी मेजा तथा सम्बन्धित चैकी प्रभारी, सिरसा को संज्ञानित कराते हुए लक्ष्मी हास्पिटल,…
फर्रुखाबाद:सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर सेनापति में ” महाराणा प्रताप ” की जयन्ती दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर मनाया गया
(द दस्तक 24 न्यूज) 9 मई 2024 को विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने भारत माता के वीर सपूत ” महाराणा प्रताप ” की जयन्ती पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने विभिन्न प्रकार की बोध कथाओं के माध्यम से उनकी देश के प्रति शौर्य व पराक्रम का वर्णन कर छात्रों को उनके जीवन आदर्शों से शिक्षा लेने के दिशा-निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार जी व संचालन भैया रुद्र सारस्वत ने किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रदीप अवस्थी, रामानंद पाण्डेय,…
फर्रुखाबाद: स्थानीय पुलिस बल ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ किया एरिया डोमिनेशन
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 9 मई 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व लागू हुई धारा 144 का पालन करने व चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिये स्थानीय पुलिस बल ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ एरिया डोमिनेशन किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के साथ एरिया डोमिनेशन किया गया। जिसमें कोतवाली फर्रुखाबाद थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए घोड़ा नखास चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने अपनी पुलिस टीम योगेंद्र, पुष्पेंद्र, विजय आदि कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस फोर्स एवं अर्ध सैनिक बल…
अवैध निर्माण के मामले में एलडीए सचिव को कोर्ट में तलब किया गया
जनहित याचिका के मामले में सुनवाई के बाद कथित अवैध निर्माण के मामले में एलडीए सचिव को कोर्ट में तलब किया गया है। कोर्ट ने उन्हें मामले से सम्बंधित सभी रिकॉर्ड को लेकर 14 मई को हाईकोर्ट में उपस्थित होने को कहा है।यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की खंडपीठ ने शांति शरण मिश्रा की ओर से दाखिल वर्ष 2014 की जनहित याचिका पर पारित किया है।न्यायालय ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि 6 सितंबर 2014 को मामले में अंतरिम आदेश पारित होने के…
कन्नौज:बाबू सिंह कुशवाहा ने अखिलेश यादव के समर्थन में जनसभा की
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनाये गए है, तो वही दूसरी और बाबू सिंह कुशवाहा अन्य लोकसभा सीटों पर भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं| बाबू सिंह कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में जन अधिकार पार्टी और समाजवादी पार्टी की संयुक्त जनसभा की और बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने भाषण के दौरान कहा कि यह चुनाव पहले की तरह का आम चुनाव नहीं है अबकी बार लोकसभा 2024…
मध्यप्रदेश में ईवीएम और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में लगी आग।
बैतूल। छह मतदान केंद्रों से मतदान सामग्री और कर्मचरियो को लेकर बैतूल आ रही थी बस। हादसे में सभी कर्मचारी सुरक्षित। मतदान सामग्री को आंशिक नुकसान होने की खबर। अभी मतदान सामग्री को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं जलती बस से कूद गया था ड्राइवर। कर्मचारियों ने मुश्किल से बचाई जान। अधिकारी और पुलिस मौके पर। बैतूल, मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड मौके पर। आग पर काबू किया गया। कर्मचरियो और ईवीएम को लाने दूसरी बस पहुंची साईंखेड़ा थानाक्षेत्र के बिसनूर और पौनी गौला गांवों के बीच हुआ हादसा।
प्रयागराज-आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
इलाहाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त मा० सामान्य प्रेक्षकगण का आगमन दिनांक 05.05.2024 को जनपद प्रयागराज में हो गया है, जिनका अवस्थान स्थल सर्किट हाउस प्रयागराज है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 51- फूलपुर के लिए डॉक्टर (टीएमटी) बी0 माहेश्वरी मा० प्रेक्षक सामान्य नियुक्त की गई है, जिनका दूरभाष नंबर 0532- 2990411 तथा मोबाइल नंबर- 9118750278 है।52- इलाहाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए डॉक्टर मानिक जी गुरसाल माननीय प्रेक्षक सामान्य नियुक्त किए गए हैं, जिनका दूरभाष नंबर-0532-2990412 तथा मोबाइल नंबर – 9129550278 है। पूर्वान्ह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक राजनैतिक…
आजमगढ़ सदर से 9 व लालगंज से 7 प्रत्याशी मैदान में, सदर लोकसभा सीट से 20 प्रत्याशी व लालगंज से 4 प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त
आजमगढ़ में 25 मई लोक सभा चुनाव होना है, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से 06 मई 2024 तक की गई । नामांकन प्रक्रिया के दौरान जनपद के दो लोक सभा क्षेत्र 68-लालगंज एवं 69-आजमगढ़ के लिए प्रत्याशियों द्वारा जमा किये गये नाम निर्देशन पत्रों की जांच मंगलवार को की गई, जिसमें लालगंज लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी से इन्दू चौधरी, भारतीय जनता पार्टी से नीलम सोनकर, समाजवादी पार्टी से दरोगा प्रसाद सरोज, सुष्मिता सरोज निर्दल, जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) से बलिन्दर, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी से गंगादीन एवं…
