यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस ऐसे देशों की सूची में सबसे ऊपर है जिस पर सबसे अधिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। बता दें कि रूस ने यू्क्रेन पर 24 फरवरी को हमला किया था। तब से ही लगातार उस पर प्रतिबंधों को लगातार कड़ा किया गया है। इसकी वजह से उसकी परेशानी भी बढ़ गई है। उसकी ये परेशानी अब और बढ़ने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका उस पर प्रतिबंधों को और अधिक कड़ा करने को मन बना चुका है। अमेरिका के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर फार…
Category: विदेश
संकट में अपनों ने छोड़ा साथ : इमरान खान
इमरान खान सरकार अविश्वास प्रस्ताव के पहले ही मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के दो दर्जन असंतुष्ट सांसद इमरान सरकार के खिलाफ मतदान कर सकते हैं। असंतुष्ट सांसदों को सरकार की धमकी के बाद कई सांसद प्रस्ताव पर मतदान से पहले इस्लामाबाद के सिंध हाउस में डेरा डाले हुए हैं। असंतुष्ट सांसदों को डर है कि विपक्ष के साथ जाने के कारण सरकारी तंत्र उन्हें निशाना बना सकता है। सिंध हाउस इस्लामाबाद में सिंध सूबे की सरकार का आधिकारिक भवन है। सिंध प्रांत…
परिवार को पुतिन ने साइबेरिया भेजा; वॉर ड्रिल के दिए आदेश
यूक्रेन के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर वॉर इवैक्युएशन ड्रिल का आदेश दिया है। ब्रिटेन की कई मीडिया रिपोर्टों में टेलीग्राम चैनलों के हवाले से यह दावा किया गया है। एक तरफ, जहां रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी तरफ इस वॉर में न्यूक्लियर बम के इस्तेमाल होने का खतरा बढ़ने की आशंका है।ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पुतिन परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। न्यूक्लियर वॉर इवैक्युएशन ड्रिल की रिपोर्ट ने क्रेमलिन के अधिकारियों को…
इमरान समर्थकों ने बोला सिंध हाउस पर धावा, विपक्ष भी लामबंद, अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
पाकिस्तान में विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद सियासत पूरे उफान पर है। आलम यह है कि सत्ता पक्ष के करीब दो दर्जन असंतुष्ट सांसद भी इमरान सरकार के खिलाफ वोटिंग कर सकते हैं। कुर्सी तक पहुंची आंच से बौखलाए पीएम इमरान खान परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दे चुके हैं। यही वजह है कि सरकार की कार्रवाई से बचने के लिए दो दर्जन बागी पीटीआइ सांसदों ने सिंध हाउस में डेरा डाल दिया है। वहीं इमरान समर्थकों ने भी सरकार के पक्ष…
शेख हसीना ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर क्यों किया धन्यवाद, पूरा मामला क्या है
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। दरअसल बांग्लादेश के कई नागरिक यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में फंसे हुए थे जिन्हें निकालने में भारत सरकार ने सहायता की थी। हसीना ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे एक पत्र में कहा, ” मैं आपको और आपकी सरकार को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने यूक्रेन के सुमी में फंसे भारत के साथ-साथ कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को बचाने और निकालने में समर्थन और सहायता प्रदान की।हसीना ने आगे कहा कि नागरिकों की वापसी…
यूक्रेन में खारकीव के पास 21 लोगों की गई जान; एक्ट्रेस की भी मौत
गुरुवार को खारकीव के पास मेरेफा में एक स्कूल पर रूसी बमबारी में 21 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमले में 25 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि घायल लोगों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।मेरेफा के मेयर वेनियामिन सितोव ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरेफा में एक सामुदायिक केंद्र और स्कूल पर रूस ने बमबारी की। इस हमले में इमारतें नष्ट हो गईं। ये हमला गुरुवार तड़के किया गया। रूस ने इस क्षेत्र…
गोलीबारी से आहत हुआ पकिस्तान , ट्रांसजेंडर की गोलियों से भूनकर हत्या,
पाकिस्तान में आए दिन बड़ी वारदात हो रही है, जिससे देश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इससे पहले देश के मानसेहरा में पांच ट्रांस महिलाओं को गोली मारी गई थी। ऐसे कई मामले देश में सामने आ रहे हैं, मर्दन जिले में प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर के हत्या की प्रसाशन ने गुरुवार जानकारी दी पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की सूचना देते हुए बताया कि गोलाबारी में कुछ ट्रांसजेंडर…
7.4 तीव्रता के भूकंप से जापान में भारी तबाही; 2 लोगों की मौत और करीब 100 घायल, 20 लाख घरों में बिजली सप्लाई ठप
जापान के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बुधवार देर रात आए भीषण भूकंप से दो लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हुए है। पुलिस और दमकल अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी। अग्नश्मिन और आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, मियागी और फुकुशिमा सहित सात प्रान्तों में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इन प्रांतों में स्थानीय समयानुसार सुबह 06:30 बजे तक 92 लोगों के भूकंप से घायल होने की खबर है।देश के उत्तरपूर्वी और पूर्वी क्षेत्रों विशेषकर मियागी और फुकुशिमा क्षेत्र में जोरदार झटके महसूस किए गए, जहां…
यूक्रेन को देगा अमेरिका कई घातक हथियार, बचाव के लिया सामने आया अमेरिका
रूस के खिलाफ जंग रहे यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने एक बार फिर मदद की बात कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को यूक्रेन के लिए 800 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देने का ऐलान किया। सुरक्षा पैकेज में यूक्रेन को एंटी एयरक्रॉफ्ट सिस्टम समेत घातक हथियार देना का वादा किया है।व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के लिए नए सहायता पैकेज में 800 एंटी-एयरक्रॉफ्ट सिस्टम, 9000 एंटी ऑर्मर सिस्टम, 7000 छोटे हथियार जैसे शॉटगन…
विफल हुआ उत्तर कोरिया का दागा हुआ ‘अज्ञात प्रोजेक्टाइल’
उत्तर कोरिया ने हाल के हफ्तों में अपनी सैन्य शक्ति और हथियारों के परीक्षण को तेज कर दिया है। देश की ओर से नए-नए परीक्षण किए जा रहे हैं। इस बीच दक्षिण कोरिया की सेना ने सूचना दी कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को एक ‘अज्ञात प्रोजेक्टाइल’ दागा था, जो लान्च के तुरंत बाद यह विफल हो गया। हवा में लगतार कई परीक्षण किए जाते रहे हैं, जिसमें संदिग्ध मिसाइल भी शामिल है, यह राजधानी प्योंगयांग के बाहर एक हवाई क्षेत्र से दागी गई थी।दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने…
पाकिस्तान क्यों हुआ कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले से नाखुश , जानें क्या कहा?
पाकिस्तान ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने पर पाबंदी संबंधी कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर मंगलवार को गंभीर चिंता जताई। पाकिस्तान ने दावा किया कि यह फैसला धार्मिक रीति-रिवाजों की स्वतंत्रता के सिद्धांत को बरकरार रखने में विफल हुआ है एवं वह मानवाधिकार का अतिक्रमण करता है।कर्नाटक हाई कोर्ट ने कक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति देने का अनुरोध करने वाली उडुपी स्थित ‘गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज’ की मुस्लिम छात्राओं के एक वर्ग की याचिकाएं मंगलवार को खारिज कर दीं और कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम धर्म में आवश्यक…
चीन में लॉकडाउन, यूरोप में भरे हॉस्पिटल एक बार फिर वर्षा कोरना का कहर
क्या दुनिया में कोरोना वायरस महामारी की एक और लहर शुरू हो चुकी है? चीन और यूरोप से आ रही खबरें तो इसी ओर संकेत कर रही हैं. दरअसल, चीन में दो साल बाद कोरोना के रिकॉर्ड केस आए हैं. इसके बाद वहां के दो बड़े शहरों में लॉकडाउन लगाना पड़ा है. यहीं यूरोपीय देशों से खबर है कि यहां एक बार फिर कोरोना जैसे लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. पिछले सप्ताह यूके, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और इटली जैसे…
28 लाख से ज्यादा नागरिकों ने छोड़ा यूक्रेन, दुनिया में खाद्य संकट पैदा होने की चेतावनी
यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य शहरों पर हमलों के बीच सोमवार को रूस और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच चौथे दौर की वार्ता शुरू हो गई। वीडियो लिंक के जरिये हो रही इस बार की वार्ता में दोनों ओर से उच्चस्तरीय अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस दौर में यूक्रेन युद्धविराम, सैनिकों की वापसी और सुरक्षा गारंटी के मुद्दे पर वार्ता कर रहा है। इस दौर की वार्ता में ठोस परिणाम सामने आने की उम्मीद की जा रही है। रूस ने संकेत दिए हैं कि चौथे दौर की वार्ता…
अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति जेलेंस्की, आज फिर होगी रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता,
रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच युद्ध के 19वें दिन चौथे दौर की वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच ये वार्ता जंग के 20वें दिन भी जारी रहेगी। हालांकि, सोमवार को हुई इस वार्ता में दोनों देशों के भी सुलह का कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskiy) ने कहा कि जंग खत्म कर शांति स्थापित करने के प्रयासों के तहत उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett) से बात की है। वहीं, जंग के 20वें दिन रूसी विदेश मंत्रालय का…
आलू-टमाटर का भाव जानने राजनीति में नहीं आया हूं : पीएम इमरान खान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए रविवार को कहा कि वह आलू, टमाटर की कीमतों का भाव जानने राजनीति में नहीं आए हैं। खान ने पंजाब प्रांत के हाफिजाबाद में एक राजनीतिक रैली में कहा कि देश उन तत्वों के विरूद्ध खड़ा होगा जो ‘धनबल के माध्यम से’ सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उनके कार्यकाल के शेष समय में एक महान राष्ट्र बनने जा रहा है क्योंकि उनकी सरकार द्वारा घोषित…
यूक्रेन का दावा, फॉस्फोरस बमों से हमला कर रहे रूसी सैनिक…
यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध रविवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गया। रूस ने यूक्रेन के शहरों पर रातभर बमबारी की और सैन्य ठिकानों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को भी तबाह कर दिया। यू्क्रेन ने रूस पर आरोप लगाया कि उसने बमबारी के बीच फॉस्फोरस बमों से हमला किया है।यूक्रेन की मानवाधिकार लोकपाल ने रूस पर आरोप लगाया कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन में रात भर हमले किए और फॉस्फोरस बमों का इस्तेमाल किया है। हालांकि ये नहीं बताया कि इसमें कोई नागरिक घायल भी हुआ है या नहीं। ज्ञात…
सऊदी अरब में एक दिन में 81 लोगों को दी सजा-ए-मौत, टूटा 1980 का रिकॉर्ड
अपने बेहद सख्त नियम कानूनों के लिए चर्चित सऊदी अरब में शनिवार को 81 लोगों को मौत की सजा दी गई. अरब देश के हालिया इतिहास में एकसाथ इतने लोगों को सूली पर चढ़ाने का यह रिकॉर्ड है. जिन लोगों को ये सजा दी गई, उन पर दुष्कर्म, हत्या, पूजास्थलों पर हमला, आतंकवादियों से संबंध जैसे कई संगीन अपराध साबित हुए थे. इनमें आतंकवादी संगठन अल कायदा , इस्लामिक स्टेट और हूती से जुड़े लोग भी थे. सऊदी प्रेस एजेंसी ने सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय के हवाले से बताया…
गड़बड़ी’ के चलते पाकिस्तान में जा गिरी भारत की मिसाइल
भारत की तरफ से पाकिस्तान में तकनीकी ‘गड़बड़ी’ के चलते फायर हुई मिसाइल का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. 11 मार्च के इस मामले को लेकर भारत की तरफ से बयान जारी किया गया था. बयान में यह साफ कर दिया था कि कुछ ‘टेक्निकल ग्लिच’ के चलते एक ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान की तरफ फायर हो गई थी. इसके बाद से ही पाकिस्तानी खेमे में बवाल मचा हुआ है. पाकिस्तान के मुताबिक, मिसाइल 40,000 फीट की ऊंचाई पर ध्वनि से तीन गुना तेज गति के साथ पाकिस्तानी हवाई…
अमेरिका ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप, 12 बैलेस्टिक मिसाइल से इराक में अमेरिकी दूतावास पर हमला,
इराक के उत्तरी शहर इरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर रविवार को कम से कम 12 मिसाइलों से हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दूतावास में भारी तबाही मची है और अभी आग फैली है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी के अनुसार शहर में पड़ोसी देश ईरान से ये मिसाइलें दागी गई हैं। इराक के अधिकारियों ने बताया कि कई मिसाइलों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाया है। वहीं अमेरिका का दावा है कि इस हमले से कोई नुकसान नहीं हुआ है और न ही इस हमले में…
लुहान्स्क ओब्लास्ट के 70 प्रतिशत हिस्से पर मास्को का हुआ नियंत्रण
यूक्रेन पर हमले को लेकर कई यूरोपीय देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी जी-7 देशों के साथ मिलकर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े होने के लिए कनाडा और हमारे G-7 साझेदार देश अधिक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग कर देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम पुतिन और उनके समर्थकों पर दबाव डालेंगेवहीं, दूसरी ओर पूर्वी यूक्रेन के…
