अमेरिका ने जैविक हथियारों को लेकर रूस पर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि रूस ने जैविक और रासायनिक हथियारों को लेकर दुष्प्रचार फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंच का उपयोग करने के प्रयास में यूएनएससी की बैठक बुलाई है। नेड प्राइस ने बताया कि रूस के अधिकारियों ने 24 फरवरी से अब तक युद्ध का विरोध कर रहे करीब 14,000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बेवजह के युद्ध से बचकर शरण…
Category: विदेश
WHO ने दी यूक्रेन को सलाह, बीमारी फैलने से रोकने के लिए तुरंत नष्ट कर दें पैथोजन,
विश्व स्वास्थय संगठन ने यूक्रेन को सलाह दी है कि वो अपने यहां पर मौजूद पैथोजोन को नष्ट कर दे, इससे बीमारी फैलने को खतरा है। डब्ल्यूएचओ ने अपनी सलाह में ये भी कहा है कि खतरे की आशंका के मद्देनजर पब्लिक हेल्थ लैब में मौजूद खतरनाक पैथोजन को फौरन नष्ट करना जरूरी है। इसकी मौजूदगी लोगों को बड़ी संख्या को बीमार कर सकती है। बायोसिक्योरिटी एक्सपर्ट का कहना है कि यूक्रेन में जिस तरह से रूस बमबारी कर रहा है और उसकी सेनाएं यूक्रेन में अलग अलग हिस्सों से…
रूस ने किया सुरक्षित कारिडोर का वादा, यूक्रेन ने लगाया कारिडोर पर हमले का आरोप
रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन से रूस के लिए दैनिक मानवीय गलियारे खोलने का ऐलान किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार अब हर दिन सुबह दस बजे तक लोग यूक्रेन से रूस सुरक्षित कारिडोर से जा सकेंगे। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारियूपोल में सुरक्षित कारिडोर पर रूस द्वारा हमला करने का आरोप लगाया है। बता दें कि अभी तक 40000 लोगों की दो दिनों में सुरक्षित निकासी हो चुकी है।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को रूस के साथ…
रूस बना विश्व में सबसे ज्यादा प्रतिबंधों का सामना करने वाला देश
यूक्रेन पर सैन्य अभियान के कारण रूस दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिबंधों का सामना करने वाला देश बन गया है। न्यूयार्क स्थित प्रतिबंध निगरानी साइट कास्टेलम डाट एआइ ने कहा कि सबसे पहले अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर 22 फरवरी को प्रतिबंध लगाया। इससे एक दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो विद्रोही क्षेत्रों डोनेत्स्क और लुहांस्क को ‘स्वतंत्र प्रांत’ घोषित किया था।24 फरवरी को रूस ने अपने सैन्य अभियान की घोषणा की। उसके बाद सौ और प्रतिबंध लगा दिए गए। साइट ने…
इंडो-पैसिफिक के अधिकांश देश यूक्रेन पर क्यों चुप हैं
रूस और पश्चिमी देशों के तकरार से इंडो-पैसिफिक देशों के लिए शीत युद्ध जैसी स्थिति अचानक सामने आ गई जिससे निपटने का फार्मूला उनके पास पहले से था. ये चुप्पी पश्चिम की भूमिका और अमेरिकी प्रतिबद्धता तय होने के बाद ही टूटेगी.24 फरवरी 2022 को यूक्रेन में रूस के तथाकथित स्पेशल मिलिट्री आपरेशन की शुरुआत के बाद से विश्व व्यवस्था में मानो भूचाल सा आ गया है. यूरोप में बेचैनी का माहौल है तो अमेरिका इस बात को लेकर परेशान है कि बिना युद्ध के मैदान में कूदे रूस को…
अभी तक नहीं बना यूएनएससी में बोला भारत- सूमी में फंसे भारतीयों के लिए सेफ पैसेज
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार की तरफ से कोशिशें जारी हैं। रोजाना कई फ्लाइट भारतीय नागरिकों को लेकर स्वदेश लौट रही हैं। भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की थी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में यूक्रेन को लेकर चर्चा हुई। भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, ‘भारत ने यूक्रेन से सभी निर्दोष नागरिकों, भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग की मांग की है।…
13वें दिन रूस ने की युद्ध विराम की घोषणा, मानवीय कारिडोर के जरिए लोगों को निकाला जाएगा
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 13वां दिन है। बेलारूस में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता संपन्न हुई। लेकिन इस वार्ता में कोई खास नतीजा नहीं निकला। हालांकि, ये माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच चौथे दौर की वार्ता होगी। वहीं, कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कमांडर वेलेरी जालुजनी के हवाले से बताया कि यूक्रेन के वायु रक्षा बलों ने कीव के ऊपर रूसी विमान को मार गिराया है। यहीं नहीं, यूक्रेन…
सीरियाई लड़ाकों को भर्ती कर रहा रूस, कीव पर कब्जा करने के लिए 300 डॉलर की पेशकश
यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण में रूस की ओर से सीरिया के सैनिकों को शामिल किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब सीरियाई लोगों में रुचि दिखा रहे हैं, जो शहरी लड़ाई में अनुभवी हैं ताकि रूसी सेना राजधानी कीव सहित यूक्रेनी शहरों पर नियंत्रण कर सके। अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि कुछ सीरियाई पहले से ही रूस की ओर से नए हमले की तैयारी कर रहे हैं, जबकि ज्यादातर अभी रास्ते में हैं।रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के…
यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हुआ रूस का हमला
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग दूसरे सप्ताह में चल रही है। इस दौरान रूस ने चर्नोबिल समेत यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जैपोरिझिक पर भी अपना कब्जा कर लिया है। इससे पहले रूस ने इस परमाणु संयंत्र पर हमला भी किया था, जिसको लेकर कई सारे सवाल भी उठे थे। हालांकि जानकार मानते हैं कि इस संयंत्र पर हुआ रूस का हमला पश्चिमी देशों को एक कड़ा और सीधा संकेत था। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सेंटर फार रशिया एंड सेंटर फार एशियन स्टडीज की प्रोफेसर अनुराधा…
यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए केंद्र की नई योजना हुई तैयार
यूक्रेन में रूस के हमलों के बीच भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रहा है। यूक्रेन में भारतीय नागरिकों को सकुशल वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने निकासी अभियान को और तेज करने के लिए कमर कस ली है। सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत करीब 80 उड़ानों को मोर्चे में उतार दिया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने अपने दो दर्जन मंत्रियों को भी बिना किसी लापरवाही के हालात पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है। यूक्रेन में…
जब पाकिस्तान और तुर्की ने जान बचने के लिए थामा तिरंगा
यूक्रेन में रूस की बमबारी से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। जान बचाने की जद्दोजहद चल रही है। ऐसे मुश्किल वक्त में भारत के तिरंगे झंडे ने न सिर्फ वहां फंसे भारतीय नागरिकों की जान बचाई बल्कि पाकिस्तान और तुर्की के नागरिक भी युद्धग्रस्त देश से बचकर निकलने में कामयाब रहे। यूक्रेन से रोमानिया के बुखारेस्ट शहर पहुंचे भारतीय छात्रों ने जो बताया, वह हर भारतीय को गौरवान्वित कर सकता है। भारतीयों ने बताया कि तिरंगे ने न केवल उन्हें कई चेक पॉइंट्स को सुरक्षित तरीके से…
जंग में अब तक 2 हजार नागरिकों की मौत, यूक्रेन के कई शहरों में गोलाबारी
यूक्रेन में रूस के हमले में मारे गए नागरिकों की संख्या बढ़कर 2 हजार तक अधिक हो गई है. वहीं, रूस ने कहा है कि उसके इस जंग में अब तक 498 सैनिक शहीद हो चुके हैं. इससे पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि जंग में रूस के 6000 सैनिक मारे जा चुके हैं. रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया है. वहीं यूक्रेन ने खेरसान पोर्ट पर रूस के कब्जे के दावे का विरोध किया है. वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है…
रूस में बढ़ रहा खतरा, राष्ट्रपति पुतिन के आदेश के बाद बढ़ा यूक्रेन पर न्यूक्लियर अटैक का खतरा,
रूस और यूक्रेन के बीच की लड़ाई एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। यूक्रेन पर लगातार परमाणु हमले का संकट भी मंडराता दिखाई दे रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमले के लिए अपनी फोर्स को तैयार रहने का आदेश दिया है। एएफपी के मुताबिक उन्होंने इसके लिए अपने रक्षा मंत्री और डिफेंफ चीफ को आदेश दिया है। इस आदेश में उन्होंने डिफेंस चीफ को न्यूक्लियर फोर्स को हाई अलर्ट पर रखने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने पश्चिमी देशों…
रूस ने 36 देशों की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई छठे दिन भी जारी,
यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई मंगलवार को छठे दिन भी जारी है। रूस और यूक्रेन के बीच हालात को हल करने के लिए डिप्लोमैटिक कोशिशें भी की जा रही हैं। यूक्रेन संकट पर यूनाइटेड नेशन ह्यूमन राइट्स काउंसिल (UNHRC) ने अपात बैठक बुलाने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव के पक्ष में 29 और विपक्ष में 5 वोट पड़े। भारत समेत 13 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया। UNHRC में कुल 47 सदस्य हैं। हालांकि, युद्ध के बीच पहली बार सोमवार को दोनों देशों के अधिकारियों ने…
यूक्रेन का रूस को कड़ा संदेश : कहा हम आत्मसमर्पण नहीं करेंगे
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग थमते नजर नहीं आ रही है. रूसी सैन्य ताकत की तुलना में काफी कमजोर होने के बावजूद यूक्रेन डटकर रूसी सेनाओं को जवाब दे रहा है. इस बीच रविवार को यूक्रेन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अपने आक्रमण को लेकर रूस के साथ बातचीत के दौरान वह किसी भी तरह से दवाब में झुकेगा नहीं और साथ ही यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रूसी परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखने के कदम की भी निंदा की.…
इमरान खान के इस्तीफे की उठा रही मांग, जानिए क्या है वजह
पाकिस्तान के प्रमुख विपक्षी दल पीपीपी ने रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की मांग को लेकर कराची से इस्लामाबाद तक अवामी लॉन्ग मार्च शुरू किया। बिलावल ने कहा कि समय आ गया है कि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जारी किया जाए।बता दें, ये मार्च पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में 34 प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा और आठ मार्च को इस्लामाबाद पहुंचेगा। इसके बाद पीपीपी कार्यकर्ता संसद के बाहर डेरा डालकर प्रदर्शन करेंगे।दूसरी…
स्वदेश लौट रहे रूस के खिलाफ लड़ने को यूक्रेनी, मातृभूमि की रक्षा सर्वोपरि
यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच जहां हजारों लोग देश छोड़ रहे हैं, वहीं कुछ यूक्रेनी पुरुष और महिलाएं अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए पूरे यूरोप से स्वदेश लौट रहे हैं। दक्षिणपूर्वी पोलैंड के मेदिका सीमा चौकी पर ऐसे कई नागरिक रविवार तड़के यूक्रेन में प्रवेश करने के लिए कतार में खड़े दिखे। अब तक 22 हजार यूक्रेनी रूस के खिलाफ हथियार उठाने को स्वदेश लौटे चुके हैं।यूक्रेन में प्रवेश करने के लिए चौकी पर यूक्रेन के करीब 20 ट्रक खड़े हैं। इन लोगों में से एक शख्स…
MBBS के लिए यूक्रेन भारत के बच्चों के लिए पहली पसंद क्यों?
रीवा के प्रज्ज्वल तिवारी यूक्रेन में टेरनोपिल यूनिवर्सिटी से MBBS कर रहे हैं। उनका दूसरा साल है। युद्ध के चलते जैसे-तैसे कजाकिस्तान के रास्ते वो गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंचे। भारत के बजाय यूक्रेन में पढ़ाई करने की वजह बताते हुए प्रज्ज्वल कहते हैं कि मध्यप्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में प्राइवेट कॉलेज में MBBS की फीस करीब 1 करोड़ रुपए है। यूक्रेन की टेरनोपिल यूनिवर्सिटी में 20 लाख रुपए फीस है, यानी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई भारत से 80% सस्ती है। वे बताते हैं कि मध्यप्रदेश के सरकारी…
UNSC की वोटिंग में भारत, चीन व UAE ने नहीं लिया हिस्सा
यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई को लेकर असहमति वाले प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को वोटिंग की गई। इस वोटिंग की प्रक्रिया से भारत और चीन ने खुद को दूर रखा। बता दें कि इस प्रस्ताव में रूस की ‘आक्रामकता’ की निंदा के साथ ही यूक्रेन से ‘तत्काल और बिना शर्त’ रूसी सेना की वापसी की भी बात कही गई है। UNSC में अमेरिका और अल्बानिया द्वारा पेश किए गए मसौदा प्रस्ताव में रूसी आक्रामकता, हमला और यूक्रेनी संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा शामिल है। इसके अलावा…
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किया जंग का ऐलान
रूस और यूक्रेन के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच हालात युद्ध के करीब पहुंच चुके हैं। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं…
