“Operation Conviction’’ के तहत प्रयागराज पुलिस द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मु0अ0सं0-222/2023 धारा-363/366/376 भा0द0सं0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त का दोष सिद्ध का विवरण-
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा चलाये जा रहे “Operation Conviction’’ अभियान के दृष्टिगत श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में जोन-गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस के द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में आज दिनांक-09.09.2026 को मा0 न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रयागराज द्वारा थाना थरवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0-222/2023 धारा-363/366/376 भा0द0सं0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त राम बाबू पटेल पुत्र पन्ना लाल निवासी बेरुई थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज को धारा-363 भा0द0सं0 के अपराध में 05 वर्ष के कारावास व 7500/- रुपये के अर्थदण्ड, धारा-366 भा0द0सं0 में 07 वर्ष का कारावास व 10,000/- रुपये के अर्थदण्ड व धारा-6 पॉक्सो एक्ट के अपराध में 21 वर्ष का कारावास व 15,000/- रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
दोष सिद्ध अभियुक्त का विवरण-
राम बाबू पटेल पुत्र पन्ना लाल निवासी बेरुई थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-222/2023 धारा-363/366/376 भा0द0सं0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
पैरवी करने वाली टीम का विवरण-
- ए0डी0जी0सी0 विनय कुमार तिवारी ।
- प्र0नि0 पंकज सिंह, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 कल्पू राम, कोर्ट मोहर्रिर ।
- का0 रामबिलाश, पैरोकार थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

